Shuru
Apke Nagar Ki App…
*(SD) UP: कानपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने 900 KG दूषित खोया पकड़ा......!!* ये ट्रेन से किसी दूसरे शहर से लाया गया था। कनपुरियों को इसी खोए की दूषित मिठाई खिलाई जा रही थी। 🚨
Kanhaiya lal
*(SD) UP: कानपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने 900 KG दूषित खोया पकड़ा......!!* ये ट्रेन से किसी दूसरे शहर से लाया गया था। कनपुरियों को इसी खोए की दूषित मिठाई खिलाई जा रही थी। 🚨
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *(SD) UP: कानपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने 900 KG दूषित खोया पकड़ा......!!* ये ट्रेन से किसी दूसरे शहर से लाया गया था। कनपुरियों को इसी खोए की दूषित मिठाई खिलाई जा रही थी। 🚨1
- इटावा: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से छूट दिलाने की मांग को लेकर जनपद में शिक्षकों का विरोध तेज हो गया है। वर्षों से सेवाएं दे रहे शिक्षक अब नए नियमों के चलते असमंजस में हैं। उनका कहना है कि नियुक्ति के समय टीईटी अनिवार्य नहीं थी, ऐसे में अब सेवा जारी रखने और पदोन्नति के लिए इसे अनिवार्य करना उनके साथ अन्याय है। प्रदेश में आरटीई अधिनियम 27 जुलाई 2011 से लागू हुआ था। इसके बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी पास करना जरूरी कर दिया गया। हालांकि, इससे पहले नियुक्त शिक्षकों को इस शर्त से छूट थी। लेकिन एक सितंबर 2025 को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आरटीई पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टीईटी अनिवार्य कर दी गई है। इसी निर्णय के विरोध में 26 फरवरी 2026 को दोपहर एक बजे इटावा के शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। बाद में जिलाधिकारी के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में संसद से कानून बनाकर पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग की गई है।4
- Mahadev 👑🙏🚩1
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत विधिपुर के ग्राम ईकरी में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के तार पोल पर खतरनाक तरीके से लटक रहे हैं। यह स्थिति ईकरी पानी की टंकी के सामने चक रोड पर बनी हुई है, जहां से प्रतिदिन ग्रामीणों का आवागमन होता है। लटकते और झूलते बिजली के तार किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात या तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है, जिससे राहगीरों, बच्चों और पशुओं की जान पर हमेशा संकट बना रहता है। इस संबंध में प्रकाश करोलिया, श्याम त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी सहित अन्य ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मांग की है कि पोल पर लटक रहे तारों को तत्काल सही ढंग से कसवाया जाए और सुरक्षा मानकों के अनुसार लाइन दुरुस्त की जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। उक्त सम्बन्ध में जेई रामसेवक से बात की उन्होंने बताया कि जल्द ही इस्टीमेट बनाकर लटकती लाइन को सही करा दिया जाएगा।4
- Post by Ashish Yadav Etawah1
- जसवंतनगर:क्षेत्र के निलोई गांव में 70 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या कर शव जलाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जमीनी विवाद में वृद्ध की हत्या उसके ही पुत्र ने की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 26 जनवरी सोमवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेतों के पास स्थित एक छोटी कोठरी से धुआं निकलते देखा। मौके पर पहुंचने पर अंदर मुन्ना लाल का जला हुआ शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। जांच के दौरान कोठरी के दरवाजे के पास खून के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया था। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने हत्या कर साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए फॉरेंसिक साक्ष्य एकत्र किए और विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। घटना के बाद से मृतक का पुत्र गजराज सिंह शाक्य संदेह के घेरे में था, लेकिन पुख्ता साक्ष्य न मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी में देरी हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी ने बताया कि पुलिस ने रणनीति बनाकर टीम गठित की और गहन पूछताछ के बाद आरोपी पुत्र को हिरासत में लिया। पूछताछ में गजराज ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे पैसों की जरूरत थी, लेकिन उसके पिता जमीन बेचने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने रविवार रात करीब 11बजे घर से खेत पर बनी कोठरी पर आया पहले अपने पिता के साथ मारपीट कर उन्हें अचेत कर दिया और बाद में कोठरी में तेल डालकर आग लगा दी, ताकि घटना हादसा प्रतीत हो। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र में संपत्ति के लालच में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किए जाने की झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था, लेकिन गहन जांच और पूछताछ में सच्चाई सामने आ गई। थाना जसवंतनगर क्षेत्र के ग्राम निलोई निवासी गजराज सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसके पिता मुन्नालाल की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी और शव को कमरे में जला दिया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर आसपास के लोगों और रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पता चला कि गजराज बेरोजगार है और शराब पीने का आदी है। उस पर कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए वह खेत बेचना चाहता था, लेकिन पिता इसके खिलाफ थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। पूछताछ में सामने आया कि 25/26 जनवरी की रात गजराज ने डंडे से पिता की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को बिस्तर पर रखकर रजाई व बोरी डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।2