logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तालबेहट पुलिस की कार्रवाई दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तालबेहट पुलिस की कार्रवाई ललितपुर। जनपद की थाना तालबेहट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना तालबेहट में धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में फरार आरोपी रविन्द्र अहिरवार (20 वर्ष) पुत्र सुमरथ अहिरवार, निवासी ग्राम करेंगा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 25 मई 2026 को पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। अभियान के क्रम में तालबेहट पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सियाराम वर्मा एवं कांस्टेबल जुगुल कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

2 hrs ago
user_पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
पत्रकार प्रिइन्द्र सिंह
Local News Reporter Madawara, Lalitpur•
2 hrs ago
073767a7-42df-4c59-8d53-96018291ff38

दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तालबेहट पुलिस की कार्रवाई दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तालबेहट पुलिस की कार्रवाई ललितपुर। जनपद की थाना तालबेहट पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना तालबेहट में धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में फरार आरोपी रविन्द्र अहिरवार (20 वर्ष) पुत्र सुमरथ अहिरवार, निवासी ग्राम करेंगा थाना तालबेहट जनपद ललितपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 25 मई 2026 को पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। अभियान के क्रम में तालबेहट पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक सियाराम वर्मा एवं कांस्टेबल जुगुल कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मड़ावरा के तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस। मड़ावरा के तहसील सभागार में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों के 9ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या एसडीएम को सुनाई जिन्हें सुनने के बाद 4ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करा दिया गया।
    1
    मड़ावरा के तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।
मड़ावरा के तहसील सभागार में शनिवार को सुवह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एसडीएम की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों के 9ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या एसडीएम को सुनाई जिन्हें सुनने के बाद 4ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करा दिया गया।
    user_पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    पत्रकार सोनू सोनी मड़ावरा
    Local News Reporter मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं कुर्रटवासी, हर घर जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन की हर घर जल योजना का लाभ प्रदेश तथा जिले की सीमा पर बसे ललितपुर जनपद के सीमांत ग्राम कुर्रट के ग्रामीण धसान नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों द्वारा तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया की शासन की मंशा अनुरुप उनके गांव में हर घर जल योजना प्रारंभ की गई लेकिन आज तक उनके घरों तक पाइप लाइन के स्वच्छ पेयजल नहीं आ सका।ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की किल्लत से सबसे परेशानी ज्यादा महिलाओं को उठानी पड़ती है उन्हें नदी से पानी लाने काफी दूर तक जाना पड़ता है। साथ ही ग्रामीणजन नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर है जिसके चलते गांव में डायरिया समेत दूषित जल से होने वाली बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। वहीं जलनिगम के सहायक अभियंता सचिन पचौरी ने बताया कि कुर्रट में पाइप लाइन का काम कराने वाली फर्म द्वारा प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्य करा दिया गया है, लगभग सात दर्जन संयोजन भी दे दिये गये हैं। नलकूप बोरिंग में सबमर्सिबल मोटर डाली जाना है, ठेकेदार को अवशेष धनराशि आवंटित होते ही कार्य पूर्ण करने की बात कही गई है।
    4
    नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं कुर्रटवासी, हर घर जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ


सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना जलजीवन मिशन की हर घर जल योजना का लाभ प्रदेश तथा जिले की सीमा पर बसे ललितपुर जनपद के सीमांत ग्राम कुर्रट के ग्रामीण धसान नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों द्वारा तहसील मुख्यालय पर आयोजित समाधान दिवस में पहुंच कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया की शासन की मंशा अनुरुप उनके गांव में हर घर जल योजना प्रारंभ की गई लेकिन आज तक उनके घरों तक पाइप लाइन के स्वच्छ पेयजल नहीं आ सका।ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल की किल्लत से सबसे परेशानी ज्यादा महिलाओं को उठानी पड़ती है उन्हें नदी से पानी लाने काफी दूर तक जाना पड़ता है। साथ ही ग्रामीणजन नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर है जिसके चलते गांव में डायरिया समेत दूषित जल से होने वाली बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
वहीं जलनिगम के सहायक अभियंता सचिन पचौरी ने बताया कि कुर्रट में पाइप लाइन का काम कराने वाली फर्म द्वारा प्राप्त धनराशि के सापेक्ष कार्य करा दिया गया है, लगभग सात दर्जन संयोजन भी दे दिये गये हैं। नलकूप बोरिंग में सबमर्सिबल मोटर डाली जाना है, ठेकेदार को अवशेष धनराशि आवंटित होते ही कार्य पूर्ण करने की बात कही गई है।
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • महरौनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम सख्त, लापरवाह लेखपालों-कानूनगों का वेतन रोका, निलंबन की चेतावनी महरौनी, ललितपुर। तहसील महरौनी में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस महरौनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम सख्त, लापरवाह लेखपालों-कानूनगों का वेतन रोका, निलंबन की चेतावनी महरौनी, ललितपुर। तहसील महरौनी में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। परवाने खतौनी में दर्ज न होना, वरासत, पैमाइश और अवैध कब्जे जैसे मामलों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लेखपालों, कानूनगों तथा आरके मुन्नीलाल का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लेखपालों और राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि एक सप्ताह बाद वह पुनः तहसील का निरीक्षण करेंगे और यदि कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध उसी दिन कठोर कार्रवाई की जाएगी। भूमि विवाद, अवैध कब्जे और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान बम्हौरी बहादुर सिंह निवासी हरीराम, दरौना निवासी रामेश्वर तथा दरौनी निवासी भैयन अहिरवार ने परवाना दर्ज न होने और अवैध धन की मांग किए जाने की शिकायत की।जिलाधिकारी ने इन मामलों की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश तहसीलदार महरौनी को दिए। वहीं पड़वां निवासी मंजू पत्नी दरयाव सहरिया ने अपने लकवाग्रस्त पति का नाम अन्त्योदय राशन कार्ड में जोड़ने का अनुरोध किया, ताकि आयुष्मान कार्ड बन सके और उपचार कराया जा सके। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में महरौनी तहसील में कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनशिकायतों में राजस्व विभाग की 37, पुलिस से संबंधित 07, विकास से संबंधित 19, चकबंदी की 05, पूर्ति विभाग की 24, विद्युत विभाग की 03, नगर पंचायत की 07, अन्य विभागों की 11 शिकायतें प्राप्त हुई, इस प्रकार जिले की सभी पांच तहसीलों में कुल 250 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 31 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महरौनी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, जिला बंदोबस्त अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त थानों के थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    महरौनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम सख्त,

लापरवाह लेखपालों-कानूनगों का वेतन रोका, निलंबन की चेतावनी

महरौनी, ललितपुर।    
       तहसील महरौनी में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस 
महरौनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम सख्त,
लापरवाह लेखपालों-कानूनगों का वेतन रोका, निलंबन की चेतावनी
महरौनी, ललितपुर।    
तहसील महरौनी में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक  संजीव कुमार बाजपेई ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। परवाने खतौनी में दर्ज न होना, वरासत, पैमाइश और अवैध कब्जे जैसे मामलों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित लेखपालों, कानूनगों तथा आरके मुन्नीलाल का वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लेखपालों और राजस्व अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि एक सप्ताह बाद वह पुनः तहसील का निरीक्षण करेंगे और यदि कार्यों में अपेक्षित सुधार नहीं मिला तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध उसी दिन कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भूमि विवाद, अवैध कब्जे और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान बम्हौरी बहादुर सिंह निवासी हरीराम, दरौना निवासी रामेश्वर तथा दरौनी निवासी भैयन अहिरवार ने परवाना दर्ज न होने और अवैध धन की मांग किए जाने की शिकायत की।जिलाधिकारी ने इन मामलों की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश तहसीलदार महरौनी को दिए।
वहीं पड़वां निवासी मंजू पत्नी दरयाव सहरिया ने अपने लकवाग्रस्त पति का नाम अन्त्योदय राशन कार्ड में जोड़ने का अनुरोध किया, ताकि आयुष्मान कार्ड बन सके और उपचार कराया जा सके। इस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में महरौनी तहसील में कुल 113 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनशिकायतों में राजस्व विभाग की 37, पुलिस से संबंधित 07, विकास से संबंधित 19, चकबंदी की 05, पूर्ति विभाग की 24, विद्युत विभाग की 03, नगर पंचायत की 07, अन्य विभागों की 11 शिकायतें प्राप्त हुई, इस प्रकार जिले की सभी पांच तहसीलों में कुल 250 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 31 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महरौनी, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार, जिला बंदोबस्त अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, समस्त थानों के थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LAKHAN LAL
    LAKHAN LAL
    Newspaper advertising department महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार मे दर दर भटक रहे मरीज टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मरीज डॉक्टरों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। अस्पताल में कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली दिखाई दीं दूर-दराज से आए मरीजों का कहना है कि वे तीन-तीन दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का पता नहीं। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं
    3
    टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार मे दर दर भटक रहे मरीज 
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में डॉक्टरों का इंतजार
टीकमगढ़ जिला अस्पताल में मरीज डॉक्टरों के इंतजार में परेशान होते नजर आए। अस्पताल में कई डॉक्टरों की कुर्सियां खाली दिखाई दीं दूर-दराज से आए मरीजों का कहना है कि वे तीन-तीन दिन से अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन डॉक्टरों का पता नहीं। ऐसे में अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं
    user_Deepak kushwaha
    Deepak kushwaha
    Credit reporting agency टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ सोशल मीडिया पर खुला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल जिसमें अजय पार धाम करण कुशवाहा की वीडियो मिक्सिंग कर वीडियो हुआ वायरल
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़
सोशल मीडिया पर खुला एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल जिसमें अजय पार धाम करण कुशवाहा की वीडियो मिक्सिंग कर वीडियो हुआ वायरल
    user_मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़
    TV News Anchor टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पूर्व विधायक ने लगाई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोपों की झड़ी पाने छतरपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और उनके छोटे भाई शालिग्राम के ऊपर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। देखिये क्या क्या हैं आरोप..? (शुरू एप इस वीडियो स्रोत एवं आरोपों की पुष्टि नहीं करता)
    1
    पूर्व विधायक ने लगाई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोपों की झड़ी
पाने छतरपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और उनके छोटे भाई शालिग्राम के ऊपर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। देखिये क्या क्या हैं आरोप..?
(शुरू एप इस वीडियो स्रोत एवं आरोपों की पुष्टि नहीं करता)
    user_इमरान ख़ान, मड़ावरा
    इमरान ख़ान, मड़ावरा
    Social Media Manager मड़ावरा, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • ललितपुर के ग्राम पंचायत मिर्चवारा में दो मुंह वाले भैंस के बच्चे का जन्म ललितपुर जनपद के बजाज पावर प्लांट क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मिर्चवारा में ग्यासी कुशवाहा की भैंस ने एक दुर्लभ घटना में दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि जन्म के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    2
    ललितपुर के ग्राम पंचायत मिर्चवारा में दो मुंह वाले भैंस के बच्चे का जन्म
ललितपुर जनपद के बजाज पावर प्लांट क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मिर्चवारा में ग्यासी कुशवाहा की भैंस ने एक दुर्लभ घटना में दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद इस अनोखे बच्चे को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि जन्म के कुछ ही समय बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
    user_Akhilesh sahu
    Akhilesh sahu
    महरौनी, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.