logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गृह रक्षा प्रशिक्षण अभ्यर्थियों के 49 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 मार्च से,6180 अभ्यर्थी लेगे भाग धौलपुर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र धौलपुर के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया वर्ष 2022 23 से 25 मार्च तक पुलिस ट्रेनिग स्कूल बांसी खुर्द भरतपुर पर आयोजित की जायेगी। नामांकन प्रक्रिया निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति बोर्ड के सदस्यों द्वारा सम्पन्न की जायेगी। जिसमे केन्द्र के समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में व अन्य उपस्थित रहेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया में केन्द्र के 49 रिक्त पदो के विरुद्ध 6180 अभ्यर्थी भाग लेंगे। नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस एवं ई मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जाएगी, इसके पश्चात अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। गृह रक्षा स्वयंसेवको की नामांकन प्रक्रिया लगभग 3 सप्ताह तक चलना सम्भावित है। जिसके लिए अलग-अलग जिलों में अभ्यर्थी को अलग-अलग समय पर उपस्थिति देने के लिए बुलाया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों से सम्बन्धित प्रवेश पत्र में वर्णित महत्वपूर्ण निर्देशों की पूर्ण पालना की जानी आवश्यक है। अभ्यर्थी को निर्धारित समय, तिथि एवं स्थान पर समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों मय फोटोकॉपी यथा जिले का मूल निवास, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं प्रवेश पत्र के साथ संलग्न महत्वपूर्ण अन्य सभी दिशा निर्देशों की पालना आवश्यक होगी, सहित उपस्थित होना होगा। नामांकन स्थल पर प्रवेश करने के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउण्ड से बाहर जाकर कोई भी दस्तावेज लाये जाने की अनुमति नहीं होगी। इससे सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 05642-222015 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

15 hrs ago
user_ANURAG BAGHEL
ANURAG BAGHEL
Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
15 hrs ago
eb47528e-a742-4220-b56e-b71c02617324

गृह रक्षा प्रशिक्षण अभ्यर्थियों के 49 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया 23 मार्च से,6180 अभ्यर्थी लेगे भाग धौलपुर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र धौलपुर के अभ्यर्थियों की नामांकन प्रक्रिया वर्ष 2022 23 से 25 मार्च तक पुलिस ट्रेनिग स्कूल बांसी खुर्द भरतपुर पर आयोजित की जायेगी। नामांकन प्रक्रिया निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति बोर्ड के सदस्यों द्वारा सम्पन्न की जायेगी। जिसमे केन्द्र के समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि एवं जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में व अन्य उपस्थित रहेंगे। तीन दिनों तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया में केन्द्र के 49 रिक्त पदो के विरुद्ध 6180 अभ्यर्थी भाग लेंगे। नामांकन प्रक्रिया के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस एवं ई मेल द्वारा सूचना प्रेषित की जाएगी, इसके पश्चात अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है। गृह रक्षा स्वयंसेवको की नामांकन प्रक्रिया लगभग 3 सप्ताह तक चलना सम्भावित है। जिसके लिए अलग-अलग जिलों में अभ्यर्थी को अलग-अलग समय पर उपस्थिति देने के लिए बुलाया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों से सम्बन्धित प्रवेश पत्र में वर्णित महत्वपूर्ण निर्देशों की पूर्ण पालना की जानी आवश्यक है। अभ्यर्थी को निर्धारित समय, तिथि एवं स्थान पर समस्त आवश्यक मूल दस्तावेजों मय फोटोकॉपी यथा जिले का मूल निवास, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक दस्तावेज एवं प्रवेश पत्र के साथ संलग्न महत्वपूर्ण अन्य सभी दिशा निर्देशों की पालना आवश्यक होगी, सहित उपस्थित होना होगा। नामांकन स्थल पर प्रवेश करने के पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउण्ड से बाहर जाकर कोई भी दस्तावेज लाये जाने की अनुमति नहीं होगी। इससे सम्बन्धित अन्य जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 05642-222015 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धौलपुर राजाखेड़ा में बालिका विद्यालय की जमीन के अति क्रमण पर चला पीला पंजा
    3
    धौलपुर राजाखेड़ा में बालिका  विद्यालय की जमीन के अति क्रमण पर चला पीला पंजा
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    8 min ago
  • धौलपुर । महिला दिवस के अवसर पर जागृति समिति धौलपुर द्वारा हरदेव नगर पर ग्वालियर हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का अभिनंदन किया गया। बिट्टी देवी शर्मा एक अधिवक्ता रही है और उनकी एक बेटी धौलपुर में एडीजे प्रीति नायक उनकी दूसरी बेटी ग्वालियर में प्रगति शर्मा जिला अभियोजक अधिकारी ग्वालियर मे है।‌ जागृति समिति द्वारा बिट्टी देवी को शाल उड़ाकर गुलदस्ता भेट कर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि हर महिला को शिक्षा, समानता और सम्मान मिलना चाहिए ताकि महिलाएं देश की प्रगति में साथ दे सके, इस अवसर पर जिला जज प्रीति नायक ने कहा कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए,उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति को मजबूत करना है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।‌ पूर्व प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने कहा कि महिला दिवस का महत्व महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना, महिलाओं के प्रति भेदभाव को दूर करना, महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना, महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना है। पूर्व शिक्षा निदेशक गणेश धाकरे ने कहा कि अब महिलाएं घरेलू कामकाज से लेकर देश में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युद्ध में भी सक्रिय भाग ले रही है वास्तविक तौर पर नारी अब शक्ति का रूप ही है l ‌कार्यक्रम में सुश्री कमला दीक्षित को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, दीपक उपाध्याय, सुश्री कल्पना शर्मा, मुकेश सक्सेना, रितिक वर्मा, अनमोल बंसल,शशि त्यागी, नेहा सिंह, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l
    4
    धौलपुर । महिला दिवस के अवसर पर जागृति समिति धौलपुर द्वारा हरदेव नगर पर ग्वालियर हाई कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता बिट्टी देवी शर्मा का अभिनंदन किया गया। बिट्टी देवी शर्मा एक अधिवक्ता रही है और उनकी एक बेटी धौलपुर में एडीजे प्रीति नायक उनकी दूसरी बेटी ग्वालियर में प्रगति शर्मा जिला अभियोजक अधिकारी ग्वालियर मे है।‌ जागृति समिति द्वारा बिट्टी देवी को शाल उड़ाकर गुलदस्ता भेट कर एवं माला पहनकर सम्मानित किया गया उन्होंने कहा कि हर महिला को शिक्षा, समानता और सम्मान मिलना चाहिए ताकि महिलाएं देश की प्रगति में साथ दे सके, इस अवसर पर जिला जज प्रीति नायक ने कहा कि बेटा बेटी में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए,उन्होंने कहा कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों और उनकी स्थिति को मजबूत करना है। यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और राजनीतिक अधिकारों के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।‌ पूर्व प्रधानाचार्य दयाकांत सक्सेना ने कहा कि महिला दिवस का महत्व महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना, महिलाओं के प्रति भेदभाव को दूर करना, महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना, महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना है। पूर्व शिक्षा निदेशक गणेश धाकरे ने कहा कि अब महिलाएं घरेलू कामकाज से लेकर देश में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय युद्ध में भी सक्रिय भाग ले रही है वास्तविक तौर पर नारी अब शक्ति का रूप ही है l ‌कार्यक्रम में सुश्री कमला दीक्षित को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्रीनिवास शर्मा, दीपक उपाध्याय, सुश्री कल्पना शर्मा, मुकेश सक्सेना, रितिक वर्मा, अनमोल बंसल,शशि त्यागी, नेहा सिंह, अविनाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे l
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • खैरागढ़ कस्बा खेरागढ़ में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग उर्फ अननी डीलर द्वारा सेवा ट्रैक्टर्स एजेंसी काली मैया स्थित क्रिकेट मैच के उपलक्ष में खैरागढ़ की जनता क़े एक क्रिकेट भव्य प्रोग्राम आयोजित किया प्रोग्राम में खाने पीने का पूर्ण बंदोबस्त एवं बड़ी-बड़ी एलइडी लगाकर मैच की खुशी लोगों के साथ साझा की जिसमें क्षेत्रीय युवाओं की संख्या अधिक पाई गई मैच में रुचि रखने वाले कुछ सम्मानित व्यक्ति भी वहां मौजूद रहे अधिकतम संख्या वार्ड संख्या एक नगला उदेया हो रही है के निवासियों की रही टेंट द्वारा इसमें सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित रहे मैच का भरपूर आनंद लिया पर नृत्य किया एवं ध्वजारोहण करते हुए मस्ती में झूमते देखें जिसमें अनिल कुमार गर्ग क़े बेटे शिवा गर्ग द्वारा क्षेत्रीय जनता के लिए उत्तम क्वालिटी का भो जन एवं चाय पानी का बंदोबस्त संपूर्ण किया गया 8 मार्च को खेले गए क्रिकेट न्यूजीलैंड वर्सेस भारत हुए क्रिकेट भारत की प्रचंड जीत के उपलक्ष में जोरदार प्रोग्राम आयोजित किया गया इसमें नृत्य कर डांस कर एवं भव्य बम पटाखे चलाकर जोरदार जीत की खुशी जाहिर की
    1
    खैरागढ़ कस्बा खेरागढ़ में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग उर्फ अननी डीलर द्वारा सेवा ट्रैक्टर्स एजेंसी काली मैया स्थित क्रिकेट मैच के उपलक्ष में खैरागढ़ की जनता क़े  एक क्रिकेट भव्य  प्रोग्राम आयोजित किया प्रोग्राम में खाने पीने का पूर्ण बंदोबस्त एवं बड़ी-बड़ी एलइडी लगाकर मैच की खुशी लोगों के साथ साझा की जिसमें क्षेत्रीय युवाओं की संख्या अधिक पाई गई मैच में रुचि रखने वाले कुछ सम्मानित व्यक्ति भी वहां मौजूद रहे अधिकतम संख्या वार्ड संख्या एक नगला उदेया हो रही है के निवासियों की रही टेंट द्वारा  इसमें सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित रहे मैच का भरपूर आनंद लिया पर नृत्य किया एवं ध्वजारोहण करते हुए मस्ती में झूमते देखें जिसमें अनिल कुमार गर्ग क़े बेटे शिवा गर्ग द्वारा क्षेत्रीय जनता के लिए उत्तम क्वालिटी का भो जन एवं चाय पानी का बंदोबस्त संपूर्ण किया गया 8 मार्च को खेले गए क्रिकेट न्यूजीलैंड वर्सेस भारत हुए क्रिकेट भारत की प्रचंड जीत के उपलक्ष में जोरदार प्रोग्राम आयोजित किया गया इसमें नृत्य कर डांस कर एवं भव्य बम पटाखे चलाकर जोरदार जीत की खुशी जाहिर की
    user_शाहरुख बेग मिर्जा
    शाहरुख बेग मिर्जा
    Lawyer खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अंबाह। जहां चंबल अंचल को एक और पीले सोने की भूमि सरसों के लिए जाना जाता है तो वहीं अब किसानों ने लाभ हितार्थ आलू की फसल भी अपनी रकवे में बढ़ाई है लेकिन घटे हुए आलू के भाव इस बार किसानों के लिए चिंता और साल भर के लिए आजीविका के लिए समस्या बनकर सामने आए शासन से एक निश्चित भाव निश्चित करने के लिए किसानों की अपील है
    1
    अंबाह। जहां चंबल अंचल को एक और पीले सोने की भूमि सरसों के लिए जाना जाता है तो वहीं अब किसानों ने लाभ हितार्थ आलू की फसल भी अपनी रकवे में बढ़ाई है लेकिन घटे हुए आलू के भाव इस बार किसानों के लिए चिंता और  साल भर के लिए आजीविका  के लिए समस्या बनकर सामने आए शासन से एक निश्चित भाव निश्चित करने के लिए किसानों की अपील है
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    39 min ago
  • जिला धौलपुर के विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा गांव बिचपुरी में गांव मैं पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के लोगों द्वारा उपयोग के बाद गंदा पानी रास्ते में ही इकट्ठा होता रहता है वह कीचड़ सहित गंदा पानी एक ही जगह इकट्ठा होने से गांव के नागरिक महिला पुरुष बुजुर्ग एवं स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी में होकर निकलते हैं जिन्हें हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव अभियान के तहत गांव के नागरिक प्रशासन अधिकारियों से पानी के निकासी के लिए मांग करते हैं
    4
    जिला धौलपुर के विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा गांव बिचपुरी में गांव मैं पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के लोगों द्वारा उपयोग के बाद गंदा पानी रास्ते में ही इकट्ठा होता रहता है वह कीचड़ सहित गंदा पानी एक ही जगह इकट्ठा होने से गांव के नागरिक महिला पुरुष बुजुर्ग एवं स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी में होकर निकलते हैं जिन्हें हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव अभियान के तहत गांव के नागरिक प्रशासन अधिकारियों से पानी के निकासी के लिए मांग करते हैं
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • अंबाह के जयश्वर महादेव मेले में कॉमेडी का धमाल, बाबू गप्पी और जूनियर जॉनी लीवर ने दर्शकों को हंसाकर लोटपोट किया अंबाह। नगर के प्रसिद्ध जयश्वर महादेव मेले में सोमवार को कॉमेडी और हास्य का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कॉमेडियन भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी अपनी टीम के साथ मंच पर पहुंचे। उनके साथ अंकित, सोहेल और अन्य साथियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में मुंबई से आए सुपरस्टार जूनियर जॉनी लीवर ने भी अपनी कॉमेडी और मिमिक्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मंच पर हुए हास्य संवाद, कॉमेडी एक्ट और मजेदार प्रस्तुतियों ने पूरे मेले का माहौल हंसी से भर दिया। कॉमेडियन बाबू गप्पी ने अपने अनोखे अंदाज, डांस और गानों के साथ नगरवासियों और उपस्थित अधिकारियों को खूब गुदगुदाया। उनके चुटकुलों और अभिनय पर दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मेला गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे और सभी ने कॉमेडी कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। जयश्वर महादेव मेले में इस तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों से मेले की रौनक और भी बढ़ गई।
    1
    अंबाह के जयश्वर महादेव मेले में कॉमेडी का धमाल, बाबू गप्पी और जूनियर जॉनी लीवर ने दर्शकों को हंसाकर लोटपोट किया
अंबाह। नगर के प्रसिद्ध जयश्वर महादेव मेले में सोमवार को कॉमेडी और हास्य का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध कॉमेडियन भोला गुर्जर उर्फ बाबू गप्पी अपनी टीम के साथ मंच पर पहुंचे। उनके साथ अंकित, सोहेल और अन्य साथियों ने भी शानदार प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम में मुंबई से आए सुपरस्टार जूनियर जॉनी लीवर ने भी अपनी कॉमेडी और मिमिक्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मंच पर हुए हास्य संवाद, कॉमेडी एक्ट और मजेदार प्रस्तुतियों ने पूरे मेले का माहौल हंसी से भर दिया।
कॉमेडियन बाबू गप्पी ने अपने अनोखे अंदाज, डांस और गानों के साथ नगरवासियों और उपस्थित अधिकारियों को खूब गुदगुदाया। उनके चुटकुलों और अभिनय पर दर्शक हंस-हंसकर लोटपोट हो गए और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मेला गूंज उठा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे और सभी ने कॉमेडी कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। जयश्वर महादेव मेले में इस तरह के मनोरंजक कार्यक्रमों से मेले की रौनक और भी बढ़ गई।
    user_User7480
    User7480
    Ambah, Morena•
    15 hrs ago
  • धौलपुर ज़िले में 11 मार्च को तीन धर्मो की 66 गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम से किया जाएगा।
    1
    धौलपुर ज़िले में 11 मार्च को तीन धर्मो की 66 गरीब कन्याओं का विवाह धूमधाम से किया जाएगा।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.