logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुरैना में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पूर्व पार्षद सहित तीन पर मामला दर्ज मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 hrs ago
user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

मुरैना में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पूर्व पार्षद सहित तीन पर मामला दर्ज मुरैना के महावीरपुरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के महावीरपुरा का है। पीड़िता ममता यादव ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूर्व पार्षद शनि यादव सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वायरल वीडियो में महिला को पकड़कर पानी में पटकते हुए मारपीट करते हुए देखा जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सवर्ण समाज का एट्रोसिटी ओर यूजीसी को लेकर शहर में कड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला #NewsImpact #gwaliorcity #GwaliorNews #UGC #Atrocity #सवर्ण
    1
    सवर्ण समाज का एट्रोसिटी ओर यूजीसी को लेकर शहर में कड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला
#NewsImpact #gwaliorcity #GwaliorNews #UGC #Atrocity #सवर्ण
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Zassu
    1
    Post by Zassu
    user_Zassu
    Zassu
    Student Tansen, Gwalior•
    21 hrs ago
  • Post by News 100 हिंदी
    1
    Post by News 100 हिंदी
    user_News 100 हिंदी
    News 100 हिंदी
    पत्रकार तानसेन, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • श्रमजीवी पत्रकार संघ अंबाह की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन, निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकारों ने लिया संकल्प, आकाश शुक्ला के पुनः ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर साथियों ने दी बधाई अंबाह। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई अंबाह की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन पत्रकार आकाश शुक्ला के पुनः ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित होने के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा एवं जिला महासचिव अजय दंडोतिया ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में अंबाह क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार साथियों ने भाग लिया।बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पत्रकारों के लिए भूखंड की मांग, सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने, प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने सहित संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में घटित हो रही विभिन्न घटनाओं और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, भ्रष्टाचार, अपराध, बाल एवं महिला उत्पीड़न और अत्याचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी। जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करता है, इसलिए पत्रकारों की भूमिका अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है। संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता है और संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही पत्रकार अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकते हैं। इस अवसर पर पुनः ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए आकाश शुक्ला ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार का दायित्व है कि वह बिना किसी दबाव के सच्चाई को सामने लाए और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए। आकाश शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन एकजुट होकर और निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रख सकते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन को मजबूत करने और समाज से जुड़े मुद्दों को निर्भीकता के साथ उठाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक स्वर में भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निर्भीक, निष्पक्ष और अडिग रहकर पत्रकारिता करने का संकल्प लिया तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने पत्रिका संवाददाता आकाश शुक्ला को श्रमजीवी पत्रकार संघ अंबाह का पुनः ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि आकाश शुक्ला की सच्चाई की कलम, बेबाक आवाज़ और निर्भीक पत्रकारिता की पहचान हमेशा जनहित में समाज को दिशा देती रही है। सभी ने ईश्वर से कामना की कि उनकी कलम यूं ही निडर होकर सच लिखती रहे और अन्याय के खिलाफ बुलंद होती रहे।
    1
    श्रमजीवी पत्रकार संघ अंबाह की बैठक में कई मुद्दों पर मंथन,
निर्भीक व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकारों ने लिया संकल्प, आकाश शुक्ला के पुनः ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर साथियों ने दी बधाई
अंबाह। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई अंबाह की बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन पत्रकार आकाश शुक्ला के पुनः ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित होने के अवसर पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार, जिलाध्यक्ष प्रशांत शर्मा एवं जिला महासचिव अजय दंडोतिया ने की। कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन के जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र शर्मा ने किया। बैठक में अंबाह क्षेत्र के आधा सैकड़ा से अधिक पत्रकार साथियों ने भाग लिया।बैठक में पत्रकारों के हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें पत्रकारों के लिए भूखंड की मांग, सदस्यता अभियान को मजबूत बनाने, प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित करने सहित संगठन को और सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में घटित हो रही विभिन्न घटनाओं और जनसरोकारों से जुड़े विषयों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, भ्रष्टाचार, अपराध, बाल एवं महिला उत्पीड़न और अत्याचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाने पर सहमति बनी। जिला अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने कहा कि पत्रकार समाज और शासन के बीच एक मजबूत कड़ी का कार्य करता है, इसलिए पत्रकारों की भूमिका अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण और चुनौतीपूर्ण है। संभागीय अध्यक्ष सतेंद्र परमार ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करता है और संगठन की मजबूती ही पत्रकारों की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर ही पत्रकार अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन कर सकते हैं। इस अवसर पर पुनः ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए आकाश शुक्ला ने सभी पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पत्रकार का दायित्व है कि वह बिना किसी दबाव के सच्चाई को सामने लाए और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाए। आकाश शुक्ला ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन एकजुट होकर और निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए हम लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रख सकते हैं। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से संगठन को मजबूत करने और समाज से जुड़े मुद्दों को निर्भीकता के साथ उठाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सभी पत्रकारों ने एक स्वर में भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निर्भीक, निष्पक्ष और अडिग रहकर पत्रकारिता करने का संकल्प लिया तथा संगठन को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार साथियों ने पत्रिका संवाददाता आकाश शुक्ला को श्रमजीवी पत्रकार संघ अंबाह का पुनः ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  वक्ताओं ने कहा कि आकाश शुक्ला की सच्चाई की कलम, बेबाक आवाज़ और निर्भीक पत्रकारिता की पहचान हमेशा जनहित में समाज को दिशा देती रही है। सभी ने ईश्वर से कामना की कि उनकी कलम यूं ही निडर होकर सच लिखती रहे और अन्याय के खिलाफ बुलंद होती रहे।
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जिला धौलपुर के विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा गांव बिचपुरी में गांव मैं पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के लोगों द्वारा उपयोग के बाद गंदा पानी रास्ते में ही इकट्ठा होता रहता है वह कीचड़ सहित गंदा पानी एक ही जगह इकट्ठा होने से गांव के नागरिक महिला पुरुष बुजुर्ग एवं स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी में होकर निकलते हैं जिन्हें हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव अभियान के तहत गांव के नागरिक प्रशासन अधिकारियों से पानी के निकासी के लिए मांग करते हैं
    4
    जिला धौलपुर के विधानसभा क्षेत्र राजाखेड़ा गांव बिचपुरी में गांव मैं पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण गांव के लोगों द्वारा उपयोग के बाद गंदा पानी रास्ते में ही इकट्ठा होता रहता है वह कीचड़ सहित गंदा पानी एक ही जगह इकट्ठा होने से गांव के नागरिक महिला पुरुष बुजुर्ग एवं स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी में होकर निकलते हैं जिन्हें हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है स्वच्छ भारत स्वच्छ गांव अभियान के तहत गांव के नागरिक प्रशासन अधिकारियों से पानी के निकासी के लिए मांग करते हैं
    user_Ravindra Kumar
    Ravindra Kumar
    राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *शेटेलाइट नक्शे में हेराफेरी का आरोप, बेशकीमती सरकारी इमारतें हो सकती हैं 'अतिक्रमण' की शिकार* दबोह- नगर के मौजूदा सरकारी नक्शे और सैटेलाइट मैप में बड़ी विसंगति का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी रामलखन कुरचानिया ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि नक्शे में तकनीकी खामी के कारण कई दशक पुरानी सरकारी इमारतें अवैध घोषित होने की कगार पर आ सकती हैं। शिकायत में बताया गया है कि दबोह का मौजूदा नक्शा और सैटेलाइट नक्शा उत्तर दिशा की ओर 66 फीट और पूर्व दिशा की ओर करीब 22 फीट खिसका हुआ है। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज तक 'रोवर' मशीन द्वारा सही सीमांकन नहीं हो सका है। यदि इसी गलत नक्शे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है, तो अस्पताल, थाना, स्कूल, नगर पंचायत और बैंक जैसी करीब 60 साल पुरानी सरकारी इमारतें कागजों में 'अतिक्रमण' की श्रेणी में आ जाएंगी। वही जिला कलेक्टर के पत्र क्रमांक 9273 दिनांक 04/ 09/2024 के पालन में कलेक्टर के द्वारा गठित राजस्व निरीक्षक दबोह हल्का पटवारी 54 के साथ दल गठित कर दिनांक 24/01/2025 को सीमांकन कराया गया। इसी सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर 22 अतिक्रमण कारीयों क़ो सुचना पत्र उप तहसील दबोह द्वारा भेजे गए जो सम्बंधित विभाग न्यायालय को नही भेजा गया।इसी रिपोर्ट क़ो छिपाने के लिए 28/02/2026 क़ो बिना बजह शेटेलाइट मशीन रोबर से सीमांकन कराया गया *राजस्व टीम पर भ्रष्टाचार के आरोप* शिकायत पत्र में राजस्व टीम के आर.आई. विनोद दोहरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि सीमांकन के दौरान टीम ने भौतिक प्रतीकों का मिलान नहीं किया। आरोप है कि पैसे लेकर गलत तरीके से सर्वे नंबर 767 और 763 का सीमांकन कर दिया गया।शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उनके पास इस पूरी बातचीत की ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे वे प्रमाण स्वरूप पेश करने को तैयार हैं। *कलेक्टर से निष्पक्ष जाँच की मांग* आवेदक ने कलेक्टर से मांग की है रोवर सीमांकन की निष्पक्ष जाँच कराई जाए और पुराने स्थापित सरकारी सर्वे नंबरों की बाउंड्री से मिलान कर सैटेलाइट नक्शे को सुधारा जाए। इनका कहना है। अगर नक्शा नहीं सुधारा गया, तो शासन की बेशकीमती संपत्तियों को अपूरणीय क्षति होगी। हम चाहते हैं कि रिकॉर्डिंग के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई हो और सही सीमांकन किया जाए। *शिकायत कर्ता* *रामलखन कुरचानिया*
    1
    *शेटेलाइट नक्शे में हेराफेरी का आरोप, बेशकीमती सरकारी इमारतें हो सकती हैं 'अतिक्रमण' की शिकार*
दबोह-
नगर के मौजूदा सरकारी नक्शे और सैटेलाइट मैप में बड़ी विसंगति का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय निवासी रामलखन कुरचानिया ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर निष्पक्ष जाँच की मांग की है। शिकायतकर्ता का दावा है कि नक्शे में तकनीकी खामी के कारण कई दशक पुरानी सरकारी इमारतें अवैध घोषित होने की कगार पर आ सकती हैं। शिकायत में बताया गया है कि दबोह का मौजूदा नक्शा और सैटेलाइट नक्शा उत्तर दिशा की ओर 66 फीट और पूर्व दिशा की ओर करीब 22 फीट खिसका हुआ है। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण आज तक 'रोवर'  मशीन द्वारा सही सीमांकन नहीं हो सका है। यदि इसी गलत नक्शे के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाती है, तो अस्पताल, थाना, स्कूल, नगर पंचायत और बैंक जैसी करीब 60 साल पुरानी सरकारी इमारतें कागजों में 'अतिक्रमण' की श्रेणी में आ जाएंगी। वही जिला कलेक्टर के पत्र क्रमांक 9273 दिनांक 04/ 09/2024 के पालन में कलेक्टर के द्वारा गठित राजस्व निरीक्षक दबोह हल्का पटवारी 54 के साथ दल गठित कर दिनांक 24/01/2025 को सीमांकन कराया गया। इसी सीमांकन रिपोर्ट के आधार पर 22 अतिक्रमण कारीयों क़ो सुचना पत्र उप तहसील दबोह द्वारा भेजे गए जो सम्बंधित विभाग न्यायालय को नही भेजा गया।इसी रिपोर्ट क़ो छिपाने के लिए 28/02/2026 क़ो बिना बजह शेटेलाइट मशीन रोबर से सीमांकन कराया गया 
*राजस्व टीम पर भ्रष्टाचार के आरोप*
शिकायत पत्र में राजस्व टीम के आर.आई. विनोद दोहरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि सीमांकन के दौरान टीम ने भौतिक प्रतीकों का मिलान नहीं किया। आरोप है कि पैसे लेकर गलत तरीके से सर्वे नंबर 767 और 763 का सीमांकन कर दिया गया।शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि उनके पास इस पूरी बातचीत की ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसे वे प्रमाण स्वरूप पेश करने को तैयार हैं। 
*कलेक्टर से निष्पक्ष जाँच की मांग*
आवेदक ने कलेक्टर से मांग की है रोवर सीमांकन की निष्पक्ष जाँच कराई जाए और पुराने स्थापित सरकारी सर्वे नंबरों की बाउंड्री से मिलान कर सैटेलाइट नक्शे को सुधारा जाए। 
इनका कहना है। 
अगर नक्शा नहीं सुधारा गया, तो शासन की बेशकीमती संपत्तियों को अपूरणीय क्षति होगी। हम चाहते हैं कि रिकॉर्डिंग के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई हो और सही सीमांकन किया जाए।
*शिकायत कर्ता*
*रामलखन कुरचानिया*
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    1
    Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    user_JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
    मीडिया Morena, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी पूर्व मंत्री माया सिंह ने दी यूपीएससी टाॅपर श्रष्टि गोयल को घर जाकर बधाई
    1
    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी पूर्व मंत्री माया सिंह ने दी यूपीएससी टाॅपर श्रष्टि गोयल को घर जाकर बधाई
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Zassu
    1
    Post by Zassu
    user_Zassu
    Zassu
    Student Tansen, Gwalior•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.