आधी रात गांव में घुसा जंगली हाथी, खपरैल घर तोड़ मचाया आतंक चिनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरका गांव में शनिवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और एक ग्रामीण के घर को ध्वस्त कर दिया। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। हाथी के हमले से पीड़ित परिवार के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी जिररा कुंवर अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले पता चला कि एक विशालकाय जंगली हाथी घर के पीछे की ओर से खपरैल मकान को तोड़ रहा है। भयभीत परिवार किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकला। पीड़ित परिवार ने बताया कि हाथी काफी उग्र था और लगातार घर को नुकसान पहुंचा रहा था। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए एकजुट होकर हाथी को गांव से खदेड़ते हुए जंगल की ओर भगाया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार के निर्देश पर वनकर्मियों ने क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।

- आधी रात गांव में घुसा जंगली हाथी, खपरैल घर तोड़ मचाया आतंक चिनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत चिरका गांव में शनिवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और एक ग्रामीण के घर को ध्वस्त कर दिया। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है। हाथी के हमले से पीड़ित परिवार के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी जिररा कुंवर अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले पता चला कि एक विशालकाय जंगली हाथी घर के पीछे की ओर से खपरैल मकान को तोड़ रहा है। भयभीत परिवार किसी तरह जान बचाकर घर से बाहर निकला। पीड़ित परिवार ने बताया कि हाथी काफी उग्र था और लगातार घर को नुकसान पहुंचा रहा था। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए एकजुट होकर हाथी को गांव से खदेड़ते हुए जंगल की ओर भगाया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। रविवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी वनपाल अनिमेष कुमार के निर्देश पर वनकर्मियों ने क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधान के तहत जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।1
- गढ़वा के रंका में NH 343 के पास सड़क से 50 फीट दूर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह कुछ लोगों ने शव देखा था, लेकिन इसकी जानकारी तुरंत नहीं दी गई। रंका पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।1
- बिहार के एक सरकारी स्कूल के मिड-डे मील में सांप मिलने से कई बच्चे बीमार पड़ गए। खाना खाने के बाद उन्हें पेट दर्द, उल्टी और घबराहट हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाने के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।1
- मोबाइल विवाद के बाद महिला की मौत, 3 घंटे बाद कुएं से निकाला गया शव मोबाइल विवाद के बाद महिला की मौत, 3 घंटे बाद कुएं से निकाला गया शव1
- 🛑 केतार (गढ़वा) खुशी का सफर अधूरा, एक झटके में तीन जिंदगियां खत्म1
- सोनभद्र जिले के दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर सुरक्षित चलने की अपील की गई है। इस निवेदन का मकसद चालकों की जान और उनके परिवार की खुशहाली सुनिश्चित करना है।3
- पलामू के पंडवा में सड़कों की बदहाली विकास के दावों पर सवाल उठा रही है। जर्जर रास्तों के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- गढ़वा के रंका प्रखंड स्थित झुमेलवा डैम में मछली पकड़ने गए 35 वर्षीय सुरेश सिंह के डूबने की आशंका है। शनिवार शाम से लापता युवक की तलाश में ग्रामीण और गोताखोर लगातार जुटे हुए हैं। अंधेरा होने के कारण रात में रुका खोज अभियान रविवार सुबह फिर शुरू हुआ।1