Shuru
Apke Nagar Ki App…
गंगापुरसिटी राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री )श्री अरुण चतुर्वेदी जी के गंगापुर सिटी आगमन पर मिर्जापुर में माला एवं साफा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। युवा नेता दर्शन सिंह गुर्जर ने जनहित से जुड़े मुददे एवं विकास कार्यों से अवगत कराया चतुर्वेदी जी ने कहा कि भजनलाल सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी
Anil Kumar journalist
गंगापुरसिटी राजस्थान वित्त आयोग अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री )श्री अरुण चतुर्वेदी जी के गंगापुर सिटी आगमन पर मिर्जापुर में माला एवं साफा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। युवा नेता दर्शन सिंह गुर्जर ने जनहित से जुड़े मुददे एवं विकास कार्यों से अवगत कराया चतुर्वेदी जी ने कहा कि भजनलाल सरकार में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के गंगापुर आगमन पर जयपुर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल, जमना लाल वैष्णव, संदीप जैमिनी, गौरव मंगल, शरद गर्ग, विजय गोयल, विक्की गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार जन-जन के हित के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा हर माह विभिन्न विभागों में भर्तियों की वैकेंसी निकालकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।1
- दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।2
- भाजपा सरकार द्वारा घरेलू LPG गैस के लगातार बढ़ते दामों एवं कमर्शियल गैस को बंद किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम महर की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को तुरंत कम करने तथा आमजन को पर्याप्त गैस उपलब्ध कराने की मांग की।इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम महर ने कहा कि सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 25 दिन कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कई लोग बुकिंग कराने के बाद भी लंबे समय तक सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें फिर से चूल्हे पर निर्भर होना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि करौली शहर सहित कैलादेवी के प्रसिद्ध लक्की मेले में हर साल करौली की जनता यात्रियों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाती है, लेकिन वर्तमान में गैस सिलेंडर की उपलब्धता नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आम जनता की सुविधा की जिम्मेदारी सरकार नहीं लेगी तो फिर कौन लेगा।महर ने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आम जनता को हो रही परेशानी का तुरंत समाधान किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी जल्द ही जनता के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे।इस अवसर पर हिंडौन विधायक अनीता जाटव, पीसीसी वॉर रूम को-चेयरमैन पुष्पेन्द्र मीना, पीसीसी सचिव भूपेन्द्र भारद्वाज, हुकुम मीना, कन्हैया लाल शर्मा, विशाल मीणा, महेंद्र सुरोठीया, अभय कुमार मीणा, बांके बिहारी, जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मीना, भंवर लाल मीना, जिला महासचिव रक्षीलाल बैरवा, देवीसहाय दत्तात्रेय, परसोत्तम बंशीवाल, विशंभर दयाल शर्मा, भैरो सिंह मीना, ब्लॉक अध्यक्ष गण रामचरण मीना, लोकेश खटाना, रामगोपाल माली, हरिराम बैरवा, ऋषि मीणा, योगेंद्र मावई, खेमसिंह गुर्जर, सूरज सिंह गुर्जर, रामगिलास जाटव, महेंद्र मुद्गल, राजेन्द्र मनेमा, रामधन बैरवा, तारा बैंसला, लोकेश कंजौली, अखलेश मामचारी, रघुराज मीणा, हनी दत्ता सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.1
- गौतम मीणा को न्याय दिलाने की माँग को लेकर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर चल रहा धरना आज परिवार की सहमति से समाप्त कर दिया गया है। प्रशासन के साथ हुई वार्ता में निम्न निर्णय हुए हैं— • परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी दी जाएगी। • परिवार को कुल 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी • मृतक की पत्नी को विधवा पेंशन दी जाएगी। • बच्चों की 18 वर्ष की आयु तक शिक्षा का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।1
- हिंडौन सिटी। काचरौली ग्राम पंचायत की ढाणी बुर्जावाडा में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से एक छप्पर पोश पशुवाडे में आग लग गई। आग से दो भैंसों की मौत गई, जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित पशुपालक तेजराम और पृथ्वी प्रजापत पुत्र भरोसी प्रजापत ने बताया कि उनके छप्पर पोश पशुवाडे के उपर से होकर बिजली लाइन निकल रही है। विद्युत तारों के आपस में भिड़ने से आग की चिंगारी निकली और वह छप्पर पोश पशुवाडे पर जाकर गिर गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने छप्पर पोश पशुवाडे को अपने आगोश में ले लिया। छप्पर पोश पशुवाडे से आग की लपटे उठतीं देख काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आग बुझाने लगे। लोगों की सूचना पर दमकल भी आग बुझाने मौके पर पहुंची। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।आग से पशुवाड़े में बंधी दो भैंस जिंदा जल गई,जबकि दो भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा पशुवाडे में रखा लाखों रुपए की कीमत का पशु चारा जलकर राख हो गया। भाजपा नेता मनोज तिवारी ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- करौली जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध भंडाराण रोकने के लिए जांच दल गठित किया गया है।घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने प्रेस वार्ता कर शुक्रवार दोपहर 2:00 बताया कि प्रदेश में घरेलू गैस आपूर्ति पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं है।घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण अथवा अन्य कार्य हेतु इस्तेमाल पर रोकथाम के लिए विजिलेंस दल गठित किया गया। विभाग ने किसी भी शिकायत के लिए जांच दल में अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं जिनमें कालाबाजारी अवैध भंडार रोकने के लिए जिले में विशेष जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी हरविंद्र शर्मा 9057230363 सुनीता मीना 9414780608 प्रवर्तन निरीक्षक पवन कुमार 8233361999 ऋषिकेश मीणा 83 7840 0795 को शामिल किया गया।1
- आज बिगोता गांव में एक 5 की साल कि बच्ची का किडनैप करके भाग रहे थे। मुही क्रेशर पर रोका गया तो लोगो के टक्कर मार कर भाग गये जगसोली की तरफ पहाड़ियों मै आखिर गांववालो ने लगातार पीछा कर मुही डुंगरी में पकड़ लिये गये। सभी माता-पिता अपने बच्चो का ध्यान रखें उन्हें अकेले बाहर नही भेजे।🔥😭1