logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

12 hrs ago
user_Devendra Kumar Sihra
Devendra Kumar Sihra
Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
12 hrs ago
4d9ae775-e989-4339-a91a-15cd50dddc10

दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 टीमों ने लिया भाग सपोटरा। प्रदेश सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक जिला–एक खेल पहल के तहत ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उपखंड क्षेत्र के तुरसंगपुरा स्थित पटेल स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई कुल 15 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा की मौजूदगी में पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने छात्र खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। शारीरिक शिक्षक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 12 टीम छात्र वर्ग की तथा 3 टीम छात्रा वर्ग की शामिल रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी टीमों ने खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। शारीरिक शिक्षक रूपलाल खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गज्जूपुरा और गोठरा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें गज्जूपुरा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं छात्रा वर्ग में पहला मुकाबला बालिका विद्यालय डाबिर और सपोटरा के बीच हुआ, जिसमें डाबिर की टीम विजेता रही। इसके बाद डाबिर और औडच की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें डाबिर की टीम ने औडच को पराजित कर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने भी उत्साह बढ़ाया। आयोजन में मौजूद शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी इसी उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति कम दिखा रूझान प्रदेश सरकार द्वारा बालक-बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बजट सत्र 2025-26 में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला–एक खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई है। इसके बावजूद प्रतियोगिता में छात्राओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया, जबकि छात्रा वर्ग की केवल 3 टीमों ने ही सहभागिता की। इससे स्पष्ट हुआ कि छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति अपेक्षित रूझान नहीं दिखा और प्रतिभागियों की कमी भी देखने को मिली।
    2
    ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 टीमों ने लिया भाग
सपोटरा। प्रदेश सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक जिला–एक खेल पहल के तहत ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उपखंड क्षेत्र के तुरसंगपुरा स्थित पटेल स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई कुल 15 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा की मौजूदगी में पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने छात्र खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है।
शारीरिक शिक्षक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 12 टीम छात्र वर्ग की तथा 3 टीम छात्रा वर्ग की शामिल रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी टीमों ने खेल भावना के साथ मुकाबले खेले।
शारीरिक शिक्षक रूपलाल खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गज्जूपुरा और गोठरा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें गज्जूपुरा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं छात्रा वर्ग में पहला मुकाबला बालिका विद्यालय डाबिर और सपोटरा के बीच हुआ, जिसमें डाबिर की टीम विजेता रही। इसके बाद डाबिर और औडच की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें डाबिर की टीम ने औडच को पराजित कर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने भी उत्साह बढ़ाया। आयोजन में मौजूद शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी इसी उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किए जाएंगे।
छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति कम दिखा रूझान
प्रदेश सरकार द्वारा बालक-बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बजट सत्र 2025-26 में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला–एक खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई है। इसके बावजूद प्रतियोगिता में छात्राओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया, जबकि छात्रा वर्ग की केवल 3 टीमों ने ही सहभागिता की। इससे स्पष्ट हुआ कि छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति अपेक्षित रूझान नहीं दिखा और प्रतिभागियों की कमी भी देखने को मिली।
    user_Devendra Kumar Sihra
    Devendra Kumar Sihra
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    4
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    49 min ago
  • राजस्थान के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के गंगापुर आगमन पर जयपुर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल, जमना लाल वैष्णव, संदीप जैमिनी, गौरव मंगल, शरद गर्ग, विजय गोयल, विक्की गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार जन-जन के हित के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा हर माह विभिन्न विभागों में भर्तियों की वैकेंसी निकालकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
    3
    राजस्थान के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के गंगापुर आगमन पर जयपुर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल, जमना लाल वैष्णव, संदीप जैमिनी, गौरव मंगल, शरद गर्ग, विजय गोयल, विक्की गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार जन-जन के हित के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा हर माह विभिन्न विभागों में भर्तियों की वैकेंसी निकालकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 14 मार्च से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशालय, जयपुर द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि “स्वच्छता सप्ताह” के तहत सप्ताह भर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, स्कूलों तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया कि 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठक के साथ स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की थीम पर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा 3 आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरे से वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं ग्रामवासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। 16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट डे” के रूप में मनाते हुए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं ट्वीन पिट शौचालय की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की जाएगी। 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन की थीम पर सड़क, सार्वजनिक परिसर, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सोख्ता गड्ढों तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी और जलस्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। 19 मार्च को स्कूलों में विद्यार्थियों को एफएसएम (फीकल स्लज मैनेजमेंट) की जानकारी दी जाएगी तथा स्वयं सहायता समूहों, राजीविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। -
    1
    राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 14 मार्च से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशालय, जयपुर द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।  अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि “स्वच्छता सप्ताह” के तहत सप्ताह भर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, स्कूलों तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होने बताया कि 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठक के साथ स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की थीम पर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा 3 आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरे से वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं ग्रामवासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। 16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट डे” के रूप में मनाते हुए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं ट्वीन पिट शौचालय की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की जाएगी। 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन की थीम पर सड़क, सार्वजनिक परिसर, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सोख्ता गड्ढों तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी और जलस्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। 19 मार्च को स्कूलों में विद्यार्थियों को एफएसएम (फीकल स्लज मैनेजमेंट) की जानकारी दी जाएगी तथा स्वयं सहायता समूहों, राजीविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
-
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Raju Mali Patrakarar
    1
    Post by Raju Mali Patrakarar
    user_Raju Mali Patrakarar
    Raju Mali Patrakarar
    Local News Reporter खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • खंडार ,14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पुराने कटे हुए बिजली कनेक्शनों एवं बकाया बिलों के निपटारे के लिए विशेष छूट दी जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपना बकाया बिल जमा कराएं। लोक अदालत में निर्धारित छूट के साथ बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। ध्यान रहे कि 14 मार्च 2026 के बाद बिलों पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी। इसलिए अधिक से अधिक उपभोक्ता 14 मार्च को अपने बकाया बिजली बिल जमा कर छूट का लाभ उठाएं और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें
    1
    खंडार ,14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर पुराने कटे हुए बिजली कनेक्शनों एवं बकाया बिलों के निपटारे के लिए विशेष छूट दी जाएगी।
जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल बकाया हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपना बकाया बिल जमा कराएं। लोक अदालत में निर्धारित छूट के साथ बिल जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ध्यान रहे कि 14 मार्च 2026 के बाद बिलों पर किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।
इसलिए अधिक से अधिक उपभोक्ता 14 मार्च को अपने बकाया बिजली बिल जमा कर छूट का लाभ उठाएं और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें
    user_जनहित आवाज
    जनहित आवाज
    Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।
    2
    दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल
सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।
    user_Devendra Kumar Sihra
    Devendra Kumar Sihra
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.