Shuru
Apke Nagar Ki App…
नेशनल हाइवे की अतिक्रमण सीमा में आने वाले सभी अतिक्रमण अब टूटेंगे! राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश!
राजू काँकोरिया खण्डार
नेशनल हाइवे की अतिक्रमण सीमा में आने वाले सभी अतिक्रमण अब टूटेंगे! राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश!
More news from Rajasthan and nearby areas
- सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिले में कुल 10 बैंचों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर चार, गंगापुर सिटी में दो तथा बौंली, खण्डार, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा में एक-एक बैंच के माध्यम से प्री-लिटीगेशन स्तर के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझाईश के माध्यम से निस्तारण किया जावेगा।1
- दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।2
- village pagre post tihseel uniyara desitk tonk rajthan2
- Post by Anil Kumar journalist4
- राजस्थान के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के गंगापुर आगमन पर जयपुर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल, जमना लाल वैष्णव, संदीप जैमिनी, गौरव मंगल, शरद गर्ग, विजय गोयल, विक्की गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार जन-जन के हित के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा हर माह विभिन्न विभागों में भर्तियों की वैकेंसी निकालकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।3
- Post by Ramesh Jangid1
- सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में धरना -प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि को आम जनता के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बताया। धरना स्थल पर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों कांग्रेस प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से अस्थायी चूल्हा बनाकर उस पर चाय तैयार की और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में बाधाओं के कारण छोटे व्यापारियों और आम लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रही है और इस तानाशाहीपूर्ण फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।धरना प्रदर्शन पर मौजूद कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि जिस प्रकार आज देश के हालत होते जा रहे हे ओर आज जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका के साथ समझौते पर समझौते किए जा रहे हे। उन्होंने कहा कि उसी का संकट इस देश पर आता जा रहा हे उन्होंने कहा कि मोदी जी का छप्पन इंच का सीना अब सकरा होता जा रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि आज जिस तरीके से युद्ध चल रहे हे ईरान ओर इजराइल के बीच में उन्होंने कहा कि जो ईरान के बीच हमारे सम्बन्ध थे मोदी जी उन्हें बिगाड़ने का काम क्योंकर रहे हे यह समझ से बाहर हे।इंदिरा मीणा ने कहा कि ज्यों अमेरिका मोदी से कहता हे कि आपको तेल यहां से खरीदना हे सीजफायर करना हे वह करते हे। इंदिरा मीणा ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि देश के अंदर किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है तो यह लाइन है किसकी लगी हुई है।उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत कैसे हो रही हे कौन कर रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा की ऊपर ओर नीचे मोदी जी की डबल इंजन की सरकार काम कर रही हे क्या डबल इंजन फेल हो गए हैं।1
- Post by Anil Kumar journalist1
- राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 14 मार्च से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशालय, जयपुर द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि “स्वच्छता सप्ताह” के तहत सप्ताह भर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, स्कूलों तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया कि 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठक के साथ स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की थीम पर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा 3 आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरे से वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं ग्रामवासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। 16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट डे” के रूप में मनाते हुए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं ट्वीन पिट शौचालय की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की जाएगी। 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन की थीम पर सड़क, सार्वजनिक परिसर, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सोख्ता गड्ढों तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी और जलस्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। 19 मार्च को स्कूलों में विद्यार्थियों को एफएसएम (फीकल स्लज मैनेजमेंट) की जानकारी दी जाएगी तथा स्वयं सहायता समूहों, राजीविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। -1