*जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें* *जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति में नहीं होगा कोई व्यवधान* *खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 14435 एवं 181 व 112 नंबर पर किया जा सकता है संपर्क* *जिला कलक्टर ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाएं जांची* *घरेलू गैस के वाणिज्यिक उपयोग करने वालों के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई* *सवाई माधोपुर, 12 मार्च।* वर्तमान में मध्यपूर्व एशिया में युद्ध की परिस्थितियों के मद्देनज़र भारत सरकार द्वारा गैस आपूर्ति संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर काना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी तथा आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयों, छात्रावासों तथा स्कूलों में मिड-डे-मिल योजना के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है। *उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस सिलेंडरों आपूर्ति और गोदामों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश :* - इसी क्रम में जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने गुरूवार को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विनायक इंडियन गैस एजेंसी (इंदिरा कश्लोनी), रेणु इंटरप्राइजेज इंडियन गैस एजेंसी गोदाम तथा रणथम्भौर गैस एजेंसी (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के गोदामों में गैस स्टश्क, आपूर्ति व्यवस्था और वितरण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग के बाद समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जाए। *कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई :* - जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना ने बताया कि यदि किसी गैस एजेंसी संचालक अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग किया जाता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध एलपीजी ऑर्डर-2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी, अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रीफिलिंग की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्रवर्तन जांच दल का गठन कर सभी जगहों पर जांच की जा रही है। *गैस बुकिंग में न्यूनतम 25 दिन का अंतराल आवश्यक* :- जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर की बुकिंग कराएं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। *उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सहायता के हेल्पलाइन नंबर जारी*:- गैस सिलेंडर उपभोक्ताओ की सुविधाओं एवं सहायता के दृष्टिगत 181, 112 एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14435 जारी किए गए हैं, जिनसे सम्पर्क कर उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता जिला रसद कार्यालय के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07462-294515 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। *नागरिकों से अपील भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों से घबराए नहीं:-* जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए घबराकर या अनावश्यक रूप से बुकिंग न करें तथा एलपीजी सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें। किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति निरंतर एवं निर्बाध रूप से जारी है। ---000---
*जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, उपभोक्ता अफवाहों पर ध्यान न दें* *जिले में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति में नहीं होगा कोई व्यवधान* *खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के 14435 एवं 181 व 112 नंबर पर किया जा सकता है संपर्क* *जिला कलक्टर ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्थाएं जांची* *घरेलू गैस के वाणिज्यिक उपयोग करने वालों के खिलाफ भी होगी सख्त कार्रवाई* *सवाई माधोपुर, 12 मार्च।* वर्तमान में मध्यपूर्व एशिया में युद्ध की परिस्थितियों के मद्देनज़र भारत सरकार द्वारा गैस आपूर्ति संबंधी नवीन दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिला कलक्टर काना राम ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति नियमित रूप से जारी रहेगी तथा आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले की सभी गैस एजेंसियों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार नियमित रूप से गैस
सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। वर्तमान में जिले में गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों, अन्नपूर्णा रसोईयों, छात्रावासों तथा स्कूलों में मिड-डे-मिल योजना के लिए गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जा रही है। *उपभोक्ताओं को निर्बाध गैस सिलेंडरों आपूर्ति और गोदामों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश :* - इसी क्रम में जिला कलक्टर काना राम एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने गुरूवार को जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों के गोदामों का निरीक्षण कर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विनायक इंडियन गैस एजेंसी (इंदिरा कश्लोनी), रेणु इंटरप्राइजेज इंडियन गैस एजेंसी गोदाम तथा रणथम्भौर गैस एजेंसी (हिंदुस्तान पेट्रोलियम) के गोदामों में गैस स्टश्क, आपूर्ति व्यवस्था और वितरण प्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि सभी गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर 24 घंटे निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं को
गैस बुकिंग के बाद समय पर होम डिलीवरी उपलब्ध कराई जाए। *कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर होगी कड़ी कार्रवाई :* - जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना ने बताया कि यदि किसी गैस एजेंसी संचालक अथवा अन्य व्यक्ति द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग किया जाता पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध एलपीजी ऑर्डर-2000 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी, अवैध संग्रहण, कालाबाजारी या अवैध रीफिलिंग की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर के निर्देशानुसार प्रवर्तन जांच दल का गठन कर सभी जगहों पर जांच की जा रही है। *गैस बुकिंग में न्यूनतम 25 दिन का अंतराल आवश्यक* :- जिला रसद अधिकारी ने बताया कि नवीन दिशा-निर्देशों के अनुसार घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिनों का अंतराल निर्धारित किया गया है। उपभोक्ता निर्धारित अवधि पूर्ण होने के बाद ही गैस सिलेंडर
की बुकिंग कराएं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारु बनी रहे और किसी प्रकार की असुविधा न हो। *उपभोक्ताओं की सुविधा एवं सहायता के हेल्पलाइन नंबर जारी*:- गैस सिलेंडर उपभोक्ताओ की सुविधाओं एवं सहायता के दृष्टिगत 181, 112 एवं उपभोक्ता मामलात विभाग के हेल्पलाइन नंबर 14435 जारी किए गए हैं, जिनसे सम्पर्क कर उपभोक्ता गैस आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को दर्ज करवा सकते हैं। साथ ही उपभोक्ता जिला रसद कार्यालय के कंट्रोल रूम के फोन नंबर 07462-294515 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं। *नागरिकों से अपील भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों से घबराए नहीं:-* जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की है कि घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता को देखते हुए घबराकर या अनावश्यक रूप से बुकिंग न करें तथा एलपीजी सिलेंडरों का अनावश्यक भंडारण न करें। किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश या अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति निरंतर एवं निर्बाध रूप से जारी है। ---000---
- Post by Anil Kumar journalist4
- राजस्थान के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के गंगापुर आगमन पर जयपुर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल, जमना लाल वैष्णव, संदीप जैमिनी, गौरव मंगल, शरद गर्ग, विजय गोयल, विक्की गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार जन-जन के हित के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा हर माह विभिन्न विभागों में भर्तियों की वैकेंसी निकालकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।3
- राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 14 मार्च से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशालय, जयपुर द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि “स्वच्छता सप्ताह” के तहत सप्ताह भर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, स्कूलों तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया कि 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठक के साथ स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की थीम पर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा 3 आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरे से वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं ग्रामवासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। 16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट डे” के रूप में मनाते हुए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं ट्वीन पिट शौचालय की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की जाएगी। 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन की थीम पर सड़क, सार्वजनिक परिसर, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सोख्ता गड्ढों तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी और जलस्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। 19 मार्च को स्कूलों में विद्यार्थियों को एफएसएम (फीकल स्लज मैनेजमेंट) की जानकारी दी जाएगी तथा स्वयं सहायता समूहों, राजीविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। -1
- ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 टीमों ने लिया भाग सपोटरा। प्रदेश सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक जिला–एक खेल पहल के तहत ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उपखंड क्षेत्र के तुरसंगपुरा स्थित पटेल स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई कुल 15 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा की मौजूदगी में पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने छात्र खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। शारीरिक शिक्षक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 12 टीम छात्र वर्ग की तथा 3 टीम छात्रा वर्ग की शामिल रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी टीमों ने खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। शारीरिक शिक्षक रूपलाल खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गज्जूपुरा और गोठरा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें गज्जूपुरा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं छात्रा वर्ग में पहला मुकाबला बालिका विद्यालय डाबिर और सपोटरा के बीच हुआ, जिसमें डाबिर की टीम विजेता रही। इसके बाद डाबिर और औडच की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें डाबिर की टीम ने औडच को पराजित कर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने भी उत्साह बढ़ाया। आयोजन में मौजूद शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी इसी उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति कम दिखा रूझान प्रदेश सरकार द्वारा बालक-बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बजट सत्र 2025-26 में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला–एक खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई है। इसके बावजूद प्रतियोगिता में छात्राओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया, जबकि छात्रा वर्ग की केवल 3 टीमों ने ही सहभागिता की। इससे स्पष्ट हुआ कि छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति अपेक्षित रूझान नहीं दिखा और प्रतिभागियों की कमी भी देखने को मिली।2
- करौली जिले की श्री महावीर जी तहसील के गांव कजानीपुर में आजप्राचीन काल सेनिकालने वाला हनुमान मेले का आयोजन किया गया । जिसमेंएक दर्जन से अधिक सजीव झांकियां सजाई गईऔर लोक संस्कृति जीवंतरखने वाली परंपरा के अनुसार ठड्डा गायन पार्टियों ने देसी अंदाज मेंदर्शकों का मनमोहन और ढोलकी थाप पर मनमोहन गीतों कीप्रस्तुति दी ।3
- हिंडौन शहर में राज्य सरकार के 'एक जिला एक खेल' और 'पंच गौरव' कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ब्लॉक की दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई।प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर में किया गया, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली।इस प्रतियोगिता में कुल 205 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें छात्रा वर्ग की 4 टीमें और छात्र वर्ग की 12 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, विद्या भारती के जिला प्रचारक बजरंग गोयल और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ब्लॉक खेल प्रभारी हरीश पाठक और मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दो अलग-अलग खेल मैदानों पर मैचों की शुरुआत कर दी गई। प्रतियोगिता के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए 19 शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।1
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- Post by Anil Kumar journalist1