ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 टीमों ने लिया भाग सपोटरा। प्रदेश सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक जिला–एक खेल पहल के तहत ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उपखंड क्षेत्र के तुरसंगपुरा स्थित पटेल स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई कुल 15 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा की मौजूदगी में पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने छात्र खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। शारीरिक शिक्षक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 12 टीम छात्र वर्ग की तथा 3 टीम छात्रा वर्ग की शामिल रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी टीमों ने खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। शारीरिक शिक्षक रूपलाल खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गज्जूपुरा और गोठरा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें गज्जूपुरा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं छात्रा वर्ग में पहला मुकाबला बालिका विद्यालय डाबिर और सपोटरा के बीच हुआ, जिसमें डाबिर की टीम विजेता रही। इसके बाद डाबिर और औडच की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें डाबिर की टीम ने औडच को पराजित कर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने भी उत्साह बढ़ाया। आयोजन में मौजूद शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी इसी उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति कम दिखा रूझान प्रदेश सरकार द्वारा बालक-बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बजट सत्र 2025-26 में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला–एक खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई है। इसके बावजूद प्रतियोगिता में छात्राओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया, जबकि छात्रा वर्ग की केवल 3 टीमों ने ही सहभागिता की। इससे स्पष्ट हुआ कि छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति अपेक्षित रूझान नहीं दिखा और प्रतिभागियों की कमी भी देखने को मिली।
ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में 15 टीमों ने लिया भाग सपोटरा। प्रदेश सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक जिला–एक खेल पहल के तहत ब्लॉक स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन उपखंड क्षेत्र के तुरसंगपुरा स्थित पटेल स्टेडियम में उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई कुल 15 टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा की मौजूदगी में पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लखनलाल मीणा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक मजबूती ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व अधीक्षण अभियंता जौहरीलाल मीणा ने छात्र खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव होता है। शारीरिक शिक्षक दिनेश चंद शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 15 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 12 टीम छात्र वर्ग की तथा 3 टीम छात्रा वर्ग की शामिल
रही। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी टीमों ने खेल भावना के साथ मुकाबले खेले। शारीरिक शिक्षक रूपलाल खटीक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच गज्जूपुरा और गोठरा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें गज्जूपुरा की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। वहीं छात्रा वर्ग में पहला मुकाबला बालिका विद्यालय डाबिर और सपोटरा के बीच हुआ, जिसमें डाबिर की टीम विजेता रही। इसके बाद डाबिर और औडच की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें डाबिर की टीम ने औडच को पराजित कर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बना ली। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर दर्शकों ने भी उत्साह बढ़ाया। आयोजन में मौजूद शिक्षकों व खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबले भी इसी उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किए जाएंगे। छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति कम दिखा रूझान प्रदेश सरकार द्वारा बालक-बालिकाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बजट सत्र 2025-26 में पंच गौरव कार्यक्रम के तहत एक जिला–एक खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की गई है। इसके बावजूद प्रतियोगिता में छात्राओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम देखने को मिली। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया, जबकि छात्रा वर्ग की केवल 3 टीमों ने ही सहभागिता की। इससे स्पष्ट हुआ कि छात्राओं में प्रतियोगिता के प्रति अपेक्षित रूझान नहीं दिखा और प्रतिभागियों की कमी भी देखने को मिली।
- Post by Anil Kumar journalist1
- राजस्थान के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के गंगापुर आगमन पर जयपुर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल, जमना लाल वैष्णव, संदीप जैमिनी, गौरव मंगल, शरद गर्ग, विजय गोयल, विक्की गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार जन-जन के हित के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा हर माह विभिन्न विभागों में भर्तियों की वैकेंसी निकालकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।1
- खंडार क्षेत्र के ग्राम बालेर में आयोजित अष्टभुजा देवी मेले के दौरान नाल दंगल प्रतियोगिता में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पहलवान सत्येंद्र गुर्जर ने 131 किलोग्राम वजनी नाल उठाकर शानदार प्रदर्शन किया और ‘दंगल केसरी’ का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में शिवपुरी के जसवंत गुर्जर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हाथरस के विनीत बैरवा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार रुपये, उपविजेता को 11 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नाल दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीणों की भीड़ मैदान में जुटी। पहलवानों के दमखम और रोमांचक मुकाबलों ने मेले में आए लोगों का उत्साह और भी बढ़ा दिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।1
- दिल्ली में, अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय "इंदिरा भवन" में दिल्ली प्रदेश के ज़िलेवार एवं ब्लॉकवार संगठन गतिविधियों की समीक्षा बैठक ।1
- हिंडौन शहर में राज्य सरकार के 'एक जिला एक खेल' और 'पंच गौरव' कार्यक्रम के तहत शिक्षा विभाग ब्लॉक की दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई।प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर परिसर में किया गया, जहां खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी देखने को मिली।इस प्रतियोगिता में कुल 205 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें छात्रा वर्ग की 4 टीमें और छात्र वर्ग की 12 टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोवर्धन सिंह जादौन, जिला महामंत्री दिलीप गुप्ता, विद्या भारती के जिला प्रचारक बजरंग गोयल और मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दयाल सिंह सोलंकी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।ब्लॉक खेल प्रभारी हरीश पाठक और मीडिया प्रभारी नरेंद्र बाबा ने दोपहर 3:00 बजे बताया कि कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दो अलग-अलग खेल मैदानों पर मैचों की शुरुआत कर दी गई। प्रतियोगिता के संचालन और व्यवस्थाओं के लिए 19 शारीरिक शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।1
- करौली जिले की श्री महावीर जी तहसील के गांव कजानीपुर में आजप्राचीन काल सेनिकालने वाला हनुमान मेले का आयोजन किया गया । जिसमेंएक दर्जन से अधिक सजीव झांकियां सजाई गईऔर लोक संस्कृति जीवंतरखने वाली परंपरा के अनुसार ठड्डा गायन पार्टियों ने देसी अंदाज मेंदर्शकों का मनमोहन और ढोलकी थाप पर मनमोहन गीतों कीप्रस्तुति दी ।3
- Post by Anil Kumar journalist1
- भाजपा सरकार द्वारा घरेलू LPG गैस के लगातार बढ़ते दामों एवं कमर्शियल गैस को बंद किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया।शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष घनश्याम महर की अध्यक्षता में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों को तुरंत कम करने तथा आमजन को पर्याप्त गैस उपलब्ध कराने की मांग की।इस दौरान जिला अध्यक्ष घनश्याम महर ने कहा कि सरकार द्वारा गैस सिलेंडर की बुकिंग का समय 25 दिन कर दिया गया है, जिससे आम लोगों को समय पर गैस नहीं मिल पा रही है। कई लोग बुकिंग कराने के बाद भी लंबे समय तक सिलेंडर का इंतजार कर रहे हैं, जिससे उन्हें फिर से चूल्हे पर निर्भर होना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि करौली शहर सहित कैलादेवी के प्रसिद्ध लक्की मेले में हर साल करौली की जनता यात्रियों की सेवा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाती है, लेकिन वर्तमान में गैस सिलेंडर की उपलब्धता नहीं होने से आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर आम जनता की सुविधा की जिम्मेदारी सरकार नहीं लेगी तो फिर कौन लेगा।महर ने सरकार से मांग की कि गैस सिलेंडर की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और आम जनता को हो रही परेशानी का तुरंत समाधान किया जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी जल्द ही जनता के साथ मिलकर एक बड़ा आंदोलन करेंगे।इस अवसर पर हिंडौन विधायक अनीता जाटव, पीसीसी वॉर रूम को-चेयरमैन पुष्पेन्द्र मीना, पीसीसी सचिव भूपेन्द्र भारद्वाज, हुकुम मीना, कन्हैया लाल शर्मा, विशाल मीणा, महेंद्र सुरोठीया, अभय कुमार मीणा, बांके बिहारी, जिला उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश मीना, भंवर लाल मीना, जिला महासचिव रक्षीलाल बैरवा, देवीसहाय दत्तात्रेय, परसोत्तम बंशीवाल, विशंभर दयाल शर्मा, भैरो सिंह मीना, ब्लॉक अध्यक्ष गण रामचरण मीना, लोकेश खटाना, रामगोपाल माली, हरिराम बैरवा, ऋषि मीणा, योगेंद्र मावई, खेमसिंह गुर्जर, सूरज सिंह गुर्जर, रामगिलास जाटव, महेंद्र मुद्गल, राजेन्द्र मनेमा, रामधन बैरवा, तारा बैंसला, लोकेश कंजौली, अखलेश मामचारी, रघुराज मीणा, हनी दत्ता सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- Post by मनोज तिवाड़ी3