logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खंडार : बालेर अष्टभुजा देवी मेले में नाल दंगल में 131 किलो नाल उठाकर महानायक बने मध्यप्रदेश के सत्येंद्र गुर्जर खंडार क्षेत्र के ग्राम बालेर में आयोजित अष्टभुजा देवी मेले के दौरान नाल दंगल प्रतियोगिता में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पहलवान सत्येंद्र गुर्जर ने 131 किलोग्राम वजनी नाल उठाकर शानदार प्रदर्शन किया और ‘दंगल केसरी’ का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में शिवपुरी के जसवंत गुर्जर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हाथरस के विनीत बैरवा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार रुपये, उपविजेता को 11 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नाल दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीणों की भीड़ मैदान में जुटी। पहलवानों के दमखम और रोमांचक मुकाबलों ने मेले में आए लोगों का उत्साह और भी बढ़ा दिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

13 hrs ago
user_जनहित आवाज
जनहित आवाज
Newsagent खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
13 hrs ago

खंडार : बालेर अष्टभुजा देवी मेले में नाल दंगल में 131 किलो नाल उठाकर महानायक बने मध्यप्रदेश के सत्येंद्र गुर्जर खंडार क्षेत्र के ग्राम बालेर में आयोजित अष्टभुजा देवी मेले के दौरान नाल दंगल प्रतियोगिता में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पहलवान सत्येंद्र गुर्जर ने 131 किलोग्राम वजनी नाल उठाकर शानदार प्रदर्शन किया और ‘दंगल केसरी’ का खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले में शिवपुरी के जसवंत गुर्जर ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि हाथरस के विनीत बैरवा तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के विजेता को 31 हजार रुपये, उपविजेता को 11 हजार रुपये तथा तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवान को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नाल दंगल देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों ग्रामीणों की भीड़ मैदान में जुटी। पहलवानों के दमखम और रोमांचक मुकाबलों ने मेले में आए लोगों का उत्साह और भी बढ़ा दिया। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिला।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिले में कुल 10 बैंचों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर चार, गंगापुर सिटी में दो तथा बौंली, खण्डार, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा में एक-एक बैंच के माध्यम से प्री-लिटीगेशन स्तर के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझाईश के माध्यम से निस्तारण किया जावेगा।
    1
    सवाई माधोपुर राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सवाई माधोपुर न्यायक्षेत्र के न्यायालयों में आज दिनांक 14 मार्च 2026 को इस वर्ष की प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु जिले में कुल 10 बैंचों का गठन किया गया है। जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर पर चार, गंगापुर सिटी में दो तथा बौंली, खण्डार, बामनवास एवं चौथ का बरवाड़ा में एक-एक बैंच के माध्यम से प्री-लिटीगेशन स्तर के राजीनामा योग्य प्रकरणों एवं न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझाईश के माध्यम से निस्तारण किया जावेगा।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    1 hr ago
  • दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।
    2
    दौलतपुरा में भेड़िया के हमले से हड़कंप, एक बालक सहित तीन घायल
सपोटरा। उपखंड क्षेत्र के दौलतपुरा गांव में शुक्रवार को भेड़िया के हमले से हड़कंप मच गया। भेड़िया के हमले में एक बालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
ग्रामीणों के अनुसार अचानक भेड़िया आबादी क्षेत्र में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। हमले में घायल हुए तीनों लोगों को तुरंत उपचार के लिए सपोटरा उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में डर बना हुआ है।
    user_Devendra Kumar Sihra
    Devendra Kumar Sihra
    Teacher सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • village pagre post tihseel uniyara desitk tonk rajthan
    2
    village pagre post tihseel uniyara desitk tonk rajthan
    user_Hansraj Meena
    Hansraj Meena
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    13 min ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    4
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    2 hrs ago
  • राजस्थान के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के गंगापुर आगमन पर जयपुर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल, जमना लाल वैष्णव, संदीप जैमिनी, गौरव मंगल, शरद गर्ग, विजय गोयल, विक्की गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार जन-जन के हित के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा हर माह विभिन्न विभागों में भर्तियों की वैकेंसी निकालकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
    3
    राजस्थान के वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी के गंगापुर आगमन पर जयपुर बाईपास स्थित पार्थ रिसोर्ट में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर जिला मोर्चा संयोजक सभापति शिवरतन अग्रवाल, जमना लाल वैष्णव, संदीप जैमिनी, गौरव मंगल, शरद गर्ग, विजय गोयल, विक्की गुप्ता सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। हमारी सरकार जन-जन के हित के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए निरंतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं तथा हर माह विभिन्न विभागों में भर्तियों की वैकेंसी निकालकर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जा रहा है।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Ramesh Jangid
    1
    Post by Ramesh Jangid
    user_Ramesh Jangid
    Ramesh Jangid
    Shopfitter उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में धरना -प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि को आम जनता के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बताया। धरना स्थल पर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों कांग्रेस प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से अस्थायी चूल्हा बनाकर उस पर चाय तैयार की और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है। उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में बाधाओं के कारण छोटे व्यापारियों और आम लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रही है और इस तानाशाहीपूर्ण फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।धरना प्रदर्शन पर मौजूद कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि जिस प्रकार आज देश के हालत होते जा रहे हे ओर आज जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका के साथ समझौते पर समझौते किए जा रहे हे। उन्होंने कहा कि उसी का संकट इस देश पर आता जा रहा हे उन्होंने कहा कि मोदी जी का छप्पन इंच का सीना अब सकरा होता जा रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि आज जिस तरीके से युद्ध चल रहे हे ईरान ओर इजराइल के बीच में उन्होंने कहा कि जो ईरान के बीच हमारे सम्बन्ध थे मोदी जी उन्हें बिगाड़ने का काम क्योंकर रहे हे यह समझ से बाहर हे।इंदिरा मीणा ने कहा कि ज्यों अमेरिका मोदी से कहता हे कि आपको तेल यहां से खरीदना हे सीजफायर करना हे वह करते हे। इंदिरा मीणा ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि देश के अंदर किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है तो यह लाइन है किसकी लगी हुई है।उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत कैसे हो रही हे कौन कर रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा की ऊपर ओर नीचे मोदी जी की डबल इंजन की सरकार काम कर रही हे क्या डबल इंजन फेल हो गए हैं।
    1
    सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी की ओर से रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में धरना -प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में की गई वृद्धि को आम जनता के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बताया।
धरना स्थल पर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिलेभर से आए सैकड़ों कांग्रेस प्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से अस्थायी चूल्हा बनाकर उस पर चाय तैयार की और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। जिलाध्यक्ष इंदिरा मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी कर आम आदमी की कमर तोड़ दी गई है।
उन्होंने कहा कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में बाधाओं के कारण छोटे व्यापारियों और आम लोगों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के हितों की रक्षा के लिए खड़ी रही है और इस तानाशाहीपूर्ण फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रखा जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए महंगाई को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग की।धरना प्रदर्शन पर मौजूद कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि जिस प्रकार आज देश के हालत होते जा रहे हे ओर आज जिस तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अमेरिका के साथ समझौते पर समझौते किए जा रहे हे। उन्होंने कहा कि उसी का संकट इस देश पर आता जा रहा हे उन्होंने कहा कि मोदी जी का छप्पन इंच का सीना अब सकरा होता जा रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि आज जिस तरीके से युद्ध चल रहे हे ईरान ओर इजराइल के बीच में उन्होंने कहा कि जो ईरान के बीच हमारे सम्बन्ध थे मोदी जी उन्हें बिगाड़ने का काम क्योंकर रहे हे यह समझ से बाहर हे।इंदिरा मीणा ने कहा कि ज्यों अमेरिका मोदी से कहता हे कि आपको तेल यहां से खरीदना हे सीजफायर करना हे वह करते हे। इंदिरा मीणा ने कहा कि मोदी जी कहते हैं कि देश के अंदर किसी प्रकार की कोई किल्लत नहीं है तो यह लाइन है किसकी लगी हुई है।उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत कैसे हो रही हे कौन कर रहा हे इंदिरा मीणा ने कहा कि भाजपा की ऊपर ओर नीचे मोदी जी की डबल इंजन की सरकार काम कर रही हे क्या डबल इंजन फेल हो गए हैं।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    5 hrs ago
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    17 hrs ago
  • राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 14 मार्च से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशालय, जयपुर द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि “स्वच्छता सप्ताह” के तहत सप्ताह भर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, स्कूलों तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होने बताया कि 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठक के साथ स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की थीम पर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा 3 आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरे से वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं ग्रामवासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। 16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट डे” के रूप में मनाते हुए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं ट्वीन पिट शौचालय की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की जाएगी। 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन की थीम पर सड़क, सार्वजनिक परिसर, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सोख्ता गड्ढों तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी और जलस्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। 19 मार्च को स्कूलों में विद्यार्थियों को एफएसएम (फीकल स्लज मैनेजमेंट) की जानकारी दी जाएगी तथा स्वयं सहायता समूहों, राजीविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। -
    1
    राजस्थान दिवस समारोह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 14 मार्च से 19 मार्च तक “स्वच्छता सप्ताह” का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशालय, जयपुर द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं।  अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि “स्वच्छता सप्ताह” के तहत सप्ताह भर विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन तथा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाई जाएगी। कार्यक्रमों में ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, स्कूलों तथा आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होने बताया कि 14 मार्च को जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर ग्राम पंचायतों में ग्राम जल एवं स्वच्छता समितियों की बैठक के साथ स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। 15 मार्च को प्लास्टिक कचरा प्रबंधन की थीम पर सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा 3 आर सिद्धांत (Reduce, Reuse, Recycle) को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, प्लास्टिक कचरे से वेस्ट टू आर्ट प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं ग्रामवासियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने की शपथ दिलाई जाएगी। 16 मार्च को “क्लीन टॉयलेट डे” के रूप में मनाते हुए सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित की जाएगी। वहीं ट्वीन पिट शौचालय की उपयोगिता की जानकारी प्रदान की जाएगी। 17 मार्च को ठोस कचरा प्रबंधन की थीम पर सड़क, सार्वजनिक परिसर, धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सफाई अभियान चलाकर ठोस कचरा प्रबंधन पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके बाद 18 मार्च को नालियों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सोख्ता गड्ढों तथा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट से संबंधित गतिविधियां आयोजित होंगी और जलस्रोतों की सफाई के लिए श्रमदान किया जाएगा। 19 मार्च को स्कूलों में विद्यार्थियों को एफएसएम (फीकल स्लज मैनेजमेंट) की जानकारी दी जाएगी तथा स्वयं सहायता समूहों, राजीविका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
-
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    जिला ब्यूरो मीडिया रिपोटर् गंगापुर सिटी गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.