बारिश से बर्बाद हुई मक्का की फसल किसानों के बीच पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन ,खेतों में पहुंच फसल नुकसानी का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सिवनी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों की मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के चमारी मंडल के विभिन्न गांवों में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने खेतों में पहुंचकर फसल नुकसान की जमीनी स्थिति देखी। विधायक ने देवरी, केकड़ा, करेली, डोरा, सर्रा, लाठगांव, गुंदरई, डांगावानी झिरी, नवलगांव, इमलीपठार, चमारी खुर्द, चमारी कला, सूखामाल, मटामा, देवगांव, घुनई, बीजादेवरी, लकवाह, निवारी और सालीवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से चर्चा कर फसल नुकसान की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फसल क्षति का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बारिश से बर्बाद हुई मक्का की फसल किसानों के बीच पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन ,खेतों में पहुंच फसल नुकसानी का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सिवनी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों की मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के चमारी मंडल के विभिन्न गांवों में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने खेतों में पहुंचकर फसल नुकसान की जमीनी स्थिति देखी। विधायक ने देवरी, केकड़ा, करेली, डोरा, सर्रा, लाठगांव, गुंदरई, डांगावानी झिरी, नवलगांव, इमलीपठार, चमारी खुर्द, चमारी कला, सूखामाल, मटामा, देवगांव, घुनई, बीजादेवरी, लकवाह, निवारी और सालीवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से चर्चा कर फसल नुकसान की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फसल क्षति का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
- Seoni News: पढ़ाई में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, प्राचार्य समेत जिम्मेदारों को नोटिस1
- रिंग रोड पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से किया अभिनंदन, आतिशबाजी कर जताया उत्साह अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र सिंह यादव का सिवनी में आत्मीय स्वागत सिवनी : अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव के जबलपुर प्रवास पर जाते समय शनिवार को सिवनी में कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। छिंदवाड़ा रोड स्थित रिंग रोड पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर यादव का अभिनंदन किया। इस दौरान आतिशबाजी कर उत्साह भी व्यक्त किया गया। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने सहकारिता क्षेत्र में उनकी भूमिका को लेकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ के कोर कमेटी सदस्य एवं सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री तथा जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक तेकाम, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, राजेश उपाध्याय, अजय डागोरिया, परसराम सनोडिया, शिव सनोडिया, दिलीप राय, लोचन मर्सकोले, मानसिंह सनोडिया, आसू सतनामी, विक्रांत दुबे, हरिसिंह ठाकुर, कृपाराम वर्मा, वेदप्रकाश सूर्यवंशी, राजकुमार भारद्वाज, भरत श्रीवास, किरण बहने, माधुरी चौहान, उमा बोपचे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- लोकेशन_सिहोरा/बंडोल नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी....?(२६९२६),, सिहोरा में लक्ष्मी बाई यादव के खेत की चार एकड़ मक्का की खड़ी फसल क्षतिग्रस्त सिहोरा/बंडोल_ तेज हवा और तूफान के कारण क्षेत्र में किसानों की खड़ी मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा है। सिहोरा निवासी किसान लक्ष्मी बाई यादव के खेत में लगभग 4 एकड़ में लगी मक्का की खड़ी फसल प्राकृतिक आपदा की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गई। तेज हवाओं के चलते खेत में खड़ी मक्का की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसान को फसल उत्पादन में भारी नुकसान की आशंका है। अचानक हुए इस नुकसान से किसान परिवार की चिंता बढ़ गई है। किसान लक्ष्मी बाई ने प्रशासन से मांग की है कि खेतों में हुई फसल क्षति का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके। क्षेत्र के अन्य किसानों ने भी प्रभावित फसलों का शीघ्र सर्वे कराने की मांग की है।2
- महकेपार में आंगन मेला सेवा कार्यक्रम संपन्न सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों को सशक्त बनाने का लिया संकल्प सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तिरोड़ी तहसील के महकेपार में शनिवार को आंगन मेला सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ग्रामीण महिलाओं ने सहभागिता की। इस अवसर पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती छाया विनोद पंचभाई विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल पोषण का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के पोषण, शिक्षा और समग्र विकास की पहली पाठशाला हैं।1
- छिंदवाड़ा के छोटी बाजार स्थित ऐतिहासिक राम मंदिर में सैकड़ों वर्षों पुरानी दंगल परंपरा इस बार भी जारी रही। बिना किसी बड़े प्रचार के हुए इस आयोजन में महाराष्ट्र, इंदौर और दिल्ली समेत कई जगहों से पहलवान पहुंचे। 70 से ज्यादा कुश्तियों में बच्चों, युवाओं और महिला पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए। ऐतिहासिक राम मंदिर परिसर में अखाड़ा सजा और शुरू हुआ कुश्ती का रोमांच। इस दंगल की खासियत है कि इसे लेकर किसी बड़े प्रचार की जरूरत नहीं पड़ती। वर्षों से चली आ रही परंपरा के कारण पहलवान और कुश्ती प्रेमी खुद यहां पहुंचते हैं। इस बार अलग-अलग क्षेत्रों से आए पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी। बच्चों से लेकर युवा खिलाड़ियों तक ने अपनी ताकत, फुर्ती और तकनीक का प्रदर्शन किया। कई मुकाबले आखिरी क्षण तक रोमांचक बने रहे और जीत के हर दांव पर दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में महिला पहलवानों की भागीदारी भी देखने को मिली। बेटियों ने अखाड़े में उतरकर शानदार कुश्ती का प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। करीब 70 से अधिक मुकाबलों के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया। छोटी बाजार का यह आयोजन सिर्फ कुश्ती का मंच नहीं, बल्कि छिंदवाड़ा की पुरानी खेल परंपरा की पहचान भी है। बदलते समय के बावजूद अखाड़े की यह परंपरा आज भी लोगों को जोड़ रही है और नई पीढ़ी को पारंपरिक कुश्ती से जोड़ने का काम कर रही है।4
- 111 रुपये में फ्री उमराह का ख्वाब हुआ पूरा,5 खवातीन मक्का-मदीना के लिए रवाना, भैया जी दरगाह पर उमड़ा जनसैलाब छिंदवाड़ा:- अगर नियत नेक हो तो छोटी सी रकम भी बड़े सवाब का जरिया बन जाती है। इसका जीता-जागता सबूत पेश किया है अरकान ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ने। संस्था द्वारा चलाई गई "111 रुपये में फ्री उमराह एवं 51 गिफ्ट योजना" के पार्ट-1 के तहत लकी ड्रॉ में चुनी गई 5 खुशनसीब खवातीन आज जुमे की नमाज के बाद मुकद्दस सफर-ए-उमराह पर रवाना हो गईं। यह कारवां सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि "दुनिया में नेकी और आखिरत में सवाब" के पैगाम की मिसाल बन गया है।भैया जी दरगाह पर ऐतिहासिक इस्तकबाल, आंसुओं और दुआओं से दी रुखसती।उमराह पर रवाना होने से पहले आज दोपहर 2 बजे शहर की मरकजी भईयाजी दरगाह पर एक भव्य और रूहानी इस्तकबाल समारोह आयोजित किया गया। जैसे ही 5 जायरीन दरगाह परिसर पहुंचीं, सैकड़ों अकीदतमंदों ने फूल-मालाओं, गुलपोशी और नारों से उनका इस्तकबाल किया। माहौल बेहद रूहानी था, नम आंखों और दुआओं के साथ सभी को मक्का मुअज्जमा के लिए रुखसत किया गया। मंच पर मौजूद रहीं शहर की नामचीन शख्सियतें इस मुबारक मौके पर शहर की कई बड़ी शख्सियतों ने शिरकत कर जायरीन की हौसला अफजाई की। प्रमुख रूप से - रूमी पटेल साहब - पूर्व अंजुमन सदर- फारूक भाई - LIC डॉ. मोहम्मद यार मंसूरी साहब- गयासुद्दीन पाशा साहब - वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष- रिजवान कुरैशी साहब - अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष दासू बाबा - हज कमेटी जिलाध्यक्ष अजहर खान साहब - सूफी संवाद जिलाध्यक्ष शहजाद भाई (द बॉस) ।इनके अलावा मुस्लिम समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कौन हैं वो 5 खुशनसीब खवातीन महज 111 रुपये के टोकन पर किस्मत आजमाने वाली इन 5 खवातीन के नाम हैं।1. अनीसा बी - परासिया 2. रुकैया शेख - छिंदवाड़ा 3. शहनाज बानो - छिंदवाड़ा 4. परवीन खान - छिंदवाड़ा 5. आयशा बानो - चौरई आयोजकों के मुताबिक सभी जायरीन ने यह अहद किया है कि वे हरम-ए-पाक में उन सभी लोगों के लिए खास दुआ करेंगी जिन्होंने 111 रुपये का टोकन लेकर इस नेक काम में अपना ताऊन (सहयोग) दिया था।इस नेक मिशन के पीछे किसकी सोच इस पूरे मिशन के ख्वाब को हकीकत में बदलने वाले मुख्य आयोजक *आमीन खान और मोहम्मद कलीम मंसूरी* हैं। उनकी सोच को जमीन पर उतारने के लिए अरकान ग्लोबल की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की।टीम में बिलाल सिद्दीकी, पुरुषोत्तम बघेल, मुजाहिद खान, आसिफ खान, मोनिश रजा, इकबाल खान, गुड्डू भाई, अरशद मंसूरी, यासीर मंसूरी, शोयब मंसूरी, आकिब मंसूरी, अनीश मंसूरी, शेख नाजमीन, टीना बाजी, रेहाना बाजी, फिरदौस बाजी, जुलेखा बाजी, शबनम मंसूरी और दरख्शाँ खान का अहम योगदान रहा।पार्ट-2 का ऐलान, आवाम से अपील आयोजकों ने ऐलान किया है कि पार्ट-1 की शानदार कामयाबी के बाद पार्ट-2 के नए टोकन शुरू कर दिए गए हैं।* इसमें भी 5 फ्री उमराह और 51 गिफ्ट रखे गए हैं।।आमीन खान ने आवाम से अपील की है - "आप भी 111 रुपये की रसीद लेकर इस खिदमते-खल्क के सफर का हिस्सा बनें, ताकि जल्द ही अगला लकी ड्रॉ निकालकर और जरूरतमंद भाई-बहनों को अल्लाह के घर का दीदार कराया जा सके। 111 रुपये में फ्री उमराह का ख्वाब हुआ पूरा,5 खवातीन मक्का-मदीना के लिए रवाना, भैया जी दरगाह पर उमड़ा जनसैलाब छिंदवाड़ा:- अगर नियत नेक हो तो छोटी सी रकम भी बड़े सवाब का जरिया बन जाती है। इसका जीता-जागता सबूत पेश किया है अरकान ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन ने। संस्था द्वारा चलाई गई "111 रुपये में फ्री उमराह एवं 51 गिफ्ट योजना" के पार्ट-1 के तहत लकी ड्रॉ में चुनी गई 5 खुशनसीब खवातीन आज जुमे की नमाज के बाद मुकद्दस सफर-ए-उमराह पर रवाना हो गईं। यह कारवां सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि "दुनिया में नेकी और आखिरत में सवाब" के पैगाम की मिसाल बन गया है।भैया जी दरगाह पर ऐतिहासिक इस्तकबाल, आंसुओं और दुआओं से दी रुखसती।उमराह पर रवाना होने से पहले आज दोपहर 2 बजे शहर की मरकजी भईयाजी दरगाह पर एक भव्य और रूहानी इस्तकबाल समारोह आयोजित किया गया। जैसे ही 5 जायरीन दरगाह परिसर पहुंचीं, सैकड़ों अकीदतमंदों ने फूल-मालाओं, गुलपोशी और नारों से उनका इस्तकबाल किया। माहौल बेहद रूहानी था, नम आंखों और दुआओं के साथ सभी को मक्का मुअज्जमा के लिए रुखसत किया गया। मंच पर मौजूद रहीं शहर की नामचीन शख्सियतें इस मुबारक मौके पर शहर की कई बड़ी शख्सियतों ने शिरकत कर जायरीन की हौसला अफजाई की। प्रमुख रूप से - रूमी पटेल साहब - पूर्व अंजुमन सदर- फारूक भाई - LIC डॉ. मोहम्मद यार मंसूरी साहब- गयासुद्दीन पाशा साहब - वक्फ बोर्ड जिलाध्यक्ष- रिजवान कुरैशी साहब - अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष दासू बाबा - हज कमेटी जिलाध्यक्ष अजहर खान साहब - सूफी संवाद जिलाध्यक्ष शहजाद भाई (द बॉस) ।इनके अलावा मुस्लिम समाज के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। कौन हैं वो 5 खुशनसीब खवातीन महज 111 रुपये के टोकन पर किस्मत आजमाने वाली इन 5 खवातीन के नाम हैं।1. अनीसा बी - परासिया 2. रुकैया शेख - छिंदवाड़ा 3. शहनाज बानो - छिंदवाड़ा 4. परवीन खान - छिंदवाड़ा 5. आयशा बानो - चौरई आयोजकों के मुताबिक सभी जायरीन ने यह अहद किया है कि वे हरम-ए-पाक में उन सभी लोगों के लिए खास दुआ करेंगी जिन्होंने 111 रुपये का टोकन लेकर इस नेक काम में अपना ताऊन (सहयोग) दिया था।इस नेक मिशन के पीछे किसकी सोच इस पूरे मिशन के ख्वाब को हकीकत में बदलने वाले मुख्य आयोजक *आमीन खान और मोहम्मद कलीम मंसूरी* हैं। उनकी सोच को जमीन पर उतारने के लिए अरकान ग्लोबल की पूरी टीम ने दिन-रात मेहनत की।टीम में बिलाल सिद्दीकी, पुरुषोत्तम बघेल, मुजाहिद खान, आसिफ खान, मोनिश रजा, इकबाल खान, गुड्डू भाई, अरशद मंसूरी, यासीर मंसूरी, शोयब मंसूरी, आकिब मंसूरी, अनीश मंसूरी, शेख नाजमीन, टीना बाजी, रेहाना बाजी, फिरदौस बाजी, जुलेखा बाजी, शबनम मंसूरी और दरख्शाँ खान का अहम योगदान रहा।पार्ट-2 का ऐलान, आवाम से अपील आयोजकों ने ऐलान किया है कि पार्ट-1 की शानदार कामयाबी के बाद पार्ट-2 के नए टोकन शुरू कर दिए गए हैं।* इसमें भी 5 फ्री उमराह और 51 गिफ्ट रखे गए हैं।।आमीन खान ने आवाम से अपील की है - "आप भी 111 रुपये की रसीद लेकर इस खिदमते-खल्क के सफर का हिस्सा बनें, ताकि जल्द ही अगला लकी ड्रॉ निकालकर और जरूरतमंद भाई-बहनों को अल्लाह के घर का दीदार कराया जा सके।1
- बारिश से बर्बाद हुई मक्का की फसल किसानों के बीच पहुंचे विधायक दिनेश राय मुनमुन ,खेतों में पहुंच फसल नुकसानी का लिया जायज़ा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश सिवनी जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों की मक्का की फसल को भारी नुकसान हुआ है। सिवनी विधानसभा क्षेत्र के चमारी मंडल के विभिन्न गांवों में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने खेतों में पहुंचकर फसल नुकसान की जमीनी स्थिति देखी। विधायक ने देवरी, केकड़ा, करेली, डोरा, सर्रा, लाठगांव, गुंदरई, डांगावानी झिरी, नवलगांव, इमलीपठार, चमारी खुर्द, चमारी कला, सूखामाल, मटामा, देवगांव, घुनई, बीजादेवरी, लकवाह, निवारी और सालीवाड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित किसानों से चर्चा कर फसल नुकसान की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को फसल क्षति का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।1
- Seoni News फसलों के भारी नुकसान पर Collector Neha Meena का बड़ा बयान: सर्वे शुरू, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा और बीमा क्लेम1
- लोकेशन_राहीवाड़ा/सिवनी नरेश उर्फ नीलू यादव सिवनी...!!(२६९२६),, राहीवाड़ा में तेज हवा-तूफान से मक्का की फसल को भारी नुकसान किसान रितेश पांडेय सहित अन्य किसानों की फसल प्रभावित, सर्वे कर मुआवजे की मांग राहीवाड़ा/सिवनी। क्षेत्र में बीते दिनों आए तेज हवा-तूफान के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। राहीवाड़ा निवासी किसान रितेश पांडेय के खेत में भी तेज हवाओं के चलते मक्का की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेत में खड़ी कई फसलें हवा के कारण गिर गईं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसान रितेश पांडेय ने बताया कि फसल अच्छी स्थिति में थी, लेकिन अचानक आए तेज हवा-तूफान ने मक्का की फसल को नुकसान पहुंचा दिया। राहीवाड़ा क्षेत्र में रितेश पांडेय के अलावा अन्य किसानों के खेतों में भी मक्का की फसल प्रभावित हुई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित खेतों का शीघ्र सर्वे कराकर नुकसान का आकलन किया जाए तथा शासन के नियमानुसार किसानों को उचित राहत एवं मुआवजा दिलाया जाए।4