Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिहान अंसारी भीम आर्मी 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई🫂🫂🫂🫂🙏🙏
रिहान अंसारी भीम आर्मी
रिहान अंसारी भीम आर्मी 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई🫂🫂🫂🫂🙏🙏
More news from Etawah and nearby areas
- “Ab apni daily spending ko banao aur bhi smart! Is Credit Card ke saath pao lifetime free service, har ₹100 par reward points, fuel par surcharge waiver aur free airport lounge access jaise premium benefits. Chahe shopping ho, bill payment ya travel – har jagah milega extra fayda. Aaj hi apply karein aur apni lifestyle ko upgrade karein!”1
- औरैया। आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रेसवार्ता कर शोभायात्रा की तैयारी की जानकारी दी। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के द्वारा एक साथ कार्यक्रम की शुरुआत शहर के मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर पर सुबह 7 बजे भगवान परशुराम जी के विग्रह पूजन के साथ होगी। इसके उपरांत 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के आश्रम में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होंगे। तत्पश्चात 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ किया जाएगा। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा होते हुए होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से गुजरते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा के समापन के बाद मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस धार्मिक आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस संबंध में आयोजित प्रेसवार्ता में ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- शहर के एक होटल में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की एक भव्य एवं महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज की एकजुटता, संगठन के विस्तार और युवाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर गहन मंथन हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, व्यापारी, युवा एवं महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में संगठन को नई दिशा देने और समाज को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन्त गुप्ता ने कहा कि वैश्य समाज देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक व्यवस्था की रीढ़ रहा है। अब समय आ गया है कि समाज के लोग एकजुट होकर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि युवाओं को संगठन से जोड़कर नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी, ताकि नई सोच और नई ऊर्जा के साथ समाज आगे बढ़ सके। नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा कि समाज की ताकत उसकी एकता में छिपी है। जब समाज एक मंच पर खड़ा होता है तो हर चुनौती छोटी पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि संगठन समाज के हर वर्ग के हितों की आवाज बनेगा और युवाओं को आगे लाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिला प्रभारी आनंदनाथ गुप्ता ने कहा कि संगठन को बूथ, वार्ड और गांव स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाज के प्रतिभाशाली युवाओं, महिलाओं और व्यापारियों को साथ लेकर परिषद को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मौजूद लोगों ने एक स्वर में समाजहित के मुद्दों पर मजबूती से कार्य करने का भरोसा जताया। कार्यक्रम के दौरान अनिल गुप्ता भट्ठा वाले, रमन पोरवाल, विष्णु गहोई, पोरवाल पुरवार महासभा के जिला अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, विपिन पोरवाल, बंटू, कपिल पोरवाल, देवमुनि पोरवाल, पूनम पोरवाल, राधा आर्य, स्वेता पोरवाल, शशिकांत पोरवाल एवं अमित सुहाने, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- Post by Subhash Chandra Rana2
- *जनपद औरैया में अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष पं. प्रवीण द्विवेदी समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने दी।* *कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विधि-विधान से पूजन के साथ होगी, इसके बाद सुबह 8:00 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार संपन्न कराया जाएगा।* *दोपहर बाद 3:00 बजे भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में समाप्त होगी।* *शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है, जिसमें सर्व समाज के लोगों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।* *कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिन्होंने यूजीसी कानून के विरोध में पूर्व में सक्रिय भूमिका निभाई है।* *आयोजन समिति ने जनपद के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।*4
- Post by Kanhaiya lal1
- Post by Ramadhar Kumar1
- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत सुबह 7 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन करते हुए सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा शाम तीन बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सर्व समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त भूमिका निभाई गई है। आयोजन समिति ने जनपद के समस्त नागरिकों वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।1