logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम पंचायत तर्रई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, साफ-सफाई पर दिया गया विशेष जोर संवाददाता- सुभाष चन्द्र राणा NEWS NATION 81 भाग्यनगर, औरैया।ग्राम पंचायत तर्रई में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्राविधिक सहायक ब्लॉक भाग्यनगर अवनीश राना की मौजूदगी में ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें, कहीं भी जलभराव न होने दें तथा गंदगी फैलाने से बचें। अवनीश राना ने बताया कि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने ग्रामीणों से समय-समय पर नालियों की सफाई कराने और कूड़े का उचित निस्तारण करने की सलाह दी। अभियान के दौरान गांव की नालियों की सफाई कराई गई, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर कोटा डीलर बसंत लाल, श्रीपाल सिंह नायक, सुघर सिंह, सुभाष राणा, यतीश कुमार, ओमवती, लीलावती, अनुरुद्ध सिंह, मदन सिंह एवं गोलू सहित ग्राम पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

2 hrs ago
user_Subhash Chandra Rana
Subhash Chandra Rana
पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

ग्राम पंचायत तर्रई में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, साफ-सफाई पर दिया गया विशेष जोर संवाददाता- सुभाष चन्द्र राणा NEWS NATION 81 भाग्यनगर, औरैया।ग्राम पंचायत तर्रई में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचालित संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ-सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। प्राविधिक सहायक ब्लॉक भाग्यनगर अवनीश राना की मौजूदगी में ग्रामीणों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें, कहीं भी जलभराव न होने दें तथा गंदगी फैलाने से बचें। अवनीश राना ने बताया कि गंदगी और जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संचारी रोगों के फैलने का खतरा

बना रहता है। उन्होंने ग्रामीणों से समय-समय पर नालियों की सफाई कराने और कूड़े का उचित निस्तारण करने की सलाह दी। अभियान के दौरान गांव की नालियों की सफाई कराई गई, कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को अपने घरों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर कोटा डीलर बसंत लाल, श्रीपाल सिंह नायक, सुघर सिंह, सुभाष राणा, यतीश कुमार, ओमवती, लीलावती, अनुरुद्ध सिंह, मदन सिंह एवं गोलू सहित ग्राम पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *औरैया तहसील के ककोर बुजुर्ग स्थित गाटा संख्या 623 में गेहूं की फसल की पैदावार का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही।* *जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणी त्रिपाठी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया और निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।* *सर्वे के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में गेहूं की कटाई कर उत्पादन का आंकलन किया गया, जिसमें कुल 23 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन दर्ज किया गया।* *प्राप्त आंकड़ों को कृषि उत्पादन ऐप के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन अपलोड किया गया, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जा सके।* *इस दौरान सदर तहसीलदार प्रकाश चौधरी एवं संबंधित लेखपाल सहित राजस्व टीम भी मौके पर उपस्थित रही और प्रक्रिया को विधिवत संपन्न कराया।* *जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में क्रॉप कटिंग का मुख्य उद्देश्य फसल उत्पादन का वास्तविक आंकलन कर सरकारी योजनाओं और मुआवजा प्रक्रिया में सटीक डेटा उपलब्ध कराना है।*
    2
    *औरैया तहसील के ककोर बुजुर्ग स्थित गाटा संख्या 623 में गेहूं की फसल की पैदावार का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही।*
*जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणी त्रिपाठी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया और निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।*
*सर्वे के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में गेहूं की कटाई कर उत्पादन का आंकलन किया गया, जिसमें कुल 23 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन दर्ज किया गया।*
*प्राप्त आंकड़ों को कृषि उत्पादन ऐप के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन अपलोड किया गया, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जा सके।*
*इस दौरान सदर तहसीलदार प्रकाश चौधरी एवं संबंधित लेखपाल सहित राजस्व टीम भी मौके पर उपस्थित रही और प्रक्रिया को विधिवत संपन्न कराया।*
*जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में क्रॉप कटिंग का मुख्य उद्देश्य फसल उत्पादन का वास्तविक आंकलन कर सरकारी योजनाओं और मुआवजा प्रक्रिया में सटीक डेटा उपलब्ध कराना है।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया।शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के वार्षिक चुनाव मतदान में विनय पाल शाक्य एड० को 39 वोट मिले जो विजय हुए तथा अनुज धनगर एड0 को 25 मत मिले। विजय पाल शाक्य अध्यक्ष घोषित हुए। तथा महामंत्री पद पर फिरोज अहमद एड0 को 35 वोट मिले तथा श्री दिलीप कुमार को 21 वोट मिले जिसमे फिरोज अहमद विजय हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में जितेंद्र राठौर, संयुक्त मंत्री पर अवनीश कुमार व सुनील कुमार कोषाध्यक्ष पद तथा सपना चौहान कनिष्ठ पद पर निविरोध घोषित हुए।
    4
    औरैया।शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के वार्षिक चुनाव मतदान में विनय पाल शाक्य एड० को 39 वोट मिले जो विजय हुए तथा अनुज धनगर एड0 को 25 मत मिले। विजय पाल शाक्य अध्यक्ष घोषित हुए। तथा महामंत्री पद पर फिरोज अहमद एड0 को 35 वोट मिले तथा श्री दिलीप कुमार को 21 वोट मिले जिसमे फिरोज अहमद विजय हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में जितेंद्र राठौर, संयुक्त मंत्री पर अवनीश कुमार व सुनील कुमार कोषाध्यक्ष पद तथा सपना चौहान कनिष्ठ पद पर निविरोध घोषित हुए।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पीआरडी जवानों ने दिया धरना
    1
    पीआरडी जवानों ने दिया धरना
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया शहर में आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने गुरुवार को पं. गेंदालाल दीक्षित चौराहे के समीप स्थित परशुराम सेवा समिति के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी। नीरज चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम, फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के सानिध्य में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा और होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस दौरान नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रेसवार्ता में के.के. चतुर्वेदी, पंकज अवस्थी एडवोकेट, रानू अवस्थी, संदीप चतुर्वेदी और सनी चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया शहर में आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने गुरुवार को पं. गेंदालाल दीक्षित चौराहे के समीप स्थित परशुराम सेवा समिति के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी।
नीरज चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम, फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के सानिध्य में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा और होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस दौरान नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रेसवार्ता में के.के. चतुर्वेदी, पंकज अवस्थी एडवोकेट, रानू अवस्थी, संदीप चतुर्वेदी और सनी चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के द्वारकापुर गांव में 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित बौद्ध कथा में शामिल न होने पर एक युवक के साथ मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवक को घर से उठाकर काजीपुर के अंबेडकर पार्क ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर जबरन उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों नीलेश, प्रबल प्रताप, भारत सिंह और सुरेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि युवक ने बाबा साहब के पोस्टर पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है।
    1
    औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के द्वारकापुर गांव में 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित बौद्ध कथा में शामिल न होने पर एक युवक के साथ मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवक को घर से उठाकर काजीपुर के अंबेडकर पार्क ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर जबरन उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों नीलेश, प्रबल प्रताप, भारत सिंह और सुरेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि युवक ने बाबा साहब के पोस्टर पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया के खानपुर सदर कोतवाली क्षेत्र कस्बा खानपुर में हाई टेंशन एचटी लाइन हिट होने से आग लग गई। घटना के दौरान एचटी लाइन की चिंगारियां और आग की लपटें जमीन पर गिरती हुई साफ दिखाई दे रही थी। उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
    1
    औरैया के खानपुर सदर कोतवाली क्षेत्र कस्बा खानपुर में हाई टेंशन एचटी लाइन हिट होने से आग लग गई। घटना के दौरान एचटी लाइन की चिंगारियां और आग की लपटें जमीन पर गिरती हुई साफ दिखाई दे रही थी। उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित गजेंद्र सिंह पब्लिक डिग्री कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति एवं नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कॉलेज की प्रबंधक रचना सिंह ने किया। इस रैली का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्ग किशनी रोड से गुजरते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक रचना सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और देश की प्रगति में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। रैली में कॉलेज के डायरेक्टर डा. मनोज कुमार सिंह चौहान, प्राचार्य डा. अपरवल सिंह, राजीव आर्या, अशोक कुमार सिंह सेंगर, राकेन्द्र भदौरिया, संजय सेंगर, नरेश भदोरिया एवं अनुराग भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित गजेंद्र सिंह पब्लिक डिग्री कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति एवं नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कॉलेज की प्रबंधक रचना सिंह ने किया। इस रैली का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा।
रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्ग किशनी रोड से गुजरते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक रचना सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और देश की प्रगति में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
रैली में कॉलेज के डायरेक्टर डा. मनोज कुमार सिंह चौहान, प्राचार्य डा. अपरवल सिंह, राजीव आर्या, अशोक कुमार सिंह सेंगर, राकेन्द्र भदौरिया, संजय सेंगर, नरेश भदोरिया एवं अनुराग भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • औरैया। जनपद की तहसील अजीतमल क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी के जलभाग संख्या-07 व 06 में अवैध मत्स्य आखेट का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, औरैया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत द्वारा थाना अयाना में नकल तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य आखेट के लिए जारी विज्ञप्ति के तहत 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित शिविर में जलभाग संख्या-07 (गूंज से बरबटपुर) एवं जलभाग संख्या-06 (बरबटपुर से शिखरना) के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बडीगूंज व खैराडांडा को शर्तों के साथ अधिकार दिए गए थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों समितियों ने नियमानुसार अपने खातों से डिमांड ड्राफ्ट जमा न कराकर मो. इदरीश के माध्यम से धनराशि जमा कराई, जो नियमों के विपरीत है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जलभाग संख्या-07 में जूहीखा पुल के नीचे तथा जलभाग संख्या-06 में महटौली क्षेत्र में खुलेआम मत्स्य आखेट होता पाया गया। पूछताछ में शिकारियों ने बताया कि वे संबंधित समितियों के पदाधिकारियों के निर्देश पर ही मछली पकड़ रहे थे। 28 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक लगातार अवैध शिकार होने के प्रमाण भी मिले हैं, जिनमें मौके पर नाव, जाल व झोपड़ियों की मौजूदगी शामिल है। अधिकारी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बिना वैध कार्यादेश व पट्टा अनुबंध के मत्स्य आखेट कराया गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। दोनों समितियों के पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से धन जमा कर अवैध शिकार कराने तथा मत्स्य संपदा की चोरी के आरोप लगाए गए हैं। थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    औरैया। जनपद की तहसील अजीतमल क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी के जलभाग संख्या-07 व 06 में अवैध मत्स्य आखेट का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, औरैया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत द्वारा थाना अयाना में नकल तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य आखेट के लिए जारी विज्ञप्ति के तहत 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित शिविर में जलभाग संख्या-07 (गूंज से बरबटपुर) एवं जलभाग संख्या-06 (बरबटपुर से शिखरना) के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बडीगूंज व खैराडांडा को शर्तों के साथ अधिकार दिए गए थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों समितियों ने नियमानुसार अपने खातों से डिमांड ड्राफ्ट जमा न कराकर मो. इदरीश के माध्यम से धनराशि जमा कराई, जो नियमों के विपरीत है।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जलभाग संख्या-07 में जूहीखा पुल के नीचे तथा जलभाग संख्या-06 में महटौली क्षेत्र में खुलेआम मत्स्य आखेट होता पाया गया। पूछताछ में शिकारियों ने बताया कि वे संबंधित समितियों के पदाधिकारियों के निर्देश पर ही मछली पकड़ रहे थे। 28 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक लगातार अवैध शिकार होने के प्रमाण भी मिले हैं, जिनमें मौके पर नाव, जाल व झोपड़ियों की मौजूदगी शामिल है।
अधिकारी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बिना वैध कार्यादेश व पट्टा अनुबंध के मत्स्य आखेट कराया गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। दोनों समितियों के पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से धन जमा कर अवैध शिकार कराने तथा मत्स्य संपदा की चोरी के आरोप लगाए गए हैं।
थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर इंगुठिया में अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।* *आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 6 बीघा में खड़ी गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई, किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।* *खेतों में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लोग बाल्टी और पानी के साधनों के साथ आग बुझाने में जुट गए।* *सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।* *घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की।* *आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।*
    2
    *सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर इंगुठिया में अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।*
*आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 6 बीघा में खड़ी गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई, किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।*
*खेतों में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लोग बाल्टी और पानी के साधनों के साथ आग बुझाने में जुट गए।*
*सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।*
*घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की।*
*आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.