Shuru
Apke Nagar Ki App…
पीआरडी जवानों ने दिया धरना
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
पीआरडी जवानों ने दिया धरना
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *औरैया तहसील के ककोर बुजुर्ग स्थित गाटा संख्या 623 में गेहूं की फसल की पैदावार का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही।* *जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणी त्रिपाठी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का निरीक्षण किया और निष्पक्ष सर्वे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।* *सर्वे के दौरान 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्र में गेहूं की कटाई कर उत्पादन का आंकलन किया गया, जिसमें कुल 23 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन दर्ज किया गया।* *प्राप्त आंकड़ों को कृषि उत्पादन ऐप के माध्यम से तत्काल ऑनलाइन अपलोड किया गया, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जा सके।* *इस दौरान सदर तहसीलदार प्रकाश चौधरी एवं संबंधित लेखपाल सहित राजस्व टीम भी मौके पर उपस्थित रही और प्रक्रिया को विधिवत संपन्न कराया।* *जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में क्रॉप कटिंग का मुख्य उद्देश्य फसल उत्पादन का वास्तविक आंकलन कर सरकारी योजनाओं और मुआवजा प्रक्रिया में सटीक डेटा उपलब्ध कराना है।*2
- औरैया।शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के वार्षिक चुनाव मतदान में विनय पाल शाक्य एड० को 39 वोट मिले जो विजय हुए तथा अनुज धनगर एड0 को 25 मत मिले। विजय पाल शाक्य अध्यक्ष घोषित हुए। तथा महामंत्री पद पर फिरोज अहमद एड0 को 35 वोट मिले तथा श्री दिलीप कुमार को 21 वोट मिले जिसमे फिरोज अहमद विजय हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में जितेंद्र राठौर, संयुक्त मंत्री पर अवनीश कुमार व सुनील कुमार कोषाध्यक्ष पद तथा सपना चौहान कनिष्ठ पद पर निविरोध घोषित हुए।4
- आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को कमला लॉज, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, औरैया पर " ब्राह्मण समाज, औरैया " की ओर से 19 अप्रैल को होने वाली भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा एवं सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के जन्मदिवस पर भव्य शोभायात्रा एवं सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रातः 7 बजे भगवान परशुराम जी का विग्रह पूजन किया जाएगा तत्पश्चात विप्र बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम होगा। अपराहन 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा की शुरुआत होगी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में एम पी हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा भी शामिल होंगे एवं इस शोभायात्रा में सर्वसमाज के सभी लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।4
- _4 फरवरी से लापता रितिक यादव ,थाना क्षेत्र मैलानी गांव डालपुर ग्रांट का पूरा मामला।_ *गोला एसडीएम ने मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए लापता रितिक यादव के मामले में जांच का दिया आश्वासन ।*1
- औरैया शहर में आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने गुरुवार को पं. गेंदालाल दीक्षित चौराहे के समीप स्थित परशुराम सेवा समिति के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी। नीरज चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम, फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के सानिध्य में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा और होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस दौरान नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रेसवार्ता में के.के. चतुर्वेदी, पंकज अवस्थी एडवोकेट, रानू अवस्थी, संदीप चतुर्वेदी और सनी चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के द्वारकापुर गांव में 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित बौद्ध कथा में शामिल न होने पर एक युवक के साथ मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवक को घर से उठाकर काजीपुर के अंबेडकर पार्क ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर जबरन उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों नीलेश, प्रबल प्रताप, भारत सिंह और सुरेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि युवक ने बाबा साहब के पोस्टर पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है।1
- पीआरडी जवानों ने दिया धरना1
- औरैया जिले के कस्बा बिधूना स्थित गजेंद्र सिंह पब्लिक डिग्री कॉलेज में गुरुवार को मिशन शक्ति एवं नारी शक्ति बंधन अधिनियम के तहत एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व कॉलेज की प्रबंधक रचना सिंह ने किया। इस रैली का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। रैली कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्ग किशनी रोड से गुजरते हुए पुनः कॉलेज परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण से जुड़े संदेशों के साथ लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक रचना सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और देश की प्रगति में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। रैली में कॉलेज के डायरेक्टर डा. मनोज कुमार सिंह चौहान, प्राचार्य डा. अपरवल सिंह, राजीव आर्या, अशोक कुमार सिंह सेंगर, राकेन्द्र भदौरिया, संजय सेंगर, नरेश भदोरिया एवं अनुराग भदौरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- औरैया। जनपद की तहसील अजीतमल क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी के जलभाग संख्या-07 व 06 में अवैध मत्स्य आखेट का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, औरैया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत द्वारा थाना अयाना में नकल तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य आखेट के लिए जारी विज्ञप्ति के तहत 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित शिविर में जलभाग संख्या-07 (गूंज से बरबटपुर) एवं जलभाग संख्या-06 (बरबटपुर से शिखरना) के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बडीगूंज व खैराडांडा को शर्तों के साथ अधिकार दिए गए थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों समितियों ने नियमानुसार अपने खातों से डिमांड ड्राफ्ट जमा न कराकर मो. इदरीश के माध्यम से धनराशि जमा कराई, जो नियमों के विपरीत है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जलभाग संख्या-07 में जूहीखा पुल के नीचे तथा जलभाग संख्या-06 में महटौली क्षेत्र में खुलेआम मत्स्य आखेट होता पाया गया। पूछताछ में शिकारियों ने बताया कि वे संबंधित समितियों के पदाधिकारियों के निर्देश पर ही मछली पकड़ रहे थे। 28 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक लगातार अवैध शिकार होने के प्रमाण भी मिले हैं, जिनमें मौके पर नाव, जाल व झोपड़ियों की मौजूदगी शामिल है। अधिकारी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बिना वैध कार्यादेश व पट्टा अनुबंध के मत्स्य आखेट कराया गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। दोनों समितियों के पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से धन जमा कर अवैध शिकार कराने तथा मत्स्य संपदा की चोरी के आरोप लगाए गए हैं। थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।1