logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यमुना नदी में अवैध मत्स्य आखेट का मामला उजागर, दो समितियों पर मुकदमा दर्ज औरैया। जनपद की तहसील अजीतमल क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी के जलभाग संख्या-07 व 06 में अवैध मत्स्य आखेट का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, औरैया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत द्वारा थाना अयाना में नकल तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य आखेट के लिए जारी विज्ञप्ति के तहत 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित शिविर में जलभाग संख्या-07 (गूंज से बरबटपुर) एवं जलभाग संख्या-06 (बरबटपुर से शिखरना) के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बडीगूंज व खैराडांडा को शर्तों के साथ अधिकार दिए गए थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों समितियों ने नियमानुसार अपने खातों से डिमांड ड्राफ्ट जमा न कराकर मो. इदरीश के माध्यम से धनराशि जमा कराई, जो नियमों के विपरीत है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जलभाग संख्या-07 में जूहीखा पुल के नीचे तथा जलभाग संख्या-06 में महटौली क्षेत्र में खुलेआम मत्स्य आखेट होता पाया गया। पूछताछ में शिकारियों ने बताया कि वे संबंधित समितियों के पदाधिकारियों के निर्देश पर ही मछली पकड़ रहे थे। 28 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक लगातार अवैध शिकार होने के प्रमाण भी मिले हैं, जिनमें मौके पर नाव, जाल व झोपड़ियों की मौजूदगी शामिल है। अधिकारी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बिना वैध कार्यादेश व पट्टा अनुबंध के मत्स्य आखेट कराया गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। दोनों समितियों के पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से धन जमा कर अवैध शिकार कराने तथा मत्स्य संपदा की चोरी के आरोप लगाए गए हैं। थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

2 hrs ago
user_P Chaturvedi
P Chaturvedi
रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

यमुना नदी में अवैध मत्स्य आखेट का मामला उजागर, दो समितियों पर मुकदमा दर्ज औरैया। जनपद की तहसील अजीतमल क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी के जलभाग संख्या-07 व 06 में अवैध मत्स्य आखेट का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, औरैया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत द्वारा थाना अयाना में नकल तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य आखेट के लिए जारी विज्ञप्ति के तहत 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित शिविर में जलभाग संख्या-07 (गूंज से बरबटपुर) एवं जलभाग संख्या-06 (बरबटपुर से शिखरना) के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बडीगूंज व खैराडांडा को शर्तों के साथ अधिकार दिए गए थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों समितियों ने नियमानुसार अपने खातों से डिमांड ड्राफ्ट जमा न कराकर मो. इदरीश के माध्यम से धनराशि जमा कराई, जो नियमों के विपरीत है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जलभाग संख्या-07 में जूहीखा पुल के नीचे तथा जलभाग संख्या-06 में महटौली क्षेत्र में खुलेआम मत्स्य आखेट होता पाया गया। पूछताछ में शिकारियों ने बताया कि वे संबंधित समितियों के पदाधिकारियों के निर्देश पर ही मछली पकड़ रहे थे। 28 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक लगातार अवैध शिकार होने के प्रमाण भी मिले हैं, जिनमें मौके पर नाव, जाल व झोपड़ियों की मौजूदगी शामिल है। अधिकारी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बिना वैध कार्यादेश व पट्टा अनुबंध के मत्स्य आखेट कराया गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। दोनों समितियों के पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से धन जमा कर अवैध शिकार कराने तथा मत्स्य संपदा की चोरी के आरोप लगाए गए हैं। थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया। जनपद की तहसील अजीतमल क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी के जलभाग संख्या-07 व 06 में अवैध मत्स्य आखेट का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, औरैया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत द्वारा थाना अयाना में नकल तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य आखेट के लिए जारी विज्ञप्ति के तहत 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित शिविर में जलभाग संख्या-07 (गूंज से बरबटपुर) एवं जलभाग संख्या-06 (बरबटपुर से शिखरना) के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बडीगूंज व खैराडांडा को शर्तों के साथ अधिकार दिए गए थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों समितियों ने नियमानुसार अपने खातों से डिमांड ड्राफ्ट जमा न कराकर मो. इदरीश के माध्यम से धनराशि जमा कराई, जो नियमों के विपरीत है। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जलभाग संख्या-07 में जूहीखा पुल के नीचे तथा जलभाग संख्या-06 में महटौली क्षेत्र में खुलेआम मत्स्य आखेट होता पाया गया। पूछताछ में शिकारियों ने बताया कि वे संबंधित समितियों के पदाधिकारियों के निर्देश पर ही मछली पकड़ रहे थे। 28 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक लगातार अवैध शिकार होने के प्रमाण भी मिले हैं, जिनमें मौके पर नाव, जाल व झोपड़ियों की मौजूदगी शामिल है। अधिकारी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बिना वैध कार्यादेश व पट्टा अनुबंध के मत्स्य आखेट कराया गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। दोनों समितियों के पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से धन जमा कर अवैध शिकार कराने तथा मत्स्य संपदा की चोरी के आरोप लगाए गए हैं। थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    औरैया। जनपद की तहसील अजीतमल क्षेत्र में प्रवाहित यमुना नदी के जलभाग संख्या-07 व 06 में अवैध मत्स्य आखेट का बड़ा मामला सामने आया है। इस संबंध में मत्स्य पालक विकास अभिकरण, औरैया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमाकांत द्वारा थाना अयाना में नकल तहरीर दी गई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य आखेट के लिए जारी विज्ञप्ति के तहत 6 अक्टूबर 2025 को आयोजित शिविर में जलभाग संख्या-07 (गूंज से बरबटपुर) एवं जलभाग संख्या-06 (बरबटपुर से शिखरना) के लिए मत्स्य जीवी सहकारी समिति लिमिटेड बडीगूंज व खैराडांडा को शर्तों के साथ अधिकार दिए गए थे। जांच में यह सामने आया कि दोनों समितियों ने नियमानुसार अपने खातों से डिमांड ड्राफ्ट जमा न कराकर मो. इदरीश के माध्यम से धनराशि जमा कराई, जो नियमों के विपरीत है।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान जलभाग संख्या-07 में जूहीखा पुल के नीचे तथा जलभाग संख्या-06 में महटौली क्षेत्र में खुलेआम मत्स्य आखेट होता पाया गया। पूछताछ में शिकारियों ने बताया कि वे संबंधित समितियों के पदाधिकारियों के निर्देश पर ही मछली पकड़ रहे थे। 28 फरवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक लगातार अवैध शिकार होने के प्रमाण भी मिले हैं, जिनमें मौके पर नाव, जाल व झोपड़ियों की मौजूदगी शामिल है।
अधिकारी की रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद बिना वैध कार्यादेश व पट्टा अनुबंध के मत्स्य आखेट कराया गया, जिससे सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचा है। दोनों समितियों के पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से धन जमा कर अवैध शिकार कराने तथा मत्स्य संपदा की चोरी के आरोप लगाए गए हैं।
थाना अयाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के द्वारकापुर गांव में 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित बौद्ध कथा में शामिल न होने पर एक युवक के साथ मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवक को घर से उठाकर काजीपुर के अंबेडकर पार्क ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर जबरन उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों नीलेश, प्रबल प्रताप, भारत सिंह और सुरेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि युवक ने बाबा साहब के पोस्टर पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है।
    1
    औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के द्वारकापुर गांव में 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित बौद्ध कथा में शामिल न होने पर एक युवक के साथ मारपीट और अपमान का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग युवक को घर से उठाकर काजीपुर के अंबेडकर पार्क ले गए, जहां उसके साथ मारपीट कर जबरन उठक-बैठक लगवाई और माफी मंगवाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों नीलेश, प्रबल प्रताप, भारत सिंह और सुरेश बाबू को गिरफ्तार कर लिया है और गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि युवक ने बाबा साहब के पोस्टर पर अभद्र टिप्पणी की थी। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच कर रही है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया के खानपुर सदर कोतवाली क्षेत्र कस्बा खानपुर में हाई टेंशन एचटी लाइन हिट होने से आग लग गई। घटना के दौरान एचटी लाइन की चिंगारियां और आग की लपटें जमीन पर गिरती हुई साफ दिखाई दे रही थी। उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
    1
    औरैया के खानपुर सदर कोतवाली क्षेत्र कस्बा खानपुर में हाई टेंशन एचटी लाइन हिट होने से आग लग गई। घटना के दौरान एचटी लाइन की चिंगारियां और आग की लपटें जमीन पर गिरती हुई साफ दिखाई दे रही थी। उस समय वहां कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, होंगे विविध कार्यक्रम। औरैया शहर में आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने गुरुवार को पं. गेंदालाल दीक्षित चौराहे के समीप स्थित परशुराम सेवा समिति के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी। नीरज चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम, फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के सानिध्य में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा और होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस दौरान नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रेसवार्ता में के.के. चतुर्वेदी, पंकज अवस्थी एडवोकेट, रानू अवस्थी, संदीप चतुर्वेदी और सनी चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    परशुराम जयंती पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, होंगे विविध कार्यक्रम। औरैया शहर में आगामी 19 अप्रैल रविवार को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने गुरुवार को पं. गेंदालाल दीक्षित चौराहे के समीप स्थित परशुराम सेवा समिति के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान विस्तृत जानकारी दी।
नीरज चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे मोहल्ला तिलक नगर स्थित भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन से होगी। इसके बाद सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम, फफूद रोड पर अंतरराष्ट्रीय कथावाचक आचार्य मनोज अवस्थी के सानिध्य में ब्राह्मण बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील चौराहा और होमगंज सहित विभिन्न मोहल्लों से होकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भाग लेंगे। इस दौरान नीरज चौधरी ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। प्रेसवार्ता में के.के. चतुर्वेदी, पंकज अवस्थी एडवोकेट, रानू अवस्थी, संदीप चतुर्वेदी और सनी चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर इंगुठिया में अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।* *आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 6 बीघा में खड़ी गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई, किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।* *खेतों में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लोग बाल्टी और पानी के साधनों के साथ आग बुझाने में जुट गए।* *सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।* *घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की।* *आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।*
    2
    *सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर इंगुठिया में अचानक गेहूं के खेत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।*
*आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 6 बीघा में खड़ी गेहूं की पूरी फसल जलकर राख हो गई, किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।*
*खेतों में आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई, लोग बाल्टी और पानी के साधनों के साथ आग बुझाने में जुट गए।*
*सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह फायर ब्रिगेड टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।*
*घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और रिपोर्ट तैयार की।*
*आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है, प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • *दिल्ली-* *संसद में PM मोदी-सपा मुखिया अखिलेश यादव संवाद......!!*
    1
    *दिल्ली-*
*संसद में PM मोदी-सपा मुखिया अखिलेश यादव संवाद......!!*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • खालागाँव में ग्राम चौपाल का आयोजन सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गौरव कटियार, विनय मिश्रा (जगन्नाथपुर), कमलेश कठेरिया (अगवासी) सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    1
    खालागाँव में ग्राम चौपाल का आयोजन सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
शुक्रवार दोपहर 12 बजे  मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल  ने संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए।
इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान गौरव कटियार, विनय मिश्रा (जगन्नाथपुर), कमलेश कठेरिया (अगवासी) सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    45 min ago
  • औरैया जनपद के विकासखंड बिधूना के संकुल हरदू अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय पुरवा भदोरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की साफ-सफाई या अन्य श्रम संबंधी कार्य छात्रों से नहीं कराए जाएंगे। इसके बावजूद भी संबंधित विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाध्यापक द्वारा इन निर्देशों की अनदेखी किए जाने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के बजाय इस तरह के कार्यों में लगाना पूरी तरह अनुचित है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि कि वायरल वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    औरैया जनपद के विकासखंड बिधूना के संकुल हरदू अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय पुरवा भदोरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की साफ-सफाई या अन्य श्रम संबंधी कार्य छात्रों से नहीं कराए जाएंगे। इसके बावजूद भी संबंधित विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाध्यापक द्वारा इन निर्देशों की अनदेखी किए जाने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के बजाय इस तरह के कार्यों में लगाना पूरी तरह अनुचित है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि कि वायरल वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.