खालागाँव में ग्राम चौपाल का आयोजन सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गौरव कटियार, विनय मिश्रा (जगन्नाथपुर), कमलेश कठेरिया (अगवासी) सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
खालागाँव में ग्राम चौपाल का आयोजन सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गौरव कटियार, विनय मिश्रा (जगन्नाथपुर), कमलेश कठेरिया (अगवासी) सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
- खालागाँव में ग्राम चौपाल का आयोजन सीडीओ ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, आवास, पेंशन, राशन कार्ड और मनरेगा भुगतान से जुड़ी शिकायतें रखीं। सीडीओ ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर संबंधित विभागों को सभी शिकायतों का शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी न हो। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजनाएं, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों को पात्र लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान गांव में चल रहे विकास कार्यों, स्वच्छता, पेयजल व विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान गौरव कटियार, विनय मिश्रा (जगन्नाथपुर), कमलेश कठेरिया (अगवासी) सहित विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।2
- Post by Subhash Chandra Rana2
- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा एवं पंडित पंकज मिश्रा, एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ब्राम्हण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआत सुबह 7 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विग्रह पूजन करते हुए सुबह 8 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा। इसके अलावा शाम तीन बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरते हुए वापस भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सर्व समाज के लोगों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अध्यक्ष ग्वालियर हाईकोर्ट के एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट अनिल मिश्रा द्वारा पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त भूमिका निभाई गई है। आयोजन समिति ने जनपद के समस्त नागरिकों वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।1
- *जनपद औरैया में अखिल भारतीय कानपुर ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष पं. प्रवीण द्विवेदी समेत प्रमुख पदाधिकारियों ने दी।* *कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विधि-विधान से पूजन के साथ होगी, इसके बाद सुबह 8:00 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सामूहिक यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार संपन्न कराया जाएगा।* *दोपहर बाद 3:00 बजे भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर में समाप्त होगी।* *शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है, जिसमें सर्व समाज के लोगों को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।* *कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी, जिन्होंने यूजीसी कानून के विरोध में पूर्व में सक्रिय भूमिका निभाई है।* *आयोजन समिति ने जनपद के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।*4
- औरैया।शुक्रवार को सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के वार्षिक चुनाव मतदान में विनय पाल शाक्य एड० को 39 वोट मिले जो विजय हुए तथा अनुज धनगर एड0 को 25 मत मिले। विजय पाल शाक्य अध्यक्ष घोषित हुए। तथा महामंत्री पद पर फिरोज अहमद एड0 को 35 वोट मिले तथा श्री दिलीप कुमार को 21 वोट मिले जिसमे फिरोज अहमद विजय हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष में जितेंद्र राठौर, संयुक्त मंत्री पर अवनीश कुमार व सुनील कुमार कोषाध्यक्ष पद तथा सपना चौहान कनिष्ठ पद पर निविरोध घोषित हुए।4
- आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को कमला लॉज, रोडवेज बस स्टैंड के सामने, औरैया पर " ब्राह्मण समाज, औरैया " की ओर से 19 अप्रैल को होने वाली भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा एवं सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के जन्मदिवस पर भव्य शोभायात्रा एवं सामूहिक यज्ञोपवीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रातः 7 बजे भगवान परशुराम जी का विग्रह पूजन किया जाएगा तत्पश्चात विप्र बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम होगा। अपराहन 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा की शुरुआत होगी। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में एम पी हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल मिश्रा भी शामिल होंगे एवं इस शोभायात्रा में सर्वसमाज के सभी लोगों को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।4
- कपासी गांव में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत, एक घायल ग्रामीणों में आक्रोश डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।1