logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कपासी गांव में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत, एक घायल ग्रामीणों में आक्रोश डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

4 days ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
4 days ago

कपासी गांव में 11 हजार लाइन की चपेट में आने से पांच पशुओं की मौत, एक घायल ग्रामीणों में आक्रोश डेरापुर थाना क्षेत्र के कपासी गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे बड़ा हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से कई पशुओं की मौत हो गई। हादसे में महावीर सिंह की तीन गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश सिंह की एक भैंस करंट लगने से खत्म हो गई। वहीं महेश सिंह की एक गाय की भी मौत हो गई और राजेश सिंह की एक अन्य भैंस घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब पशु घर के दरवाजे पर चारा खा रहे थे और अचानक करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गए। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जर्जर बिजली लाइनें और ढीले लटकते तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, जिसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए पीड़ित पशुपालकों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही बिजली लाइनों की मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    1
    मगलपुर थाना क्षेत्र में शादी तय होने के बाद युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री की शादी तय हो चुकी थी और मई माह में विवाह होना था। आरोप है कि 16 अप्रैल को दिन करीब 11 बजे उसकी पुत्री कपड़ा सिलवाने के लिए घर से निकली थी, तभी रूरा निवासी अभिषेक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।
परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित पिता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
मंगलपुर प्रभारी निरीक्षक ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    1
    पति के साथ महिला अपने मामा के घर जा रही थी तभी हो गया दर्दनांक हादसा, मां-बेटे की मौत। औरैया जिले के थाना ऐरवाकटरा के एरवा बस स्टैंड के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जिसमें बाइक सवार मां और उसके मासूम बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दर्दनाक घटना से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना के सम्बंध में बताया गया है कि कन्नौज जनपद के शिवसिंहपुर गांव निवासी शिवम पुत्र विजयपाल अपनी पत्नी शिवानी को उसके मामा के घर बाइक से लेकर औरैया जिले के थाना सहायल क्षेत्र के पूराकला गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनका करीब तीन वर्षीय बेटा पुष्पम और पांच माह की बेटी सिद्धी भी मौजूद थी। जैसे ही उनकी बाइक ऐरवा बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में शिवानी और उसके पुत्र पुष्पम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम और उसकी मासूम बेटी बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष विनेश कुमार ने सोमवार की शाम बताया कि अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है। आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है। बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।
    1
    खबर औरैया से है जहां फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जुआ निवासी युवक की संभवता जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाते हुए पूरी घटना को लेनदेन के विवाद से जुड़ा बताया है।
आपको बतादे की फफूंद थाना क्षेत्र के जुआ गांव का रहने वाला 28 वर्षीय प्रदीप मीट की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था जिसकी एक दुकान अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम बल्लापुर में तथा दूसरी फफूंद थाना क्षेत्र के गांव जुआ में थी। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह गांव निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था जिसका कुछ पैसा उसके पति पर बकाया था पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर नोक झोंक होती रहती थी। पत्नी का आरोप है कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली बल्लापुर स्थित उसके पति की दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई।अलका के मुताबिक, प्रदीप ने फोन कर उसे बताया था कि उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।सूचना मिलते ही वह बल्लापुर स्थित अपने पति की दुकान पर पहुंची और पति को घायल देख तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक अपने बाद पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या को छोड़ गया है वहीं घटना के बाद से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। 
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
मृतक के पिता ने थाने में तहरीर दी है,पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुर्गा व्यापारी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
बाइट - अलका,मृतक प्रदीप की पत्नी।
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया। छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं। अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    1
    अगवासी गौशाला में भारी अव्यवस्था, गौसेवा आयोग अध्यक्ष ने जताई नाराजगी
संदलपुर ब्लाक के अगवासी गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे उत्तर प्रदेश गौसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने व्यवस्थाओं पर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिस पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
निरीक्षण में गौशाला में कुल 63 गौवंश पाए गए, जिनमें छोटे बछड़े भी शामिल थे। इनमें से करीब 25 गोवंश बिना टैग के मिले, जो नियमों का उल्लंघन है। पशुओं के लिए उपलब्ध पानी गंदा और पीने योग्य नहीं था, जबकि दिया जा रहा पशु आहार भी खराब गुणवत्ता का पाया गया।
छोटे गौवंश के लिए खाने-पीने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं मिली। मौके पर केवल सूखा भूसा उपलब्ध था, जबकि हरा चारा और दाना जैसी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी तरह नदारद रहीं।
अध्यक्ष ने इन खामियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…* *ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक* *फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*
    1
    *इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र में कार गैराज में भीषण आग, 4 कारें जलकर राख…*
*ईदगाह के सामने हुआ हादसा, लाखों का सामान खाक*
*फायर ब्रिगेड मौके पर, आग के कारणों की जांच जारी…!!*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108 से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। “फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    1
    औरैया। बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचना युवक को पड़ा भारी। जानकारी होने पर गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटकर किया घायल
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस 108  से अस्पताल भिजवाया गया। 
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
“फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। 
पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस का
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by Rinku.kumar
    1
    Post by Rinku.kumar
    user_Rinku.kumar
    Rinku.kumar
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डेरापुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण शुरू डेरापुर। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 5 मई तक गुड़ा देवी श्याम बिहारी महाविद्यालय, डेरापुर में संपन्न होगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिखा शंखवार, जितेंद्र कुमार सिंह, कुलकमल सिंह, प्रियम शुक्ला, लालू शुक्ल, अवधेश कुमार तथा जयशंकर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    डेरापुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रशिक्षण शुरू
डेरापुर। सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 5 मई तक गुड़ा देवी श्याम बिहारी महाविद्यालय, डेरापुर में संपन्न होगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जनगणना कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर शिखा शंखवार, जितेंद्र कुमार सिंह, कुलकमल सिंह, प्रियम शुक्ला, लालू शुक्ल, अवधेश कुमार तथा जयशंकर द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.