प्राथमिक विद्यालय हरदू में छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल औरैया जनपद के विकासखंड बिधूना के संकुल हरदू अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय पुरवा भदोरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की साफ-सफाई या अन्य श्रम संबंधी कार्य छात्रों से नहीं कराए जाएंगे। इसके बावजूद भी संबंधित विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाध्यापक द्वारा इन निर्देशों की अनदेखी किए जाने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के बजाय इस तरह के कार्यों में लगाना पूरी तरह अनुचित है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि कि वायरल वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
प्राथमिक विद्यालय हरदू में छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल औरैया जनपद के विकासखंड बिधूना के संकुल हरदू अंतर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय पुरवा भदोरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों को परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करते हुए देखा जा सकता है। यह दृश्य सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि विद्यालयों में किसी भी प्रकार की साफ-सफाई या अन्य श्रम संबंधी कार्य छात्रों से नहीं कराए जाएंगे। इसके बावजूद भी संबंधित विद्यालय के शिक्षक और प्रधानाध्यापक द्वारा इन निर्देशों की अनदेखी किए जाने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाई के बजाय इस तरह के कार्यों में लगाना पूरी तरह अनुचित है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हालांकि कि वायरल वीडियो की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
- दिबियापुर। गोदाम बंद कर लौट रहे कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लूट के रुपये का बंटवारा कर लौट रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। ASP आलोक मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की दिबियापुर नहरपर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में शिवम सिंह व आशीष के पैर में गोली लगी। पुलिस ने कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।1
- औरैया में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ बदमाश घायल, नकदी सहित गिरफ्तार कोल्ड्रिंक व्यापारी के साथ हुई थी लूट की घटना। पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने नकदी सहित किया किया गिरफ्तार। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने दी बड़ी जानकारी।1
- Post by दिलीप कुमार1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास ही बंधे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृत मवेशियों में चार गाय और एक भैंस शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में निराशा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा अब पशुपालकों को भुगतना पड़ा है।3
- राजपुर ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम रोजगार सेवकों ने राजपुर ब्लॉक परिसर में प्रभारी बीडीओ अजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया मानदेय और अन्य मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उनके होल्डिंग अकाउंट में जमा ईपीएफ राशि भी अब तक उनके यूएएन खातों में ट्रांसफर नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए शासन द्वारा कई बार धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने का शासनादेश भी जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा इन आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को लगभग 28 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री की 4 अक्टूबर 2021 की घोषणाओं को लागू करने की मांग भी उठाई। इन मांगों में स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना और सेवा काल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विजय सिंह, संजय सिंह, हरनारायण, कमलेश कुमारी सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।1
- झींझक कानपुर देहात का जच्चा बच्चा केंद्र मे मरीजों को नहीं मिलती सरकारी सुविधा भोजन के चार्ट मे जो भी लिखा सब झूठ मरीजों से बात करने पर हुई मामले की जानकारी अस्पताल मे सफाई ब्यवस्था भी नाकाफी3
- दिबियापुर। गोदाम बंद कर लौट रहे कोल्ड ड्रिंक व्यापारी से लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। लूट के रुपये का बंटवारा कर लौट रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। दिबियापुर नहर पर चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में शिवम सिंह व आशीष के पैर में गोली लगी। पुलिस ने कुल 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया2
- शनिवार देर रात जनपद औरैया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। रात करीब 11:30 बजे स्वाट टीम और थाना दिबियापुर पुलिस की संयुक्त टीम हीरा मोड़, दिबियापुर-अछल्दा नहर पटरी के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को कुछ संदिग्ध लोग दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें तीनों बदमाश घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना दिबियापुर क्षेत्र में दर्ज लूट के एक मामले में वांछित चल रहे थे। मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाशों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दिबियापुर भेजा गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश गया है। अभियान के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।1
- रासायनिक खादों से मिल सकता है छुटकारा। औरैया जिले के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय के अंतर्गत दो दिवसीय जैविक उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जैविक खेती से जुड़े उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी देना रहा, जिससे वे आधुनिक खेती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विभाग के सहयोग से कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं आग्नेयास्त्र जैसे जैविक उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. उमाकांत मिश्रा एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इन उत्पादों के निर्माण की विधि विस्तार से समझाई। प्रशिक्षकों ने बताया कि ये सभी जैविक उत्पाद बीज उपचार, जैविक उर्वरक के रूप में तथा फसलों में लगने वाले चूसक एवं काटने वाले कीटों के नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन विधियों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया, कृषि संकाय के डीन डॉ. बी. के. त्रिपाठी, डॉ. बृजकिशोर, डॉ. शशी पालीवाल सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।1