Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरैया में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ बदमाश घायल, नकदी सहित गिरफ्तार औरैया में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ बदमाश घायल, नकदी सहित गिरफ्तार कोल्ड्रिंक व्यापारी के साथ हुई थी लूट की घटना। पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने नकदी सहित किया किया गिरफ्तार। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने दी बड़ी जानकारी।
M.K.SHUKLA
औरैया में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ बदमाश घायल, नकदी सहित गिरफ्तार औरैया में पुलिस की बदमाशों से हुई मुठभेड़ बदमाश घायल, नकदी सहित गिरफ्तार कोल्ड्रिंक व्यापारी के साथ हुई थी लूट की घटना। पुलिस की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस ने नकदी सहित किया किया गिरफ्तार। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया आलोक मिश्रा ने दी बड़ी जानकारी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *-:- औरैया अपडेट-:-* *बाइक के साइलेंसर से निकली चिंगारी से गेहूं की पकी फसल जलकर राख* *मौके पर मची अफरातफरी ग्रामीणों ने आग बुझाने की बहुत कोशिश की रहे असफल* *सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच पड़ताल* *मौके पर दो छोटी फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंची जब तक पांच बीघा फसल जलकर हुई राख* *सुलगती हुई आग पर फायर कर्मियों ने पानी डालकर आग बुझाई* *पूरा मामला फफूंद थाना क्षेत्र के अधासी गांव का*1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* *जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.04.2026 को रात्रि करीब 11.30 बजे स्वाट व थाना दिबियापुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हीरा मोड़ दिबियापुर अछल्दा नहर पटरी के पास चेकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में थाना दिबियापुर में लूट के अभियोग में वांछित चल रहे 03 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार मुठभेड़ में घायल अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी दिबियापुर भेजा गया अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।*3
- थाना क्षेत्र के गांव जुआ में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी अलका ने घटना की जानकारी देते हुए पूरे मामले को लेन देन के विवाद से जुड़ा बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी अलका ने बताया की मेरे पति प्रदीप कुमार 28 वर्ष पुत्र रामआसरे मुर्गा मीट बेचने का काम करते थे, वह बल्लापुर में दुकान किए हुए थे। गांव जुआ निवासी मुस्कीम अली से मुर्गा खरीदता था और कुछ पैसा बकाया होने को लेकर दोनों के बीच अक्सर तकरार होती रहती थी। पत्नी ने बताया कि शनिवार दोपहर मुस्कीम अली अपने दो साथियों के साथ बल्लापुर स्थित दुकान पर पहुंचा,जहां पैसे के लेन देन को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। वह शाम को पांच बजे घर आया जहा पर उसकी हालत खराब हो गई।परिजन सीएचसी अजीतमल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के परिवार में दो बड़े भाई सुशील कुमार व अवनीश, बहन सीता व रीता,पांच वर्षीय पुत्र ऋषभ और छह वर्षीय पुत्री नव्या हैं। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। इस संबंध में रविवार की सुबह 11 बजे फफूंद थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।1
- औरैया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने जीएसटी विभाग के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। जालौन रोड पर यमुना नदी के पास वाहनों की जांच की गई। प्रशासन की सख्ती का साफ असर दिखाई पड़ा। दो घंटे में कुल 22 वाहनों की हुई चेकिंग। एक भी वाहन बिना वैध कागजात के नहीं मिला। नियमों के पालन को लेकर प्रशासन सख्त। क्षेत्र में चेकिंग अभियान से मचा हड़कंप।1
- परशुराम जन्मोत्सव पर आज होंगे भव्य कार्यक्रम का आयोजन। औरैया जिले के कस्बा बिधूना में जय ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के स्वजातीय लोगों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। समिति के अध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला ने शनिवार की सांय जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 19 अप्रैल को कस्बे के रामलीला मैदान बेला रोड स्थित चुनचुक मेमोरियल इंटर नेशनल प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ विधिवत शुरुआत होगी। इसके अलावा समाज के वरिष्ठ जनों एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष रूप से यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया जाएगा और समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने तथा नई पीढ़ी को संस्कारयुक्त शिक्षा देने पर विचार-विमर्श होगा। समिति ने सभी स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। इस अवसर पर रविंद्र मिश्रा, अवधेश द्विवेदी, विनय तिवारी, छुन्नू तिवारी, पंकज द्विवेदी, धीरू दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।1
- Post by दिलीप कुमार4
- औरैया-एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) औरैया द्वारा समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए फुटपाथ पर झोपड़ी में रहने वाले लोहा पीटो समुदाय की जरूरतमंद बेटी खुशबू के विवाह में भरपूर सहयोग किया गया। कानपुर रोड स्थित झोपड़ी में रहने वाले गंभीर और उनकी पत्नी पूजा, जो लोहा पीटकर अपना जीवन यापन करते हैं, आर्थिक तंगी के चलते बेटी के विवाह को लेकर परेशान थे। इस पर समिति ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया। शनिवार को समिति के सदस्यों ने खुशबू के निवास पहुंचकर तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उसका सम्मान किया और 30 किलो आटा, चावल, दाल, कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी सहित अन्य गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 70 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है और खुशबू की शादी 71वीं है। वहीं संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। मदद कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग व महिला शाखा के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की।2
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* सपा पिछड़ा वर्ग की प्रदेश सचिव भगवती निषाद का बड़ा बयान आया सामने। महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरा, बताया वर्तमान सरकार नापाक इरादे करने चाहते है पूरे। कहा- सरकार अपने राजनीतिक एजेंडे को साधने में लगी है। अपर्णा यादव द्वारा सपा का झंडा जलाने पर कड़ी नाराजगी। बोलीं अपर्णा यादव की पहचान समाजवादी पार्टी और नेताजी से ही बनी। नेताजी के सम्मान का अपमान बर्दाश्त नहीं, सपा कार्यकर्ता करेंगे विरोध।1