जरूरतमंद खुशबू के विवाह में समिति का सराहनीय सहयोग, चेहरों पर लौटी मुस्कान औरैया-एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) औरैया द्वारा समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए फुटपाथ पर झोपड़ी में रहने वाले लोहा पीटो समुदाय की जरूरतमंद बेटी खुशबू के विवाह में भरपूर सहयोग किया गया। कानपुर रोड स्थित झोपड़ी में रहने वाले गंभीर और उनकी पत्नी पूजा, जो लोहा पीटकर अपना जीवन यापन करते हैं, आर्थिक तंगी के चलते बेटी के विवाह को लेकर परेशान थे। इस पर समिति ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया। शनिवार को समिति के सदस्यों ने खुशबू के निवास पहुंचकर तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उसका सम्मान किया और 30 किलो आटा, चावल, दाल, कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी सहित अन्य गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 70 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है और खुशबू की शादी 71वीं है। वहीं संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। मदद कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग व महिला शाखा के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
जरूरतमंद खुशबू के विवाह में समिति का सराहनीय सहयोग, चेहरों पर लौटी मुस्कान औरैया-एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) औरैया द्वारा समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए फुटपाथ पर झोपड़ी में रहने वाले लोहा पीटो समुदाय की जरूरतमंद बेटी खुशबू के विवाह में भरपूर सहयोग किया गया। कानपुर रोड स्थित झोपड़ी में रहने वाले गंभीर और उनकी पत्नी पूजा, जो लोहा पीटकर अपना जीवन यापन करते हैं, आर्थिक तंगी के चलते बेटी के विवाह को लेकर परेशान थे। इस पर समिति ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया। शनिवार को समिति के सदस्यों ने खुशबू के
निवास पहुंचकर तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उसका सम्मान किया और 30 किलो आटा, चावल, दाल, कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी सहित अन्य गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 70 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है और खुशबू की शादी 71वीं है। वहीं संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। मदद कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग व महिला शाखा के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
- औरैया , उत्तरप्रदेश भगवान परशुराम जयंती पर1
- खबर औरैया से ,महिला बल आरक्षण को लेकर दिया बयान भगवती निषाद ने1
- औरैया। शनिवार सुबह कानपुर रोड स्थित कैफ्री गोल्ड लोन ऑफिस में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बिल्डिंग खाली कराकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में ऑफिस का सामान जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक जांच में कारण इनवर्टर शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।2
- ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने बताया कि महाकुंभ के दौरान स्वामी जी के साथ जो घटना घटित हुई थी वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा इस पर जांच बैठाई गई है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा भी इस मामले को लेकर गंभीरता दिखाई गई है।1
- औरैया। कैप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की औरैया शाखा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। CFO औरैया तेजवीर सिंह ने बताया कि आग पर पूर्णतया काबू पा लिया गया है। बिल्डिंग में ऊपर चल रही जिम में भी धुआं भर गया था, जिसे एडजस्ट लगाकर निकाला जा रहा है। आग लगने के कारणों की गहनता से जांच की जाएगी।2
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास ही बंधे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृत मवेशियों में चार गाय और एक भैंस शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में निराशा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा अब पशुपालकों को भुगतना पड़ा है।3
- औरैया उत्तरप्रदेश गेहूं की पैदावार का आकलन1
- औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड स्थित कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की शाखा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।1
- औरैया में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. इंद्र मणि त्रिपाठी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर अजय आनन्द वर्मा ने ग्राम पढ़ीन में गाटा संख्या 357 व 358 पर की गई अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। बताया गया कि सज्जन दीक्षित, गौतम शुक्ला व मनोज यादव द्वारा यह प्लाटिंग की गई थी। पहले नोटिस देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि क्षेत्र की सभी अवैध प्लाटिंग चिन्हित कर ली गई हैं और नियमों का पालन न करने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।1