पत्रकार: इकबाल अहमद 11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास ही बंधे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृत मवेशियों में चार गाय और एक भैंस शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में निराशा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा अब पशुपालकों को भुगतना पड़ा है।
पत्रकार: इकबाल अहमद 11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल;
ग्रामीणों में आक्रोश कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास ही बंधे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृत मवेशियों में चार गाय
और एक भैंस शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में निराशा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा अब पशुपालकों को भुगतना पड़ा है।
- ग्राम चौपाल में उमड़ी भीड़ः सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का किया अन्नप्राशन। *संदलपुर कानपुर देहात में दिनांक 17/04/26 :=* ग्राम विकास विभाग के तत्वाधान में आज विकास खंड संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खालागांव में 'ग्राम चौपाल' का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। *विकास कार्यों का लिया जायजा,सुनीं शिकायतेंः=* चौपाल के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक कर सुना।ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड और जल मिशन के तहत उखड़ी पड़ी सड़कों के मरम्मत जैसी समस्याओं से अवगत कराया।सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।वही ग्राम चौपाल के दौराम कोटेदार की गैर मौजूदगी पर स्पष्टीकरण जारी करने को कहा। *गोदभराई और अन्नप्राशन बना आकर्षणः=* इस अवसर पर पोषण अभियान के तहत सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं तनु देवी पत्नी राज व शानू देवी पत्नी विवेक कुमार की गोदभराई की और उन्हें पौष्टिक आहार की किट भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इसके साथ ही,छह माह की आयु पूर्ण कर चुके छोटे बच्चों प्रियांश व एकांश को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया।सीडीओ ने उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता और कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। *पात्रों को मिली योजनाओं की जानकारीः=* कार्यक्रम में सीडीओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और गांव में चल रहे मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर डीडीओ सुनील कुमार तिवारी,बीडीओ आशुतोष शुक्ला,एडीओ पंचायत रंजीत सिंह,एडीओ आर०डी ० फूलसिंह निरंजन,एडीओ समाज कल्याण शिवम पाल,एडीओ.ए.जी नरेंद्र पाल,बीएमएम आलोक कुमार,सचिव विकास गौतम ग्राम प्रधान गौरव कटियार,सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- भैरव बाबा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने सम्हाली व्यवस्था। औरैया जिले के विकास खंड एरवाकटरा क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में स्थित भैरव बाबा मंदिर पर आयोजित पारंपरिक मेले में इस वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 42 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी और दर्शन का लाभ लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह बना हुआ है। वही थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मेला परिसर और मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर के पुजारी बलवीर शर्मा ने अंतिम दिन शुक्रवार को रात्रि के दौरन बताया कि इस मेले की शुरुआत उनके पिता गयाप्रसाद, चाचा पन्नालाल शर्मा, रामऔतार शर्मा और छोटेलाल शर्मा द्वारा करीब 42 वर्ष पूर्व की गई थी। उन्होंने बताया कि यह मेला हर वर्ष चौदस और अमावस्या के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होता है। मेले के दौरान दो दिन रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। क्षेत्रीय लोगों और कस्बेवासियों के सहयोग से यह मेला हर साल सफलतापूर्वक संपन्न होता है।1
- औरैया , उत्तरप्रदेश भगवान परशुराम जयंती पर1
- समाजवादी पार्टी की नेत्री भगवती देवी निषाद ने कहा कि संबंधित बिल महिलाओं के हित में नहीं था। इसलिए उसका विरोध करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। कहा कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है।1
- DM Auraiya Indramani Tripathi in Field: खेत में किसान बने जिलाधिकारी | Crop Cutting UP1
- खबर औरैया से ,महिला बल आरक्षण को लेकर दिया बयान भगवती निषाद ने1
- औरैया उत्तरप्रदेश गेहूं की पैदावार का आकलन1
- औरैया उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर रोड स्थित कैपरी ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड की शाखा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पा लिया गया।1
- मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव ग्राम चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश* *ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारना और ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है:-मुख्य विकास अधिकारी* मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा आज विकासखंड संदलपुर की ग्राम पंचायत खालागाँव में “ग्राम चौपाल – गांव की समस्या, गांव में समाधान” कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने पेयजल, सड़क, विधुत, आवास, पेंशन, राशन कार्ड, मनरेगा भुगतान सहित विभिन्न समस्याओं एवं सुझावों से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय योजना, वृद्धावस्था/विधवा/दिव्यांग पेंशन योजना, मनरेगा, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (राशन योजना), स्वच्छ भारत मिशन तथा अन्य विकासपरक योजनाओं का लाभ अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों का सत्यापन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित करने में पूर्ण पारदर्शिता एवं तत्परता बरती जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क की स्थिति, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर साफ-सफाई एवं जनसहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल देते हुए ग्रामीणों से गांव को स्वच्छ एवं विकसित बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। ग्राम चौपाल के अवसर पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण, ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।1