logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम चौपाल में उमड़ी भीड़ः सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का किया अन्नप्राशन ग्राम चौपाल में उमड़ी भीड़ः सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का किया अन्नप्राशन। *संदलपुर कानपुर देहात में दिनांक 17/04/26 :=* ग्राम विकास विभाग के तत्वाधान में आज विकास खंड संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खालागांव में 'ग्राम चौपाल' का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। *विकास कार्यों का लिया जायजा,सुनीं शिकायतेंः=* चौपाल के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक कर सुना।ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड और जल मिशन के तहत उखड़ी पड़ी सड़कों के मरम्मत जैसी समस्याओं से अवगत कराया।सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।वही ग्राम चौपाल के दौराम कोटेदार की गैर मौजूदगी पर स्पष्टीकरण जारी करने को कहा। *गोदभराई और अन्नप्राशन बना आकर्षणः=* इस अवसर पर पोषण अभियान के तहत सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं तनु देवी पत्नी राज व शानू देवी पत्नी विवेक कुमार की गोदभराई की और उन्हें पौष्टिक आहार की किट भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इसके साथ ही,छह माह की आयु पूर्ण कर चुके छोटे बच्चों प्रियांश व एकांश को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया।सीडीओ ने उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता और कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। *पात्रों को मिली योजनाओं की जानकारीः=* कार्यक्रम में सीडीओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और गांव में चल रहे मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर डीडीओ सुनील कुमार तिवारी,बीडीओ आशुतोष शुक्ला,एडीओ पंचायत रंजीत सिंह,एडीओ आर०डी ० फूलसिंह निरंजन,एडीओ समाज कल्याण शिवम पाल,एडीओ.ए.जी नरेंद्र पाल,बीएमएम आलोक कुमार,सचिव विकास गौतम ग्राम प्रधान गौरव कटियार,सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

15 hrs ago
user_Patrkar ekbal ahmad
Patrkar ekbal ahmad
Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
15 hrs ago

ग्राम चौपाल में उमड़ी भीड़ः सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का किया अन्नप्राशन ग्राम चौपाल में उमड़ी भीड़ः सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का किया अन्नप्राशन। *संदलपुर कानपुर देहात में दिनांक 17/04/26 :=* ग्राम विकास विभाग के तत्वाधान में आज विकास खंड संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खालागांव में 'ग्राम चौपाल' का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। *विकास कार्यों का लिया जायजा,सुनीं शिकायतेंः=* चौपाल के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक कर सुना।ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड और जल मिशन के तहत

उखड़ी पड़ी सड़कों के मरम्मत जैसी समस्याओं से अवगत कराया।सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।वही ग्राम चौपाल के दौराम कोटेदार की गैर मौजूदगी पर स्पष्टीकरण जारी करने को कहा। *गोदभराई और अन्नप्राशन बना आकर्षणः=* इस अवसर पर पोषण अभियान के तहत सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं तनु देवी पत्नी राज व शानू देवी पत्नी विवेक कुमार की गोदभराई की और उन्हें पौष्टिक आहार की किट भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इसके साथ ही,छह माह की आयु पूर्ण कर चुके छोटे बच्चों प्रियांश व एकांश

को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया।सीडीओ ने उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता और कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। *पात्रों को मिली योजनाओं की जानकारीः=* कार्यक्रम में सीडीओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और गांव में चल रहे मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर डीडीओ सुनील कुमार तिवारी,बीडीओ आशुतोष शुक्ला,एडीओ पंचायत रंजीत सिंह,एडीओ आर०डी ० फूलसिंह निरंजन,एडीओ समाज कल्याण शिवम पाल,एडीओ.ए.जी नरेंद्र पाल,बीएमएम आलोक कुमार,सचिव विकास गौतम ग्राम प्रधान गौरव कटियार,सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद 11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास ही बंधे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृत मवेशियों में चार गाय और एक भैंस शामिल हैं। इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में निराशा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा अब पशुपालकों को भुगतना पड़ा है।
    3
    खबर कानपुर देहात
पत्रकार: इकबाल अहमद
11000 वोल्ट लाइन टूटने से 5 मवेशियों की मौत, एक घायल; ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र के कपासी गांव में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। गांव के पास से गुजर रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजेश, महेश और महावीर के मवेशी घर के पास ही बंधे हुए थे, तभी यह हादसा हो गया। मृत मवेशियों में चार गाय और एक भैंस शामिल हैं।
इस घटना से पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद गांव में निराशा और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर विद्युत लाइन की शिकायत पहले भी कई बार की जा चुकी थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका खामियाजा अब पशुपालकों को भुगतना पड़ा है।
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • राजपुर ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम रोजगार सेवकों ने राजपुर ब्लॉक परिसर में प्रभारी बीडीओ अजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया मानदेय और अन्य मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उनके होल्डिंग अकाउंट में जमा ईपीएफ राशि भी अब तक उनके यूएएन खातों में ट्रांसफर नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए शासन द्वारा कई बार धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने का शासनादेश भी जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा इन आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को लगभग 28 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री की 4 अक्टूबर 2021 की घोषणाओं को लागू करने की मांग भी उठाई। इन मांगों में स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना और सेवा काल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विजय सिंह, संजय सिंह, हरनारायण, कमलेश कुमारी सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    1
    राजपुर ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम रोजगार सेवकों ने राजपुर ब्लॉक परिसर में प्रभारी बीडीओ अजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया मानदेय और अन्य मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उनके होल्डिंग अकाउंट में जमा ईपीएफ राशि भी अब तक उनके यूएएन खातों में ट्रांसफर नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए शासन द्वारा कई बार धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने का शासनादेश भी जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा इन आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को लगभग 28 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री की 4 अक्टूबर 2021 की घोषणाओं को लागू करने की मांग भी उठाई। इन मांगों में स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना और सेवा काल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान शामिल है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विजय सिंह, संजय सिंह, हरनारायण, कमलेश कुमारी सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by दिलीप कुमार
    4
    Post by दिलीप कुमार
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इटावा एसडीएम ने चलाया संघन चेकिंग अभियान जिसमें कई ट्रक ओवर लोड पाए गए।
    1
    इटावा एसडीएम ने चलाया संघन चेकिंग अभियान जिसमें कई ट्रक ओवर लोड पाए गए।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया-एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) औरैया द्वारा समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए फुटपाथ पर झोपड़ी में रहने वाले लोहा पीटो समुदाय की जरूरतमंद बेटी खुशबू के विवाह में भरपूर सहयोग किया गया। कानपुर रोड स्थित झोपड़ी में रहने वाले गंभीर और उनकी पत्नी पूजा, जो लोहा पीटकर अपना जीवन यापन करते हैं, आर्थिक तंगी के चलते बेटी के विवाह को लेकर परेशान थे। इस पर समिति ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया। शनिवार को समिति के सदस्यों ने खुशबू के निवास पहुंचकर तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उसका सम्मान किया और 30 किलो आटा, चावल, दाल, कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी सहित अन्य गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 70 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है और खुशबू की शादी 71वीं है। वहीं संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रहेंगे। मदद कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग व महिला शाखा के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
    2
    औरैया-एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) औरैया द्वारा समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए फुटपाथ पर झोपड़ी में रहने वाले लोहा पीटो समुदाय की जरूरतमंद बेटी खुशबू के विवाह में भरपूर सहयोग किया गया।
कानपुर रोड स्थित झोपड़ी में रहने वाले गंभीर और उनकी पत्नी पूजा, जो लोहा पीटकर अपना जीवन यापन करते हैं, आर्थिक तंगी के चलते बेटी के विवाह को लेकर परेशान थे। इस पर समिति ने आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाया।
शनिवार को समिति के सदस्यों ने खुशबू के निवास पहुंचकर तिलक, माल्यार्पण व पुष्प वर्षा कर उसका सम्मान किया और 30 किलो आटा, चावल, दाल, कपड़े, बर्तन, ज्वेलरी सहित अन्य गृह उपयोगी सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान की।
समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि अब तक 70 जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जा चुका है और खुशबू की शादी 71वीं है। वहीं संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्य जारी रहेंगे।
मदद कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग व महिला शाखा के सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने समिति के इस पुनीत कार्य की सराहना की।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • रासायनिक खादों से मिल सकता है छुटकारा। औरैया जिले के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय के अंतर्गत दो दिवसीय जैविक उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जैविक खेती से जुड़े उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी देना रहा, जिससे वे आधुनिक खेती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विभाग के सहयोग से कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं आग्नेयास्त्र जैसे जैविक उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. उमाकांत मिश्रा एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इन उत्पादों के निर्माण की विधि विस्तार से समझाई। प्रशिक्षकों ने बताया कि ये सभी जैविक उत्पाद बीज उपचार, जैविक उर्वरक के रूप में तथा फसलों में लगने वाले चूसक एवं काटने वाले कीटों के नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन विधियों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया, कृषि संकाय के डीन डॉ. बी. के. त्रिपाठी, डॉ. बृजकिशोर, डॉ. शशी पालीवाल सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    1
    रासायनिक खादों से मिल सकता है छुटकारा।
औरैया जिले के अजीतमल स्थित जनता महाविद्यालय में शुक्रवार को कृषि संकाय के अंतर्गत दो दिवसीय जैविक उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जैविक खेती से जुड़े उत्पादों के निर्माण की व्यावहारिक जानकारी देना रहा, जिससे वे आधुनिक खेती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान विभाग के सहयोग से कृषि विज्ञान के विद्यार्थियों को पंचगव्य, जीवामृत, बीजामृत, ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं आग्नेयास्त्र जैसे जैविक उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. पंकज द्विवेदी, डॉ. उमेश दुबे, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. उमाकांत मिश्रा एवं डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को इन उत्पादों के निर्माण की विधि विस्तार से समझाई।
प्रशिक्षकों ने बताया कि ये सभी जैविक उत्पाद बीज उपचार, जैविक उर्वरक के रूप में तथा फसलों में लगने वाले चूसक एवं काटने वाले कीटों के नियंत्रण में अत्यंत प्रभावी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन विधियों के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम होती है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है और पर्यावरण सुरक्षित रहता है।
कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे एवं प्राचार्य प्रो. डॉ. अरविंद कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान डॉ. अजय कुमार, डॉ. वीरेश सिंह भदौरिया, कृषि संकाय के डीन डॉ. बी. के. त्रिपाठी, डॉ. बृजकिशोर, डॉ. शशी पालीवाल सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे, बैठक में मौजूद वैश्य बंधुओ ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकजुटता से ही राजनीति में भागीदारी व समाज को सम्मान मिलेगा, चुनाव करीब आ रहे हैं, वैश्य समाज के लोगों को एकजुट रहकर अपनी संख्या बल के साथ एकता का प्रदर्शन करना हैं, वर्तमान परिवेश में समाज के अविवाहित युवक युवतियों के विवाह की बड़ी समस्या हैं, सामाजिक जनसंपर्क से ही इसका निदान संविधान संभव हैं, उन्होंने बताया कि विवाह से पूर्व बच्चों को प्री-वेडिंग फोटो सेशन सामाजिक दृष्टिकोण से उचित नहीं हैं, इस पर बच्चों के अभिभावकों को मंथन करते हुए प्रतिबंध लगाने की जरूरत हैं, तथा उन्होंने शादी समारोहों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 3 मई को दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की बैठक आहुत की गई है, जिसमें दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा तथा दिनांक 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बांदा में समाज के अविवाहित बच्चों के विवाह की समस्या के समाधान हेतु युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं दिनांक 29-30 अगस्त को प्रयागराज के झूसी में राष्ट्रीय वैश्य महापंचायत का आयोजन जिसके अंतर्गत निकट भविष्य की राजनीति में वैश्य समाज की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अनूप गुप्ता ने बताया कि औरैया में शीघ्र ही जिला स्तरीय वैश्य समागम का बृहद आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष-औरैया को विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) व जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे को जनपद व नगर पुरुष व महिला कमेटियों के गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिए, परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत जनपद भ्रमण कर पुरुष व महिला कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाएगा। बैठक को परिषद के नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, कपिल गुप्ता, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार आदि समाज के बंधुओं ने संबोधित किया। बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला जिलाध्यक्ष शिक्षिका पूनम पुरवार, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, संगठन मंत्री श्वेता पोरवाल, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, अनिल गुप्ता, विष्णु गहोई, राम आसरे गुप्ता, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, अमित गहोई, शिक्षक रविंद्र कुमार शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शशिकांत पोरवाल आदि वैश्य बंधु व महिलाएं मौजूद रहीं।
    3
    औरैया। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद, औरैया की आवश्यक बैठक श्री गोपाल वाटिका आश्रम नरायनपुर में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमन्त गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई, विशिष्ट अतिथि के रूप में अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद व अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार मौजूद रहे, बैठक में मौजूद वैश्य बंधुओ ने मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि एकजुटता से ही राजनीति में भागीदारी व समाज को सम्मान मिलेगा, चुनाव करीब आ रहे हैं, वैश्य समाज के लोगों को एकजुट रहकर अपनी संख्या बल के साथ एकता का प्रदर्शन करना हैं, वर्तमान परिवेश में समाज के अविवाहित युवक युवतियों के विवाह की बड़ी समस्या हैं, सामाजिक जनसंपर्क से ही इसका निदान संविधान संभव हैं, उन्होंने बताया कि विवाह से पूर्व बच्चों को प्री-वेडिंग फोटो सेशन सामाजिक दृष्टिकोण से उचित नहीं हैं, इस पर बच्चों के अभिभावकों को मंथन करते हुए प्रतिबंध लगाने की जरूरत हैं, तथा उन्होंने शादी समारोहों में फिजूल खर्ची पर रोक लगाने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि आगामी 3 मई को दिल्ली में दिल्ली प्रदेश की बैठक आहुत की गई है, जिसमें दानवीर भामाशाह की जयंती धूमधाम से मनाने हेतु विचार विमर्श किया जाएगा तथा दिनांक 24 मई को आर्य कन्या इंटर कॉलेज, बांदा में समाज के अविवाहित बच्चों के विवाह की समस्या के समाधान हेतु युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा एवं दिनांक 29-30 अगस्त को प्रयागराज के झूसी में राष्ट्रीय वैश्य महापंचायत का आयोजन जिसके अंतर्गत निकट भविष्य की राजनीति में वैश्य समाज की भूमिका पर विचार विमर्श किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अनूप गुप्ता ने बताया कि औरैया में शीघ्र ही जिला स्तरीय वैश्य समागम का बृहद आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा जिलाध्यक्ष-औरैया को विपिन कुमार पोरवाल (बंटू) व जिला महामंत्री नरेश चंद्र शिवहरे को जनपद व नगर पुरुष व महिला कमेटियों के गठन हेतु आवश्यक निर्देश दिए, परिषद के जिला प्रभारी आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पदाधिकारियों से विचार विमर्श करने के उपरांत जनपद भ्रमण कर पुरुष व महिला कमेटियों का शीघ्र गठन किया जाएगा। बैठक को परिषद के नगर अध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, कपिल गुप्ता, शिक्षक प्रदीप गुप्ता, महिला शाखा की जिलाध्यक्ष पूनम पुरवार आदि समाज के बंधुओं ने संबोधित किया। बैठक का संचालन आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से महिला जिलाध्यक्ष शिक्षिका पूनम पुरवार, नगर अध्यक्ष राधा आर्या, संगठन मंत्री श्वेता पोरवाल, परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन पोरवाल, अनिल गुप्ता, विष्णु गहोई, राम आसरे गुप्ता, लालजी अग्रवाल, अभिषेक पोरवाल, अमित गहोई,  शिक्षक रविंद्र कुमार शिवहरे, संजय अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, शशिकांत पोरवाल आदि वैश्य बंधु व महिलाएं मौजूद रहीं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • राजपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में राजपुर थाना क्षेत्र के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया गया। अभियान के दौरान शनिवार करीब 3 बजे महिला कांस्टेबल सपना ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, उनके अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जिनमें 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन और 1076 शामिल हैं। इसके अलावा महिलाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ लेने के तरीके भी समझाए गए। सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के व्यवहारिक उपाय बताए गए। अभियान में पॉक्सो एक्ट (बाल यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम), घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई। पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    1
    राजपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में राजपुर थाना क्षेत्र के बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान शनिवार करीब 3 बजे महिला कांस्टेबल सपना ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा से जुड़े कानून, उनके अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस जागरूकता कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं ने भाग लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया, जिनमें
181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन और 1076 शामिल हैं।
इसके अलावा महिलाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का त्वरित लाभ लेने के तरीके भी समझाए गए। सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराध जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से होने वाली धोखाधड़ी से बचाव के व्यवहारिक उपाय बताए गए।
अभियान में पॉक्सो एक्ट (बाल यौन शोषण से संरक्षण अधिनियम), घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई।
पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है तथा ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.