राजपुर ब्लॉक में ग्राम रोजगार सेवकों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राम रोजगार सेवकों ने राजपुर ब्लॉक परिसर में प्रभारी बीडीओ अजय गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए बकाया मानदेय और अन्य मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी की। रोजगार सेवकों का आरोप है कि उन्हें कई महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही उनके होल्डिंग अकाउंट में जमा ईपीएफ राशि भी अब तक उनके यूएएन खातों में ट्रांसफर नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। ग्राम रोजगार सेवक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार पाल ने बताया कि बकाया मानदेय और ईपीएफ भुगतान के लिए शासन द्वारा कई बार धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अलावा प्रतिमाह निर्धारित मानदेय देने का शासनादेश भी जारी किया गया था, लेकिन स्थानीय स्तर पर अधिकारियों द्वारा इन आदेशों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि रोजगार सेवकों को लगभग 28 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री की 4 अक्टूबर 2021 की घोषणाओं को लागू करने की मांग भी उठाई। इन मांगों में स्थानांतरण व्यवस्था लागू करना और सेवा काल के दौरान आकस्मिक मृत्यु होने पर मृतक आश्रितों को नौकरी देने का प्रावधान शामिल है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे 25 अप्रैल तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान विजय सिंह, संजय सिंह, हरनारायण, कमलेश कुमारी सहित कई रोजगार सेवक मौजूद रहे।

- ग्राम चौपाल में उमड़ी भीड़ः सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का किया अन्नप्राशन। *संदलपुर कानपुर देहात में दिनांक 17/04/26 :=* ग्राम विकास विभाग के तत्वाधान में आज विकास खंड संदलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खालागांव में 'ग्राम चौपाल' का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। *विकास कार्यों का लिया जायजा,सुनीं शिकायतेंः=* चौपाल के दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को एक-एक कर सुना।ग्रामीणों ने मुख्य रूप से राशन कार्ड और जल मिशन के तहत उखड़ी पड़ी सड़कों के मरम्मत जैसी समस्याओं से अवगत कराया।सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर किया जाए ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय की दौड़ न लगानी पड़े।वही ग्राम चौपाल के दौराम कोटेदार की गैर मौजूदगी पर स्पष्टीकरण जारी करने को कहा। *गोदभराई और अन्नप्राशन बना आकर्षणः=* इस अवसर पर पोषण अभियान के तहत सीडीओ ने गर्भवती महिलाओं तनु देवी पत्नी राज व शानू देवी पत्नी विवेक कुमार की गोदभराई की और उन्हें पौष्टिक आहार की किट भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इसके साथ ही,छह माह की आयु पूर्ण कर चुके छोटे बच्चों प्रियांश व एकांश को खीर खिलाकर उनका अन्नप्राशन कराया गया।सीडीओ ने उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता और कुपोषण से मुक्ति के लिए जागरूक रहने की सलाह दी। *पात्रों को मिली योजनाओं की जानकारीः=* कार्यक्रम में सीडीओ ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और गांव में चल रहे मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा भी की। इस अवसर पर डीडीओ सुनील कुमार तिवारी,बीडीओ आशुतोष शुक्ला,एडीओ पंचायत रंजीत सिंह,एडीओ आर०डी ० फूलसिंह निरंजन,एडीओ समाज कल्याण शिवम पाल,एडीओ.ए.जी नरेंद्र पाल,बीएमएम आलोक कुमार,सचिव विकास गौतम ग्राम प्रधान गौरव कटियार,सीडीपीओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- Post by दिलीप कुमार1
- भैरव बाबा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस ने सम्हाली व्यवस्था। औरैया जिले के विकास खंड एरवाकटरा क्षेत्र के कस्बा कुदरकोट में स्थित भैरव बाबा मंदिर पर आयोजित पारंपरिक मेले में इस वर्ष भी भारी भीड़ उमड़ी। लगभग 42 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रहे इस मेले में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर खरीदारी और दर्शन का लाभ लिया। मेले में विभिन्न प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर ग्रामीणों की खासी भीड़ देखी जा रही है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह बना हुआ है। वही थानाध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में मेला परिसर और मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी पर तैनात है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। मंदिर के पुजारी बलवीर शर्मा ने अंतिम दिन शुक्रवार को रात्रि के दौरन बताया कि इस मेले की शुरुआत उनके पिता गयाप्रसाद, चाचा पन्नालाल शर्मा, रामऔतार शर्मा और छोटेलाल शर्मा द्वारा करीब 42 वर्ष पूर्व की गई थी। उन्होंने बताया कि यह मेला हर वर्ष चौदस और अमावस्या के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होता है। मेले के दौरान दो दिन रामलीला का भी आयोजन किया जाता है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहता है। क्षेत्रीय लोगों और कस्बेवासियों के सहयोग से यह मेला हर साल सफलतापूर्वक संपन्न होता है।1
- औरैया , उत्तरप्रदेश भगवान परशुराम जयंती पर1
- औरैया ब्यूरो राम. चंद्रा *भगवान परशुराम जयंती पर भव्य धार्मिक-सामाजिक आयोजन, शोभायात्रा व यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन* *मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे एमपी हाईकोर्ट एसोसिएशन बार के अध्यक्ष अनिल मिश्रा* *औरैया --अखिल भारतीय अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण द्विवेदी सहित कार्यक्रम संयोजक पंडित छैया त्रिपाठी, पंडित राजमणि त्रिपाठी, पंडित मिथुन मिश्रा, पंडित पंकज मिश्रा एवं एडवोकेट देवेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया* *भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर जनपद औरैया में भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा* *कार्यक्रमों की श्रृंखला की शुरुआत प्रातः 7:00 बजे भूतेश्वर धाम में भगवान परशुराम के विधिवत विग्रह पूजन से होगी* *इसके उपरांत प्रातः 8:00 बजे उमा प्रेम सत्संग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जाएगा* *शाम 3:00 बजे से भूतेश्वर धाम, तिलक नगर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भ्रमण करते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुँचेगी* *शोभायात्रा का उद्देश्य सामाजिक समरसता, एकता एवं सांस्कृतिक गौरव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है इस अवसर पर सर्व समाज के नागरिकों को सपरिवार सहभागिता हेतु सादर आमंत्रित किया गया है* *शोभायात्रा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्वालियर हाई कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी* *आयोजकों ने बताया कि एडवोकेट मिश्रा ने पूर्व में यूजीसी कानून के विरोध में सशक्त एवं प्रभावी भूमिका निभाई है* *आयोजन समिति एवं अखिल भारतीय कन्याकुब्ज ब्राह्मण महासभा ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान परशुराम के आदर्शों—न्याय, धर्म एवं सत्य—को आत्मसात करें और इस पावन आयोजन को सफल बनाएं* *बैठक मे प्रमुख रूप से नीरज चौधरी, लालजी शुक्ला, पंकज मिश्रा, राजमणि तिवारी,आचार्य मुखिया पंडित जी, सोनू दुबे, प्रखर अवस्थी, छैया त्रिपाठी, पंकज मिश्रा,हरिगोविन्द तिवारी, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे*4
- समाजवादी पार्टी की नेत्री भगवती देवी निषाद ने कहा कि संबंधित बिल महिलाओं के हित में नहीं था। इसलिए उसका विरोध करना जरूरी था। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को नजरअंदाज किया गया। कहा कि अपर्णा यादव ने समाजवादी पार्टी का झंडा जलाकर श्रद्धेय नेता जी का अपमान किया है।1
- औरैया उत्तरप्रदेश गेहूं की पैदावार का आकलन1
- DM Auraiya Indramani Tripathi in Field: खेत में किसान बने जिलाधिकारी | Crop Cutting UP1
- खबर औरैया से ,महिला बल आरक्षण को लेकर दिया बयान भगवती निषाद ने1