logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेयजल परियोजनाओं के नियमित जलापूर्ति एवं कतिपय कारणो से आ रही बाधाओ के निराकरण के दृष्टिगत विधायकगण के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर कार्यदायी संस्थाओ को दिया आवश्यक दिशा निर्देश मीरजापुर 11 मई 2026- जनपद में पेयजल परियोजनाओ को नियमित जलापूर्ति एवं कतिपय कारणो से आ रही बाधाओ के निराकरण के सम्बंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मा0 विधायकगण/जनप्रतिनिधिगण एवं जलापूर्ति करने वाली एजेंसियो/फर्मो के प्रतिनिधियो/विभागो व लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागो के साथ बैठक कर सुचारू ढंग से जलापूर्ति करने व आने वाली बाधाओ को त्वरित गति से निराकरण करने का निर्देश दिया। बैठक में मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझंवा शुचिस्मिता मौर्या, जिला अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, मा0 सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के प्रतिनिधि के अलावा मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में मा0 विधायकगण के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल आपूर्ति व आने वाली समस्याओं, कहीं-कहीं क्षतिग्रस्त पाइप लाइने, खराब सड़के आदि से सम्बन्धित समस्याओ से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी एजेंसियो/फर्मो के प्रतिनिधियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर पेयजल परियोजनाएं की पाइपलाइने क्षतिग्रस्त हो तथा मा0 विधायकगण के द्वारा बताए गए स्थलो को प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कराते हुए आगामी 10 दिवस के अन्दर दुरूस्त कराना सुनिश्चित कराएं अन्यथा सम्बन्धित फर्म के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के दृष्टिगत जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतो में स्थापित हैण्डपम्पो को टीम बनाकर शत प्रतिशत सत्यापन करा लिया जाए यदि कोई हैण्डपम्प मरम्मत/रिबोर योग्य हो तो उसे तत्काल सही करा लिया जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया गया कि समस्त बंधो/बांधो का निरीक्षण कराते हुए यह सुनिश्चित करे कि यदि कहीं सीपेज हो रहा है तो उसे तत्काल ठीक कराएं पशुओ के लिए नहरो में पानी चलाएं तथा गर्मी/सूखा आदि को देखते हुए बांध में पर्याप्त पानी रोकने हेतु सीपेज को प्रभावी ढंग से रोकने की व्यवस्था ताकि गर्मी के दिनो में किसानो को पानी दिया जा सकें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जल निगम से समन्वय स्थापित करते हुए सड़को के मरम्मत कार्य सुनिश्चित कराएं। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में सड़को के चैड़ीकरण एवं सुन्दीकरण/मार्गो के नवनिर्माण/लघु दीर्घ सेतु के निर्माण कार्य योजना के बारे में भी बिन्दुवार चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बनाए जा रहे सी0सी0 रोड व डामर की सड़को में गिट्टी व अन्य सामाग्रियो का गुणवत्तापूर्ण प्रयोग किया जाए जांचोपरान्त मानक के अनुसार गुणवत्ता न पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी की जाएगी। जिलाधिकारी ने सी0सी0 रोड के दोनो तरफ बनाई जाने वाली पटरियो की सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

1 hr ago
user_Anupam Newspaper
Anupam Newspaper
Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
84c920a0-99bd-407b-9728-07c6ffc1f744

पेयजल परियोजनाओं के नियमित जलापूर्ति एवं कतिपय कारणो से आ रही बाधाओ के निराकरण के दृष्टिगत विधायकगण के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर कार्यदायी संस्थाओ को दिया आवश्यक दिशा निर्देश मीरजापुर 11 मई 2026- जनपद में पेयजल परियोजनाओ को नियमित जलापूर्ति एवं कतिपय कारणो से आ रही बाधाओ के निराकरण के सम्बंध में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने मा0 विधायकगण/जनप्रतिनिधिगण एवं जलापूर्ति करने वाली एजेंसियो/फर्मो के प्रतिनिधियो/विभागो व लोक निर्माण विभाग सहित अन्य सम्बन्धित विभागो के साथ बैठक कर सुचारू ढंग से जलापूर्ति करने व आने वाली बाधाओ को त्वरित गति से निराकरण करने का निर्देश दिया। बैठक में मा0 विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझंवा शुचिस्मिता मौर्या, जिला

637c69ff-4afc-4285-82c6-9e71f3f61a16

अध्यक्ष अपना दल एस इंजीनियर राम लौटन बिन्द, मा0 सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह के प्रतिनिधि के अलावा मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अधिशासी अभियंता जल निगम, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद गोवा लाल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें। बैठक में मा0 विधायकगण के द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पेयजल आपूर्ति व आने वाली समस्याओं, कहीं-कहीं क्षतिग्रस्त पाइप लाइने, खराब सड़के आदि से सम्बन्धित समस्याओ से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी एजेंसियो/फर्मो के प्रतिनिधियो को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि जहां पर पेयजल परियोजनाएं की पाइपलाइने क्षतिग्रस्त हो तथा मा0 विधायकगण के द्वारा बताए गए स्थलो को प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कराते हुए आगामी 10 दिवस के

7a99cbdb-469a-4a89-88eb-fa475a097a9a

अन्दर दुरूस्त कराना सुनिश्चित कराएं अन्यथा सम्बन्धित फर्म के विरूद्ध एफ0आई0आर0 दर्ज कर विभागीय कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के दृष्टिगत जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायतो में स्थापित हैण्डपम्पो को टीम बनाकर शत प्रतिशत सत्यापन करा लिया जाए यदि कोई हैण्डपम्प मरम्मत/रिबोर योग्य हो तो उसे तत्काल सही करा लिया जाए। अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देशित किया गया कि समस्त बंधो/बांधो का निरीक्षण कराते हुए यह सुनिश्चित करे कि यदि कहीं सीपेज हो रहा है तो उसे तत्काल ठीक कराएं पशुओ के लिए नहरो में पानी चलाएं तथा गर्मी/सूखा आदि को देखते हुए बांध में पर्याप्त पानी रोकने हेतु सीपेज को प्रभावी ढंग से रोकने की व्यवस्था ताकि गर्मी के दिनो में

d8281687-2b62-4ed4-bf29-0e09ceaf3833

किसानो को पानी दिया जा सकें। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जल निगम से समन्वय स्थापित करते हुए सड़को के मरम्मत कार्य सुनिश्चित कराएं। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 में लोक निर्माण विभाग द्वारा जनपद में सड़को के चैड़ीकरण एवं सुन्दीकरण/मार्गो के नवनिर्माण/लघु दीर्घ सेतु के निर्माण कार्य योजना के बारे में भी बिन्दुवार चर्चा कर प्रगति की जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बनाए जा रहे सी0सी0 रोड व डामर की सड़को में गिट्टी व अन्य सामाग्रियो का गुणवत्तापूर्ण प्रयोग किया जाए जांचोपरान्त मानक के अनुसार गुणवत्ता न पाए जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी की जाएगी। जिलाधिकारी ने सी0सी0 रोड के दोनो तरफ बनाई जाने वाली पटरियो की सूची उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अपहरण की झूठी कहानी रचकर पुलिस को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, मुख्य साजिशकर्ता सहित 6 गिरफ्तार मीरजापुर। थाना अदलहाट एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए पाया कि पूरा घटनाक्रम सुनियोजित षड्यंत्र था। पुलिस जांच में सामने आया कि वादिनी स्वयं ही इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार ने थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसे 4 दिनों तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस शिकायत के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों की समीक्षा में पूरा मामला फर्जी पाया गया। जांच में पता चला कि वादिनी सरिता पटेल, जो एक इलेक्ट्रॉनिक यूट्यूबर है, चुनार पुलिस द्वारा पूर्व में कुछ अभियुक्तों को जेल भेजे जाने से नाराज थी। वह पुलिस पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक कार्रवाई करवाना चाहती थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को झूठे मुकदमे में फंसाकर धन उगाही की साजिश रची। योजना के तहत सह-अभियुक्त अमरदीप ने सरिता पटेल को मोटरसाइकिल से उसके बरामदगी स्थल थाना राजगढ़ तक पहुंचाया, जहां उसने अपना हाथ-पैर बंधवाया। घटना को गंभीर दिखाने के लिए अमरदीप ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने के लिए दिया, ताकि पुलिस के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके। पुलिस ने सरिता सिंह पटेल, अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सरिता द्वारा पहचान छिपाने के लिए पहनी गई साड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 140(3), 109(1), 127, 309, 3(5), 61(2), 351(3), 308(6), 212, 224 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
    3
    अपहरण की झूठी कहानी रचकर पुलिस को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, मुख्य साजिशकर्ता सहित 6 गिरफ्तार
मीरजापुर। थाना अदलहाट एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए पाया कि पूरा घटनाक्रम सुनियोजित षड्यंत्र था। पुलिस जांच में सामने आया कि वादिनी स्वयं ही इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार ने थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसे 4 दिनों तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस शिकायत के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों की समीक्षा में पूरा मामला फर्जी पाया गया।
जांच में पता चला कि वादिनी सरिता पटेल, जो एक इलेक्ट्रॉनिक यूट्यूबर है, चुनार पुलिस द्वारा पूर्व में कुछ अभियुक्तों को जेल भेजे जाने से नाराज थी। वह पुलिस पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक कार्रवाई करवाना चाहती थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को झूठे मुकदमे में फंसाकर धन उगाही की साजिश रची।
योजना के तहत सह-अभियुक्त अमरदीप ने सरिता पटेल को मोटरसाइकिल से उसके बरामदगी स्थल थाना राजगढ़ तक पहुंचाया, जहां उसने अपना हाथ-पैर बंधवाया। घटना को गंभीर दिखाने के लिए अमरदीप ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने के लिए दिया, ताकि पुलिस के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके।
पुलिस ने सरिता सिंह पटेल, अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सरिता द्वारा पहचान छिपाने के लिए पहनी गई साड़ी भी बरामद की गई।
पुलिस ने मुकदमे में धारा 140(3), 109(1), 127, 309, 3(5), 61(2), 351(3), 308(6), 212, 224 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    1
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में गैबी घाट से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो महीने में दूसरी बार अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, आरोप है कि स्थानीय पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर बेटी की बरामदगी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    2
    उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में गैबी घाट से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो महीने में दूसरी बार अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, आरोप है कि स्थानीय पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर बेटी की बरामदगी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में यूट्यूबर पत्रकार सरिता पटेल द्वारा अपने ही अपहरण की सुनियोजित साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर इस पूरे घटनाक्रम का भंडाफोड़ किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में यूट्यूबर पत्रकार सरिता पटेल द्वारा अपने ही अपहरण की सुनियोजित साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर इस पूरे घटनाक्रम का भंडाफोड़ किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पुलिस ने एक कथित अपहरण मामले का पर्दाफाश करते हुए उसे फर्जी करार दिया है। जांच में सामने आया कि कथित पीड़िता ही पुलिस को फंसाकर अवैध धन उगाही की साजिश की मुख्य सूत्रधार थी। इस मामले में महिला सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पुलिस ने एक कथित अपहरण मामले का पर्दाफाश करते हुए उसे फर्जी करार दिया है। जांच में सामने आया कि कथित पीड़िता ही पुलिस को फंसाकर अवैध धन उगाही की साजिश की मुख्य सूत्रधार थी। इस मामले में महिला सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के छोटा शकौरा विसुंदरपुर में कई सालों से न सड़क बनी है और न ही नाली का निर्माण हुआ है। इससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्थानीय सभासद भी कोई काम नहीं करवा रहा है।
    1
    मिर्ज़ापुर के छोटा शकौरा विसुंदरपुर में कई सालों से न सड़क बनी है और न ही नाली का निर्माण हुआ है। इससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्थानीय सभासद भी कोई काम नहीं करवा रहा है।
    user_Rahul Kumar
    Rahul Kumar
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो अज्ञात शव मिले हैं। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है।
    1
    भदोही के गोपीगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो अज्ञात शव मिले हैं। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफर किया गया है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    1
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.