logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अपहरण की झूठी कहानी रचकर पुलिस को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, मुख्य साजिशकर्ता सहित 6 गिरफ्तार मीरजापुर। थाना अदलहाट एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए पाया कि पूरा घटनाक्रम सुनियोजित षड्यंत्र था। पुलिस जांच में सामने आया कि वादिनी स्वयं ही इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार ने थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसे 4 दिनों तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस शिकायत के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों की समीक्षा में पूरा मामला फर्जी पाया गया। जांच में पता चला कि वादिनी सरिता पटेल, जो एक इलेक्ट्रॉनिक यूट्यूबर है, चुनार पुलिस द्वारा पूर्व में कुछ अभियुक्तों को जेल भेजे जाने से नाराज थी। वह पुलिस पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक कार्रवाई करवाना चाहती थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को झूठे मुकदमे में फंसाकर धन उगाही की साजिश रची। योजना के तहत सह-अभियुक्त अमरदीप ने सरिता पटेल को मोटरसाइकिल से उसके बरामदगी स्थल थाना राजगढ़ तक पहुंचाया, जहां उसने अपना हाथ-पैर बंधवाया। घटना को गंभीर दिखाने के लिए अमरदीप ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने के लिए दिया, ताकि पुलिस के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके। पुलिस ने सरिता सिंह पटेल, अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सरिता द्वारा पहचान छिपाने के लिए पहनी गई साड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 140(3), 109(1), 127, 309, 3(5), 61(2), 351(3), 308(6), 212, 224 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

1 hr ago
user_Shriyam News Network
Shriyam News Network
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

अपहरण की झूठी कहानी रचकर पुलिस को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, मुख्य साजिशकर्ता सहित 6 गिरफ्तार मीरजापुर। थाना अदलहाट एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए पाया कि पूरा घटनाक्रम सुनियोजित षड्यंत्र था। पुलिस जांच में सामने आया कि वादिनी स्वयं ही इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार ने थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसे 4 दिनों तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस शिकायत के आधार

पर थाना अदलहाट में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों की समीक्षा में पूरा मामला फर्जी पाया गया। जांच में पता चला कि वादिनी सरिता पटेल, जो एक इलेक्ट्रॉनिक यूट्यूबर है, चुनार पुलिस द्वारा पूर्व में कुछ अभियुक्तों को जेल भेजे जाने से नाराज थी। वह पुलिस पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक कार्रवाई करवाना चाहती थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को झूठे मुकदमे में फंसाकर धन उगाही

की साजिश रची। योजना के तहत सह-अभियुक्त अमरदीप ने सरिता पटेल को मोटरसाइकिल से उसके बरामदगी स्थल थाना राजगढ़ तक पहुंचाया, जहां उसने अपना हाथ-पैर बंधवाया। घटना को गंभीर दिखाने के लिए अमरदीप ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने के लिए दिया, ताकि पुलिस के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके। पुलिस ने सरिता सिंह पटेल, अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सरिता द्वारा पहचान छिपाने के लिए पहनी गई साड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 140(3), 109(1), 127, 309, 3(5), 61(2), 351(3), 308(6), 212, 224 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कृषि रक्षा केंद्र का भव्य आयोजन, बीज विक्रेताओं को पुरस्कार देकर बढ़ाया सम्मान मिर्जापुर कृषि रक्षा केंद्र ने किसानों के हित और मुनाफा दुगना करने के लिए किया एक सफल कार्यक्रम का आयोजन किसनो की आय दोगुनी और पौधों की रक्षा कैसे की जाए इसकी जानकारी वैज्ञानिकों के द्वारा दिया गया मिर्जापुर :सुप्रसिद्ध व्यवसायी तथा वरिष्ठ समाजसेवी पारस नाथ कुशवाहा निवासी महुअरिया ने एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मिर्जापुर मण्डल के बीज विक्रेता को एक साथ बुलाकर एक सफल और बेहतरीन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह है कि मिर्जापुर कृषि रक्षा केंद्र के प्रोपराइटर पारस कुशवाहा का प्रतिवर्ष अपने बीज विक्रेताओं को एकत्र करके लोगों का उत्साह वर्जन करते हैं और लोगों को एक पुरस्कार सम्मान देकर लोगों को सम्मान बढ़ाने का कार्य करते हैं ।हर विक्रेता को एक सफल पुरस्कार दिया जाता है। प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं को स्कूटी फ्रिज एलसीडी टीवी तथा अनेक प्रकार के पुरस्कार से लोगों को सम्मान किया गया। हर विक्रेता को कुछ-कुछ पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का पुरस्कार लकी ड्रा के माध्यम से किया गया है। कूपन में स्कूटी मिला इसी प्रकार से सभी विक्रेताओं को कुछ ना कुछ पुरस्कार देकर सम्मान को बढ़ाया गया ।और आए हुए सभी बीज विक्रेताओं को भोजन नाश्ता भी कराया गया। और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया गया। जिसका वहां पर मौजूद सभी लोगों ने खूब लुफ्त उठाया ।कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपक कुशवाहा विवेक कुशवाहा तथा बड़े पैमाने पर बीज विक्रेताओं के साथ-साथ शहर के जाने-माने लोग भी रहे मौजूद।
    4
    कृषि रक्षा केंद्र का भव्य आयोजन, बीज विक्रेताओं को पुरस्कार देकर बढ़ाया सम्मान
मिर्जापुर कृषि रक्षा केंद्र ने किसानों के हित और मुनाफा दुगना करने के लिए किया एक सफल कार्यक्रम का आयोजन
किसनो की आय दोगुनी और पौधों की रक्षा कैसे की जाए इसकी जानकारी वैज्ञानिकों के द्वारा दिया गया
मिर्जापुर :सुप्रसिद्ध व्यवसायी तथा वरिष्ठ समाजसेवी पारस नाथ कुशवाहा निवासी महुअरिया ने एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें मिर्जापुर मण्डल के बीज विक्रेता को एक साथ बुलाकर एक सफल और बेहतरीन कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का मूल उद्देश्य यह है कि मिर्जापुर कृषि रक्षा केंद्र के प्रोपराइटर पारस कुशवाहा का प्रतिवर्ष अपने बीज विक्रेताओं को एकत्र करके लोगों का उत्साह वर्जन करते हैं और लोगों को एक पुरस्कार सम्मान देकर लोगों को सम्मान बढ़ाने का कार्य करते हैं ।हर विक्रेता को एक सफल पुरस्कार दिया जाता है। प्रथम द्वितीय और तृतीय विजेताओं को स्कूटी फ्रिज एलसीडी टीवी तथा अनेक प्रकार के पुरस्कार से लोगों को सम्मान किया गया। हर विक्रेता को कुछ-कुछ पुरस्कार मिला। कार्यक्रम का पुरस्कार लकी ड्रा के माध्यम से किया गया है। कूपन में स्कूटी मिला इसी प्रकार से सभी विक्रेताओं को कुछ ना कुछ पुरस्कार देकर सम्मान को बढ़ाया गया ।और आए हुए सभी बीज विक्रेताओं को भोजन नाश्ता भी कराया गया। और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया गया। जिसका वहां पर मौजूद सभी लोगों ने खूब लुफ्त उठाया ।कार्यक्रम के अध्यक्ष दीपक कुशवाहा विवेक कुशवाहा तथा बड़े पैमाने पर बीज विक्रेताओं के साथ-साथ शहर के जाने-माने लोग भी रहे मौजूद।
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 min ago
  • अपहरण की झूठी कहानी रचकर पुलिस को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, मुख्य साजिशकर्ता सहित 6 गिरफ्तार मीरजापुर। थाना अदलहाट एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए पाया कि पूरा घटनाक्रम सुनियोजित षड्यंत्र था। पुलिस जांच में सामने आया कि वादिनी स्वयं ही इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार ने थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसे 4 दिनों तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस शिकायत के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों की समीक्षा में पूरा मामला फर्जी पाया गया। जांच में पता चला कि वादिनी सरिता पटेल, जो एक इलेक्ट्रॉनिक यूट्यूबर है, चुनार पुलिस द्वारा पूर्व में कुछ अभियुक्तों को जेल भेजे जाने से नाराज थी। वह पुलिस पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक कार्रवाई करवाना चाहती थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को झूठे मुकदमे में फंसाकर धन उगाही की साजिश रची। योजना के तहत सह-अभियुक्त अमरदीप ने सरिता पटेल को मोटरसाइकिल से उसके बरामदगी स्थल थाना राजगढ़ तक पहुंचाया, जहां उसने अपना हाथ-पैर बंधवाया। घटना को गंभीर दिखाने के लिए अमरदीप ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने के लिए दिया, ताकि पुलिस के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके। पुलिस ने सरिता सिंह पटेल, अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सरिता द्वारा पहचान छिपाने के लिए पहनी गई साड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने मुकदमे में धारा 140(3), 109(1), 127, 309, 3(5), 61(2), 351(3), 308(6), 212, 224 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
    3
    अपहरण की झूठी कहानी रचकर पुलिस को फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, मुख्य साजिशकर्ता सहित 6 गिरफ्तार
मीरजापुर। थाना अदलहाट एवं एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने अपहरण के एक चर्चित मामले का खुलासा करते हुए पाया कि पूरा घटनाक्रम सुनियोजित षड्यंत्र था। पुलिस जांच में सामने आया कि वादिनी स्वयं ही इस मामले की मुख्य साजिशकर्ता निकली। पुलिस ने इस मामले में कुल 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को सरिता सिंह पटेल पत्नी सुभाष सिंह पटेल निवासी दीक्षितपुर, थाना चुनार ने थाना अदलहाट में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसका अपहरण कर उसे 4 दिनों तक अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर रखा गया। इस शिकायत के आधार पर थाना अदलहाट में मुकदमा संख्या 101/2026 धारा 140(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अपर्णा रजत कौशिक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के नेतृत्व में टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए। जांच के दौरान भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक और सर्विलांस साक्ष्यों की समीक्षा में पूरा मामला फर्जी पाया गया।
जांच में पता चला कि वादिनी सरिता पटेल, जो एक इलेक्ट्रॉनिक यूट्यूबर है, चुनार पुलिस द्वारा पूर्व में कुछ अभियुक्तों को जेल भेजे जाने से नाराज थी। वह पुलिस पर दबाव बनाकर अपने मनमाफिक कार्रवाई करवाना चाहती थी। इसी उद्देश्य से उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पुलिस को झूठे मुकदमे में फंसाकर धन उगाही की साजिश रची।
योजना के तहत सह-अभियुक्त अमरदीप ने सरिता पटेल को मोटरसाइकिल से उसके बरामदगी स्थल थाना राजगढ़ तक पहुंचाया, जहां उसने अपना हाथ-पैर बंधवाया। घटना को गंभीर दिखाने के लिए अमरदीप ने मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकालकर उसके शरीर पर छिड़कने के लिए दिया, ताकि पुलिस के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जा सके।
पुलिस ने सरिता सिंह पटेल, अमरदीप, विजय कुमार सिंह, सुभाष, अंकिता और सुनीता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सरिता द्वारा पहचान छिपाने के लिए पहनी गई साड़ी भी बरामद की गई।
पुलिस ने मुकदमे में धारा 140(3), 109(1), 127, 309, 3(5), 61(2), 351(3), 308(6), 212, 224 बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    1
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में गैबी घाट से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो महीने में दूसरी बार अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, आरोप है कि स्थानीय पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर बेटी की बरामदगी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    2
    उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में गैबी घाट से एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का दो महीने में दूसरी बार अपहरण कर लिया गया है। पीड़िता की माँ ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है, आरोप है कि स्थानीय पुलिस दबंगों के दबाव में कार्रवाई नहीं कर रही। उन्होंने आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर बेटी की बरामदगी और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में यूट्यूबर पत्रकार सरिता पटेल द्वारा अपने ही अपहरण की सुनियोजित साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर इस पूरे घटनाक्रम का भंडाफोड़ किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में यूट्यूबर पत्रकार सरिता पटेल द्वारा अपने ही अपहरण की सुनियोजित साजिश रचने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर इस पूरे घटनाक्रम का भंडाफोड़ किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पुलिस ने एक कथित अपहरण मामले का पर्दाफाश करते हुए उसे फर्जी करार दिया है। जांच में सामने आया कि कथित पीड़िता ही पुलिस को फंसाकर अवैध धन उगाही की साजिश की मुख्य सूत्रधार थी। इस मामले में महिला सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पुलिस ने एक कथित अपहरण मामले का पर्दाफाश करते हुए उसे फर्जी करार दिया है। जांच में सामने आया कि कथित पीड़िता ही पुलिस को फंसाकर अवैध धन उगाही की साजिश की मुख्य सूत्रधार थी। इस मामले में महिला सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर के छोटा शकौरा विसुंदरपुर में कई सालों से न सड़क बनी है और न ही नाली का निर्माण हुआ है। इससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्थानीय सभासद भी कोई काम नहीं करवा रहा है।
    1
    मिर्ज़ापुर के छोटा शकौरा विसुंदरपुर में कई सालों से न सड़क बनी है और न ही नाली का निर्माण हुआ है। इससे राहगीरों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि स्थानीय सभासद भी कोई काम नहीं करवा रहा है।
    user_Rahul Kumar
    Rahul Kumar
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    1
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.