logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चाचा-भतीजा दोनों मैदान में... अब टिकट किसे? 👀 वार्ड एक, परिवार एक... लेकिन दावेदार दो! 😯 अटरू की सियासत में इस बार टिकट की दावेदारी ने नया ट्विस्ट ला दिया है। भाजपा के वार्ड 5 से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी और बेटे पवन, दोनों ने टिकट के लिए दावेदारी जताई है। यानी वार्ड एक, परिवार एक... लेकिन दावेदार दो! 😯 अब चर्चा सिर्फ इतनी नहीं कि टिकट किसे मिलेगा। असली सवाल यह भी है कि जब परिवार के पिता और भाई पहले से ही राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तो नगर पालिका की राजनीति में भी परिवार से ही दावेदारी क्यों? बेशक चुनाव लड़ना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन अटरू के सियासी गलियारों में अब यही चर्चा है— “चाचा को टिकट या भतीजे को? और अगर दोनों ही इतने मजबूत दावेदार हैं, तो पार्टी के सामने तीसरा विकल्प कौन होगा?” अब भाजपा का फैसला ही बताएगा कि वार्ड 5 में परिवार की पकड़ मजबूत होगी या संगठन किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगा। आपकी राय क्या है—चाचा या भतीजा? 👇

5 hrs ago
user_Gajendra Gautam
Gajendra Gautam
राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•
5 hrs ago

चाचा-भतीजा दोनों मैदान में... अब टिकट किसे? 👀 वार्ड एक, परिवार एक... लेकिन दावेदार दो! 😯 अटरू की सियासत में इस बार टिकट की दावेदारी ने नया ट्विस्ट ला दिया है। भाजपा के वार्ड 5 से शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी और बेटे पवन, दोनों ने टिकट के लिए दावेदारी जताई है। यानी वार्ड एक, परिवार एक... लेकिन दावेदार दो! 😯 अब चर्चा सिर्फ इतनी नहीं कि टिकट किसे मिलेगा। असली सवाल यह भी है कि जब परिवार के पिता और भाई पहले से ही राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तो नगर पालिका की राजनीति में भी परिवार से ही दावेदारी क्यों? बेशक चुनाव लड़ना हर कार्यकर्ता का अधिकार है, लेकिन अटरू के सियासी गलियारों में अब यही चर्चा है— “चाचा को टिकट या भतीजे को? और अगर दोनों ही इतने मजबूत दावेदार हैं, तो पार्टी के सामने तीसरा विकल्प कौन होगा?” अब भाजपा का फैसला ही बताएगा कि वार्ड 5 में परिवार की पकड़ मजबूत होगी या संगठन किसी नए चेहरे पर दांव लगाएगा। आपकी राय क्या है—चाचा या भतीजा? 👇

More news from राजस्थान and nearby areas
  • तेज रफ्तार क्रेटा का पीछा कर 137 किलो डोडा-चूरा पकड़ा '''''''''कवाई पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई नशे की खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; क्षतिग्रस्त कार से 9 कट्टे और थैली बरामद कवाई. रात के सन्नाटे में सामने से आ रही सफेद क्रेटा ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी, उसकी रफ्तार अचानक बढ़ गई। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस वाहन बोलेरो ने पीछा शुरू कर दिया। इस दोरान संदेहप्रद कार चालक ने पुलिस से बचने के लिए कार को सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार सिंधनी तिराहे के पास पुलिस ने बोलेरो कार के आगे लगाकर क्रेटा को रोक लिया। तलाशी ली तो कार की डिग्गी में भरे कट्टों में 137 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा मिला। मामला मंगलवार रात करीब 9.06 बजे का है। पुलिस के अनुसार कवाई थाना पुलिस टीम सालपुरा-कवाई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कवाई तिराहे की ओर से आती क्रेटा कार पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर चालक ने सिंधनी तिराहे से कार को सिंधनी की ओर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों सवारों को पकड़ लिया। *****डिग्गी में भरे थे नौ कट्टे****** पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड पर एक पारदर्शी थैली और पिछली डिग्गी में काले-सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे मिले। तलाशी में कुल 137 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली। ******पंजाब और हरियाणा के हैं आरोपी***** पुलिस ने मामले में पंजाब के मोगा जिले के दातेवाल निवासी विजय सिंह उर्फ बब्बू (23) और हरियाणा के करनाल जिले के पबाना हसनपुर निवासी सुन्दर सिंह (53) को गिरफ्तार किया है। विजय सिंह कार चला रहा था, जबकि सुन्दर सिंह उसके साथ बैठा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। *****जंगल से लाने की बात, नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश***** प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-चूरा छीपाबड़ौद क्षेत्र के मोतीपुरा के जंगलों से लाना बताया है। पुलिस को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस इन जानकारियों के आधार पर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। मामले का आगे का अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना अटरू को सौंपा गया है। *****कांस्टेबल हेमराज की सूचना पर कार्रवाई**** कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, हेमराज, संदीप सिंह, बृजेश और महेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल हेमराज की सूझबूझ और मुखबिर सूचना तंत्र की भूमिका कार्रवाई में विशेष रही।
    1
    तेज रफ्तार क्रेटा का पीछा कर 137 किलो डोडा-चूरा पकड़ा 
'''''''''कवाई पुलिस की मुस्तैदी से नाकाम हुई नशे की खेप, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार; क्षतिग्रस्त कार से 9 कट्टे और थैली बरामद
कवाई. रात के सन्नाटे में सामने से आ रही सफेद क्रेटा ने जैसे ही पुलिस की गाड़ी देखी, उसकी रफ्तार अचानक बढ़ गई। पुलिस को शक हुआ तो पुलिस वाहन बोलेरो ने पीछा शुरू कर दिया। इस दोरान संदेहप्रद कार चालक ने पुलिस से बचने के लिए कार को सड़क किनारे पड़े पत्थरों पर चढ़ा दिया, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बावजूद पुलिस ने पीछा नहीं छोड़ा। आखिरकार सिंधनी तिराहे के पास पुलिस ने बोलेरो कार के आगे लगाकर क्रेटा को रोक लिया। तलाशी ली तो कार की डिग्गी में भरे कट्टों में 137 किलो अवैध अफीम डोडा-चूरा मिला। मामला मंगलवार रात करीब 9.06 बजे का है। पुलिस के अनुसार कवाई थाना पुलिस टीम सालपुरा-कवाई क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कवाई तिराहे की ओर से आती क्रेटा कार पुलिस वाहन को देखकर तेजी से भागने लगी। पीछा करने पर चालक ने सिंधनी तिराहे से कार को सिंधनी की ओर मोड़ दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों सवारों को पकड़ लिया। 
*****डिग्गी में भरे थे नौ कट्टे****** 
पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डैशबोर्ड पर एक पारदर्शी थैली और पिछली डिग्गी में काले-सफेद रंग के प्लास्टिक कट्टे मिले। तलाशी में कुल 137 किलो डोडा-चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली। 
******पंजाब और हरियाणा के हैं आरोपी***** 
पुलिस ने मामले में पंजाब के मोगा जिले के दातेवाल निवासी विजय सिंह उर्फ बब्बू (23) और हरियाणा के करनाल जिले के पबाना हसनपुर निवासी सुन्दर सिंह (53) को गिरफ्तार किया है। विजय सिंह कार चला रहा था, जबकि सुन्दर सिंह उसके साथ बैठा था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। 
*****जंगल से लाने की बात, नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश***** 
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने डोडा-चूरा छीपाबड़ौद क्षेत्र के मोतीपुरा के जंगलों से लाना बताया है। पुलिस को मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले लोगों के नाम और मोबाइल नंबर भी मिलने की बात सामने आई है। अब पुलिस इन जानकारियों के आधार पर नशे की खेप के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है। मामले का आगे का अनुसंधान उच्चाधिकारियों के निर्देश पर थाना अटरू को सौंपा गया है। 
*****कांस्टेबल हेमराज की सूचना पर कार्रवाई**** 
कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार, कांस्टेबल कपिल कुमार, हेमराज, संदीप सिंह, बृजेश और महेन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस के अनुसार कांस्टेबल हेमराज की सूझबूझ और मुखबिर सूचना तंत्र की भूमिका कार्रवाई में विशेष रही।
    user_Gajendra Gautam
    Gajendra Gautam
    राजस्थान पत्रिका संवाददाता अटरू, बारां, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का कल से होगा शुभारंभ हरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी डेलनपुर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष की जन्माष्टमी के अवसर पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार लववंशी ने बताया कि हर वर्ष की बातें इस वर्ष भी झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेले के अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है जिसका शुभारंभ 27 अगस्त गुरुवार से होगा जहां कलश यात्रा के साथ जुलूस निकाला जाएगा तत्पश्चात श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। कथा का सरवन श्री राम दास जी महाराज लॉटरी वालों के श्री मुख से कथा का श्रवण करवाया जाएगा।
    4
    झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का कल से होगा शुभारंभ
हरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी डेलनपुर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष की जन्माष्टमी के अवसर पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है। 
श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार लववंशी ने बताया कि हर वर्ष की बातें इस वर्ष भी झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेले के अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन रखा गया है जिसका शुभारंभ 27 अगस्त गुरुवार से होगा जहां कलश यात्रा के साथ जुलूस निकाला जाएगा तत्पश्चात श्री राम कथा का शुभारंभ होगा। कथा का सरवन श्री राम दास जी महाराज लॉटरी वालों के श्री मुख से कथा का श्रवण करवाया जाएगा।
    user_Anil Kumar Lovevanshi
    Anil Kumar Lovevanshi
    Salesperson छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कार ने सवार सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल शाहाबाद उपखण्ड के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के फरेदुआ तलहटी गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मंगलवार देर शाम को पुराने फरेदुआ निवासी युवक दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया उम्र करीब 22 साल अपनी वाईक से देवरी की तरफ आ रहा था वहीं फरेदुआ तलहटी पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से वाईक सवार युवक को टक्कर मारी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं दुर्घटना में क्षति ग्रस्त हुई वाईक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घायल को लोगों की मदद से एम्वुलेस बुलाकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
    3
    कार ने सवार सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल
शाहाबाद उपखण्ड के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के फरेदुआ तलहटी गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मंगलवार देर शाम को पुराने फरेदुआ निवासी युवक दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया उम्र करीब 22 साल अपनी वाईक से देवरी की तरफ आ रहा था वहीं फरेदुआ तलहटी पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से वाईक सवार युवक को टक्कर मारी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। 
वहीं दुर्घटना में क्षति ग्रस्त हुई वाईक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 
वहीं घायल को लोगों की मदद से एम्वुलेस बुलाकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    5 hrs ago
  • भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन छीपाबड़ौद / बारां भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार *कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा* में प्रदेश आमंत्रित सदस्य *रामनाथ मालव* की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील संरक्षक *जगदीश प्रसाद घुसड़िया* ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवाया। तहसील अध्यक्ष *ओम आचोलिया ढोलम* ने बताया कि कार्यक्रम *दो सत्रों* में चला। *प्रथम सत्र - संगठन और आदर्श ग्राम पर चर्चा* बारां जिला अध्यक्ष *अमृत छजावा*, संभागीय उपाध्यक्ष *मोहन मीणा* व प्रांतीय मंत्री *जगदीश खाती* ने संगठन के मूल स्वरूप, क्रियाकलापों, संगठन की आवश्यकता और आदर्श ग्राम समितियों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया। *द्वितीय सत्र - किसान समस्याओं और जैविक खेती पर मंथन* राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य *कैलाश गंदोलिया*, प्रांत अध्यक्ष *शंकर लाल नागर* ने किसानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण, किसान हितों एवं मानव कल्याण की भावनाओं पर पाथेय दिया। जिला उपाध्यक्ष *बंसीलाल नागर* ने जैविक खेती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। अंत में तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने सभी का आभार व्यक्त कर वन विहार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। इस दौरान जिला मंत्री व तहसील प्रभारी *देवकिशन नागर*, जिला उपाध्यक्ष *लक्ष्मी नारायण शर्मा*, कवाई तहसील अध्यक्ष *द्वारका लाल मोठपुर*, जिला सदस्य *सुरेश चंद्र, गोविंद सनोठिया*, छीपाबड़ौद तहसील कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम समितियों के सदस्य व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
    4
    भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन

भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार सम्पन्न,कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा में हुआ आयोजन, जैविक खेती और संगठन विस्तार पर मंथन
छीपाबड़ौद / बारां
भारतीय किसान संघ छीपाबड़ौद का वन विहार *कदम वाले बालाजी, गोरधनपुरा* में प्रदेश आमंत्रित सदस्य *रामनाथ मालव* की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ तहसील संरक्षक *जगदीश प्रसाद घुसड़िया* ने प्रवासी कार्यकर्ताओं के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर करवाया।
तहसील अध्यक्ष *ओम आचोलिया ढोलम* ने बताया कि कार्यक्रम *दो सत्रों* में चला।
*प्रथम सत्र - संगठन और आदर्श ग्राम पर चर्चा*  
बारां जिला अध्यक्ष *अमृत छजावा*, संभागीय उपाध्यक्ष *मोहन मीणा* व प्रांतीय मंत्री *जगदीश खाती* ने संगठन के मूल स्वरूप, क्रियाकलापों, संगठन की आवश्यकता और आदर्श ग्राम समितियों के विषय में विस्तृत संबोधन दिया।
*द्वितीय सत्र - किसान समस्याओं और जैविक खेती पर मंथन*  
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य *कैलाश गंदोलिया*, प्रांत अध्यक्ष *शंकर लाल नागर* ने किसानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण, किसान हितों एवं मानव कल्याण की भावनाओं पर पाथेय दिया। जिला उपाध्यक्ष *बंसीलाल नागर* ने जैविक खेती के विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
अंत में तहसील अध्यक्ष ओम आचोलिया ढोलम ने सभी का आभार व्यक्त कर वन विहार कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
इस दौरान जिला मंत्री व तहसील प्रभारी *देवकिशन नागर*, जिला उपाध्यक्ष *लक्ष्मी नारायण शर्मा*, कवाई तहसील अध्यक्ष *द्वारका लाल मोठपुर*, जिला सदस्य *सुरेश चंद्र, गोविंद सनोठिया*, छीपाबड़ौद तहसील कार्यकारिणी सदस्य, ग्राम समितियों के सदस्य व सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • झालावाड_जिले मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम,झालावाड मे मुस्लिम समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,चाकरान मस्जिद से मामा भांजा चौराहे तक निकला जुलूस,लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद,जुलूस के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया,शहर काजी सहित उलेमाओं की सरपरस्ती में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, पुलिस का जाप्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में रहा तैनात । झालावाड़-जिले में भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला मुख्यालय झालावाड़ सहित झालरापाटन,चौमेहला और अन्य कस्बो में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । मुस्लिम समाज की सीरत पाक वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस जुलूस मे बच्चे बूढ़े और जवान हुजूर की शान में नारेबाजी करते और झंडा लहराते हुए चल रहे थे । इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी । झालावाड़ शहर की चाकरान मस्जिद से शुरू हुआ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा सहित प्रमुख बाजारों से होता हुआ मामा भांजा चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ । इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा शहर के बाजारों में फूल बरसा कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया । वहीं शहर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बाजारों में भी विशेष सजावट की गई थी । वहीं जिले के चौमेहला व झालरापाटन कस्बे में भी मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में हल्की बारिश के बीच भी पूरे हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला । इस दौरान सभी जगह पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।
    4
    झालावाड_जिले मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम,झालावाड मे मुस्लिम समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,चाकरान मस्जिद से मामा भांजा चौराहे तक निकला जुलूस,लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद,जुलूस के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया,शहर काजी सहित उलेमाओं की सरपरस्ती में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, पुलिस का जाप्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में रहा तैनात ।
झालावाड़-जिले में भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला मुख्यालय झालावाड़ सहित झालरापाटन,चौमेहला और अन्य कस्बो में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । मुस्लिम समाज की सीरत पाक वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस जुलूस मे बच्चे बूढ़े और जवान हुजूर की शान में नारेबाजी करते और झंडा लहराते हुए चल रहे थे । इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी ।
झालावाड़ शहर की चाकरान मस्जिद से शुरू हुआ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा सहित प्रमुख बाजारों से होता हुआ मामा भांजा चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ । 
इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा शहर के बाजारों में फूल बरसा कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया । वहीं शहर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बाजारों में भी विशेष सजावट की गई थी । वहीं जिले के चौमेहला व झालरापाटन कस्बे में भी मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में हल्की बारिश के बीच भी पूरे हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला । इस दौरान सभी जगह पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • 18 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, भविष्य में रोकथाम के लिए खोदी ट्रेंच समरानिया नाका क्षेत्र के वनखंड रातई के बालाचार में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण की लगातार शिकायतों के बाद जेसीबी की सहायता से कार्रवाई की गई। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए वन भूमि पर ट्रेंच भी खोदी गई। कार्रवाई डीएफओ विवेकानंद बड़े के निर्देश पर कार्रवाई हुई। वनरक्षक पवन सैनी, मुकेश मुलोदिया, अमित गुर्जर व राजेंद्र सिंघल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    18 बीघा वन भूमि अतिक्रमण मुक्त, भविष्य में रोकथाम के लिए खोदी ट्रेंच


समरानिया नाका क्षेत्र के वनखंड रातई के बालाचार  में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 बीघा वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अतिक्रमण की लगातार शिकायतों के बाद जेसीबी की सहायता से कार्रवाई की गई। भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए वन भूमि पर ट्रेंच भी खोदी गई। कार्रवाई डीएफओ विवेकानंद बड़े के निर्देश पर  कार्रवाई हुई। वनरक्षक पवन सैनी, मुकेश मुलोदिया, अमित गुर्जर व राजेंद्र सिंघल सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम की भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।
    1
    राघौगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
,अपहृत 16 वर्षीय किशोरी को श्योपुर से सुरक्षित बरामद
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा
गुना। जिले के राघौगढ़ थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अपहरण मामले में पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए किशोरी को श्योपुर जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया है। वहीं पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक सहारिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को एक महिला ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 18 जुलाई से लापता होने की रिपोर्ट राघौगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 205/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की गई।
मुखबिर तंत्र और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को किशोरी के श्योपुर जिले में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम रवाना हुई और 24 अगस्त 2026 को किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में आरोप लगाया कि ग्राम अगरा निवासी रोहित सहारिया उसे बहला-फुसलाकर साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस तथा 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। आरोपी रोहित उर्फ अभिषेक, पिता चम्पालाल सहारिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम अगरा, थाना म्याना, को 24 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। 25 अगस्त 2026 को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, चौकी प्रभारी रसना सिंह, सउनि घनश्याम सिंह, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, दामोदर धाकड़, धर्मेंद्र रावत एवं महिला आरक्षक रेखा बैष्णव की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई एसपी हितिका वासल के निर्देशन एवं एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में की गई।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ट्रोला ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी टक्कर ट्रैक्टर चालक हुआ घायल ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल शाहाबाद उपखंड मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर सुबह लगभग 5:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ट्रोला में भीषण भिड़न्त हो गई जिससे ट्रैक्टर सवार चालक घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मुंगावली रोड अंडरपास के ऊपर समरानिया से चने की बोरियां भरकर ट्रेक्टर शिवपुरी ले जा रहा था ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रोला ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली का मुंह वापस कोटा की तरफ हो गया तथा ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलट गए जिसमें चने की बोरियां भरी हुई थी जो रोड पर बिखर गई। ट्रैक्टर चालक बोरियों के नीचे दब गया जिसे मौके पर पहुंचे लोगों ने निकालकर शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया ट्रैक्टर चालक के सर में चोट एवं हाथ में फ्रैक्चर है। कुछ देर के लिए एक तरफ का यातायात बाधित हो गया बाद में बोरिया हटाकर यातायात सुचारू किया गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रोला चालक को नींद का झोंका आ जाने से यह हादसा हुआ है वहीं ट्रोला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
    4
    ट्रोला ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी टक्कर ट्रैक्टर चालक हुआ घायल ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल 
शाहाबाद उपखंड मुख्यालय से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर सुबह लगभग 5:30 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ट्रोला में भीषण भिड़न्त हो गई जिससे ट्रैक्टर सवार चालक घायल हो गया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मुंगावली रोड अंडरपास के ऊपर समरानिया से चने की बोरियां भरकर ट्रेक्टर शिवपुरी ले जा रहा था ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे ट्रोला ने टक्कर मार दी। 
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली का मुंह वापस कोटा की तरफ हो गया तथा ट्रैक्टर ट्रॉली हाईवे पर पलट गए जिसमें चने की बोरियां भरी हुई थी जो रोड पर बिखर गई। 
ट्रैक्टर चालक बोरियों के नीचे दब गया  जिसे मौके पर पहुंचे लोगों ने निकालकर शाहाबाद राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया ट्रैक्टर चालक के सर में चोट एवं हाथ में फ्रैक्चर है।  
कुछ देर के लिए एक तरफ का यातायात बाधित हो गया बाद में बोरिया हटाकर यातायात सुचारू किया गया।
अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रोला चालक को नींद का झोंका आ जाने से यह हादसा हुआ है वहीं ट्रोला चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.