logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कार ने सवार सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल शाहाबाद उपखण्ड के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के फरेदुआ तलहटी गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मंगलवार देर शाम को पुराने फरेदुआ निवासी युवक दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया उम्र करीब 22 साल अपनी वाईक से देवरी की तरफ आ रहा था वहीं फरेदुआ तलहटी पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से वाईक सवार युवक को टक्कर मारी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं दुर्घटना में क्षति ग्रस्त हुई वाईक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घायल को लोगों की मदद से एम्वुलेस बुलाकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

1 day ago
user_भुवनेश भार्गव
भुवनेश भार्गव
पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
1 day ago

कार ने सवार सवार को पीछे से मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल शाहाबाद उपखण्ड के कस्बाथाना थाना क्षेत्र के फरेदुआ तलहटी गांव के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर मंगलवार देर शाम को पुराने फरेदुआ निवासी युवक दिनेश पुत्र सुआलाल सहरिया उम्र करीब 22 साल अपनी वाईक से देवरी की तरफ आ रहा था वहीं फरेदुआ तलहटी पर तेज गति से आ रही कार ने पीछे से वाईक सवार युवक को टक्कर मारी जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। वहीं दुर्घटना में क्षति ग्रस्त हुई वाईक सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घायल को लोगों की मदद से एम्वुलेस बुलाकर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया जहाँ डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

More news from Baran and nearby areas
  • पीएमश्री विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन पर्व एक दूसरे को बांधे रक्षा-सूत्र शाहाबाद ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं ने बालकों को तथा बालिकाओं एक एक दूसरी बालिकाओं को भी रक्षा सूत्र बांधे। इसके पूर्व अध्यापिका प्रज्ञा दुबे और संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने रक्षाबंधन के बारे में छात्रों को जानकारी दी। रक्षा-सूत्र बंधन के पश्चात सभी बालक-बालिकाओं को अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों सहित अध्यापक दयालुराम सहरिया, कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा और एनटीटी टीचर राहुल मेहता ने सहयोग किया।
    4
    पीएमश्री विद्यालय में मनाया  रक्षाबंधन पर्व एक दूसरे को बांधे रक्षा-सूत्र
शाहाबाद ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।
संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं ने बालकों को तथा बालिकाओं एक एक दूसरी बालिकाओं को भी रक्षा सूत्र बांधे।
इसके पूर्व अध्यापिका प्रज्ञा दुबे और संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने रक्षाबंधन के बारे में छात्रों को जानकारी दी।
रक्षा-सूत्र बंधन के पश्चात सभी बालक-बालिकाओं को अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों सहित अध्यापक दयालुराम सहरिया, कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा और एनटीटी टीचर राहुल मेहता ने सहयोग किया।
    user_भुवनेश भार्गव
    भुवनेश भार्गव
    पत्रकारिता एवं समाज सेवा Baran, Baran•
    5 hrs ago
  • Post by Naval Bariwa
    1
    Post by Naval Bariwa
    user_Naval Bariwa
    Naval Bariwa
    किशनगंज, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।
    1
    रक्षाबंधन से पहले बाजार में जाम ही जाम।खानपुर में त्योहार की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के बीच दुकानों के आगे 3 से 10 फीट तक अतिक्रमण ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। हर घंटे जाम, सड़कों पर वाहनों की कतार और पैदल राहगीर परेशान।
    user_हाडोती प्रिंट मीडिया
    हाडोती प्रिंट मीडिया
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हरनावदा शाहजी थाना क्षेत्र के देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर आज झूला मौसम धार्मिक खेल तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ कथावाचक श्री 108 रामदास जी महाराज लटेरी वालों के श्री मुख से श्री राम कथा का श्रवण करवाया जा रहा है। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष की झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रारंभ आज से कलश यात्रा शोभायात्रा के साथ देहलनपुर गांव के श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कदम प्रांगण श्री सांवरिया पहाड़ी स्थान पर पहुंचे , जहां पर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। श्री राम कथा का अंतिम समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 4 सितंबर को रहेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी के दिन विशाल धार्मिक मेले के ,आयोजन के साथ झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का समापन होगा
    4
    श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ 
श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ 
हरनावदा शाहजी थाना क्षेत्र के देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर आज झूला मौसम धार्मिक खेल तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ कथावाचक श्री 108 रामदास जी महाराज लटेरी वालों के श्री मुख से श्री राम कथा का श्रवण करवाया जा रहा है। 
श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष की झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रारंभ आज से कलश यात्रा शोभायात्रा के साथ देहलनपुर गांव के श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कदम प्रांगण श्री सांवरिया पहाड़ी स्थान पर पहुंचे , जहां पर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया।  श्री राम कथा का अंतिम समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 4 सितंबर को रहेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी के दिन विशाल धार्मिक मेले के ,आयोजन के साथ झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का समापन होगा
    user_Anil Kumar Lovevanshi
    Anil Kumar Lovevanshi
    Salesperson छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश छीपाबड़ौद / बारां विद्या भारती विद्यालय, *सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद* में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रमुख *भारती सिरोहिया* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भैया-बहिनों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर आचार्य दीदी व भैया-बहिनों को राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
    4
    रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश

रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश
छीपाबड़ौद / बारां
विद्या भारती विद्यालय, *सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद* में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम प्रमुख *भारती सिरोहिया* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भैया-बहिनों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर आचार्य दीदी व भैया-बहिनों को राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।
विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, कचनारिया कलां गांव का मामला- हरनावदाशाहजी कचनारिया कला गांव में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने राशन डीलर पर समय पर पूरा राशन नहीं देने और, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर 500 रु. प्रति व्यक्ति अवैध वसूली का आरोप, कई बार राशन डीलर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा, मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने तहसीलदार को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया, ग्रामीणों ने चेतावनी दी-'समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे'
    2
    राशन डीलर पर मनमानी का आरोप, 
कचनारिया कलां गांव का मामला-
हरनावदाशाहजी 
कचनारिया कला गांव में राशन वितरण व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में रोष, ग्रामीणों ने राशन डीलर पर समय पर पूरा राशन नहीं देने और, राशन कार्ड में नाम जोड़ने के नाम पर 500 रु. प्रति व्यक्ति अवैध वसूली का आरोप, कई बार राशन डीलर के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा, मामले को लेकर ग्रामीणों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने तहसीलदार को तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए, जिसके बाद नायब तहसीलदार को मौके पर जांच के लिए भेजा गया, ग्रामीणों ने चेतावनी दी-'समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करेंगे'
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    पत्रकार छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि खानपुर । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार देर शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
    3
    ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि
खानपुर । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार देर शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।
मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी।
नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
    1
    कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत
कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है।
हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।
    user_📡 Express News✍️
    📡 Express News✍️
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.