श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हरनावदा शाहजी थाना क्षेत्र के देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर आज झूला मौसम धार्मिक खेल तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ कथावाचक श्री 108 रामदास जी महाराज लटेरी वालों के श्री मुख से श्री राम कथा का श्रवण करवाया जा रहा है। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भर्ती इस वर्ष की झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रारंभ आज से कलश यात्रा शोभायात्रा के साथ देहलनपुर गांव के श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कदम प्रांगण श्री सांवरिया पहाड़ी स्थान पर पहुंचे , जहां पर श्री राम कथा का शुभारंभ किया गया। श्री राम कथा का अंतिम समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 4 सितंबर को रहेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी के दिन विशाल धार्मिक मेले के ,आयोजन के साथ झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का समापन होगा
श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी पर झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हरनावदा शाहजी थाना क्षेत्र के देहलनपुर में स्थित श्री सांवरिया सेठ कदम की पहाड़ी
पर आज झूला मौसम धार्मिक खेल तथा श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ कथावाचक श्री 108 रामदास जी महाराज लटेरी वालों के श्री मुख से श्री राम कथा का श्रवण करवाया जा रहा है। श्री कृष्ण सेवा समिति के सदस्य अनिल कुमार ने बताया कि हर वर्ष की भर्ती इस
वर्ष की झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसका प्रारंभ आज से कलश यात्रा शोभायात्रा के साथ देहलनपुर गांव के श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर कदम प्रांगण श्री सांवरिया पहाड़ी स्थान पर पहुंचे , जहां पर श्री राम कथा
का शुभारंभ किया गया। श्री राम कथा का अंतिम समापन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर 4 सितंबर को रहेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जन्माष्टमी के दिन विशाल धार्मिक मेले के ,आयोजन के साथ झूला महोत्सव एवं धार्मिक मेला तथा श्री राम कथा का समापन होगा
- झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध थर्मल परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व से पूर्व उँड़ल विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को स्कूली बैग वितरण कर “शिक्षा के लिए सुरक्षा” का संकल्प लिया। झालावाड़-झालरापाटन कालीसिंध विद्युत तापीय परियोजना के कार्मिकों द्वारा झालरापाटन ब्लॉक के ग्राम पंचायत खानपुरिया के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उँड़ल में माँ बाड़ी केंद्र आंगनवाड़ी सहित विद्यालयों के समस्त 90 विद्यार्थियों को स्कूली बैग के साथ ही पेन, पेंसिल सहित अन्य स्टेशनरी का वितरण किया गया ! अधीक्षण अभियंता जी एस राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन पढ़ाई करने के साथ ही राष्टसेवा करते हुए एक अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया! अधीक्षण अभियंता आई आर चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को प्रतिदिन शिक्षकों के द्वारा दिए जाने वाले गृहकार्य को समय पर पूरा करने के साथ ही उनकी बातों का ध्यान रखते हुए उनका जीवन में पालन करने के लिए प्रेरित किया! प्लांट अटेंडेंट भैरू राम सैनी द्वारा स्वरचित कविता कलम की ताक़त और कामयाबी का नया बस्ता (बैग)“ के द्वारा वितरित किये गये स्कूली बैगों को बड़े सपनों से जोड़ते हुए जीवन में सफलता का रास्ता बताया ! थर्मल तापीय विद्युत परियोजना से अधीक्षण अभियंता ईरा राम चौधरी, जी एस राजपुरोहित, अधिशासी अभियंता किशोर कुमार,गोवर्धन लाल मीना,ऋषि भार्गव,सहायक अभियंता सौरभ दूबे,कनिष्ठ अभियंता मुनेश कुमार,प्लांट अटेंडेंट। रमेश जजोटिया द्वारा विद्यालय परिवार की तरफ़ से समस्त कालीसिंध थर्मल परिवार का हार्दिक आभार जताया गया और समस्त विद्यार्थियों ने भी थर्मल परिवार को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया!2
- गंगा में पलटी 22 मजदूरों से भरी नाव, तेज धार में बहते दिखे मजदूर हादसे का VIDEO वायरल बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा: नवगछिया पुलिस जिले के राघोपुर इलाके में बुधवार, 26 अगस्त 2026 को गंगा नदी में कटावरोधी एवं तटबंध मरम्मत कार्य में लगे मजदूरों से भरी नाव अचानक पलट गई। नाव पर करीब 22 मजदूर सवार बताए गए। हादसे के बाद मजदूर तेज बहाव वाली गंगा में जा गिरे और जान बचाने के लिए पानी में जूझते नजर आए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रेत की बोरियों के बीच बिगड़ा नाव का संतुलन रिपोर्टों के मुताबिक मजदूर बाढ़ और नदी के कटाव से बचाव के लिए तटबंध को मजबूत करने का काम कर रहे थे। नाव में रेत की बोरियां भी रखी गई थीं। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ा और तेज धारा के बीच वह पलट गई। नाव पलटते ही सभी मजदूर नदी में गिर पड़े। SDRF ने संभाला मोर्चा हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अलग-अलग मीडिया रिपोर्टों में बचाए गए मजदूरों की संख्या 18 से 21 और लापता मजदूरों की संख्या 1 से 2 बताई गई है। इसलिए आधिकारिक रूप से संख्या स्पष्ट होने तक अंतिम आंकड़े की पुष्टि जरूरी है। वायरल VIDEO में दिखा हादसे का खौफनाक मंजर घटना से जुड़े वीडियो में नाव पर मजदूरों के काम करने और अचानक नाव के पलटने के बाद पानी में अफरा-तफरी का दृश्य दिखाई दे रहा है। तेज बहाव के बीच मजदूर अपनी जान बचाने के लिए पानी में संघर्ष करते नजर आते हैं।1
- पीएमश्री विद्यालय में मनाया रक्षाबंधन पर्व एक दूसरे को बांधे रक्षा-सूत्र शाहाबाद ब्लॉक के अंतिम छोर पर स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं ने बालकों को तथा बालिकाओं एक एक दूसरी बालिकाओं को भी रक्षा सूत्र बांधे। इसके पूर्व अध्यापिका प्रज्ञा दुबे और संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने रक्षाबंधन के बारे में छात्रों को जानकारी दी। रक्षा-सूत्र बंधन के पश्चात सभी बालक-बालिकाओं को अल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों सहित अध्यापक दयालुराम सहरिया, कंप्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा और एनटीटी टीचर राहुल मेहता ने सहयोग किया।4
- गुना अंडरपास की जर्जर हालत पर उठी आवाज, DRM भोपाल से तत्काल जीर्णोद्धार की मांग गुना रेलवे स्टेशन एवं EN कार्यालय के समीप स्थित अंडरपास की जर्जर हालत को लेकर यात्री सेवा संगठन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं पूर्व पश्चिम मध्य रेलवे रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति (XZRUCC) सदस्य सुनील आचार्य ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM) भोपाल सहित संबंधित DEN एवं EN अधिकारियों को पत्र भेजकर तत्काल निरीक्षण एवं जीर्णोद्धार की मांग की है। आचार्य ने पत्र में बताया कि यह अंडरपास गुना रेलवे स्टेशन एवं EN कार्यालय से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। अंडरपास के दूसरी ओर श्रीराम कॉलोनी सहित दर्जनों कॉलोनियां हैं, जिनमें रहने वाले हजारों छात्र-छात्राओं एवं आम राहगीरों के लिए यह प्रमुख आवागमन मार्ग है। कॉलोनियों को जोड़ने वाला यह मार्ग कम दूरी का होने के कारण दिन-रात लोगों के आवागमन में उपयोग होता है। उन्होंने बताया कि अंडरपास के ऊपर से कोटा-बीना एवं इंदौर रेल लाइन गुजरती हैं और लगातार रेल यातायात संचालित होता रहता है।1
- Post by Naval Bariwa1
- साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर झालावाड़ / खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।3
- साहित्यकार स्व. दुर्गादान के शोक में शामिल हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर खानपुर । राजस्थानी भाषा के प्रख्यात कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के निधन की सूचना पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार शाम उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई और परिवार को इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया। मंत्री दिलावर करीब एक घंटे तक गांव में रुके। इस दौरान उन्होंने स्व. गौड़ के पुत्र एवं राष्ट्रीय कवि निशामुनि गौड़ से बातचीत की और उनके निधन से संबंधित घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राजस्थानी भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। दिलावर ने कहा कि स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ ने अपनी लेखनी के माध्यम से राजस्थानी भाषा और संस्कृति को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका निधन साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है।1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि झालावाड़ । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।4
- युवती के सिर पर ईंट से वार, महिला समेत दो पर गंभीर आरोप गुना के सुदामा कॉलोनी की घटना, पुलिस दस्तावेज में जान से मारने की धमकी देने का भी उल्लेख गुना। शहर के सुदामा कॉलोनी, बूढ़े बालाजी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के बाद मारपीट और ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस में दर्ज प्रथम सूचना के अनुसार, एक युवती के सिर में चोट आई और खून निकल आया। मामले में एक युवक और उसकी मां पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 25 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे शिकायतकर्ता अपनी बेटी पूनम शर्मा और भतीजी सिद्धी शर्मा के साथ सुदामा कॉलोनी में मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाला कृष्णा कुशवाह मिला। शिकायत में आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर कृष्णा ने शिकायतकर्ता और उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। ईंट से सिर पर किया वार शिकायतकर्ता के अनुसार, गाली देने से मना करने पर कृष्णा कुशवाह ने कथित तौर पर हाथ में ली हुई लुहांगी/लोहे की वस्तु से पूनम शर्मा पर हमला किया, जिससे उसके सिर में चोट लगी और खून निकल आया। इसी दौरान कृष्णा की मां प्रेमलता कुशवाह के मौके पर पहुंचने का भी शिकायत में उल्लेख है। आरोप है कि प्रेमलता ने डंडे से शिकायतकर्ता और उसकी भतीजी सिद्धी के साथ मारपीट की। शिकायत में दोनों महिलाओं को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट आने की बात कही गई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने कराया बीच-बचाव पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार, घटना के समय चेतन शर्मा और दीपक नामदेव मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान आरोपियों की ओर से जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। अब पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। मारपीट में घायल हुए लोगों की मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1