Shuru
Apke Nagar Ki App…
Naval Bariwa
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Naval Bariwa1
- नगर पालिका अटरू वार्ड नंबर 6 में हो रही है गंदगी गंदगी के बीच रह रहे हैं वार्ड वासी नगर पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही 15 सालों से लोग गंदगी के बीच रह रहे हैं प्रशासन का ध्यान नहीं है आखिर कैसे होगा विकास1
- ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत ईद-मिलादुन्नबी पर कस्बे में निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत1
- शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे जोलपा गांव, साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर बुधवार को जोलपा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने मूर्धन्य राजस्थानी साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उन्होंने गौड़ के साहित्यिक योगदान को याद करते हुए उनके निधन को राजस्थानी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।2
- नाहरगढ़ में त्योहारी सीजन में सक्रिय चोर गैंग, इलेक्ट्रॉनिक दुकान से सामान चोरी का प्रयास नाहरगढ़ में त्योहारी सीजन का फायदा उठाकर चोर गैंग सक्रिय हो गई है। इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंची महिलाओं ने दुकानदार को बातों में उलझाकर विद्युत उपकरण उठाने का प्रयास किया। हालांकि, दुकानदार की सतर्कता से महिलाओं से सामान वापस छुड़ा लिया गया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में महिलाओं की गतिविधियां स्पष्ट नजर आ रही हैं। घटना के बाद व्यापारियों में चिंता है। दुकानदारों ने पुलिस से त्योहारी सीजन में बाजारों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने की मांग की है।1
- रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया,विद्या भारती विद्यालय में बहनों ने हाथों से बनाई राखी, भाई-बहन के प्रेम का दिया संदेश छीपाबड़ौद / बारां विद्या भारती विद्यालय, *सुशीला देवी आदर्श विद्या मंदिर छीपाबड़ौद* में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रमुख *भारती सिरोहिया* ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भैया-बहिनों ने सुंदर एवं आकर्षक राखियां बनाकर आचार्य दीदी व भैया-बहिनों को राखी बांधी तथा रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियों से भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को अभिव्यक्त किया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।4
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने साहित्यकार दुर्गादान सिंह गौड़ को दी श्रद्धांजलि खानपुर । राजस्थान सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर मंगलवार देर शाम राजस्थानी भाषा के मूर्धन्य कवि एवं साहित्यकार स्व. दुर्गादान सिंह गौड़ के देवलोकगमन पर उनके पैतृक गांव जोलपा पहुंचे। उन्होंने स्व. गौड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री नागर ने कहा कि दुर्गादान सिंह गौड़ का निधन राजस्थान के साहित्य एवं सांस्कृतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति को समृद्ध करने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनकी साहित्यिक रचनाएं सदैव समाज को अपनी माटी, बोली और संस्कृति से जोड़े रखने का कार्य करती रहेंगी। नागर ने कहा कि स्व. गौड़ का साहित्यिक योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।3
- कामखेड़ा बालाजी जाते समय दर्दनाक हादसा, पिकअप पलटने से मासूम की मौत कामखेड़ा। कामखेड़ा बालाजी के दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी पिकअप गाड़ी पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जबकि एक मासूम बालक की मौत की दुखद सूचना है। हादसे की खबर सामने आते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना बेहद पीड़ादायक है। दिवंगत बालक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। वहीं, हादसे में घायल हुए यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।1