जनपद हापुड़ में एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान डकैती के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्याम को ढेर कर दिया गया है। यह कार्रवाई थाना देहात और थाना हापुड़ नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में की गई। घटना उस समय शुरू हुई जब थाना हापुड़ नगर की पुलिस टीम बुलन्दशहर रोड़ पर चैकिंग कर रही थी और उन्हें एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उसका पीछा किया और एक मसैज फ्लैश किया। इसके जवाब में हापुड़ देहात पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाश को ग्राम गोदी की तरफ से घेर लिया। खुद को दोनों ओर से घिरा पाकर बदमाश ने एक टयूवैल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएससी नगर भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, जिन्दा और खोखा कारतूस, तथा एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया गया है कि बदमाश श्याम हापुड़ में कुछ दिन पहले हुई एक डकैती के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
जनपद हापुड़ में एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान डकैती के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्याम को ढेर कर दिया गया है। यह कार्रवाई थाना देहात और थाना हापुड़ नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में की गई। घटना उस समय शुरू हुई जब थाना हापुड़ नगर की पुलिस टीम बुलन्दशहर रोड़ पर चैकिंग कर रही थी और उन्हें एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उसका पीछा किया और एक मसैज फ्लैश किया। इसके जवाब में हापुड़ देहात पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाश को ग्राम गोदी की तरफ से घेर लिया। खुद को दोनों ओर से घिरा पाकर बदमाश ने एक टयूवैल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएससी नगर भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, जिन्दा और खोखा कारतूस, तथा एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया गया है कि बदमाश श्याम हापुड़ में कुछ दिन पहले हुई एक डकैती के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
- धौलाना तहसील में ई-पंजीकरण प्रणाली के विरोध में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों का आंदोलन तेज हो गया है। बुधवार को सभी ने मिलकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के स्टाम्प एवं निबंधन मंत्री रविन्द्र जायसवाल का पुतला भी फूंका गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा पंजीकरण कार्य को निजी कंपनी के माध्यम से संचालित करने की योजना से हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो सकता है। धरने में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि वर्षों से तहसीलों में पंजीकरण प्रक्रिया में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनका आरोप है कि नई ई-पंजीकरण व्यवस्था लागू होने से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और स्टाम्प वेंडरों का काम प्रभावित होगा, जिससे बड़ी संख्या में लोग बेरोजगारी का सामना कर सकते हैं।1
- जनपद हापुड़ में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है, जहाँ थाना हापुड़ नगर और हापुड़ देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। यह बदमाश एक व्यापारी के घर में घुसकर परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामले में वांछित था, और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, 18/19 जून 2026 की रात को थाना हापुड़ नगर पुलिस बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसका पुलिस टीम ने पीछा किया और वायरलेस पर संदेश प्रसारित किया। सूचना मिलने के बाद थाना हापुड़ देहात पुलिस भी सक्रिय हो गई और ग्राम गोदी की ओर से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। खुद को चारों ओर से घिरा देखकर बदमाश एक ट्यूबवेल की आड़ में छिप गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी नगर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान श्याम पुत्र वीरेंद्र निवासी सूरजपुर, थाना पटवाई, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस की जाँच में सामने आया कि वह एक शातिर अपराधी था और 1 जून 2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में एक व्यापारी के परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर की गई सनसनीखेज लूटपाट की घटना में वांछित था। इसी मामले में थाना हापुड़ देहात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह ने बताया कि मृतक बदमाश के खिलाफ जनपद मुरादाबाद में डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने संयुक्त पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध जनपद में अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।2
- जनपद हापुड़ में एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान डकैती के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्याम को ढेर कर दिया गया है। यह कार्रवाई थाना देहात और थाना हापुड़ नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में की गई। घटना उस समय शुरू हुई जब थाना हापुड़ नगर की पुलिस टीम बुलन्दशहर रोड़ पर चैकिंग कर रही थी और उन्हें एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उसका पीछा किया और एक मसैज फ्लैश किया। इसके जवाब में हापुड़ देहात पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाश को ग्राम गोदी की तरफ से घेर लिया। खुद को दोनों ओर से घिरा पाकर बदमाश ने एक टयूवैल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएससी नगर भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से एक अवैध पिस्टल, जिन्दा और खोखा कारतूस, तथा एक स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया गया है कि बदमाश श्याम हापुड़ में कुछ दिन पहले हुई एक डकैती के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।1
- हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत शेखपुर गांव में एक किसान द्वारा करीब 100 वर्ष पुराने अपने मकान को ऊंचा उठाने और दोबारा मरम्मत कराने का कार्य शुरू किया गया है। इस काम को तहसील प्रशासन और पुलिस ने रोक दिया है। प्रशासन का कहना है कि पहले मकान की पैमाइश की जाएगी, जिसके बाद ही आगे का कार्य संभव हो पाएगा। पीड़ित किसान ने आरोप लगाया है कि प्रशासन प्रधान के इशारे पर वर्षों बाद जागा है और इसी कारण उसके मकान के कार्य पर रोक लगाई गई है।1
- पुलिस ने किया 'फेक एनकाउंटर, वायरल वीडियो बना फेक एनकाउंटर का गवाह! बिहार के भोजपुर में व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाने वाले 'समाजसेवी' भरत तिवारी का अंततः पुलिस ने 'फेक एनकाउंटर' कर दिया। वायरल वीडियो गवाह है—भरत ने हथियार फेंककर सरेंडर किया, पर खाकी ने निहत्थे युवक के पैरों को गोलियों से छलनी कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ..... लोग अब भरत तिवारी की तुलना 'शहीद भगत सिंह' से कर रहे हैं, जिसने भ्रष्ट अधिकारियों को जगाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी। क्या हक मांगना अब गुनाह है1
- सोशल मीडिया पर एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें यह जानने की कोशिश की जा रही है कि बिना हिरासत में लिए ही पुराने गिरफ्तारी वारंटों को निरस्त कैसे कराया जा सकता है। यह प्रश्न Adil Chaudhary द्वारा उठाया गया है, जो कानूनी प्रक्रिया से जुड़े इस पहलू पर जानकारी चाह रहे हैं।1
- हापुड़ में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर, एक पुलिसकर्मी घायल हापुड़। जनपद हापुड़ में देर रात पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मारा गया। थाना हापुड़ नगर और थाना हापुड़ देहात की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जिसका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार, 18 और 19 जून की रात थाना हापुड़ नगर पुलिस बुलंदशहर रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और आसपास की पुलिस इकाइयों को सूचना दी।1
- उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50,000 रुपये का इनामी बदमाश ढेर हो गया, जबकि एक हेड कांस्टेबल घायल हुआ है। यह बदमाश मोहल्ला गिरधारी नगर में हुई लूट की घटना में फरार चल रहा था। यह घटना 19.06.2026 की रात की है, जब थाना हापुड़ नगर पुलिस टीम बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति दिखा जिसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करने और मसैज फ्लैश करने पर, थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और बदमाश को ग्राम गोदी की साइड से घेर लिया। खुद को दोनों तरफ से घिरा देख बदमाश ने एक ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएससी नगर भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से एक अवैध पिस्टल मय जिंदा व खोखा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। मृतक बदमाश की पहचान श्याम पुत्र वीरेंद्र निवासी सूरजपुर थाना पटवाई जनपद रामपुर के रूप में हुई है। यह बदमाश 01.06.2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्रांतर्गत मोहल्ला गिरधारी नगर निवासी एक व्यापारी के परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने में वांछित था। इस संबंध में थाना हापुड़ देहात में मु0अ0सं0 234/2026 धारा 310(2), 311, 317(3), 61(2) बीएनएस पंजीकृत है, और उसकी गिरफ्तारी पर 50,000/- रुपये का इनाम घोषित था। मृतक बदमाश के विरुद्ध जनपद मुरादाबाद में डकैती और गैंगस्टर एक्ट के अभियोग भी पंजीकृत थे। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल 138 मनोज कुमार घायल हुए हैं, जिनका उपचार सीएससी नगर में चल रहा है।1