Shuru
Apke Nagar Ki App…
वादा याद दिला रही जनता, पुराने बस स्टैंड से शराब दुकान हटाने की मांग तेज” कोरबा में पुराने बस स्टैंड क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही “बादाम खाइए और वादा याद करिए” रील के जरिए लोग उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को उनका पुराना आश्वासन याद दिला रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक विरोध और लगातार मांग के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
Kaniya Soni
वादा याद दिला रही जनता, पुराने बस स्टैंड से शराब दुकान हटाने की मांग तेज” कोरबा में पुराने बस स्टैंड क्षेत्र से शराब दुकान हटाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही “बादाम खाइए और वादा याद करिए” रील के जरिए लोग उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को उनका पुराना आश्वासन याद दिला रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक विरोध और लगातार मांग के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- कोरबा में उल्टा विकास! अच्छी सड़क छोड़ बदहाल एंट्री रोड पर जनता बेहाल कोरबा शहर में गौरव पथ निर्माण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। जिस मार्ग पर सड़क पहले से बेहतर स्थिति में है, वहां निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जबकि बरबसपुर तक जाने वाली मुख्य एंट्री रोड गड्ढों, धूल और जर्जर पुलिया के कारण बदहाल बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है, लेकिन प्रशासन की प्राथमिकता कहीं और दिखाई दे रही है।1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर विश्वविद्यालय में एनएसयूआई छात्रों ने कुलसचिव को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय में अव्यवस्था, परिणाम में गड़बड़ी और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई चाकूबाजी जैसी गंभीर घटनाओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कुलपति को नारियल भेंट कर जल्द कार्रवाई की चेतावनी दी है, जिसके बाद उग्र आंदोलन की धमकी दी गई है।4
- कोरबा में युवती पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी एक महीने बाद पुलिस की गिरफ्त में आया। इस गिरफ्तारी से पीड़ित परिवार को राहत मिली और न्याय की उम्मीद जगी है।1
- कलेक्टर पहुंचे उन्नतिशील किसान के खेत नवाचार किसानों को किया प्रेरित ।1
- बिलासपुर के कोटा में शराब दुकान के बाहर अवैध बिक्री का वीडियो वायरल हुआ है, जहाँ ग्राहकों को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर देशी शराब बेची जा रही थी। दुकानों में कमी बताकर यह खुलेआम धंधा चल रहा है, जिस पर अब कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।1
- बिलासपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तीन दिनों से बिजली और पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। बिजली गुल होने से पूरी कॉलोनी अंधेरे में है, जबकि पानी की किल्लत से स्थानीय रहवासी बुरी तरह प्रभावित हैं और परेशान हैं।1
- कुदरी बैराज में मृतक का शव बरामद , 36 घंटे बाद नदी से बरामद निकाला ।1
- किया जाएगा सीधा मुख्यमंत्री विष्णु देव राय जी से किया जाएगा शिकायत बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड अंतर्गत बिटकुली में समाधान शिविर के योजना इस शिविर में कल 342 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से 206 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया जबकि शेष 136 आवेदनों का आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग को भेज दिया गया है साथ ही प्रबल प्रताप जी देव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हम जनता के लिए जनता द्वारा और यहां पर कुछ भी फालतू बर्दाश्त नहीं किया जाएगा सब के ऊपर शिकायत होगा और सब निलंबित किए जाएंगे कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए खास कर कर स्वास्थ्य विभाग में हम अगर जनता के लिए काम कर नहीं सकते तो हमारे बैठने का यहां कोई अधिकार नहीं साथ ही प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा कि जो भी अधिकारी कर्मचारी यहां पर उपस्थित नहीं है सभी का नाम मंडल अध्यक्ष राजू सिंह राजपूत को बोला गया कि राजू जी मुझे सभी का नाम नोट करके दीजिए जो भी अधिकारी कर्मचारी यहां पर उपस्थित नहीं है जैसे कि बेलगहना परिक्षेत्र वन विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं थे देव सिंह मरावी रेंजर साथी और कई कर्मचारी उपस्थित नहीं थे ग्रामीणों द्वारा शिविर के दौरान बताया गया कि बीएमओ निखलेस कुमार गुप्ता द्वारा कॉल भी नहीं उठाया जाता सीधा प्रबल प्रताप जूदेव जी के सामने उन्होंने बोला कि उनके द्वारा कॉल नहीं उठाया जाता एक समय की लगा बीएमओ निखलेश गुप्ता सर से पसीना छूट गया प्रबल प्रताप जूदेव ने बीएमओ निखलेस गुप्ता को स्वस्थ लापरवाही में लगाई फटकार साथ ही कई अधिकारी कर्मचारियों को चेतावनी भी दिया गया है इस तरह की लापरवाही पर सीधा निलंबित1
- ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार,थाना साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त रेड में आरोपियों से 2 लाख 70 हजार नकदी, 6 मोबाइल,1 नोट गिनने की मशीन और डिजिटल साक्ष्य जप्त रायगढ़। रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत थाना साइबर और कोतवाली पुलिस ने सीएसपी श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ एक और बड़ी समन्वित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ रेड कर पांच सक्रिय सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 70 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, महंगे मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। कोतरारोड़ बायपास पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, साकेत सिंघानिया गिरफ्तार पहली कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतरारोड बायपास स्थित आर.एस. ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां साकेत सिंघानिया को मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैचों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। जांच में उसके मोबाइल फोन में ऑनलाइन बेटिंग आईडी, व्हाट्सएप चैट, यूपीआई बारकोड और रकम के लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले। आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क संचालित करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से विवो मोबाइल और आईफोन-13 प्रो जब्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पंजाब नेशनल बैंक के पास सट्टा नेटवर्क का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी पकड़े गए दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि पुराना पंजाब नेशनल बैंक के पास एक राशन दुकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रितेश डालमिया को मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों पिंटू हलवाई, रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई के साथ नेटवर्क संचालित करना बताया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस टीम ने चांदमारी क्षेत्र में दबिश देकर पिंटु हलवाई के भतीजे रौनक मोदनवाल और उसकी पत्नी प्रियंका हलवाई को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से आईफोन, विवो मोबाइल, सैमसंग मोबाइल, 2 लाख 69 हजार रुपये नकद तथा नोट गिनने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई। यह कार्रवाई पूरे सट्टा नेटवर्क की वित्तीय गतिविधियों को उजागर करने वाली साबित हुई। कार्मेल स्कूल के पास किराए के मकान से संचालित हो रहा था ऑनलाइन सट्टा, प्रदीप पाण्डेय गिरफ्तार तीसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि संजय मैदान रामभांठा क्षेत्र में एक किराए के मकान के दूसरे तल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर प्रदीप कुमार पाण्डेय को पकड़ा। जांच में उसके मोबाइल फोन में क्रिकेट गुरु एप, फोन-पे ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड तथा सट्टे की रकम के डिजिटल लेनदेन के स्क्रीनशॉट मिले। पूछताछ में आरोपी ने पिंटू हलवाई, रौनक हलवाई और प्रियंका हलवाई के साथ मिलकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से विवो मोबाइल जब्त किया गया जिसमें लगभग 89 हजार 950 रुपये के डिजिटल लेनदेन के साक्ष्य मिले। आरोपी पिंटू हलवाई फरार है जिसे तीनों मामले में आरोपी बनाया गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, एसआई ऐनु देवांगन, एएसआई गौतम ठाकुर, अमृत मिंज, विल्फ्रेड मसीह, नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर आरक्षक धनंजय कश्यप प्रशांत पण्डा, उत्तम सारथी, महिला आरक्षक हेमलता लकड़ा और हमराह स्टाफ शामिल रहे । “ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा युवाओं और समाज को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाला अपराध है। रायगढ़ पुलिस ऐसे संगठित अपराधों के खिलाफ तकनीकी और जमीनी स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जो भी व्यक्ति इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”* गिरफ्तार आरोपी 1. प्रदीप कुमार पाण्डेय पिता स्व० दीनदयाल पाण्डेय उम्र 52 वर्ष निवासी संजय मैदान रामभांठा रायगढ़ 2. रितेश डालमिया पिता अजय डालमिया उम्र 28 वर्ष साकिन बीड़पारा रायगढ़ 3. प्रियंका हलवाई पति पिंटु हलवाई उम्र 37 वर्ष साकिन चांदमारी फायरबिग्रेड आफिस के पीछे रायगढ़ 4. रौनक मोदननवाल पिता संतोष मोदनवाल उम्र 19 वर्ष साकिन चांदमारी फायरबिग्रेड आफिस रायगढ़ 5. साकेत सिंघानिया पिता प्रदीप कुमार सिंघानिया उम्र 37 वर्ष निवासी गजानंदपूरम कोतरारोड रायगढ़ कुल जप्ती 2 लाख 70 हजार रूपये नकद, एक गेबलर कंपनी का नोट गिनने का ईलेक्ट्रनिक मशीन, 2 आईफोन, 1 वन पल्स, 2 विवो, 1 सैमसंग मोबाइल3