चैनपुर में जंगली हाथी का तांडव, कई घर ढहाए और सालभर का अनाज किया चट — ग्रामीणों में दहशत चैनपुर में जंगली हाथी का तांडव, कई घर ढहाए और सालभर का अनाज किया चट — ग्रामीणों में दहशत चैनपुर प्रखंड के बिंदोरी और कातिंग पंचायत में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात एक विशालकाय हाथी ने कई गांवों में जमकर तांडव मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। हाथी ने कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया और ग्रामीणों द्वारा साल भर के लिए जमा करके रखा गया अनाज भी खा गया। जानकारी देते हुए शाम चार बजे बताया गया कि हाथी ने अलग-अलग गांवों में कई घरों को निशाना बनाया। बिंदोरी गांव निवासी पुनिया कोरवा (पति भगवान दास कोरवा) का घर हाथी ने पूरी तरह तोड़कर मलबे में तब्दील कर दिया। वहीं असुंता कुजूर (पति विजय कुजूर) के घर में घुसकर हाथी ने रखा हुआ अनाज पूरी तरह चट कर दिया। इसके अलावा बंधुनु राम (निवासी बेंदोरा) के घर को हाथी ने चारों ओर से क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि कविता देवी (पति ऋतूनंद तुरी, निवासी कुलाही) के घर को भी हाथी ने भारी नुकसान पहुँचाया। ग्रामीणों के अनुसार, हाथी देर शाम सबसे पहले बिंदोरी गांव में दाखिल हुआ। वहां उत्पात मचाने के बाद वह कुलाही और अम्बाटोली होते हुए ब्रह्मपुर की ओर बढ़ गया। रास्ते में जो भी घर या फसल सामने आई, हाथी ने उसे तहस-नहस कर दिया। हालात ऐसे हो गए कि ग्रामीण अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे और पूरी रात जागकर पहरा देने को मजबूर रहे। घटना की सूचना मिलते ही चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रभावित गांवों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे सुरक्षा की दृष्टि से हाथियों के करीब न जाएं और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इधर वन विभाग की टीम ने भी प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। विभाग के कर्मियों ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। #GumlaNews #Chainpur #JharkhandNews #ElephantTerror #WildElephant #ForestDepartment #RuralNews #BreakingNews

- नारी शक्ति का सम्मान: दमगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता डूमरी (गुमला): प्रखंड अंतर्गत ग्राम दमगड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने भाग लेकर नारी शक्ति की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी का परिचय दिया। जानकारी देते हुए गुरुवार की सुबह आठ बजे बताया गया कि आयोजित कार्यक्रम में डूमरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिंज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिलाओं को सम्मानित करते हुए समाज के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। अपने संबोधन में प्रदीप मिंज ने कहा कि महिलाएं समाज की आधी आबादी हैं और उनका सशक्त होना देश की प्रगति के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि एक शिक्षित महिला न केवल अपने जीवन को बेहतर बनाती है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को भी नई दिशा देती है। उन्होंने महिलाओं से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी रखने और अपने कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव और समस्याओं को भी साझा किया। वहीं मुख्य अतिथि ने उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं, स्थानीय लोग और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #गुमला #डूमरी #अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस #नारी_शक्ति #महिला_सशक्तिकरण #झारखंड_समाचार #GumlaNews #JharkhandNews1
- चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किरतो टोली गांव के एक तालाब में बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे एक अधेड़ महिला का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी।1
- **साइकिल से गिरने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, घर में पसरा मातम** गुमला: जारी थाना क्षेत्र के सिकरी नदी पुल के पास साइकिल से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम श्रीनगर निवासी जोयाकिम मिंज (60 वर्ष), पिता स्व. इलियस मिंज के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जोयाकिम मिंज अपने पुत्र की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटकर सिकरी कोमडो से वापस अपने घर श्रीनगर लौट रहे थे। इसी दौरान सिकरी पुल के पास उनकी साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और वे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को जारी थाना लाया गया। इस संबंध में जारी थाना के एएसआई रमेश महतो ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को गुमला भेजा जाएगा। इधर अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल है।1
- Post by राहुल कुमार1
- Post by Dipak gupta1
- जशपुर जिले में प्रशासन और खनिज विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध रेत उत्खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार की शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न नदी-नालों से दिन रात बड़े पैमाने पर रेत की निकासी की जा रही है, जिससे शासन के नियमों की खुलकर अनदेखी हो रही है। बताया जा रहा है कि कई स्थानों पर रेत माफिया बेखौफ होकर ट्रैक्टर और अन्य वाहनों के माध्यम से रेत का परिवहन कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर वाहनों की जब्ती और कार्रवाई की जा रही है, इसके बावजूद अवैध उत्खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से नदी-नालों का स्वरूप भी प्रभावित हो रहा है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से इस पर सख्त और लगातार कार्रवाई करने की मांग की है।1
- रामप्रवेश गुप्ता *सड़क पूर्ण होने तक वसूली बंद करने और 20 किलोमीटर वाले क्षेत्र को छूट देने की रखी माँग* बरवाडीह :लातेहार–डाल्टेनगंज एनएच सड़क निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है, इसके बावजूद दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर वसूली शुरू कर दी गई है। इस मुद्दे को मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने विधानसभा सत्र के दौरान जोरदार तरीके से उठाया।विधायक ने आरोप लगाया कि नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है, फिर भी टोल प्लाजा के माध्यम से लोगों से जबरन वसूली की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित है।उन्होंने कहा कि अधूरी सड़क पर टोल वसूली से क्षेत्र के लोगों को आर्थिक और यातायात दोनों तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधानसभा के माध्यम से उन्होंने मांग की कि बरवाडीह, मनिका समेत आसपास के प्रखंडों के लोगों को आवाजाही में हो रही परेशानी को देखते हुए टोल प्लाजा से 10–20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों को छूट दी जाए। साथ ही उन्होंने यह भी मांग रखी कि जब तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य पूरी तरह से पूरा नहीं हो जाता, तब तक दुबियाखाड़ टोल प्लाजा पर टोल वसूली पूरी तरह बंद की जाए।इस मुद्दे को सदन में उठाए जाने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस नेताओं ने विधायक के प्रति आभार जताया। जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर, कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी तथा कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम समेत अन्य लोगों ने कहा कि विधायक ने क्षेत्र की जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने का काम किया है।1
- चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर चैनपुर : प्रखंड के कीरतोटोली गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कीरटो टोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी 45 वर्ष गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चैनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार तालाब में डूबने से महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।1