चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर चैनपुर में तालाब में डूबने से महिला की मौत, गांव में शोक की लहर चैनपुर : प्रखंड के कीरतोटोली गांव में एक दुखद घटना घटी, जहाँ तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसलने से एक 45 वर्षीय महिला की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कीरटो टोली निवासी लालसू भगत की पत्नी लालमैत देवी 45 वर्ष गांव के ही तालाब में स्नान करने गई थीं। नहाने के क्रम में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गईं। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते या उन्हें बचाने का प्रयास करते, तब तक वह पानी में डूब चुकी थीं।घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। चैनपुर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है।थाना प्रभारी अरविंद कुमार के अनुसार तालाब में डूबने से महिला की मृत्यु की सूचना मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना से मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

- Post by AAM JANATA1
- हंसते रहो कैफे स्थान -रेंगारी रोड, जमादोहर टंगर टोली #hansaterahocafe1
- सिमडेगा: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक कर परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संत मेरिज हाई स्कूल सामटोली, उर्स लाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, संत अन्ना हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स प्लस 2 विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एसएस प्लस टू हाई स्कूल (बालक), सिमडेगा कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी एवं संत जेवियर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 3780 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी। केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं आइरिस स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, बिजली, जनरेटर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था के लिए 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष (6207651659) सक्रिय रहेगा।पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं कोलेबिरा घाटी में जाम की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर परीक्षा को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।1
- महुआडांड़ प्रखंड के प्रतापपुर हजरत अंजान शाह दाता मजार में उर्स मुबारक के मौके पर इस बार माहौल पूरी तरह सूफियाना रंग में रंगने वाला है। 26 अप्रैल को आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में मुंबई से चर्चित कव्वाल नईम साबरी और मशहूर कव्वाला शीबा परवीन अपनी दमदार आवाज़ से महफिल में चार चांद लगाएंगे।इस संबध में जेएमएम युवा जिला सचिव परवेज आलम ने बताया कि इस खास कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उर्स के इस आयोजन को यादगार बनाने की पूरी तैयारी कर ली गई है।2
- मुझे दो रस्ता दिखाई देता यार 1 सम्भालने दिल को 2 सुसाइड करने वाले1
- छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।1
- Post by AAM JANATA1
- सिमडेगा:-जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक कार से लगभग 28 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा होते हुए एक कार में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर भुकुमुंडा गोलाई चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।इसी दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भूरे टेप में लिपटे 14 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 27.998 किलोग्राम है।इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), राहुल कुमार सिंह (26 वर्ष) एवं अर्पणा मंडल शामिल हैं। सभी आरोपी कोलकाता से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक होंडा सिटी कार (WB02AH6736) तथा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।1
- Manoj Big bossh 😭😭🥀🥀🥀🥀🥀❤️🩹💔1