भुकुमुंडा चौक पर पुलिस की कार्रवाई, 28 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार राउरकेला से कोलकाता ले जाया जा रहा था नशीला पदार्थ, कार और मोबाइल भी जब्त सिमडेगा:-जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक कार से लगभग 28 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा होते हुए एक कार में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर भुकुमुंडा गोलाई चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।इसी दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भूरे टेप में लिपटे 14 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 27.998 किलोग्राम है।इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), राहुल कुमार सिंह (26 वर्ष) एवं अर्पणा मंडल शामिल हैं। सभी आरोपी कोलकाता से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक होंडा सिटी कार (WB02AH6736) तथा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

- सिमडेगा : सीएनटी उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का बुधवार को अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।सिमडेगा पहुंचने से पूर्व एनोस एक्का कोलेबिरा में रुके, जहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी तेलेंगा खड़िया एवं बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलेबिरा में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।मीडिया से बातचीत के दौरान एनोस एक्का ने कहा कि वे एक आदिवासी नेता हैं और इसी कारण उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रभावशाली लोगों द्वारा सीएनटी नियमों का उल्लंघन कर जमीन की हेराफेरी की गई है, लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ हुई।उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई आदिवासी नेता इन दलों का साथ छोड़ता है तो उसे परेशान किया जाता है। उन्होंने खुद को इसका उदाहरण बताया।कोलेबिरा से सिमडेगा पहुंचने पर उनके समर्थकों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटे और उनका अभिनंदन किया। एनोस एक्का के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।1
- IMPACT FEATURE: Patanjali Wellness Centre अंदर से कैसा दिखता है? | Patanjali Yogpeeth Haridwar Tour1
- Post by Alex Shivansh1
- एक 22 वर्षीय आदिवासी छात्र के साथ थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा की गई गाली-गलौच और मारपीट की घटना बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। आख़िर ऐसा क्या हुआ था उस थाने के भीतर, जिसकी वजह से कानून के रक्षक ही एक छात्र के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करने लगे? क्या एक आम नागरिक, वह भी एक आदिवासी छात्र, न्याय की उम्मीद भी नहीं कर सकता? सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई। आखिर यह सब किसके संरक्षण में हो रहा है, जो जिम्मेदार लोगों पर हाथ डालने से परहेज़ किया जा रहा है? यह सिर्फ एक व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं, बल्कि पूरे समाज के विश्वास पर चोट है। प्रशासन को चाहिए कि इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि कानून और न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहे।1
- बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया सबडिवीजन क्रिकेट अकादमी से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यहाँ कोनबीर NHPC मैदान में अभ्यास के लिए रखे गए क्रिकेट मैट को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना से अकादमी के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी रोष है। *प्रशिक्षण के दौरान जलता मिला मैट* अकादमी के कोच राजू राम ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है। जब वे शाम करीब 4:00 बजे बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देने के लिए मैदान पहुँचे, तो देखा कि लगभग ₹20,000 की लागत वाले मैट में आग लगी हुई है। आनन-फानन में कोच और बच्चों ने मिलकर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मैट पूरी तरह जलकर राख हो गया था। *मैदान बना नशेड़ियों का अड्डा* कोच राजू राम ने मैदान की बदहाली और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि शाम ढलते ही खेल का मैदान नशेड़ियों का सुरक्षित ठिकाना बन जाता है। यहाँ अलग-अलग समूहों में बैठकर लोग शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।नशेड़ी न केवल शराब पीते हैं, बल्कि बोतलों को फोड़कर पूरे ग्राउंड में कांच फैला देते हैं, जिससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। *गरीब खिलाड़ियों के भविष्य पर प्रहार* राजू राम ने भावुक होते हुए कहा कि यह केवल ₹20,000 के नुकसान की बात नहीं है, बल्कि उन गरीब बच्चों के भविष्य की क्षति है जो देहात क्षेत्रों से आकर यहाँ पसीना बहाते हैं। उन्होंने बताया कि इसी अकादमी से निकले बच्चे जिला और स्टेट लेवल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। ऐसे में संसाधनों का नष्ट होना इन खिलाड़ियों के मनोबल को तोड़ता है। *प्रशासन से की गई अपील* अकादमी प्रबंधन और स्थानीय खिलाड़ियों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि मैदान में अवैध रूप से बैठने वाले नशेड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।शाम के वक्त पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए ताकि खेल का मैदान सुरक्षित रह सके।3
- Post by Pawan arya1
- सिसई प्रखंड अंतर्गत छारदा रोड स्थित नया बने श्री श्री 108 अंबिकेश्वर शिव मंदिर स्थापना सह नर्मदेश्वर शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जोरों पर तैयारी किया जा रहा हैं। रोहित शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे मंदिर प्रांगण से 1100 कलश का भव्य कलश यात्रा कंश नदी तक निकाला जाएगा। उन्होंने सभी भक्तों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रित किया हैं।1
- सिमडेगा:- पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा ने अपने गांव भ्रमण कार्यक्रम के तहत सिमडेगा प्रखंड के वंगरू पंचायत अंतर्गत तेली टोली गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। तेली टोली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा जल मीनार खराब होने के कारण करीब 40 घरों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि हर घर नल-जल योजना के तहत कनेक्शन उपलब्ध है, लेकिन जल मीनार के बंद होने से नियमित जलापूर्ति बाधित हो गई है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब 8-10 महीने पहले पंचायत मुखिया फंड से बने दूसरे जल मीनार से भी पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे स्थिति और भी विकट हो गई है।मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पेयजल समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारियों से समन्वय कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे।ग्रामीणों ने इस संबंध में उन्हें एक आवेदन पत्र भी सौंपा। तत्पश्चात बेसरा ने त्वरित पहल करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सिमडेगा के सहायक कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र जल मीनार की मरम्मत कराने की मांग की।1