logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खाद्य कारोबारियों, मध्याह्न भोजन रसोइयों, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं पलाश कैफे की दीदियों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू निषेध जागरूकता प्रशिक्षण शिविर आयोजित गुमला : उपायुक्त गुमला, श्रीमती प्रेरणा दीक्षित के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार का अनुज्ञप्ति एवं पंजीकरण) विनियम, 2011 की अनुसूची-IV के प्रावधानों के अनुरूप भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन (FoSTaC) कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 17 अप्रैल को होटल जयपुर, लोहरदगा रोड, गुमला में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में होटल संचालकों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, मध्याह्न भोजन के रसोइयों एवं पलाश कैफे की दीदियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 150 से अधिक खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एफएसएसएआई के सूचीबद्ध ट्रेनिंग पार्टनर ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट एवं प्रशिक्षक डॉ. राकेश सिंह द्वारा खाद्य सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने खाद्य विशेषता, खाद्य संक्रमण, एलर्जी, खाद्य जनित रोगों के कारण एवं रोकथाम, फूड ग्रेड रंगों के सुरक्षित उपयोग, स्वच्छ पैकेजिंग एवं गुणवत्ता नियंत्रण जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गुमला डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के द्वारा प्रतिभागियों को खाद्य व्यवसाय के पंजीकरण एवं लाइसेंस की अनिवार्यता, स्वच्छता मानकों का पालन, कार्यस्थल की सफाई, पेयजल की गुणवत्ता, कीट नियंत्रण, सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड एवं “गोल्डन रूल्स ऑफ फूड सेफ्टी” के बारे में विस्तार से समझाया गया। इस दौरान विशेष रूप से यह भी निर्देश दिया गया कि खाद्य प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु पानी की जांच प्रत्येक 6 माह (छह महीने) में अनिवार्य रूप से कराई जाए, ताकि उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके और जल जनित रोगों की रोकथाम हो सके। कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि खाद्य पदार्थों को अखबार, प्रिंटेड पेपर या हानिकारक प्लास्टिक में परोसना पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि इससे स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। तंबाकू निषेध पर विशेष जागरूकता सत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता होरो के द्वारा कोटपा एक्ट (COTPA Act, 2003) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध, 18 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध, शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री निषेध तथा तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक जैसे महत्वपूर्ण प्रावधानों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। सभी को तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु प्रेरित किया गया। नागरिक क्लब सोसायटी द्वारा प्रतिभागियों के बीच एप्रन, कैप एवं ग्लव्स का वितरण कर स्वच्छता एवं सुरक्षित खाद्य संचालन को बढ़ावा दिया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी गुमला, श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने “ईट राइट इंडिया”, फोर्टिफाइड फूड एवं “आज से थोड़ा कम तेल, चीनी और नमक” जैसे अभियानों की जानकारी देते हुए संतुलित एवं सुरक्षित आहार को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि बिना वैध एफएसएसएआई लाइसेंस, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि, बैच नंबर एवं आवश्यक लेबलिंग के बिना पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का क्रय-विक्रय करना दंडनीय अपराध है। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा सभी ने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने एवं तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस प्रशिक्षण शिविर को सफल बनाने में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी, फूड सेफ्टी ट्रेनर डॉ. राकेश सिंह, त्रिलोकी नाथ सिन्हा, संतोष पाठक, जितेंद्र कुमार, रवि कुमार, प्रियांशु कुमार, सूरज कुमार, खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम, तंबाकू निषेध सहकार वंदना स्मिता होरो एवं ज्ञान सिटी एजुकेशनल ट्रस्ट का सराहनीय योगदान रहा।

1 hr ago
user_राहुल कुमार
राहुल कुमार
Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•

More news from झारखंड and nearby areas
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार का सिसई में जोरदार स्वागत। गुमला जिला के कोंडरा रायडीह में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच उत्तर पूर्व व पूर्वी क्षेत्र ( झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार जी, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी, एवं रांची महानगर अध्यक्ष करण सिंह व मोनू वर्मा जी का हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक किशोर साहु की अगुवाई में सिसई प्रखंड के विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु,संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सुधीर ओहदार, सुप्रदीप साहु, सतेंद्र साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, मनोज वर्मा, रोहित घंटी, कृष्णा साहु, मदन साहु, शंभु चौहान, उदय कुशवाहा, अरुण नारायण सिंह, पारु ताम्रकर, संदीप, गजु, शिवपूजन, दिवाकर, दिलीप, अजय, गोलू, बबलू, सौरभ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिसई पहुँचने पर जीता पतरा में जोरदार स्वागत किया। वहीं पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड और रोहित शर्मा ने माला पहनाकर अंगवस्त्र व बुके देकर डॉ सुमन कुमार का जोरदार स्वागत किया । इस दौरान डॉ सुमन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों पर विरोध प्रकट किया और कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र ही इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने की बात कही। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। अंत में जय श्री राम, वन्दे मातरम,भारत माता की जय के पश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
    2
    हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार का सिसई में जोरदार स्वागत।
गुमला जिला के कोंडरा रायडीह में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच उत्तर पूर्व व पूर्वी क्षेत्र ( झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार जी, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी, एवं रांची महानगर अध्यक्ष करण सिंह व मोनू वर्मा जी का हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक किशोर साहु की अगुवाई में सिसई प्रखंड के विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु,संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सुधीर ओहदार, सुप्रदीप साहु, सतेंद्र साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, मनोज वर्मा, रोहित घंटी, कृष्णा साहु, मदन साहु, शंभु चौहान, उदय कुशवाहा, अरुण नारायण सिंह, पारु ताम्रकर, संदीप, गजु, शिवपूजन, दिवाकर, दिलीप, अजय, गोलू, बबलू, सौरभ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिसई पहुँचने पर जीता पतरा में जोरदार स्वागत किया। वहीं पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड और रोहित शर्मा ने माला पहनाकर अंगवस्त्र व बुके देकर डॉ सुमन कुमार का जोरदार स्वागत किया । 
इस दौरान डॉ सुमन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों पर विरोध प्रकट किया और कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र ही इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने की बात कही। 
हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। 
अंत में जय श्री राम, वन्दे मातरम,भारत माता की जय के पश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। 
इस दौरान विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • जिला परिषद सदस्य श्री संदीप कुमार के द्वारा किया गया शिलान्यास
    1
    जिला परिषद सदस्य श्री संदीप कुमार के द्वारा किया गया शिलान्यास
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Mr Dayashankar Yadav
    1
    Post by Mr Dayashankar Yadav
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • ​बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया सबडिवीजन क्रिकेट अकादमी से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यहाँ कोनबीर NHPC मैदान में अभ्यास के लिए रखे गए क्रिकेट मैट को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना से अकादमी के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी रोष है। ​ *प्रशिक्षण के दौरान जलता मिला मैट* ​अकादमी के कोच राजू राम ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है। जब वे शाम करीब 4:00 बजे बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देने के लिए मैदान पहुँचे, तो देखा कि लगभग ₹20,000 की लागत वाले मैट में आग लगी हुई है। आनन-फानन में कोच और बच्चों ने मिलकर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मैट पूरी तरह जलकर राख हो गया था। ​ *मैदान बना नशेड़ियों का अड्डा* ​कोच राजू राम ने मैदान की बदहाली और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि ​शाम ढलते ही खेल का मैदान नशेड़ियों का सुरक्षित ठिकाना बन जाता है। ​यहाँ अलग-अलग समूहों में बैठकर लोग शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।​नशेड़ी न केवल शराब पीते हैं, बल्कि बोतलों को फोड़कर पूरे ग्राउंड में कांच फैला देते हैं, जिससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है। *​गरीब खिलाड़ियों के भविष्य पर प्रहार* ​राजू राम ने भावुक होते हुए कहा कि यह केवल ₹20,000 के नुकसान की बात नहीं है, बल्कि उन गरीब बच्चों के भविष्य की क्षति है जो देहात क्षेत्रों से आकर यहाँ पसीना बहाते हैं। उन्होंने बताया कि इसी अकादमी से निकले बच्चे जिला और स्टेट लेवल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। ऐसे में संसाधनों का नष्ट होना इन खिलाड़ियों के मनोबल को तोड़ता है। *​प्रशासन से की गई अपील* ​अकादमी प्रबंधन और स्थानीय खिलाड़ियों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि ​मैदान में अवैध रूप से बैठने वाले नशेड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।​शाम के वक्त पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए ताकि खेल का मैदान सुरक्षित रह सके।
    3
    ​बसिया (गुमला): बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया सबडिवीजन क्रिकेट अकादमी से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। यहाँ कोनबीर NHPC मैदान में अभ्यास के लिए रखे गए क्रिकेट मैट को अज्ञात शरारती तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना से अकादमी के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में भारी रोष है।
​ *प्रशिक्षण के दौरान जलता मिला मैट* 
​अकादमी के कोच राजू राम ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है। जब वे शाम करीब 4:00 बजे बच्चों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देने के लिए मैदान पहुँचे, तो देखा कि लगभग ₹20,000 की लागत वाले मैट में आग लगी हुई है। आनन-फानन में कोच और बच्चों ने मिलकर पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मैट पूरी तरह जलकर राख हो गया था।
​ *मैदान बना नशेड़ियों का अड्डा* 
​कोच राजू राम ने मैदान की बदहाली और सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि ​शाम ढलते ही खेल का मैदान नशेड़ियों का सुरक्षित ठिकाना बन जाता है।
​यहाँ अलग-अलग समूहों में बैठकर लोग शराब और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।​नशेड़ी न केवल शराब पीते हैं, बल्कि बोतलों को फोड़कर पूरे ग्राउंड में कांच फैला देते हैं, जिससे बच्चों के चोटिल होने का खतरा बना रहता है।
*​गरीब खिलाड़ियों के भविष्य पर प्रहार* 
​राजू राम ने भावुक होते हुए कहा कि यह केवल ₹20,000 के नुकसान की बात नहीं है, बल्कि उन गरीब बच्चों के भविष्य की क्षति है जो देहात क्षेत्रों से आकर यहाँ पसीना बहाते हैं। उन्होंने बताया कि इसी अकादमी से निकले बच्चे जिला और स्टेट लेवल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। ऐसे में संसाधनों का नष्ट होना इन खिलाड़ियों के मनोबल को तोड़ता है।
*​प्रशासन से की गई अपील* 
​अकादमी प्रबंधन और स्थानीय खिलाड़ियों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि ​मैदान में अवैध रूप से बैठने वाले नशेड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।​शाम के वक्त पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए ताकि खेल का मैदान सुरक्षित रह सके।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • सिमडेगा : सीएनटी उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का बुधवार को अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।सिमडेगा पहुंचने से पूर्व एनोस एक्का कोलेबिरा में रुके, जहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी तेलेंगा खड़िया एवं बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलेबिरा में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।मीडिया से बातचीत के दौरान एनोस एक्का ने कहा कि वे एक आदिवासी नेता हैं और इसी कारण उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रभावशाली लोगों द्वारा सीएनटी नियमों का उल्लंघन कर जमीन की हेराफेरी की गई है, लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ हुई।उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई आदिवासी नेता इन दलों का साथ छोड़ता है तो उसे परेशान किया जाता है। उन्होंने खुद को इसका उदाहरण बताया।कोलेबिरा से सिमडेगा पहुंचने पर उनके समर्थकों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटे और उनका अभिनंदन किया। एनोस एक्का के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    सिमडेगा : सीएनटी उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद पूर्व मंत्री एनोस एक्का बुधवार को अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंचे। उनके आगमन पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जोरदार स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।सिमडेगा पहुंचने से पूर्व एनोस एक्का कोलेबिरा में रुके, जहां उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी तेलेंगा खड़िया एवं बिरसा मुंडा की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कोलेबिरा में भी उनका भव्य स्वागत किया गया।मीडिया से बातचीत के दौरान एनोस एक्का ने कहा कि वे एक आदिवासी नेता हैं और इसी कारण उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई प्रभावशाली लोगों द्वारा सीएनटी नियमों का उल्लंघन कर जमीन की हेराफेरी की गई है, लेकिन कार्रवाई केवल उनके खिलाफ हुई।उन्होंने राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा और कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यदि कोई आदिवासी नेता इन दलों का साथ छोड़ता है तो उसे परेशान किया जाता है। उन्होंने खुद को इसका उदाहरण बताया।कोलेबिरा से सिमडेगा पहुंचने पर उनके समर्थकों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर जुटे और उनका अभिनंदन किया। एनोस एक्का के आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • lagay lelo kariya chasma
    1
    lagay lelo kariya chasma
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ब्रेकिंग बलरामपुर सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, राजपुर एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर भड़की विधायक, बलरामपुर कलेक्टर को फोन कर दिया अल्टीमेटम, 24 घंटे के अंदर नहीं हटाने पर समर्थकों और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठने की दी चेतावनी, कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ किए नारेबाजी, भाजपा से सामरी विधायक है उद्धेश्वरी पैकरा।
    1
    ब्रेकिंग बलरामपुर 
सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम,
राजपुर एसडीएम और तहसीलदार को हटाने के लिए 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम,
निर्माण कार्य के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं होने पर भड़की विधायक, 
बलरामपुर कलेक्टर को फोन कर दिया अल्टीमेटम, 
24 घंटे के अंदर नहीं हटाने पर समर्थकों और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठने की दी चेतावनी,
कार्यकर्ताओं ने एसडीएम देवेंद्र प्रधान के खिलाफ किए नारेबाजी, 
भाजपा से सामरी विधायक है उद्धेश्वरी पैकरा।
    user_Mr Dayashankar Yadav
    Mr Dayashankar Yadav
    Local News Reporter शंकरगढ़, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • ​बसिया (गुमला): गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया शनिचर टोली में आज सुबह उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब चुटिया नदी में नहाने गई दो सगी और फुफेरी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान काजल कुमारी (20 वर्ष), पिता सुकेश लोहरा और उसकी फुफेरी बहन दीपशिखा कुमारी, पिता शनिचर लोहरा के रूप में हुई है। *​कैसे हुई घटना?* ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों बहनें बसिया सरना मैदान के पीछे स्थित चुटिया नदी में नहाने और कपड़े धोने गई थीं। दीपशिखा कुमारी कपड़े धोने के बाद जैसे ही नहाने के लिए पानी में उतरी, वह नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाई और अचानक डूबने लगी। ​अपनी बहन को डूबता देख काजल कुमारी ने बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन पानी गहरा होने के कारण काजल भी खुद को संभाल नहीं पाई और दोनों बहनें गहरे पानी में समा गईं। ​ *बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम* ​नदी में मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया और उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सकीं। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। काजल के पिता सुकेश लोहरा और गांव के अन्य युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला। *​अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित* ​आनन-फानन में दोनों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे शनिचर टोली गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
    2
    ​बसिया (गुमला): गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया शनिचर टोली में आज सुबह उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब चुटिया नदी में नहाने गई दो सगी और फुफेरी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान काजल कुमारी (20 वर्ष), पिता सुकेश लोहरा और उसकी फुफेरी बहन दीपशिखा कुमारी, पिता शनिचर लोहरा के रूप में हुई है।
*​कैसे हुई घटना?* 
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों बहनें बसिया सरना मैदान के पीछे स्थित चुटिया नदी में नहाने और कपड़े धोने गई थीं। दीपशिखा कुमारी कपड़े धोने के बाद जैसे ही नहाने के लिए पानी में उतरी, वह नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाई और अचानक डूबने लगी।
​अपनी बहन को डूबता देख काजल कुमारी ने बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन पानी गहरा होने के कारण काजल भी खुद को संभाल नहीं पाई और दोनों बहनें गहरे पानी में समा गईं।
​ *बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम* 
​नदी में मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया और उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सकीं। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। काजल के पिता सुकेश लोहरा और गांव के अन्य युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला।
*​अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित* 
​आनन-फानन में दोनों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे शनिचर टोली गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.