logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तैली टोली में पेयजल संकट पर सक्रिय हुए श्रद्धानंद बेसरा, जल्द समाधान का दिया भरोसा सिमडेगा:- पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा ने अपने गांव भ्रमण कार्यक्रम के तहत सिमडेगा प्रखंड के वंगरू पंचायत अंतर्गत तेली टोली गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। तेली टोली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा जल मीनार खराब होने के कारण करीब 40 घरों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि हर घर नल-जल योजना के तहत कनेक्शन उपलब्ध है, लेकिन जल मीनार के बंद होने से नियमित जलापूर्ति बाधित हो गई है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब 8-10 महीने पहले पंचायत मुखिया फंड से बने दूसरे जल मीनार से भी पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे स्थिति और भी विकट हो गई है।मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पेयजल समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारियों से समन्वय कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे।ग्रामीणों ने इस संबंध में उन्हें एक आवेदन पत्र भी सौंपा। तत्पश्चात बेसरा ने त्वरित पहल करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सिमडेगा के सहायक कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र जल मीनार की मरम्मत कराने की मांग की।

2 hrs ago
user_Satyam kumar keshri
Satyam kumar keshri
सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
2 hrs ago

तैली टोली में पेयजल संकट पर सक्रिय हुए श्रद्धानंद बेसरा, जल्द समाधान का दिया भरोसा सिमडेगा:- पूर्व भाजपा विधायक प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा ने अपने गांव भ्रमण कार्यक्रम के तहत सिमडेगा प्रखंड के वंगरू पंचायत अंतर्गत तेली टोली गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।गर्मी का मौसम शुरू होते ही क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। तेली टोली के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा जल मीनार खराब होने के कारण करीब 40 घरों में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। हालांकि हर घर नल-जल योजना के तहत कनेक्शन उपलब्ध है, लेकिन जल मीनार के बंद होने से नियमित जलापूर्ति बाधित हो गई है, जिससे लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने यह भी बताया कि करीब 8-10 महीने पहले पंचायत मुखिया फंड से बने दूसरे जल मीनार से भी पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है, जिससे स्थिति और भी विकट हो गई है।मामले को गंभीरता से लेते हुए श्रद्धानंद बेसरा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पेयजल समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि वे जल्द ही पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अधिकारियों से समन्वय कर समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेंगे।ग्रामीणों ने इस संबंध में उन्हें एक आवेदन पत्र भी सौंपा। तत्पश्चात बेसरा ने त्वरित पहल करते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, सिमडेगा के सहायक कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया और शीघ्र जल मीनार की मरम्मत कराने की मांग की।

More news from झारखंड and nearby areas
  • ​बसिया (गुमला): गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया शनिचर टोली में आज सुबह उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब चुटिया नदी में नहाने गई दो सगी और फुफेरी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान काजल कुमारी (20 वर्ष), पिता सुकेश लोहरा और उसकी फुफेरी बहन दीपशिखा कुमारी, पिता शनिचर लोहरा के रूप में हुई है। *​कैसे हुई घटना?* ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों बहनें बसिया सरना मैदान के पीछे स्थित चुटिया नदी में नहाने और कपड़े धोने गई थीं। दीपशिखा कुमारी कपड़े धोने के बाद जैसे ही नहाने के लिए पानी में उतरी, वह नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाई और अचानक डूबने लगी। ​अपनी बहन को डूबता देख काजल कुमारी ने बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन पानी गहरा होने के कारण काजल भी खुद को संभाल नहीं पाई और दोनों बहनें गहरे पानी में समा गईं। ​ *बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम* ​नदी में मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया और उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सकीं। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। काजल के पिता सुकेश लोहरा और गांव के अन्य युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला। *​अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित* ​आनन-फानन में दोनों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे शनिचर टोली गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
    2
    ​बसिया (गुमला): गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसिया शनिचर टोली में आज सुबह उस वक्त शोक की लहर दौड़ गई, जब चुटिया नदी में नहाने गई दो सगी और फुफेरी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान काजल कुमारी (20 वर्ष), पिता सुकेश लोहरा और उसकी फुफेरी बहन दीपशिखा कुमारी, पिता शनिचर लोहरा के रूप में हुई है।
*​कैसे हुई घटना?* 
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों बहनें बसिया सरना मैदान के पीछे स्थित चुटिया नदी में नहाने और कपड़े धोने गई थीं। दीपशिखा कुमारी कपड़े धोने के बाद जैसे ही नहाने के लिए पानी में उतरी, वह नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाई और अचानक डूबने लगी।
​अपनी बहन को डूबता देख काजल कुमारी ने बिना सोचे-समझे उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लेकिन पानी गहरा होने के कारण काजल भी खुद को संभाल नहीं पाई और दोनों बहनें गहरे पानी में समा गईं।
​ *बचाने की कोशिशें रहीं नाकाम* 
​नदी में मौजूद अन्य महिलाओं ने शोर मचाया और उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे सफल नहीं हो सकीं। घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी गई। काजल के पिता सुकेश लोहरा और गांव के अन्य युवकों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चियों को नदी से बाहर निकाला।
*​अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित* 
​आनन-फानन में दोनों को बसिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे शनिचर टोली गांव में इस हृदयविदारक घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
  • Post by Alex Shivansh
    1
    Post by Alex Shivansh
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार का सिसई में जोरदार स्वागत। गुमला जिला के कोंडरा रायडीह में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच उत्तर पूर्व व पूर्वी क्षेत्र ( झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार जी, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी, एवं रांची महानगर अध्यक्ष करण सिंह व मोनू वर्मा जी का हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक किशोर साहु की अगुवाई में सिसई प्रखंड के विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु,संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सुधीर ओहदार, सुप्रदीप साहु, सतेंद्र साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, मनोज वर्मा, रोहित घंटी, कृष्णा साहु, मदन साहु, शंभु चौहान, उदय कुशवाहा, अरुण नारायण सिंह, पारु ताम्रकर, संदीप, गजु, शिवपूजन, दिवाकर, दिलीप, अजय, गोलू, बबलू, सौरभ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिसई पहुँचने पर जीता पतरा में जोरदार स्वागत किया। वहीं पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड और रोहित शर्मा ने माला पहनाकर अंगवस्त्र व बुके देकर डॉ सुमन कुमार का जोरदार स्वागत किया । इस दौरान डॉ सुमन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों पर विरोध प्रकट किया और कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र ही इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने की बात कही। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। अंत में जय श्री राम, वन्दे मातरम,भारत माता की जय के पश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
    2
    हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार का सिसई में जोरदार स्वागत।
गुमला जिला के कोंडरा रायडीह में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच उत्तर पूर्व व पूर्वी क्षेत्र ( झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार जी, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी, एवं रांची महानगर अध्यक्ष करण सिंह व मोनू वर्मा जी का हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक किशोर साहु की अगुवाई में सिसई प्रखंड के विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु,संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सुधीर ओहदार, सुप्रदीप साहु, सतेंद्र साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, मनोज वर्मा, रोहित घंटी, कृष्णा साहु, मदन साहु, शंभु चौहान, उदय कुशवाहा, अरुण नारायण सिंह, पारु ताम्रकर, संदीप, गजु, शिवपूजन, दिवाकर, दिलीप, अजय, गोलू, बबलू, सौरभ सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिसई पहुँचने पर जीता पतरा में जोरदार स्वागत किया। वहीं पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड और रोहित शर्मा ने माला पहनाकर अंगवस्त्र व बुके देकर डॉ सुमन कुमार का जोरदार स्वागत किया । 
इस दौरान डॉ सुमन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ते जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों पर विरोध प्रकट किया और कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र ही इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने की बात कही। 
हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। 
अंत में जय श्री राम, वन्दे मातरम,भारत माता की जय के पश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। 
इस दौरान विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_कृष्णा कुमार साहु
    कृष्णा कुमार साहु
    रिपोर्टर सिसई, गुमला, झारखंड•
    4 hrs ago
  • महिला से छेड़छाड़ और घर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पहुँचा जेल चैनपुर थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ तथा घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तिलवारी निवासी डिफरें टोप्पो, पिता स्वर्गीय मिलियनुस टोप्पो, को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुमला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह दस बजे बताया गया कि आरोपी ने गांव की ही लगभग चालीस वर्षीय पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाना पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य सात / छब्बीस, दिनांक अठारह मार्च दो हजार छब्बीस को दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता दो हजार तेईस की धारा चौहत्तर, एक सौ पंद्रह उपधारा दो तथा तीन सौ इक्यावन उपधारा एक के तहत मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    1
    महिला से छेड़छाड़ और घर में तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पहुँचा जेल
चैनपुर थाना क्षेत्र के तिलवारी गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ तथा घर में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। तिलवारी निवासी डिफरें टोप्पो, पिता स्वर्गीय मिलियनुस टोप्पो, को आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद गुमला न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह दस बजे बताया गया कि आरोपी ने गांव की ही लगभग चालीस वर्षीय पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की थी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसके घर में जमकर तोड़फोड़ करते हुए नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाना पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना पुलिस ने चैनपुर थाना कांड संख्या शून्य सात / छब्बीस, दिनांक अठारह मार्च दो हजार छब्बीस को दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता दो हजार तेईस की धारा चौहत्तर, एक सौ पंद्रह उपधारा दो तथा तीन सौ इक्यावन उपधारा एक के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस अपराध और अपराधियों के विरुद्ध शून्य सहिष्णुता की नीति पर कार्य कर रही है। महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। गुमला जिले के कोंडरा रायडीह में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच उत्तर पूर्व व पूर्वी क्षेत्र ( झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार जी व हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी, एवं रांची महानगर अध्यक्ष करण सिंह, मोनू वर्मा जी का हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक किशोर साहु की अगुवाई में विहिप बजरंग दल सिसई के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु,संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सुधीर ओहदार, सुप्रदीप साहु, सतेंद्र साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, मनोज वर्मा, रोहित घंटी, कृष्णा साहु, मदन साहु, शंभु चौहान, उदय कुशवाहा, अरुण नारायण सिंह, पारु ताम्रकर, संदीप, गजु, शिवपूजन, दिवाकर, दिलीप, अजय, गोलू, बबलू, सौरभ सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिसई पहुँचने पर जीता पतरा में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड और रोहित शर्मा ने माला पहनाकर व अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनको सम्मानित किया। इस दौरान डॉ सुमन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र ही इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने की बात कही। हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। अंत में जय श्री राम, वन्दे मातरम,भारत माता की जय के पश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
    4
    सिसई (गुमला)। गुमला जिले के कोंडरा रायडीह में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर शामिल होने जा रहे आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक व हिन्दू जागरण मंच उत्तर पूर्व व पूर्वी क्षेत्र ( झारखंड, बिहार, बंगाल एवं ओडिशा) के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ सुमन कुमार जी व हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा जी, एवं रांची महानगर अध्यक्ष करण सिंह, मोनू वर्मा जी का हिन्दू जागरण मंच के संरक्षक किशोर साहु की अगुवाई में विहिप बजरंग दल सिसई के प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहु,संरक्षक मुकेश श्रीवास्तव डेविड, रोहित शर्मा, सुधीर ओहदार, सुप्रदीप साहु, सतेंद्र साहु, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय महतो, मनोज वर्मा, रोहित घंटी, कृष्णा साहु, मदन साहु, शंभु चौहान, उदय कुशवाहा, अरुण नारायण सिंह, पारु ताम्रकर, संदीप, गजु, शिवपूजन, दिवाकर, दिलीप, अजय, गोलू, बबलू, सौरभ सहित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके सिसई पहुँचने पर जीता पतरा में जोरदार स्वागत किया गया। 
वहीं पंकज साहु, मुकेश श्रीवास्तव डेविड और रोहित शर्मा ने माला पहनाकर व अंगवस्त्र एवं बुके देकर उनको सम्मानित किया। 
इस दौरान डॉ सुमन जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना होगा। उन्होंने प्रदेश में बढ़ते जा रहे लव जिहाद और धर्मांतरण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए शीघ्र ही इसपर पूर्ण रूप से अंकुश लगाए जाने की बात कही। 
हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम शर्मा ने संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को गांव गांव जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही। 
अंत में जय श्री राम, वन्दे मातरम,भारत माता की जय के पश्चात कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। 
इस दौरान विहिप बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • Post by Sunderam Keshri
    1
    Post by Sunderam Keshri
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों को अग्रसारित किया।जनता दरबार में मुख्य रूप से कुरडेग-गाड़ियाजोर मुख्य पथ चौड़ीकरण से संबंधित अधिग्रहित भूमि को छोड़कर शेष भूमि को प्रतिबंधित सूची से मुक्त करने, रसोईयों के लंबित मानदेय भुगतान, ग्राम कोल्यादमर एवं बंगारू पहाड़ टोली से जामडांट तक सड़क एवं गार्डवाल निर्माण, पेयजल संकट, दर्ज मामलों में सुनवाई एवं कार्रवाई नहीं होने, आवास योजनाओं (प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास) का लाभ दिलाने एवं लंबित किस्त भुगतान, रोजगार उपलब्ध कराने, आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन, घर की मरम्मति, चापाकल खुदाई में बाधा, जमीन मापी एवं मैरिज सर्टिफिकेट निर्गत नहीं करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें तथा लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, नजारत उप समाहर्ता-सह-सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री समीर रेनियर खालखो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा कंचन सिंह ने समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं रखीं। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए मामलों को अग्रसारित किया।जनता दरबार में मुख्य रूप से कुरडेग-गाड़ियाजोर मुख्य पथ चौड़ीकरण से संबंधित अधिग्रहित भूमि को छोड़कर शेष भूमि को प्रतिबंधित सूची से मुक्त करने, रसोईयों के लंबित मानदेय भुगतान, ग्राम कोल्यादमर एवं बंगारू पहाड़ टोली से जामडांट तक सड़क एवं गार्डवाल निर्माण, पेयजल संकट, दर्ज मामलों में सुनवाई एवं कार्रवाई नहीं होने, आवास योजनाओं (प्रधानमंत्री आवास एवं अबुआ आवास) का लाभ दिलाने एवं लंबित किस्त भुगतान, रोजगार उपलब्ध कराने, आंगनवाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन, घर की मरम्मति, चापाकल खुदाई में बाधा, जमीन मापी एवं मैरिज सर्टिफिकेट निर्गत नहीं करने जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करें तथा लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी दयानंद कार्जी, नजारत उप समाहर्ता-सह-सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री समीर रेनियर खालखो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • ye bhai gadi me fash gaya hai✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨
    1
    ye bhai gadi me fash gaya hai✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय कुम्हार मोड़ सिसई व राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सोंगरा, सिसई के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया। योग गुरु गजराज महतो ने प्रातः 5 बजे आश्रम बालिका विद्यालय में 12 यौगिक जॉगिंग कराते हुए योगाभ्यास प्रारंभ किया। योगगुरु ने योगाभ्यास कर रहे सभी योग जनों को बताया कि प्रतिदिन हमें सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने आराध्य देव का ध्यान व धरती मां को सहृदय से नमन करना चाहिए। एवं अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए।इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत होकर स्वच्छ व खुले वतावरण जहां हरियाली हो ऐसे स्थान में प्रति दिन कम से कम आधा घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। इससे दिन भर तन मन की स्फुर्ति बनी रहती है। इसके लिए उन्होंने तीन जीवन दायिनी प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम, बैठकर व लेटकर करने वाले आसनों के बारे में बताया। वहीं ध्यान मुद्रा मे बैठकर माइग्रेन और तनाव से छुटकारा पाने हेतु अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित करने को बताया। और अंत में ईश वंदन के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।
    4
    सिसई (गुमला)। प्रखंड क्षेत्र के आश्रम बालिका आवासीय विद्यालय कुम्हार मोड़ सिसई व राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय सोंगरा, सिसई के छात्र -छात्राओं एवं शिक्षकों को योगाभ्यास कराया गया।
योग गुरु गजराज महतो ने प्रातः 5 बजे आश्रम बालिका विद्यालय में  12 यौगिक जॉगिंग कराते हुए योगाभ्यास प्रारंभ किया। 
योगगुरु ने योगाभ्यास कर रहे सभी योग जनों को बताया कि प्रतिदिन हमें सूर्योदय से पूर्व उठकर अपने आराध्य देव का ध्यान व धरती मां को सहृदय से नमन करना चाहिए। एवं अपने माता पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेना चाहिए।इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत होकर स्वच्छ व खुले वतावरण जहां हरियाली हो ऐसे स्थान में प्रति दिन कम से कम आधा घंटा योगाभ्यास करना चाहिए। इससे दिन भर तन मन की स्फुर्ति बनी रहती है। 
इसके लिए उन्होंने तीन जीवन दायिनी प्राणायाम के साथ सूक्ष्म व्यायाम, बैठकर व लेटकर करने वाले आसनों के बारे में बताया। वहीं ध्यान मुद्रा मे बैठकर माइग्रेन और तनाव से छुटकारा पाने हेतु अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए हृदय चक्र में ध्यान केंद्रित करने को बताया।
और अंत में ईश वंदन के साथ योगाभ्यास का समापन किया गया।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.