19 अप्रैल को होगी झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 10 केंद्रों पर 3780 अभ्यर्थी होंगे शामिल सिमडेगा: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक कर परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संत मेरिज हाई स्कूल सामटोली, उर्स लाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, संत अन्ना हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स प्लस 2 विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एसएस प्लस टू हाई स्कूल (बालक), सिमडेगा कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी एवं संत जेवियर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 3780 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी। केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं आइरिस स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, बिजली, जनरेटर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था के लिए 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष (6207651659) सक्रिय रहेगा।पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं कोलेबिरा घाटी में जाम की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर परीक्षा को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।

- हंसते रहो कैफे स्थान -रेंगारी रोड, जमादोहर टंगर टोली #hansaterahocafe1
- सिमडेगा: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक कर परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।जिले में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें संत मेरिज हाई स्कूल सामटोली, उर्स लाइन कॉन्वेंट उच्च विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, संत अन्ना हाई स्कूल, एसएस गर्ल्स प्लस 2 विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, एसएस प्लस टू हाई स्कूल (बालक), सिमडेगा कॉलेज, डीएवी पब्लिक स्कूल टुकुपानी एवं संत जेवियर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 3780 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे तथा दूसरी पाली के लिए दोपहर 1 बजे तक रिपोर्टिंग करनी होगी। केंद्र में प्रवेश से पूर्व सघन जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं आइरिस स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।उपायुक्त ने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, शौचालय, बिजली, जनरेटर एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधि-व्यवस्था के लिए 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से जिला नियंत्रण कक्ष (6207651659) सक्रिय रहेगा।पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं कोलेबिरा घाटी में जाम की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य कर परीक्षा को सफल बनाने का निर्देश दिया गया।1
- जशपुर जिले के बगीचा एवं सन्नाकेतेतर ें hedgexfunc हेडजेक्सफंड) नेटवर्क कंपनी के नाम पर ग्रामीणों को रुपए दुगुना करने का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता उर्मिला बाई की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत अपराध दर्ज किया गया Sँ निवेश पर रकम दृगूनी होने के लालच में कर्ड ग्रामीणों ने पैसे लगाए, लेकिन कंपनी बंद होने पर ठगी का खुलासा हआ गिरफ्तार आरोपी शिवशंकर राम (29 वर्षे), ग्राम घाघरा, थाना सन्ना मीनी बाई (52 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना लोदाम कालेश्वर राम (48 वर्ष), ग्राम रूपसेरा भलमंडा, थाना अनिल लकडा (50 वर्ष), ग्राम जरिया बरटोली, चौकी मनोरा शिवनाथ राम (27 वर्ष), ग्राम दमेरा रायकोना नीरा सिंह (36 वर्ष), दरबारी टोली जशपुर आरोपी शिवशंकर राम के कब्जे से टोयोटा टायजर कार (JH-01FU-9460) भी पुलिस द्वारा जप्त की गई है। पूलिस की जांच जारी है। पीडितों की संख्या बढने एवं उगी की रकम लाखों में होने की संभावना है सावधान रहें - जल्दी पैसा दोगुना करने का लालच् अक्सर ठगी साबित होता है।1
- Post by Pawan arya1
- सरियाः विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा, सुसराल के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग1
- गुमला जिले ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता का परिचय देते हुए 11वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में पूरे झारखंड में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा आयोजित इस परीक्षा में जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.6% रहा। कक्षा 11वीं में जहां छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66% रहा वहीं छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.54% रहा।इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे जिला प्रशासन की सुदृढ़ रणनीति और निरंतर प्रयास रहे। ज्ञात हो कि उपायुक्त गुमला के नेतृत्व में कोर टीम का गठन किया गया, जिसमें शिक्षा विभाग एवं अन्य पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारियाँ दी गईं। पिछले वर्षों में शिक्षा कर भेंट गतिविधि के प्रयास सहित सहित वर्तमान उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा शिक्षा व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग एवं सिलेबस पूर्णता के साथ दोहराव, जिला कंट्रोल रूम की स्थापना, बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के अंतर्गत विद्यालयों के साथ पदाधिकारी टैगिंग एवं सतत मार्गदर्शन जैसे कई नवाचार किए गए।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस सफलता को गुमला के सभी छात्र छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि “यह सफलता टीम वर्क, सतत मॉनिटरिंग और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है। हमें विश्वास है कि 12वीं बोर्ड में भी गुमला जिला इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को दोहराएगा।” इस उपलब्धि पर उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक सहित जिले के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस उत्कृष्ट परिणाम की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम बताया।जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- बीते दिनों हुए उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने का मामला प्रकाश में आया था। जिसमें से कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ली थी। झारखंड में जिसको लेकर लगातार चर्चाएं हो रही है। वही सिसई प्रखंड के आदिवासी नेता सोमेश्वर उरांव ने भी झारखंड सरकार को घेरते हुए कहा आप झारखंड का विकास नहीं विनाश कर रहे हैं।1
- सिमडेगा:-जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक कार से लगभग 28 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा होते हुए एक कार में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर भुकुमुंडा गोलाई चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।इसी दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भूरे टेप में लिपटे 14 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 27.998 किलोग्राम है।इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), राहुल कुमार सिंह (26 वर्ष) एवं अर्पणा मंडल शामिल हैं। सभी आरोपी कोलकाता से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक होंडा सिटी कार (WB02AH6736) तथा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।1