logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा-वृन्दावन से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नरों के दो गुटों के बीच गंभीर विवाद सामने आया है। विवाद का मुख्य कारण बधाई मांगने के अधिकार क्षेत्र को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक किन्नर द्वारा दूसरे के निर्धारित इलाके में जाकर बधाई मांगने पर स्थानीय गुट ने नाराजगी जताई। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि इस विवाद के दौरान एक किन्नर को चलते टेम्पो से खींचकर उसके साथ मारपीट की गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे लेकर स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

1 day ago
user_प्रभु दयाल वर्मा
प्रभु दयाल वर्मा
Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

मथुरा-वृन्दावन से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नरों के दो गुटों के बीच गंभीर विवाद सामने आया है। विवाद का मुख्य कारण बधाई मांगने के अधिकार क्षेत्र को बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, एक किन्नर द्वारा दूसरे के निर्धारित इलाके में जाकर बधाई मांगने पर स्थानीय गुट ने नाराजगी जताई। वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि इस विवाद के दौरान एक किन्नर को चलते टेम्पो से खींचकर उसके साथ मारपीट की गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे लेकर स्थानीय स्तर पर काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आगरा के बाह (पिनाहट) क्षेत्र में बासौनी पुलिस पर एक चोर को पकड़ने के बाद रिश्वत लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। थाना बासौनी क्षेत्र के उमरैठा भराय निवासी पीड़ित ने थाने में तैनात दरोगा विनीत कुमार पर मोटी रकम लेकर चोर को छोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इस पूरे मामले की शुरुआत 1 जुलाई को हुई थी, जब पीड़ित के घर से पीतल की परात और अन्य सामान चोरी हो गया था। पीड़ित ने इस संबंध में बासौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और बाद में खुद ही आरोपी चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पिनाहट में नदगवां रोड स्थित चिलर के पास एक कबाड़े की दुकान से चोरी की गई पीतल की परात भी बरामद कर ली गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इतनी बरामदगी के बावजूद दरोगा विनीत कुमार ने मोटी रकम लेकर मुख्य चोर और उसके साथ पकड़े गए अन्य चोरों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया। जब पीड़ित ने इस बारे में पूछताछ की, तो दरोगा ने उन्हें गुमराह करते हुए दावा किया कि चोर थाने से भाग गया है। बासौनी पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नाराज पीड़ित अब इस मामले की शिकायत डीसीपी पूर्वी से करने की तैयारी कर रहे हैं।
    1
    आगरा के बाह (पिनाहट) क्षेत्र में बासौनी पुलिस पर एक चोर को पकड़ने के बाद रिश्वत लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। थाना बासौनी क्षेत्र के उमरैठा भराय निवासी पीड़ित ने थाने में तैनात दरोगा विनीत कुमार पर मोटी रकम लेकर चोर को छोड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

इस पूरे मामले की शुरुआत 1 जुलाई को हुई थी, जब पीड़ित के घर से पीतल की परात और अन्य सामान चोरी हो गया था। पीड़ित ने इस संबंध में बासौनी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी और बाद में खुद ही आरोपी चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसके बाद पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पिनाहट में नदगवां रोड स्थित चिलर के पास एक कबाड़े की दुकान से चोरी की गई पीतल की परात भी बरामद कर ली गई थी।

पीड़ित का आरोप है कि इतनी बरामदगी के बावजूद दरोगा विनीत कुमार ने मोटी रकम लेकर मुख्य चोर और उसके साथ पकड़े गए अन्य चोरों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया। जब पीड़ित ने इस बारे में पूछताछ की, तो दरोगा ने उन्हें गुमराह करते हुए दावा किया कि चोर थाने से भाग गया है। बासौनी पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नाराज पीड़ित अब इस मामले की शिकायत डीसीपी पूर्वी से करने की तैयारी कर रहे हैं।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह में सड़क की कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद ही एक बड़ा फैसला लिया है। सड़क को लेकर कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर ग्रामवासियों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और खुद ही इस सड़क को चलने लायक बना दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के बाह में सड़क की कोई सुनवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने खुद ही एक बड़ा फैसला लिया है। सड़क को लेकर कोई सुनवाई न होने से परेशान होकर ग्रामवासियों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और खुद ही इस सड़क को चलने लायक बना दिया।
    user_Boby Yadav
    Boby Yadav
    बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • आगरा के बाह तहसील के अंतर्गत थाना बासौनी पुलिस पर एक चोर को पकड़ने के बाद मोटी रकम लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। उमरैठा भराय के रहने वाले पीड़ित ने थाना बासौनी में तैनात दरोगा विनीत कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद बासौनी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटनाक्रम के अनुसार, बीते 1 जुलाई को पीड़ित के घर से पीतल की परात और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था, जिसकी बाकायदा प्राथमिकी थाना बासौनी में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी चोर को खुद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पिनाहट के नदगवां रोड स्थित चिलर के पास एक कबाड़े की दुकान से चोरी की गई पीतल की परात भी बरामद कर ली गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इतनी बड़ी बरामदगी और ठोस सबूतों के बावजूद दरोगा विनीत कुमार ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के चोर को छोड़ दिया। इसके साथ ही, चोर के अन्य साथियों को भी पकड़ने के बाद छोड़ दिया गया। जब पीड़ित ने इस पर सवाल किया, तो दरोगा ने उसे गुमराह करते हुए कहा कि चोर थाने से भाग गया है। बासौनी पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नाराज पीड़ित अब इस पूरे मामले की शिकायत डीसीपी पूर्वी से करने जा रहा है।
    1
    आगरा के बाह तहसील के अंतर्गत थाना बासौनी पुलिस पर एक चोर को पकड़ने के बाद मोटी रकम लेकर छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। उमरैठा भराय के रहने वाले पीड़ित ने थाना बासौनी में तैनात दरोगा विनीत कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सनसनी फैला दी है। इस गंभीर मामले के सामने आने के बाद बासौनी पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

घटनाक्रम के अनुसार, बीते 1 जुलाई को पीड़ित के घर से पीतल की परात और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था, जिसकी बाकायदा प्राथमिकी थाना बासौनी में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद पीड़ित ने आरोपी चोर को खुद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पकड़े गए चोर की निशानदेही पर पिनाहट के नदगवां रोड स्थित चिलर के पास एक कबाड़े की दुकान से चोरी की गई पीतल की परात भी बरामद कर ली गई थी।

पीड़ित का आरोप है कि इतनी बड़ी बरामदगी और ठोस सबूतों के बावजूद दरोगा विनीत कुमार ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के चोर को छोड़ दिया। इसके साथ ही, चोर के अन्य साथियों को भी पकड़ने के बाद छोड़ दिया गया। जब पीड़ित ने इस पर सवाल किया, तो दरोगा ने उसे गुमराह करते हुए कहा कि चोर थाने से भाग गया है। बासौनी पुलिस की इस कार्यप्रणाली से नाराज पीड़ित अब इस पूरे मामले की शिकायत डीसीपी पूर्वी से करने जा रहा है।
    user_विद्याराम वर्मा पत्रकार
    विद्याराम वर्मा पत्रकार
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सिंह यादव एक अल्प दौरे पर भिंड के लहार पहुंच रहे हैं। वे कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगे, जहां वे जिले के निवासियों को कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे।
    1
    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सिंह यादव एक अल्प दौरे पर भिंड के लहार पहुंच रहे हैं। वे कुछ ही देर में यहां पहुंचेंगे, जहां वे जिले के निवासियों को कई करोड़ रुपये के विकास कार्यों की बड़ी सौगात देंगे।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुरैना जिले के पोरसा स्थित सांदीपनि विद्यालय, राजौधा में समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षित स्वास्थ्य प्रचारक राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बहुत ही सरल और वैज्ञानिक भाषा में मधुमेह के कारण, इससे बचाव और संतुलित जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रसिद्ध मधुमेह शोधकर्ता एवं राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ. रविंद्र नांदेड़कर का सपना 'मधुमेह मुक्त भारत' का निर्माण करना है और इसी उद्देश्य को लेकर देशभर में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राजेश श्रीवास्तव ने शरीर की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि डायबिटीज कोई बीमारी नहीं बल्कि चयापचय (मेटाबॉलिज्म) से जुड़ा एक डिसऑर्डर है, जिससे डरने के बजाय समझने की जरूरत है। उन्होंने इंसुलिन की भूमिका और जंक फूड व अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबे समय तक अनियंत्रित मधुमेह रहने से हृदय, किडनी, आंखें, नसें और पैर प्रभावित हो सकते हैं। कार्यशाला में अनुयांश आरोग्य प्रतिष्ठान द्वारा संचालित सामाजिक पहल की भी जानकारी दी गई, जो 0 से 18 वर्ष तक के टाइप-1 मधुमेह से प्रभावित बच्चों के लिए सहायता, परामर्श और जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करती है। स्वास्थ्य प्रचारक ने 'उचित आहार, उचित विहार और उचित उपचार' का मंत्र देते हुए बच्चों को भोजन के दौरान टीवी या मोबाइल न देखने और संतुलित भोजन अपनाने की सलाह दी। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के उपप्राचार्य संजय शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने विद्यालय में ऐसी स्वास्थ्य कार्यशालाएं हर महीने आयोजित करने का सुझाव दिया, जबकि संचालन संतोष उपाध्याय ने किया। कार्यशाला के अंत में विद्यालय के समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
    1
    मुरैना जिले के पोरसा स्थित सांदीपनि विद्यालय, राजौधा में समाज में मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से एक विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय प्रशिक्षित स्वास्थ्य प्रचारक राजेश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को बहुत ही सरल और वैज्ञानिक भाषा में मधुमेह के कारण, इससे बचाव और संतुलित जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुप्रसिद्ध मधुमेह शोधकर्ता एवं राष्ट्रपति से सम्मानित डॉ. रविंद्र नांदेड़कर का सपना 'मधुमेह मुक्त भारत' का निर्माण करना है और इसी उद्देश्य को लेकर देशभर में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

राजेश श्रीवास्तव ने शरीर की कार्यप्रणाली समझाते हुए बताया कि डायबिटीज कोई बीमारी नहीं बल्कि चयापचय (मेटाबॉलिज्म) से जुड़ा एक डिसऑर्डर है, जिससे डरने के बजाय समझने की जरूरत है। उन्होंने इंसुलिन की भूमिका और जंक फूड व अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने चेतावनी दी कि लंबे समय तक अनियंत्रित मधुमेह रहने से हृदय, किडनी, आंखें, नसें और पैर प्रभावित हो सकते हैं। कार्यशाला में अनुयांश आरोग्य प्रतिष्ठान द्वारा संचालित सामाजिक पहल की भी जानकारी दी गई, जो 0 से 18 वर्ष तक के टाइप-1 मधुमेह से प्रभावित बच्चों के लिए सहायता, परामर्श और जागरूकता सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास करती है। स्वास्थ्य प्रचारक ने 'उचित आहार, उचित विहार और उचित उपचार' का मंत्र देते हुए बच्चों को भोजन के दौरान टीवी या मोबाइल न देखने और संतुलित भोजन अपनाने की सलाह दी।

इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के उपप्राचार्य संजय शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह तोमर और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्रीकांत शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता ने विद्यालय में ऐसी स्वास्थ्य कार्यशालाएं हर महीने आयोजित करने का सुझाव दिया, जबकि संचालन संतोष उपाध्याय ने किया। कार्यशाला के अंत में विद्यालय के समस्त शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।
    user_Mahaveer Jain
    Mahaveer Jain
    Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में अरुण खटीक केस में एक नया मोड़ आ गया है। इस पूरे मामले में अचानक दक्ष चौधरी की एंट्री हुई है, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के फ़िरोज़ाबाद में अरुण खटीक केस में एक नया मोड़ आ गया है। इस पूरे मामले में अचानक दक्ष चौधरी की एंट्री हुई है, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है।
    user_AWAZ TV UTTAR PRADESH
    AWAZ TV UTTAR PRADESH
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आगरा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने सरकार के खिलाफ "चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़" का नारा देते हुए कड़ा रुख अपनाया। राम मंदिर चोरी प्रकरण का मुद्दा उठाते हुए सचिन पायलट ने कहा कि इस पूरे मामले में की जा रही एसआईटी (SIT) की जांच बेहद नाकाफी है। उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि ट्रस्ट के कर्ताधर्ताओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। प्राथमिकी (FIR) में मुख्य लोगों का नाम शामिल न किए जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल छोटी मछलियों को ही निशाना बनाया जा रहा है। पायलट ने उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मांग की कि जनता के इन तमाम तीखे सवालों का जवाब देने के लिए सरकार को खुद आगे आना चाहिए।
    1
    आगरा में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा जुबानी हमला बोला है। उन्होंने सरकार के खिलाफ "चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़" का नारा देते हुए कड़ा रुख अपनाया।

राम मंदिर चोरी प्रकरण का मुद्दा उठाते हुए सचिन पायलट ने कहा कि इस पूरे मामले में की जा रही एसआईटी (SIT) की जांच बेहद नाकाफी है। उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि ट्रस्ट के कर्ताधर्ताओं पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। प्राथमिकी (FIR) में मुख्य लोगों का नाम शामिल न किए जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में केवल छोटी मछलियों को ही निशाना बनाया जा रहा है।

पायलट ने उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार को आड़े हाथों लेते हुए मांग की कि जनता के इन तमाम तीखे सवालों का जवाब देने के लिए सरकार को खुद आगे आना चाहिए।
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा के एत्माद्दौला में मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी का हवालात के भीतर माफी मांगने का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में एत्माद्दौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
    1
    आगरा के एत्माद्दौला में मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी रफीक को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के बाद आरोपी का हवालात के भीतर माफी मांगने का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पूरे मामले में एत्माद्दौला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.