logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खेड़ीसावलीगढ़ में फ्री हेल्थ चैकप एवम फ्री अंगप्रत्यारोपन शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम सेवा भारती एवम लोक भारती शिक्षण समिति तथा समृद्धि हेल्थ केयर के तत्वाधान में आयोजित किया गया है

17 hrs ago
user_Manohar agrval Agrawal
Manohar agrval Agrawal
Photographer Betul, Madhya Pradesh•
17 hrs ago

खेड़ीसावलीगढ़ में फ्री हेल्थ चैकप एवम फ्री अंगप्रत्यारोपन शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम सेवा भारती एवम लोक भारती शिक्षण समिति तथा समृद्धि हेल्थ केयर के तत्वाधान में आयोजित किया गया है

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • बैतूल से हजारों किलोमीटर दूर सीमा पार पहुंची संवेदनाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, की मदद से नेपाली युवक को मिला सम्मानजनक अंतिम सफर जब कोई नहीं था साथ, तब आगे आए हेमंत खंडेलवाल: 1800 किमी दूर नेपाल पहुंचेगी पार्थिव देह राष्ट्रीय हिंदू सेना ने निभाया मानवता का धर्म, नेपाली परिवार को संकट में दिया सहारा फोटो - बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का संकल्प है। समय-समय पर उनकी दरियादिली और मानवीय संवेदनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार जो उदाहरण सामने आया है, उसने इंसानियत की नई मिसाल कायम कर दी है। बैतूल से की गई यह मदद की देश की सीमाओं को पार करते हुए नेपाल तक पहुंची है। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना और उसके प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय भी पीड़ित परिवार का सहारा बने। राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला मीडिया प्रमुख अंश अग्रवाल के अनुसार, नेपाल के कंचनपुर जिला, नगर पालिका भीमदत्त निवासी रमेश दमाई (उम्र 29 वर्ष), पिता हंसराम दमाई और माता मधू दमाई की 16 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजपुर मलकापुर के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। रमेश अपनी दो भतीजियों और उनकी माताजी के साथ दिल्ली से चेन्नई की यात्रा कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। - राष्ट्रीय हिंदू सेना बनी सहारा घटना के बाद मृतक की माताजी ने पुलिस से मदद की अपील की। गंज थाना पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय से संपर्क किया। इसके बाद संगठन के सदस्य तत्काल हरकत में आए और मृतक के परिजनों से संपर्क कर गंज थाना पहुंचकर उनकी पीड़ा को समझा और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। - नेपाल ले जाने की जिद, आर्थिक स्थिति बनी बाधा राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे शव को अपने देश नेपाल ले जाने में सक्षम नहीं थे। संगठन की ओर से उन्हें बैतूल में ही हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया गया, लेकिन नेपाल में मौजूद अन्य परिजनों की इच्छा के चलते परिवार शव को अपने देश ले जाना चाहता था। - हेमंत खंडेलवाल आगे आए, उठाया पूरा खर्च इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से संपर्क कर मदद की अपील की। हेमंत खंडेलवाल ने बिना देर किए तुरंत सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया और मृतक के शव को नेपाल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सहित पूरे खर्च की जिम्मेदारी उठाई। शनिवार शाम 7 बजे परिवार के साथ मृतक के शव को राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों द्वारा एंबुलेंस से रवाना किया गया। उनकी इस पहल से एक असहाय परिवार को बड़ा सहारा मिला। - सेवा का कारवां, सीमा पार पहुंची इंसानियत यह पूरा घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि सेवा का भाव यदि सच्चा हो तो वह सीमाओं में बंधा नहीं रहता। इस दौरान प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इंग्लिश सुभा।मिंगले, युवा मंत्री रोहित मालवीय, नगर युवा उपाध्यक्ष विदित मालवीय और सदस्य पीयूष सिहाने भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    बैतूल से हजारों किलोमीटर दूर सीमा पार पहुंची संवेदनाएं
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, की मदद से नेपाली युवक को मिला सम्मानजनक अंतिम सफर
जब कोई नहीं था साथ, तब आगे आए हेमंत खंडेलवाल: 1800 किमी दूर नेपाल पहुंचेगी पार्थिव देह
राष्ट्रीय हिंदू सेना ने निभाया मानवता का धर्म, नेपाली परिवार को संकट में दिया सहारा
फोटो - 
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का संकल्प है। समय-समय पर उनकी दरियादिली और मानवीय संवेदनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार जो उदाहरण सामने आया है, उसने इंसानियत की नई मिसाल कायम कर दी है। बैतूल से की गई यह मदद की देश की सीमाओं को पार करते हुए नेपाल तक पहुंची है। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना और उसके प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय भी पीड़ित परिवार का सहारा बने।
राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला मीडिया प्रमुख अंश अग्रवाल के अनुसार, नेपाल के कंचनपुर जिला, नगर पालिका भीमदत्त निवासी रमेश दमाई (उम्र 29 वर्ष), पिता हंसराम दमाई और माता मधू दमाई की 16 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजपुर मलकापुर के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। रमेश अपनी दो भतीजियों और उनकी माताजी के साथ दिल्ली से चेन्नई की यात्रा कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
- राष्ट्रीय हिंदू सेना बनी सहारा
घटना के बाद मृतक की माताजी ने पुलिस से मदद की अपील की। गंज थाना पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय से संपर्क किया। इसके बाद संगठन के सदस्य तत्काल हरकत में आए और मृतक के परिजनों से संपर्क कर गंज थाना पहुंचकर उनकी पीड़ा को समझा और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
- नेपाल ले जाने की जिद, आर्थिक स्थिति बनी बाधा
राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे शव को अपने देश नेपाल ले जाने में सक्षम नहीं थे। संगठन की ओर से उन्हें बैतूल में ही हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया गया, लेकिन नेपाल में मौजूद अन्य परिजनों की इच्छा के चलते परिवार शव को अपने देश ले जाना चाहता था।
- हेमंत खंडेलवाल आगे आए, उठाया पूरा खर्च
इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से संपर्क कर मदद की अपील की। हेमंत खंडेलवाल ने बिना देर किए तुरंत सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया और मृतक के शव को नेपाल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सहित पूरे खर्च की जिम्मेदारी उठाई। शनिवार शाम 7 बजे परिवार के साथ मृतक के शव को राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों द्वारा एंबुलेंस से रवाना किया गया। उनकी इस पहल से एक असहाय परिवार को बड़ा सहारा मिला।
- सेवा का कारवां, सीमा पार पहुंची इंसानियत
यह पूरा घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि सेवा का भाव यदि सच्चा हो तो वह सीमाओं में बंधा नहीं रहता। इस दौरान प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इंग्लिश सुभा।मिंगले, युवा मंत्री रोहित मालवीय, नगर युवा उपाध्यक्ष विदित मालवीय और सदस्य पीयूष सिहाने भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Nitin Agrawal Journalist Today Voice News Journalist बैतूल
    Journalist Betul, Madhya Pradesh•
    21 hrs ago
  • गंज थाना पुलिस की कार्यवाही श्री जटाशंकर मंदिर धाम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 🔹 *चोरी गया चांदी का सामान एवं नगदी बरामद* 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। 🔹इसी क्रम में दिनांक 17.04.2026 को फरियादी मनीष सिंह रघुवंशी, निवासी ग्राम राठीपुर द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री जटाशंकर मंदिर धाम से श्री हनुमान जी के चांदी के आभूषण (तिलक, बोहे, हाथ एवं पैर की पट्टियां) तथा दान पेटी से लगभग 3000 रुपये नगद चोरी कर लिये गये हैं। प्रकरण में थाना गंज में *अपराध क्रमांक 101/26 धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। 🔹विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राठीपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी का चांदी का सामान बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास पिता मोजीलाल मालवी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ससुद्रा थाना आमला बताया तथा जटाशंकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया। 🔹आरोपी के कब्जे से श्री हनुमान जी की मूर्ति के चांदी के तिलक, हाथ एवं पैर के कड़ेनुमा पट्टे, बोहे तथा नगद 2,500 रुपये बरामद किये गये। 🔹आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। 🔹 *विशेष योगदान* उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, सहायक उपनिरीक्षक राममूरत वर्मा, प्रधान आरक्षक मंतराम सरयाम, आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक नरेन्द्र धुर्वे एवं आरक्षक नवीन रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक की अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके।
    1
    गंज थाना पुलिस की कार्यवाही श्री जटाशंकर मंदिर धाम में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
🔹 *चोरी गया चांदी का सामान एवं नगदी बरामद* 
🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु  लगातार कार्यवाही की जा रही है।
🔹इसी क्रम में दिनांक 17.04.2026 को फरियादी मनीष सिंह रघुवंशी, निवासी ग्राम राठीपुर द्वारा थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा श्री जटाशंकर मंदिर धाम से श्री हनुमान जी के चांदी के आभूषण (तिलक, बोहे, हाथ एवं पैर की पट्टियां) तथा दान पेटी से लगभग 3000 रुपये नगद चोरी कर लिये गये हैं।
प्रकरण में थाना गंज में *अपराध क्रमांक 101/26 धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।
🔹विवेचना के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम राठीपुर में एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी का चांदी का सामान बेचने का प्रयास कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं संदिग्ध को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास पिता मोजीलाल मालवी, उम्र 30 वर्ष, निवासी ससुद्रा थाना आमला बताया तथा जटाशंकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया।
🔹आरोपी के कब्जे से श्री हनुमान जी की मूर्ति के चांदी के तिलक, हाथ एवं पैर के कड़ेनुमा पट्टे, बोहे तथा नगद 2,500 रुपये बरामद किये गये।
🔹आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
🔹 *विशेष योगदान* 
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नीरज पाल, सहायक उपनिरीक्षक राममूरत वर्मा, प्रधान आरक्षक मंतराम सरयाम, आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक नरेन्द्र धुर्वे एवं आरक्षक नवीन रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
🔹 *पुलिस अधीक्षक की अपील* 
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों की रोकथाम में सहायता मिल सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    12 hrs ago
  • डीडी एमपी न्यूज़ की खबर आप तक
    1
    डीडी एमपी न्यूज़ की खबर आप तक
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • यह वाकया कॉलेज मोड़ के पास हुआ, जब वे अपनी जनसभा खत्म करने के बाद हेलीपैड की ओर जा रहे थे। मुख्य बातें: स्थानीय स्वाद: पीएम मोदी एक छोटी सी सड़क किनारे की दुकान पर रुके और वहां के विक्रेता से बात की। लोगों के साथ जुड़ाव: उन्होंने न केवल खुद झालमुड़ी का लुत्फ उठाया, बल्कि वहां मौजूद उत्साहित भीड़ के बीच इसे बांटा भी। सोशल मीडिया पर चर्चा: इस पल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जिन्हें लोगों ने उनके "जमीनी जुड़ाव" के रूप में देखा।
    1
    यह वाकया कॉलेज मोड़ के पास हुआ, जब वे अपनी जनसभा खत्म करने के बाद हेलीपैड की ओर जा रहे थे।
मुख्य बातें:
स्थानीय स्वाद: पीएम मोदी एक छोटी सी सड़क किनारे की दुकान पर रुके और वहां के विक्रेता से बात की।
लोगों के साथ जुड़ाव: उन्होंने न केवल खुद झालमुड़ी का लुत्फ उठाया, बल्कि वहां मौजूद उत्साहित भीड़ के बीच इसे बांटा भी।
सोशल मीडिया पर चर्चा: इस पल के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं, जिन्हें लोगों ने उनके "जमीनी जुड़ाव" के रूप में देखा।
    user_ABDUL
    ABDUL
    Reporter Hoshangabad, Narmadapuram•
    11 hrs ago
  • Post by Raj malviya
    1
    Post by Raj malviya
    user_Raj malviya
    Raj malviya
    Journalism होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आप रिकवरी एजेंट है तो हो जाएं सावधान नहीं चलेगी आपकी मनमानी
    1
    आप रिकवरी एजेंट है तो हो जाएं सावधान नहीं चलेगी आपकी मनमानी
    user_Lakhan Singh
    Lakhan Singh
    Photographer होशंगाबाद, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by Manohar agrval Agrawal
    1
    Post by Manohar agrval Agrawal
    user_Manohar agrval Agrawal
    Manohar agrval Agrawal
    Photographer Betul, Madhya Pradesh•
    18 hrs ago
  • शासन प्रशासन के निर्देश के बाद भी खेतों की नरवाई मे लगाई जा रही है,आगजनी की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश । नपा का एक फायर वाहन हुआ ख़राब एक वाहन लगातार बुझा रहा है आग मुलताई। इन दिनों लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है अधिकांश जगहों पर खेतों की नरवाई मे आग लगाने से खेत की फसल कृषि उपकरण और भी अन्य सामान आगजनी का शिकार हो रहे है। जानकारी अनुसार एक दिन मे चार से पांच जगहों पर नपा की दमकल टीम आग बुझा रही है, बताया जा रहा है कि मुलताई नगर पालिका के पास दो दमकल वाहन है जिसमे से एक ख़राब हो जाने से सुधार के लिए बैतूल भेजा गया है वही बचा एक वाहन लगातार आग बुझाने मे लगा है। नगर पालिका की पीआईसी की बैठक मे नया फायर वाहन खरीदने का प्रस्ताव पिछली बैठक मे लिया गया था फिर भी पुराने वाहन कों सुधार कर काम चलाया जा रहा है। शासन प्रशासन के निर्देश के बाद भी नरवाई मे आग लगाई जा रही है जिससे नपा के एक फायर वाहन पर भार बढ़ गया है।
    1
    शासन प्रशासन के निर्देश के बाद भी खेतों की नरवाई मे लगाई जा रही है,आगजनी की घटनाओं पर नहीं लग रहा अंकुश ।
नपा का एक फायर वाहन हुआ ख़राब एक वाहन लगातार बुझा रहा है आग 
मुलताई। इन दिनों लगातार आगजनी की घटनाएं सामने आ रही है अधिकांश जगहों पर खेतों की नरवाई मे आग लगाने से खेत की फसल कृषि उपकरण और भी अन्य सामान आगजनी का शिकार हो रहे है।
जानकारी अनुसार एक दिन मे चार से पांच जगहों पर नपा की दमकल टीम आग बुझा रही है, बताया जा रहा है कि मुलताई नगर पालिका के पास दो दमकल वाहन है जिसमे से एक ख़राब हो जाने से सुधार के लिए बैतूल भेजा गया है
वही बचा एक वाहन लगातार आग बुझाने मे लगा है।
नगर पालिका की पीआईसी की बैठक मे नया फायर वाहन खरीदने का प्रस्ताव पिछली बैठक मे लिया गया था फिर भी पुराने वाहन कों सुधार कर काम चलाया जा रहा है।
शासन प्रशासन के निर्देश के बाद भी नरवाई मे आग लगाई जा रही है जिससे नपा के एक फायर वाहन पर भार बढ़ गया है।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter Multai, Betul•
    13 hrs ago
  • किसने की नाक में दम कर रहे मोटर के केवल जो आपको बता दें कि प्रीति रात तकरीबन 11:12 बजे रात को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोटर के केवल की चोरी कर ले गए यह मामला शिवपुरी थे तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबरी घाट का है जहां के किसानों ने बताया कि विगत कई दिनों से किसने की मोटर के केबल चोरी किए जा रहे हैं वहीं प्रशासन को कई बार सूचना देने के बाद भी जोर अभी तक नहीं पकड़े देखिए सिवनी मालवा से प्रमोद पटेल की खास रिपोर्ट
    1
    किसने की नाक में दम कर रहे मोटर के केवल जो आपको बता दें कि प्रीति रात तकरीबन 11:12 बजे रात को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोटर के केवल की चोरी कर ले गए यह मामला शिवपुरी थे तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबरी घाट का है जहां के किसानों ने बताया कि विगत कई दिनों से किसने की मोटर के केबल चोरी किए जा रहे हैं वहीं प्रशासन को कई बार सूचना देने के बाद भी जोर अभी तक नहीं पकड़े देखिए सिवनी मालवा से प्रमोद पटेल की खास रिपोर्ट
    user_Pramod patel
    Pramod patel
    Pharmacist सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.