Shuru
Apke Nagar Ki App…
किसने की नाक में दम कर रहे मोटर के केवल जो आपको बता दें कि प्रीति रात तकरीबन 11:12 बजे रात को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोटर के केवल की चोरी कर ले गए यह मामला शिवपुरी थे तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबरी घाट का है जहां के किसानों ने बताया कि विगत कई दिनों से किसने की मोटर के केबल चोरी किए जा रहे हैं वहीं प्रशासन को कई बार सूचना देने के बाद भी जोर अभी तक नहीं पकड़े देखिए सिवनी मालवा से प्रमोद पटेल की खास रिपोर्ट
Pramod patel
किसने की नाक में दम कर रहे मोटर के केवल जो आपको बता दें कि प्रीति रात तकरीबन 11:12 बजे रात को अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मोटर के केवल की चोरी कर ले गए यह मामला शिवपुरी थे तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बाबरी घाट का है जहां के किसानों ने बताया कि विगत कई दिनों से किसने की मोटर के केबल चोरी किए जा रहे हैं वहीं प्रशासन को कई बार सूचना देने के बाद भी जोर अभी तक नहीं पकड़े देखिए सिवनी मालवा से प्रमोद पटेल की खास रिपोर्ट
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, द्वारा जिले भर में “जल गंगा संवर्धन अभियान” संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में पिपरिया विकासखंड के ग्राम महलवाड़ा में नवांकुर संस्था आराध्या समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में आज दिन रविवार को शाम 5:00 बजे श्रमदान के माध्यम से तालाब का गहरीकरण एवं साफ-सफाई कार्य किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व को समझा और सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने जल संवर्धन एवं संरक्षण की शपथ भी ली। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्षा जल का अधिकतम संचयन, जल स्रोतों का पुनर्जीवन एवं जल संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ रही है तथा सामुदायिक प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।1
- चिमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाफना पार्क और ढांचा भवन इलाके में पुलिस ने उन बदमाशों का जुलूस निकाला, जिन्होंने हाल ही में क्षेत्र में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाई थी। पुलिस की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के मन से अपराधियों का डर खत्म करना था। इस घटना से जुड़ी प्रमुख जानकारी इस प्रकार है: विवाद का कारण: यह पूरा मामला एमआर-5 रोड पर एक कार वाशिंग सेंटर पर शुरू हुआ था। संचालक शेरान अली ने समय की कमी के कारण बदमाशों की कार धोने से मना कर दिया था, जिसका बदला लेने के लिए बदमाशों ने हिंसक हमला किया। दहशत का मंजर: 16-17 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच, लाठी-डंडों, चाकू और तलवार से लैस 10-12 बदमाशों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने: घरों पर पथराव किया और खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। डॉ. प्रदीप अग्रवाल की कार सहित करीब 4 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। एक सेवानिवृत्त शिक्षिका अफरोज के घर के बाहर खड़ी कार और शेरान अली की बाइक को भी नुकसान पहुँचाया। पुलिस की कार्रवाई और जुलूस: शिकायत मिलने के बाद एसपी प्रदीप शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम किशन अहिरवार, विकास सिरोली (या सरोनिया) और विशाल सिरोली हैं। पैदल वंदना: पुलिस ने पकड़े गए इन तीनों आरोपियों का उसी क्षेत्र में पैदल जुलूस निकाला जहाँ उन्होंने आतंक मचाया था। इस दौरान आरोपियों से जनता के सामने माफी भी मंगवाई गई। उज्जैन पुलिस वर्तमान में इस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों (लगभग 2 अन्य) की तलाश कर रही है।1
- Post by Manohar agrval Agrawal1
- बैतूल के लल्ली चौक पर अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम, दुकानदार ने खुद पर डाला पेट्रोल — मचा हड़कंप, कार्रवाई रुकी” बैतूल शहर के लल्ली चौक पर रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पालिका की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची और एक दुकानदार ने विरोध में खुद पर पेट्रोल डाल लिया। नगर पालिका द्वारा पिछले एक सप्ताह से अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही थी, लेकिन कई दुकानदारों ने अपने कब्जे नहीं हटाए। इसी के चलते दोपहर करीब 12 बजे नपा का अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा। कार्रवाई शुरू होते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान एक दुकानदार ने आक्रोश में आकर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तुरंत रोक लिया। दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां व्यापार कर रहे हैं और उन्हें जिस जगह शिफ्ट किया जा रहा है, वहां व्यापार चलाना बेहद मुश्किल होगा। घटना के बाद हालात को देखते हुए नगर पालिका ने फिलहाल कार्रवाई रोक दी है और दुकानदारों की मांग पर उन्हें 10 दिन का अतिरिक्त समय दिया गया है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।1
- एमपी के किसानों के लिए खुशखबरी!1
- न्यू वायरल वीडियो1
- पिपरिया के मंगलवारा बाजार में आज रविवार को शाम 4:30 बजे एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई स्कूटी दुकान के बाहर चार्जिंग पर लगी हुई थी घटना के बाद बाजार में कुछ देर के लिए अपराध अपनी मच गई लेकिन दुकानदारों ने सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया प्रत्यक्ष दर्शनों के अनुसार स्कूटी से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते वह आग में बदल गया यह देख आसपास के मौजूद लोग घबरा गए और तुरंत आग बुझाने के प्रयास शुरू किया स्थानीय व्यापारी सत्यम साहू ने बताया कि स्कूटी चालक व्यापारी अरविंद साहू की थी जो उसे चार्जिंग पर लगाकर दुकान के अंदर चले गए थे स्कूटी के पास खड़ी बाइक और कर को पहले सुरक्षित हटाया गया जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया दुकानदारों ने मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया समय रहते आग बुझाने से बड़ा हादसा टल गया रविवार को नगर का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक था जिससे आग फैलने का खतरा और बढ़ गया था1
- Post by Manohar agrval Agrawal2
- बैतूल से हजारों किलोमीटर दूर सीमा पार पहुंची संवेदनाएं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, की मदद से नेपाली युवक को मिला सम्मानजनक अंतिम सफर जब कोई नहीं था साथ, तब आगे आए हेमंत खंडेलवाल: 1800 किमी दूर नेपाल पहुंचेगी पार्थिव देह राष्ट्रीय हिंदू सेना ने निभाया मानवता का धर्म, नेपाली परिवार को संकट में दिया सहारा फोटो - बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि उनके लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, सेवा का संकल्प है। समय-समय पर उनकी दरियादिली और मानवीय संवेदनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार जो उदाहरण सामने आया है, उसने इंसानियत की नई मिसाल कायम कर दी है। बैतूल से की गई यह मदद की देश की सीमाओं को पार करते हुए नेपाल तक पहुंची है। इस पूरे मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना और उसके प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय भी पीड़ित परिवार का सहारा बने। राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिला मीडिया प्रमुख अंश अग्रवाल के अनुसार, नेपाल के कंचनपुर जिला, नगर पालिका भीमदत्त निवासी रमेश दमाई (उम्र 29 वर्ष), पिता हंसराम दमाई और माता मधू दमाई की 16 अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे गंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजपुर मलकापुर के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। रमेश अपनी दो भतीजियों और उनकी माताजी के साथ दिल्ली से चेन्नई की यात्रा कर रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। - राष्ट्रीय हिंदू सेना बनी सहारा घटना के बाद मृतक की माताजी ने पुलिस से मदद की अपील की। गंज थाना पुलिस ने इस मामले में राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय से संपर्क किया। इसके बाद संगठन के सदस्य तत्काल हरकत में आए और मृतक के परिजनों से संपर्क कर गंज थाना पहुंचकर उनकी पीड़ा को समझा और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। - नेपाल ले जाने की जिद, आर्थिक स्थिति बनी बाधा राष्ट्रीय हिंदू सेना के जिलाध्यक्ष अनुज राठौर ने बताया कि मृतक के परिजनों की आर्थिक स्थिति इतनी कमजोर थी कि वे शव को अपने देश नेपाल ले जाने में सक्षम नहीं थे। संगठन की ओर से उन्हें बैतूल में ही हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने का सुझाव दिया गया, लेकिन नेपाल में मौजूद अन्य परिजनों की इच्छा के चलते परिवार शव को अपने देश ले जाना चाहता था। - हेमंत खंडेलवाल आगे आए, उठाया पूरा खर्च इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेशाध्यक्ष दीपक मालवीय ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल से संपर्क कर मदद की अपील की। हेमंत खंडेलवाल ने बिना देर किए तुरंत सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया और मृतक के शव को नेपाल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सहित पूरे खर्च की जिम्मेदारी उठाई। शनिवार शाम 7 बजे परिवार के साथ मृतक के शव को राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों द्वारा एंबुलेंस से रवाना किया गया। उनकी इस पहल से एक असहाय परिवार को बड़ा सहारा मिला। - सेवा का कारवां, सीमा पार पहुंची इंसानियत यह पूरा घटनाक्रम इस बात का प्रमाण है कि सेवा का भाव यदि सच्चा हो तो वह सीमाओं में बंधा नहीं रहता। इस दौरान प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इंग्लिश सुभा।मिंगले, युवा मंत्री रोहित मालवीय, नगर युवा उपाध्यक्ष विदित मालवीय और सदस्य पीयूष सिहाने भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सेवा कार्य में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।1