logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर शेखावत का शेरगढ़ दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा राजस्थान राज्य सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने आज शेरगढ़ क्षेत्र का दौरा कर सैनिक कल्याण से जुड़ी सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कर्नल जयदेव सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। दौरे की शुरुआत में निदेशक महोदय ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, फलोदी फांटा का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने सीएसडी कैंटीन शेरगढ़, ईसीएचएस शेरगढ़ तथा सैनिक विश्राम गृह शेरगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पूरे दौरे का संचालन कर्नल बलदेव सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने निदेशक का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं आश्रित परिवारों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। कर्नल चौधरी ने शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों तहसीलों में एक-एक केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का आग्रह भी रखा, ताकि सैनिक परिवारों व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके। उल्लेखनीय है कि ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने 01 अप्रैल 2026 को ब्रिगेडियर वीरेन्द्र सिंह राठौड़ की सेवानिवृत्ति के पश्चात निदेशक का पदभार ग्रहण किया था। शेरगढ़ क्षेत्र का यह उनका प्रथम आधिकारिक दौरा था। निरीक्षण के उपरांत मीडिया से बातचीत में निदेशक ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मारवाड़ की वीर भूमि को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि इस धरा ने राष्ट्र रक्षा हेतु असंख्य वीर सपूत दिए हैं, जिनके त्याग का देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सैनिक परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर ऑनरेरी कैप्टन अमर सिंह ने कैंटीन सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा महीने में दो बार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। निदेशक महोदय ने इस मांग को उचित स्तर पर उठाकर शीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। दौरे के अंत में कर्नल बलदेव सिंह चौधरी ने निदेशक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेरगढ़ कार्यालय सैनिक परिवारों के हितों के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करता रहेगा।

1 day ago
user_विक्रमसिंह चौहान
विक्रमसिंह चौहान
Local News Reporter शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
1 day ago

सैनिक कल्याण निदेशक ब्रिगेडियर शेखावत का शेरगढ़ दौरा, व्यवस्थाओं का लिया जायजा राजस्थान राज्य सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने आज शेरगढ़ क्षेत्र का दौरा कर सैनिक कल्याण से जुड़ी सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कर्नल जयदेव सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। दौरे की शुरुआत में निदेशक महोदय ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, फलोदी फांटा का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने सीएसडी कैंटीन शेरगढ़, ईसीएचएस शेरगढ़ तथा सैनिक विश्राम गृह शेरगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पूरे दौरे का संचालन कर्नल बलदेव सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने निदेशक का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं आश्रित परिवारों की

e3bbb375-f45d-4326-8dad-a629c499f46d

प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। कर्नल चौधरी ने शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों तहसीलों में एक-एक केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का आग्रह भी रखा, ताकि सैनिक परिवारों व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके। उल्लेखनीय है कि ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने 01 अप्रैल 2026 को ब्रिगेडियर वीरेन्द्र सिंह राठौड़ की सेवानिवृत्ति के पश्चात निदेशक का पदभार ग्रहण किया था। शेरगढ़ क्षेत्र का यह उनका प्रथम आधिकारिक दौरा था। निरीक्षण के उपरांत मीडिया से बातचीत में निदेशक ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मारवाड़ की वीर भूमि को

ee5498e0-07d0-43c3-bcb2-e1c8dd9a2da6

नमन करते हुए उन्होंने कहा कि इस धरा ने राष्ट्र रक्षा हेतु असंख्य वीर सपूत दिए हैं, जिनके त्याग का देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सैनिक परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर ऑनरेरी कैप्टन अमर सिंह ने कैंटीन सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा महीने में दो बार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। निदेशक महोदय ने इस मांग को उचित स्तर पर उठाकर शीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। दौरे के अंत में कर्नल बलदेव सिंह चौधरी ने निदेशक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेरगढ़ कार्यालय सैनिक परिवारों के हितों के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करता रहेगा।

More news from Jodhpur and nearby areas
  • जुटे प्यार में फंसा कर की श्रवण की जिन्दगी बर्बाद और जुटे शादी के इरादे कर के लिय दो लाख रूपए ओर शादी की बात की तो कानाराम जी बारूपाल ने जूटा बलात्कार कैस लगाया
    2
    जुटे प्यार में फंसा कर की श्रवण की जिन्दगी बर्बाद और जुटे शादी के इरादे कर के लिय दो लाख रूपए ओर शादी की बात की तो कानाराम जी बारूपाल ने जूटा बलात्कार  कैस लगाया
    user_न्यू जोधपुर 🗞️
    न्यू जोधपुर 🗞️
    Shergarh, Jodhpur•
    9 hrs ago
  • बुधवार शाम 5 बजे शेरगढ़ क्षेत्र के सोईन्तरा गांव में मौसम ने अचानक पलटा खाया। दिनभर 42 डिग्री की भीषण गर्मी और लू के बाद अचानक काले बादलों की आवाजाही शुरू हुई। 15 मिनट बरसे बादल गड़गड़ाहट के साथ कभी हल्की तो कभी तेज बौछारें गिरीं। करीब 15 मिनट तक हुई इस बारिश ने तपती धरती और गर्म हवाओं को ठंडा कर दिया। सड़कें भीग गईं और तापमान में गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिली। चने के आकार के ओले भी गिरने से तापमान में गिरावट आई हैं। सोईन्तरा में 15 मिनट की झमाझम: गर्मी से मिली राहत शेरगढ़: 42° के बाद बादल मेहरबान, भीगी सड़कें शाम 5 बजे बदला मौसम, सोईन्तरा में ठंडी बौछार
    4
    बुधवार शाम 5 बजे शेरगढ़ क्षेत्र के सोईन्तरा गांव में मौसम ने अचानक पलटा खाया। दिनभर 42 डिग्री की भीषण गर्मी और लू के बाद अचानक काले बादलों की आवाजाही शुरू हुई।
15 मिनट बरसे बादल
गड़गड़ाहट के साथ कभी हल्की तो कभी तेज बौछारें गिरीं। करीब 15 मिनट तक हुई इस बारिश ने तपती धरती और गर्म हवाओं को ठंडा कर दिया। सड़कें भीग गईं और तापमान में गिरावट से लोगों को बड़ी राहत मिली। चने के आकार के ओले भी गिरने से तापमान में गिरावट आई हैं।
सोईन्तरा में 15 मिनट की झमाझम: गर्मी से मिली राहत
शेरगढ़: 42° के बाद बादल मेहरबान, भीगी सड़कें
शाम 5 बजे बदला मौसम, सोईन्तरा में ठंडी बौछार
    user_विक्रमसिंह चौहान
    विक्रमसिंह चौहान
    Local News Reporter शेरगढ़, जोधपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • 💥 *बड़ी खबर*💥 *शादी में डांस करते वक्त 20 वर्षीय युवती की हार्ट अटैक से मौत!* जालोर जिले के भीनमाल तहसील के बागोड़ा पंचायत समिति की दीपिका “सानु इक पल चैन ना आवे…” गीत पर झूमते-झूमते अचानक गिर पड़ी और कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म हो गया। महिला अपने ममेरे भाई बहन की शादी में डांस कर रही थी। चार महीने पहले हुआ था महिला का विवाह। चिकित्सकों की जांच के अनुसार हार्ट अटैक से हुई मौत।
    1
    💥 *बड़ी खबर*💥
*शादी में डांस करते वक्त 20 वर्षीय युवती की हार्ट अटैक से मौत!*
जालोर जिले के भीनमाल तहसील के बागोड़ा पंचायत समिति की दीपिका  “सानु इक पल चैन ना आवे…” गीत पर झूमते-झूमते अचानक गिर पड़ी और कुछ ही पलों में सब कुछ खत्म हो गया। महिला अपने ममेरे भाई बहन की शादी में डांस कर रही थी। चार महीने पहले हुआ था महिला का विवाह। चिकित्सकों की जांच के अनुसार हार्ट अटैक से हुई मौत।
    user_Balotra news Bhomesh Kumar
    Balotra news Bhomesh Kumar
    Taxi Driver पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    1
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • राजस्थान के अजमेर जिले में लुणियास गांव के पास कि घटना अचानक ज़मीन से ज्वाला जैसे पर्दाथ निकलने लगें बैंकिंग न्यूज़ राजस्थान में मचा हड़कंप ज्वाला मुखी फटने कि आस जताई गई अजमेर जिले के छोटे से गांव में अचानक ... ज़मीन से आग निकलने लगी सावधान रही सतर्क रहे
    1
    राजस्थान के अजमेर जिले में लुणियास गांव के पास कि घटना अचानक ज़मीन से ज्वाला जैसे पर्दाथ निकलने लगें
बैंकिंग न्यूज़ राजस्थान में मचा हड़कंप ज्वाला मुखी फटने कि आस जताई गई अजमेर जिले के छोटे से गांव में अचानक ... ज़मीन से आग निकलने लगी
सावधान रही सतर्क रहे
    user_Unknown journalist
    Unknown journalist
    Farmer टिनवारी, जोधपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    1
    Post by तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    user_तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    तिलोकाराम गोदारा जिला अध्यक्ष
    Social worker लोहावट, जोधपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • थांवला अजमेर हाईवे पर दो बोरुंदा के व एक पुंदलू के व्यक्ति कार में सवार थे सड़क दुर्घटना के चलते घायल हो गए। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार थांवला अजमेर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना के चलते कार में सवाल बोरुंदा निवासी पुखराज करेसिया व बोरुंदा निवासी रामेश्वर कुम्भिया तथा पुंदलू निवासी रामजीवन चिपड़ा घायल हो गए जिनको जेएलएन चिकित्सालय अजमेर ले जाया गया जहां पर इलाज किया गया। इस दौरान बोरुंदा के कई ग्रामीण जो अजमेर व आसपास में थे वे चिकित्सालय पहुंच गए। दो व्यक्तियों के हाथ और पैर में चोट आई है। वहीं तीसरे व्यक्ति पुखराज करेशिया के मामूली छोटे आई है तीनों ही स्वस्थ है।
    2
    थांवला अजमेर हाईवे पर दो बोरुंदा के व एक पुंदलू के व्यक्ति कार में सवार थे सड़क दुर्घटना के चलते घायल हो गए। 
सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार थांवला अजमेर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना के चलते कार में सवाल बोरुंदा निवासी पुखराज करेसिया व बोरुंदा निवासी रामेश्वर कुम्भिया तथा पुंदलू निवासी रामजीवन  चिपड़ा घायल हो गए जिनको जेएलएन चिकित्सालय अजमेर ले जाया गया जहां पर इलाज किया गया। इस दौरान बोरुंदा के कई ग्रामीण जो अजमेर व आसपास में थे वे चिकित्सालय पहुंच गए। दो व्यक्तियों के हाथ और पैर में चोट आई है। वहीं तीसरे व्यक्ति पुखराज करेशिया के मामूली छोटे आई है तीनों ही स्वस्थ है।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Pukhraj soni
    1
    Post by Pukhraj soni
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.