Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालोतरा पुलिस टीम अवैध बजरी खनन करने वाले लोगों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान, अवैध बजरी से भारी डंपर जप्त किये
Pukhraj soni
बालोतरा पुलिस टीम अवैध बजरी खनन करने वाले लोगों के खिलाफ चलाए विशेष अभियान, अवैध बजरी से भारी डंपर जप्त किये
More news from राजस्थान and nearby areas
- राजस्थान राज्य सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने आज शेरगढ़ क्षेत्र का दौरा कर सैनिक कल्याण से जुड़ी सुविधाओं का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कर्नल जयदेव सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। दौरे की शुरुआत में निदेशक महोदय ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, फलोदी फांटा का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने सीएसडी कैंटीन शेरगढ़, ईसीएचएस शेरगढ़ तथा सैनिक विश्राम गृह शेरगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। पूरे दौरे का संचालन कर्नल बलदेव सिंह चौधरी ने किया। उन्होंने निदेशक का आत्मीय स्वागत करते हुए क्षेत्र के सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं आश्रित परिवारों की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। कर्नल चौधरी ने शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की चारों तहसीलों में एक-एक केंद्रीय विद्यालय खोले जाने का आग्रह भी रखा, ताकि सैनिक परिवारों व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुलभ हो सके। उल्लेखनीय है कि ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने 01 अप्रैल 2026 को ब्रिगेडियर वीरेन्द्र सिंह राठौड़ की सेवानिवृत्ति के पश्चात निदेशक का पदभार ग्रहण किया था। शेरगढ़ क्षेत्र का यह उनका प्रथम आधिकारिक दौरा था। निरीक्षण के उपरांत मीडिया से बातचीत में निदेशक ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सैनिकों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मारवाड़ की वीर भूमि को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि इस धरा ने राष्ट्र रक्षा हेतु असंख्य वीर सपूत दिए हैं, जिनके त्याग का देश सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सैनिक परिवारों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर ऑनरेरी कैप्टन अमर सिंह ने कैंटीन सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा महीने में दो बार पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। निदेशक महोदय ने इस मांग को उचित स्तर पर उठाकर शीघ्र समाधान करवाने का भरोसा दिलाया। दौरे के अंत में कर्नल बलदेव सिंह चौधरी ने निदेशक महोदय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शेरगढ़ कार्यालय सैनिक परिवारों के हितों के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करता रहेगा।3
- जालौर गुरुवार को जालंधर नाथ धर्मशाला परिसर में ठाकुर परिवार द्वारा यज्ञ पतित कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें जालौर के समाजसेवी ओमप्रकाश ठाकुर के पोते भव्य प्रताप ठाकुर का जनोई कार्यक्रम विधिवत धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ इस दौरान महिलाओं द्वारा धार्मिक भजनों की प्रस्तुति दी गई आयोजित कार्यक्रम में ओम प्रकाश ठाकुर महेंद्र ठाकुर अशोक ठाकुर जय ठाकुर प्रशांत ठाकुर अभिषेक ठाकुर सहित बड़ी संख्या में ठाकुर परिवार के लोग मौजूद रहे1
- ◆ महिला को अस्पताल लेकर जाया गया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई ◆ महिला की मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है1
- जालौर जिले के मोरसीम गांव में डीजे पर नृत्य करते वक्त युवती की हुई मौत1
- थांवला अजमेर हाईवे पर दो बोरुंदा के व एक पुंदलू के व्यक्ति कार में सवार थे सड़क दुर्घटना के चलते घायल हो गए। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार थांवला अजमेर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना के चलते कार में सवाल बोरुंदा निवासी पुखराज करेसिया व बोरुंदा निवासी रामेश्वर कुम्भिया तथा पुंदलू निवासी रामजीवन चिपड़ा घायल हो गए जिनको जेएलएन चिकित्सालय अजमेर ले जाया गया जहां पर इलाज किया गया। इस दौरान बोरुंदा के कई ग्रामीण जो अजमेर व आसपास में थे वे चिकित्सालय पहुंच गए। दो व्यक्तियों के हाथ और पैर में चोट आई है। वहीं तीसरे व्यक्ति पुखराज करेशिया के मामूली छोटे आई है तीनों ही स्वस्थ है।2
- Post by Jodhpur news1
- जेसलमेर1
- Post by Aadesh Kumar acharya1
- Post by @sawai parihar 🆔 youtub chena1