Shuru
Apke Nagar Ki App…
Akash Chakarwarti
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Salim khan1
- पोषण पखवाड़ा में मोटे अनाज के व्यंजनों की लगी प्रदर्शनी नारी शक्ति वंदन और बाल विवाह रोकथाम पर महिलाओं को किया जागरूक नारायणगंज, मंडला। परियोजना अधिकारी संजीव मोहरे ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में मोटे अनाज के व्यंजनों की प्रदर्शनी नारायणगंज के सेक्टर क्रमांक-1 में लगाई गई। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस अवसर पर पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता लाने के लिए भव्य व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में रागी की रोटी, ज्वार की खिचड़ी, कोदो-कुटकी की खीर और THR से बने लड्डू-बर्फी जैसे व्यंजनों के साथ मौसमी फलों और हरी सब्जियों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने व्यंजनों का स्वाद चखा और बच्चों के दैनिक आहार में मोटे अनाज के महत्व पर जोर दिया। साथ ही महिलाओं को 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया। उपस्थित अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।1
- मंडला जिले के सरही वन परिक्षेत्र में एक नर बाघ शावक मृत अवस्था में पाया गया है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय वन अमले को गश्त के दौरान यह शव मिला, जिसके बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। यह घटना इसलिए भी गंभीर मानी जा रही है क्योंकि पिछले एक महीने के भीतर यह तीसरी बाघ मौत का मामला है। फिलहाल बाघ शावक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में किसी बाहरी चोट के स्पष्ट संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन वन विभाग हर एंगल से जांच कर रहा है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है और आसपास के क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। लगातार हो रही बाघों की मौत ने संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और क्या जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई होती है।1
- दरअसल इन दिनों पेंड्रा रोड, से लेकर अमरकंटक होते हुए डिंडोरी मंडला को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने की मांग हुई तेज1
- बरगी नगर। जबलपुर के बरगी नगर अंतर्गत पुलघाट क्षेत्र से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ नवनिर्मित नर्मदा मंदिर के पास रह रहे पुजारी की अज्ञात हमलावर ने हत्या कर दी है।#BargiNagar #JabalpurCrime #NarmadaMandir #BreakingNews #CrimeNews #MPNews #JabalpurNews #PoliceInvestigation #SensationalNews #BargiDam #PujaariHatyakand #LawAndOrder1
- Post by Musharraf ali1
- Post by Salim khan1
- मोंटफोर्ट में भव्य अलंकरण समारोह, छात्रों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ मंडला। मोंटफोर्ट विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार नवनियुक्त छात्र लीडर्स का अलंकरण समारोह आयोजित हुआ। सहायक आयुक्त वंदना गुप्ता व खंड शिक्षा अधिकारी रंजीत गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। गुरुवार 12 बजे समारोह की शुरुआत वंदे मातरम व दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संस्था प्रमुख बिनु चेरियन ने अतिथियों का स्वागत किया; शिक्षिकाओं ने शाल भेंटकर सम्मान किया। गुप्ता ने चयनित छात्र-छात्राओं को बैज पहनाकर व हाउस फ्लैग प्रदान कर पदभार सौंपा। सीनियर में अथर्व सोनी नायक, दिशा तलरेजा नायिका, विराट अग्रवाल उप नायक व पूर्वी जसवानी उप नायिका चुने गए। मिडिल में अनम्य गुप्ता नायक व शिक्षा मरकाम नायिका जबकि प्राइमरी में अर्थम कछवाहा नायक व चेष्ठा वैरागी नायिका बनाई गईं।1
- Post by Govardhan kushwaha1