Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुल्तानपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, साइकिल की चेन से किया वार सुल्तानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र के रनकेडीह मुन्ना तिवारी पुरवा में रविवार को पुरानी रंजिश को लेकर 27 वर्षीय सुमित कुमार तिवारी पुत्र राकेश कुमार तिवारी पर गांव के ही सूरज पुत्र राम प्रताप ने साइकिल की चेन से हमला कर दिया। हमले में सुमित के गले पर गंभीर चोट आई। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीएचसी कुड़वार से राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार सुबह दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। कुड़वार थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है और परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Lambhua express news

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत सुलतानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत सुलतानपुर। जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र में सोमवार 11 मई को दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बताया गया कि सरैया मुबारकपुर निवासी अनिल और प्रदीप ऑटो के पास खड़े थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी कादीपुर श्री विनय गौतम ने बताया कि अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश की जा रही है। मामले में विधिक कार्रवाई प्रचलित है और जल्द ही वाहन को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- सुल्तानपुर के लम्भुआ में अर्पित गुप्ता हत्याकांड का खुलासा न होने से स्थानीय स्तर पर तनाव बढ़ गया है। भारतीय किसान यूनियन आजाद हिंद गुट ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही हत्यारों को नहीं पकड़ा गया तो वे तिकुनिया पार्क में अनिश्चितकालीन अन्न-जल त्याग धरना देंगे। यह घोषणा प्रशासन पर जल्द कार्रवाई का दबाव बढ़ा रही है।1
- सुल्तानपुर की राष्ट्रीय लोक अदालत में बिछड़े पति-पत्नी एक हुए। वजूपुर निवासी शिवकुमार और उनकी पत्नी दो साल की जुदाई के बाद काउंसलिंग से राजी हुए और कोर्ट में वरमाला पहनकर गिले-शिकवे भुला दिए। आज इस पहल से जिले में करीब सौ जोड़े फिर से एक हो गए।1
- *अज्ञात कारणों से मिला माधवपुर गांव में मिला गोवंश का शव मौके पर जयसिंहपुर पुलिस पहुंची* जनपद सुल्तानपुर के कोतवाली जयसिंहपुर क्षेत्र के अंतर्गत माधवपुर ग्राम हाईवे रोड के बगल श्री रामचंद्र नारायण स्कूल के सामने की घटना है जहां पर सुबह ही दर्जनों गोवंश का मृत शरीर दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया मौके पर जयसिंहपुर पुलिस पहुंच कर जांच में जुट गई है।4
- सुल्तानपुर के मुडिला बाजार स्थित राम जानकी मंदिर परिसर में भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। अयोध्या और प्रयाग से पधारे कथा व्यास पंडित अमरनाथ शास्त्री व मानस माधुरी सुनीता शास्त्री के प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया। इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक एकता का अनुपम संगम बताया गया।1
- उत्तर प्रदेश के धम्मौर में दबंगों ने एक दलित विधवा की ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा कर निर्माण शुरू कर दिया है। स्थगन आदेश के बावजूद पुलिस सुनवाई नहीं कर रही, जिससे परेशान महिला को जातिसूचक गालियाँ और जान से मारने की धमकियाँ मिल रही हैं।1
- Post by Raju.u.p.441
- सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक चारु निगम के नेतृत्व में चले अभियान में पुलिस और सर्विलांस टीम ने 121 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन फोनों की कीमत ₹2 करोड़ से अधिक आंकी गई है, जिन्हें अब उनके उपभोक्ताओं को वापस किया जा रहा है।1