रोटरी क्लब की ओर से रोटरी क्लब के 44 वे स्थापना दिवस पर आंखों की जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन रादौर,1 अगस्त: रोटरी क्लब रादौर व महिलाओं की अंतराष्ट्रीय समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब की ओर से रोटरी क्लब के 44 वे स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर के श्रीबालाजी मंदिर में स्थित नगरपालिका हॉल में आंखों की जांच व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. पुलकीत मेहता व डॉ. एससी सैनी रहे। शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री व रादौर विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह राणा ने रिबन काटकर किया। शिविर में श्री स्वामी आत्मारामानंद चैरिटेबल आई अस्पताल छोटाबांस के डॉक्टरों की टीम ने लगभग 180 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में लगभग 100 लोगों को चश्मे व निशुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 100 से अधिक लोगों की शुगर, बीपी व अन्य प्रकार की बीमारियों की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की। वहीं डॉ. पुलकित मेहता ने लगभग 100 मरीजो के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ रहने की विधि बताई व दवाईयां दी। रोटरी क्लब के प्रधान भारत माटिया व इनरव्हील क्लब की प्रधान परमजीत कौर ने बताया कि रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब की ओर से स्वास्थ्य जांच व आंखों की जांच के शिविर में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया है। वहीं मुख्यातिथि भाजपा नेता नरेंद्र राणा ने कहा कि रोटरी क्लब व इनरव्हील क्लब समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहा है। जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। क्लब की ओर से समय समय पर लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। जिसके लिए क्लब के सभी सदस्य बधाई के पात्र है। इस अवसर पर संरक्षक पंडित ज्ञानप्रकाश शर्मा, प्रधान परमजीत कौर, प्रधान भारत माटिया, सचिव डॉ. शुभम सलुजा, डॉ. अशोक मिगलानी, पार्षद राजीव आर्य सन्नी लक्ष्मी चोपड़ा, साक्षी पुरुथी, बेअंत कौर एमसी, सुमन शर्मा, पूजा सिंगला, नेहा सेतिया, रानी सैनी, शिवानी ठाकुर, नीलम मेहता, पूर्व प्रधान सरदार हरजीत सिंह सैनी, पूर्व प्रधान निर्मल सिंह, पूर्व प्रधान डॉ. एससी सैनी, मोहनलाल अरोड़ा, देवीदयाल अरोड़ा, सुनील माटिया, मोहित गर्ग, रविंद्र शर्मा, मास्टर गुरचरण सिंह, ब्रह्मप्रकाश टंडन, राजू गुप्ता, संदीप सैनी, डॉ. गुरदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। रादौर - रादौर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते मुख्यातिथि नरेंद्र राणा व अन्य। रादौर - रादौर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आंखों की जांच करते विशेषज्ञ। रादौर - रादौर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में आंखों की जांच करते विशेषज्ञ।

- चार लाख कर दिए कांवड़ पर खर्च? अद्भुद कांवड़........... चार लाख कर दिए कांवड़ पर खर्च? अद्भुद कांवड़?1
- शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर का शुभारंभ-सांसद इमरान मसूद व विधायक शाहनवाज खान ने शिवभक्तों की सेवा कर दिया सौहार्द का संदेश शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर के शुभारंभ पर आस्था और सेवा-भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला - शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों का सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक शाहनवाज खान ने स्वागत किया - दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन परोसकर सेवा और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक संदेश दिया - इस दौरान शिवभक्तों ने उनके इस सेवा-भाव की सराहना की- शिविर संचालक एवं वरिष्ठ सेवादार संजय करनवाल ने सभी अतिथियों और शिवभक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि कांवड़ सेवा मानवता और समर्पण का सबसे बड़ा माध्यम है-कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग और स्वयंसेवक भी मौजूद रहे1
- *भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के उज्जवल भविष्य को लेकर बच्चों के लिए क्या कुछ कहा जरा सुनिए *1
- सरकार ध्यान से सुनें कि धान की ख़रीद 15 सितंबर से, सरसों की ख़रीद 1 फ़रवरी से और सूरजमुखी की ख़रीद 15 मई से शुरू करें अगर इस बार धान की ख़रीद देरी से की जाती है तो 15 मई को जीटी रोड जाम से निपटने के लिए सरकार तैयार रहे ,,, गुरनाम सिंह चढ़ूंनी सरकार ध्यान से सुनें कि धान की ख़रीद 15 सितंबर से, सरसों की ख़रीद 1 फ़रवरी से और सूरजमुखी की ख़रीद 15 मई से शुरू करें अगर इस बार धान की ख़रीद देरी से की जाती है तो 15 मई को जीटी रोड जाम से निपटने के लिए सरकार तैयार रहे गुरनाम सिंह चढ़ूंनी1
- * देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जंतर मंतर पर जो कुछ हुआ उसको लेकर क्या कहा जरा सुनिए *1
- यमुनानगर बड़ी खबर आ रही जिसमें एक क्या 11 वर्ष की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म लड़की के साथ हुआ था दुष्कर्म घोर कलयुग यमुना नगर यमुनानगर का बड़ा मामला सामने आ रहा है जिसमें एक 11 वर्ष की लड़की ने एक छोटे बच्चों को जन्म दिया जन्म देने के बाद चाचा बच्चा दोनों सही सलामत है लड़की के साथ हुआ था दुष्कर्म1