logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर का शुभारंभ-सांसद इमरान मसूद व विधायक शाहनवाज खान ने शिवभक्तों की सेवा कर दिया सौहार्द का संदेश शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर के शुभारंभ पर आस्था और सेवा-भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला - शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों का सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक शाहनवाज खान ने स्वागत किया - दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन परोसकर सेवा और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक संदेश दिया - इस दौरान शिवभक्तों ने उनके इस सेवा-भाव की सराहना की- शिविर संचालक एवं वरिष्ठ सेवादार संजय करनवाल ने सभी अतिथियों और शिवभक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि कांवड़ सेवा मानवता और समर्पण का सबसे बड़ा माध्यम है-कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग और स्वयंसेवक भी मौजूद रहे

2 hrs ago
user_मिस सोनिया
मिस सोनिया
Lawyer नकुड़, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर का शुभारंभ-सांसद इमरान मसूद व विधायक शाहनवाज खान ने शिवभक्तों की सेवा कर दिया सौहार्द का संदेश शिव सेवा कांवड़ संघ शिविर के शुभारंभ पर आस्था और सेवा-भाव का अद्भुत संगम देखने को मिला - शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे शिवभक्तों का सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक शाहनवाज खान ने स्वागत किया - दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्वयं अपने हाथों से कांवड़ियों को भोजन परोसकर सेवा और सामाजिक सौहार्द का प्रेरक संदेश दिया - इस दौरान शिवभक्तों ने उनके इस सेवा-भाव की सराहना की- शिविर संचालक एवं वरिष्ठ सेवादार संजय करनवाल ने सभी अतिथियों और शिवभक्तों का स्वागत करते हुए कहा कि कांवड़ सेवा मानवता और समर्पण का सबसे बड़ा माध्यम है-कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग और स्वयंसेवक भी मौजूद रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए मॉडर्न कंट्रोल रूम शुरू, 350 हाईटेक कैमरों और इंटरस्टेट नेटवर्क से होगी निगरानी, DIG ने किया शुभारंभ सहारनपुर में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में डीआईजी अभिषेक सिंह ने एसएसपी अभिनंदन सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार शाम 4 बजे अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कक्ष (इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम) का उद्घाटन किया। यह कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई का प्रमुख केंद्र होगा। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से फिलहाल 350 से अधिक नाइट विजन आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। ये कैमरे कांवड़ मार्ग और संवेदनशील स्थानों को पूरी तरह कवर कर रहे हैं। इसके अलावा थाना स्तर पर लगे करीब 650 कैमरों की निगरानी भी स्थानीय स्तर पर जारी रहेगी। पूरे सहारनपुर परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए लगभग 3,000 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा देवबंद, काली नदी और गंगोह में तीन सब-कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। यह पूरी व्यवस्था स्मार्ट सिटी के आई-ट्रिपल-सी (I-CCC) सिस्टम से जुड़ी है, जिससे किसी भी स्थिति पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी। कंट्रोल रूम की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटरस्टेट इंटीग्रेशन है। सहारनपुर का यह सिस्टम हरिद्वार, रुड़की, देहरादून और यमुनानगर के कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ा है। इससे ट्रैफिक का दबाव, पार्किंग की स्थिति, जाम, जलभराव या श्रद्धालुओं से जुड़ी किसी भी सूचना का तत्काल आदान-प्रदान संभव होगा। पुलिस ने हरिद्वार के कंट्रोल रूम में भी अपने जवान तैनात किए हैं, ताकि वहां की लाइव फीड के आधार पर सहारनपुर में पहले से आवश्यक तैयारियां की जा सकें। कंट्रोल रूम में ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए अलग-अलग प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक जाम, दुर्घटना, भीड़ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही संबंधित थाना, सेक्टर और जोनल अधिकारियों को तुरंत अलर्ट किया जाएगा, जिससे मौके पर बिना देरी पुलिस बल पहुंच सके। डीआईजी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान जारी रूट डायवर्जन और पुलिस की एडवाइजरी का पालन करें। यदि किसी को सहायता की आवश्यकता हो या कोई व्यक्ति बिछड़ जाए तो नजदीकी पुलिस चौकी, खोया-पाया केंद्र या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से तुरंत संपर्क करें। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय के जरिए इस बार कांवड़ यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
    1
    सहारनपुर में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए मॉडर्न कंट्रोल रूम शुरू, 350 हाईटेक कैमरों और इंटरस्टेट नेटवर्क से होगी निगरानी, DIG ने किया शुभारंभ
सहारनपुर में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में डीआईजी अभिषेक सिंह ने एसएसपी अभिनंदन सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार शाम 4 बजे अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कक्ष (इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम) का उद्घाटन किया। यह कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई का प्रमुख केंद्र होगा।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से फिलहाल 350 से अधिक नाइट विजन आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। ये कैमरे कांवड़ मार्ग और संवेदनशील स्थानों को पूरी तरह कवर कर रहे हैं। इसके अलावा थाना स्तर पर लगे करीब 650 कैमरों की निगरानी भी स्थानीय स्तर पर जारी रहेगी। पूरे सहारनपुर परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए लगभग 3,000 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा देवबंद, काली नदी और गंगोह में तीन सब-कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। यह पूरी व्यवस्था स्मार्ट सिटी के आई-ट्रिपल-सी (I-CCC) सिस्टम से जुड़ी है, जिससे किसी भी स्थिति पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी।
कंट्रोल रूम की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटरस्टेट इंटीग्रेशन है। सहारनपुर का यह सिस्टम हरिद्वार, रुड़की, देहरादून और यमुनानगर के कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ा है। इससे ट्रैफिक का दबाव, पार्किंग की स्थिति, जाम, जलभराव या श्रद्धालुओं से जुड़ी किसी भी सूचना का तत्काल आदान-प्रदान संभव होगा। पुलिस ने हरिद्वार के कंट्रोल रूम में भी अपने जवान तैनात किए हैं, ताकि वहां की लाइव फीड के आधार पर सहारनपुर में पहले से आवश्यक तैयारियां की जा सकें।
कंट्रोल रूम में ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए अलग-अलग प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक जाम, दुर्घटना, भीड़ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही संबंधित थाना, सेक्टर और जोनल अधिकारियों को तुरंत अलर्ट किया जाएगा, जिससे मौके पर बिना देरी पुलिस बल पहुंच सके।
डीआईजी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान जारी रूट डायवर्जन और पुलिस की एडवाइजरी का पालन करें। यदि किसी को सहायता की आवश्यकता हो या कोई व्यक्ति बिछड़ जाए तो नजदीकी पुलिस चौकी, खोया-पाया केंद्र या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से तुरंत संपर्क करें। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय के जरिए इस बार कांवड़ यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • इंग्लैंड जाकर लिया जलियांवाला बाग का बदला: निर्मल शहीद उधम सिंह ने अंग्रेजों से लिया निर्दोषों के खून का हिसाब: निर्मल इंग्लैंड जाकर लिया जलियांवाला बाग का बदला: निर्मल शहीद उधम सिंह ने अंग्रेजों से लिया निर्दोषों के खून का हिसाब: निर्मल शहीद उधम सिंह ने दिखाई एकता की मिसाल: निर्मल उधम सिंह का बलिदान देशभक्ति की अमर गाथा: निर्मल बलिदान दिवस पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि उधम सिंह के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प सर्वधर्म एकता के प्रतीक थे शहीद उधम सिंह: निर्मल शहीद उधम सिंह को याद कर लिया एकता का संकल्प
    1
    इंग्लैंड जाकर लिया जलियांवाला बाग का बदला: निर्मल
शहीद उधम सिंह ने अंग्रेजों से लिया निर्दोषों के खून का हिसाब: निर्मल
इंग्लैंड जाकर लिया जलियांवाला बाग का बदला: निर्मल
शहीद उधम सिंह ने अंग्रेजों से लिया निर्दोषों के खून का हिसाब: निर्मल
शहीद उधम सिंह ने दिखाई एकता की मिसाल: निर्मल
उधम सिंह का बलिदान देशभक्ति की अमर गाथा: निर्मल
बलिदान दिवस पर शहीद उधम सिंह को श्रद्धांजलि
उधम सिंह के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प
सर्वधर्म एकता के प्रतीक थे शहीद उधम सिंह: निर्मल
शहीद उधम सिंह को याद कर लिया एकता का संकल्प
    user_Vijay kamboj
    Vijay kamboj
    इंद्री, करनाल, हरियाणा•
    23 hrs ago
  • अलीगढ़: शुरू हुई घनघोर बारिश, खिल जाएंगे धान किसानों के चेहरे, कई दिनों बाद बारिश का आगमन अलीगढ़: शुरू हुई घनघोर बारिश, खिल जाएंगे धान किसानों के चेहरे, कई दिनों बाद बारिश का आगमन
    1
    अलीगढ़: शुरू हुई घनघोर बारिश, खिल जाएंगे धान किसानों के चेहरे, कई दिनों बाद बारिश का आगमन 
अलीगढ़: शुरू हुई घनघोर बारिश, खिल जाएंगे धान किसानों के चेहरे, कई दिनों बाद बारिश का आगमन
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    2 hrs ago
  • विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप झिंझाना। थाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के पिता रामकुमार ने बताया कि उनकी पुत्री ममता का विवाह गांव निवासी लोकिन्दर के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार देर रात उन्हें ममता के जेठ ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ममता का शव घर के अंदर पड़ा मिला। आरोप है कि उस समय तक ससुराल पक्ष के अधिकांश लोग घर छोड़कर जा चुके थे। मायके पक्ष का कहना है कि ममता के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों ने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। रवि गहलोत
    1
    विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप
झिंझाना।
थाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाउदपुर में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
मृतका के पिता रामकुमार ने बताया कि उनकी पुत्री ममता का विवाह गांव निवासी लोकिन्दर के साथ हुआ था। उनका आरोप है कि विवाह के बाद से ही दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। शनिवार देर रात उन्हें ममता के जेठ ने फोन कर उसकी मौत की सूचना दी। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ममता का शव घर के अंदर पड़ा मिला। आरोप है कि उस समय तक ससुराल पक्ष के अधिकांश लोग घर छोड़कर जा चुके थे।
मायके पक्ष का कहना है कि ममता के मुंह से खून निकल रहा था, जिससे उन्हें जहर देकर हत्या किए जाने की आशंका है। परिजनों ने डायल-112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रवि गहलोत
    user_Ravi Gahlot
    Ravi Gahlot
    Local News Reporter Un, Shamli•
    4 hrs ago
  • देर रात PM मोदी का बड़ा संदेश! जंतर-मंतर विवाद पर पहली बार खुलकर बोले | Viral Video प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात जारी वीडियो में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उनकी माँ के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया। आखिर पीएम मोदी ने क्या कहा? पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। PM Modi, Narendra Modi, PM Modi Latest Video, PM Modi Speech, Jantar Mantar Protest, PM Modi News Today, Modi Viral Video, Breaking News, India News, Political News, Narendra Modi Latest, DBD24NEWS, मोदी वीडियो, पीएम मोदी, जंतर मंतर, मोदी भाषण, मोदी लेटेस्ट न्यूज, वायरल न्यूज, हिंदी न्यूज #PMModi #NarendraModi #JantarMantar #BreakingNews #Politics #IndiaNews #LatestNews #ModiSpeech #ViralNews #DBD24NEWS #HindiNews #TrendingNews #NewsUpdate #YouTubeNews #India
    1
    देर रात PM मोदी का बड़ा संदेश! जंतर-मंतर विवाद पर पहली बार खुलकर बोले | Viral Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात जारी वीडियो में जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के दौरान उनकी माँ के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियों का जिक्र करते हुए बड़ा बयान दिया। आखिर पीएम मोदी ने क्या कहा? पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
PM Modi, Narendra Modi, PM Modi Latest Video, PM Modi Speech, Jantar Mantar Protest, PM Modi News Today, Modi Viral Video, Breaking News, India News, Political News, Narendra Modi Latest, DBD24NEWS, मोदी वीडियो, पीएम मोदी, जंतर मंतर, मोदी भाषण, मोदी लेटेस्ट न्यूज, वायरल न्यूज, हिंदी न्यूज
#PMModi #NarendraModi #JantarMantar #BreakingNews #Politics #IndiaNews #LatestNews #ModiSpeech #ViralNews #DBD24NEWS #HindiNews #TrendingNews #NewsUpdate #YouTubeNews #India
    user_DBD 24 NEWS
    DBD 24 NEWS
    देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सहारनपुर में 15 साल से गांव में बिक रहा नशा, ग्रामीणों ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया, SSP से लगाई कार्रवाई की गुहार सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के प्रधान ईशम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचा और एसएसपी से मुलाकात कर चिलकाना के गांव पठेड़ गांव में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पिछले करीब 15 वर्षों से खुलेआम शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।प्रधान ईशम सिंह ने बताया कि पहले इस अवैध कारोबार में पुरुष सक्रिय थे, लेकिन अब महिलाओं के माध्यम से भी नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में स्थानीय चौकी और थाने में कई बार शिकायतें की गईं। उनके पास करीब दस लिखित प्रार्थना पत्र और कुछ वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें कथित रूप से नशा बेचने वालों की गतिविधियां दिखाई गई हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कुछ लोगों बढ़ने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ी पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने, कथित तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के प्रधान ईशम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचा और एसएसपी से मुलाकात कर चिलकाना के गांव पठेड़ गांव में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पिछले करीब 15 वर्षों से खुलेआम शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।प्रधान ईशम सिंह ने बताया कि पहले इस अवैध कारोबार में पुरुष सक्रिय थे, लेकिन अब महिलाओं के माध्यम से भी नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में स्थानीय चौकी और थाने में कई बार शिकायतें की गईं। उनके पास करीब दस लिखित प्रार्थना पत्र और कुछ वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें कथित रूप से नशा बेचने वालों की गतिविधियां दिखाई गई हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कुछ लोगों द्वारा खुलेआम शराब और स्मैक की बिक्री की जा रही है। उनका आरोप है कि विरोध करने वालों को दबाने का प्रयास भी किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।एसएसपी कार्यालय पहुंचे अन्य ग्रामीणों, जिनमें महिलाओं ने भी अपनी बात रखी, ने कहा कि नशे के कारण गांव में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ी पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने, कथित तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
    1
    सहारनपुर में 15 साल से गांव में बिक रहा नशा, ग्रामीणों ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया, SSP से लगाई कार्रवाई की गुहार


सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के प्रधान ईशम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचा और एसएसपी से मुलाकात कर चिलकाना के गांव पठेड़ गांव में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पिछले करीब 15 वर्षों से खुलेआम शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।प्रधान ईशम सिंह ने बताया कि पहले इस अवैध कारोबार में पुरुष सक्रिय थे, लेकिन अब महिलाओं के माध्यम से भी नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में स्थानीय चौकी और थाने में कई बार शिकायतें की गईं। उनके पास करीब दस लिखित प्रार्थना पत्र और कुछ वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें कथित रूप से नशा बेचने वालों की गतिविधियां दिखाई गई हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कुछ लोगों बढ़ने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ी पर इसका गंभीर असर पड़ेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने, कथित तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के प्रधान ईशम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचा और एसएसपी से मुलाकात कर चिलकाना के गांव पठेड़ गांव में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पिछले करीब 15 वर्षों से खुलेआम शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।प्रधान ईशम सिंह ने बताया कि पहले इस अवैध कारोबार में पुरुष सक्रिय थे, लेकिन अब महिलाओं के माध्यम से भी नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है।
उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में स्थानीय चौकी और थाने में कई बार शिकायतें की गईं। उनके पास करीब दस लिखित प्रार्थना पत्र और कुछ वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें कथित रूप से नशा बेचने वालों की गतिविधियां दिखाई गई हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कुछ लोगों द्वारा खुलेआम शराब और स्मैक की बिक्री की जा रही है। उनका आरोप है कि विरोध करने वालों को दबाने का प्रयास भी किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।एसएसपी कार्यालय पहुंचे अन्य ग्रामीणों, जिनमें महिलाओं ने भी अपनी बात रखी, ने कहा कि नशे के कारण गांव में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ी पर इसका गंभीर असर पड़ेगा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने, कथित तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • बारिश न होने से धानों की फसल की चमक, रोग डाल रहे हैं अपना पहरा बारिश न होने से धानों की फसल की चमक, रोग डाल रहे हैं अपना पहरा
    1
    बारिश न होने से धानों की फसल की चमक, रोग डाल रहे हैं अपना पहरा
बारिश न होने से धानों की फसल की चमक, रोग डाल रहे हैं अपना पहरा
    user_SAGAR HINDUSTANI
    SAGAR HINDUSTANI
    Local News Reporter Un, Shamli•
    3 hrs ago
  • शामली: गोकशी के 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, झिंझाना थाना प्रभारी ने की कार्यवाही।
    1
    शामली: गोकशी के 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, झिंझाना थाना प्रभारी ने की कार्यवाही।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शामली: दहेज की भेंट चढ़ी महिला, बुलेट ना देने पर महिला की हत्या का आरोप, झिंझाना थाना क्षेत्र के लव्वा दाउदपुर का मामला।
    1
    शामली: दहेज की भेंट चढ़ी महिला, बुलेट ना देने पर महिला की हत्या का आरोप, झिंझाना थाना क्षेत्र के लव्वा दाउदपुर का मामला।
    user_Ch Pankaj Chauhan
    Ch Pankaj Chauhan
    Local News Reporter ऊन, शामली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.