सहारनपुर में कांवड़ यात्रा सुरक्षा के लिए मॉडर्न कंट्रोल रूम शुरू, 350 हाईटेक कैमरों और इंटरस्टेट नेटवर्क से होगी निगरानी, DIG ने किया शुभारंभ सहारनपुर में आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुगम बनाने के उद्देश्य से सहारनपुर पुलिस ने हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में डीआईजी अभिषेक सिंह ने एसएसपी अभिनंदन सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार शाम 4 बजे अत्याधुनिक एकीकृत नियंत्रण कक्ष (इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम) का उद्घाटन किया। यह कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई का प्रमुख केंद्र होगा। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम से फिलहाल 350 से अधिक नाइट विजन आईपी आधारित सीसीटीवी कैमरों की 24 घंटे लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। ये कैमरे कांवड़ मार्ग और संवेदनशील स्थानों को पूरी तरह कवर कर रहे हैं। इसके अलावा थाना स्तर पर लगे करीब 650 कैमरों की निगरानी भी स्थानीय स्तर पर जारी रहेगी। पूरे सहारनपुर परिक्षेत्र में कांवड़ यात्रा की निगरानी के लिए लगभग 3,000 सीसीटीवी कैमरों का नेटवर्क तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य कंट्रोल रूम के अलावा देवबंद, काली नदी और गंगोह में तीन सब-कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। यह पूरी व्यवस्था स्मार्ट सिटी के आई-ट्रिपल-सी (I-CCC) सिस्टम से जुड़ी है, जिससे किसी भी स्थिति पर तत्काल नजर रखी जा सकेगी। कंट्रोल रूम की सबसे बड़ी खासियत इसका इंटरस्टेट इंटीग्रेशन है। सहारनपुर का यह सिस्टम हरिद्वार, रुड़की, देहरादून और यमुनानगर के कंट्रोल रूम से सीधे जुड़ा है। इससे ट्रैफिक का दबाव, पार्किंग की स्थिति, जाम, जलभराव या श्रद्धालुओं से जुड़ी किसी भी सूचना का तत्काल आदान-प्रदान संभव होगा। पुलिस ने हरिद्वार के कंट्रोल रूम में भी अपने जवान तैनात किए हैं, ताकि वहां की लाइव फीड के आधार पर सहारनपुर में पहले से आवश्यक तैयारियां की जा सकें। कंट्रोल रूम में ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए अलग-अलग प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रैफिक जाम, दुर्घटना, भीड़ या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही संबंधित थाना, सेक्टर और जोनल अधिकारियों को तुरंत अलर्ट किया जाएगा, जिससे मौके पर बिना देरी पुलिस बल पहुंच सके। डीआईजी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान जारी रूट डायवर्जन और पुलिस की एडवाइजरी का पालन करें। यदि किसी को सहायता की आवश्यकता हो या कोई व्यक्ति बिछड़ जाए तो नजदीकी पुलिस चौकी, खोया-पाया केंद्र या ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से तुरंत संपर्क करें। उनका कहना है कि आधुनिक तकनीक और बेहतर समन्वय के जरिए इस बार कांवड़ यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

- हर बार यही ड्रामा,माइक-कैमरे ने खोल दी #rahulgandhi की पोल Rahul Gandhi mic controversy, Parliament session, Lok Sabha, Speaker, Rahul Gandhi viral video, Rahul Gandhi mic issue, Parliament News, Indian Politics, Rahul Gandhi latest, DBD 24 NEWS #राहुल_गांधी #संसद #लोकसभा #माइक_विवाद #स्पीकर #राजनीति #वायरल_वीडियो #ब्रेकिंग_न्यूज़ #भारत_की_राजनीति #DBD24NEWS #RahulGandhi #Parliament #LokSabha #MicControversy #Speaker #PoliticalNews #BreakingNews #ViralVideo #IndianPolitics #NewsUpdate #Trending #DBD24NEWS #Shorts #YouTubeShorts #NewsShorts1
- 🚨 हरिद्वार पुलिस BDS टीम और अर्द्धसैनिक बल की संयुक्त चेकिंग हरकी पैड़ी व कांवड़ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस की BDS (बम निरोधक दस्ता) टीम एवं अर्द्धसैनिक बल द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। 🚨 हरिद्वार पुलिस BDS टीम और अर्द्धसैनिक बल की संयुक्त चेकिंग हरकी पैड़ी व कांवड़ मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हरिद्वार पुलिस की BDS (बम निरोधक दस्ता) टीम एवं अर्द्धसैनिक बल द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।1
- कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा कांवड़ मार्ग एवं कांवड़ थाना रामपुर तिराहा का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पुलिस एवं आरआरएफ बल को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जनपद मुजफ्फरनगर में संचालित कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 31.07.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा कांवड़ मार्ग एवं कांवड़ थाना रामपुर तिराहा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। ▶️ निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने कांवड़ मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, डायवर्जन व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, ड्यूटी प्वाइंट, कंट्रोल व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु किए गए प्रबंधों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं आरआरएफ अधिकारी/कर्मचारीगण से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ▶️ पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर पूर्ण सतर्कता एवं सजगता बनाए रखें। संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जाए तथा किसी भी सूचना पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखते हुए श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। ▶️ उन्होंने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्थिति को तत्काल सामान्य किया जाए। मुजफ्फरनगर पुलिस कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित, निर्विघ्न एवं दुर्घटनामुक्त सम्पन्न कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता एवं मुस्तैदी के साथ कार्य कर रही है तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।1
- देवभूमि उत्तराखंड ऋषिकेश अपडेट जय जय माँ पतित पावनी गंगे मैया के पावन दर्शन आपके साथ साथ ❤️❤️🙏1
- सहारनपुर में 15 साल से गांव में बिक रहा नशा, ग्रामीणों ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया, SSP से लगाई कार्रवाई की गुहार सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के प्रधान ईशम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचा और एसएसपी से मुलाकात कर चिलकाना के गांव पठेड़ गांव में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पिछले करीब 15 वर्षों से खुलेआम शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।प्रधान ईशम सिंह ने बताया कि पहले इस अवैध कारोबार में पुरुष सक्रिय थे, लेकिन अब महिलाओं के माध्यम से भी नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में स्थानीय चौकी और थाने में कई बार शिकायतें की गईं। उनके पास करीब दस लिखित प्रार्थना पत्र और कुछ वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें कथित रूप से नशा बेचने वालों की गतिविधियां दिखाई गई हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कुछ लोगों बढ़ने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ी पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने, कथित तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के प्रधान ईशम सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को पुलिस लाइन पहुंचा और एसएसपी से मुलाकात कर चिलकाना के गांव पठेड़ गांव में लंबे समय से चल रहे कथित अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में पिछले करीब 15 वर्षों से खुलेआम शराब और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की बिक्री हो रही है, लेकिन शिकायतों के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।प्रधान ईशम सिंह ने बताया कि पहले इस अवैध कारोबार में पुरुष सक्रिय थे, लेकिन अब महिलाओं के माध्यम से भी नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। उनका आरोप है कि इस कारण गांव का माहौल लगातार बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में जा रही है। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में स्थानीय चौकी और थाने में कई बार शिकायतें की गईं। उनके पास करीब दस लिखित प्रार्थना पत्र और कुछ वीडियो भी मौजूद हैं, जिनमें कथित रूप से नशा बेचने वालों की गतिविधियां दिखाई गई हैं। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने कहा कि गांव में कुछ लोगों द्वारा खुलेआम शराब और स्मैक की बिक्री की जा रही है। उनका आरोप है कि विरोध करने वालों को दबाने का प्रयास भी किया जाता है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।एसएसपी कार्यालय पहुंचे अन्य ग्रामीणों, जिनमें महिलाओं ने भी अपनी बात रखी, ने कहा कि नशे के कारण गांव में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाएं बढ़ने की आशंका बनी रहती है। उनका कहना था कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाली पीढ़ी पर इसका गंभीर असर पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाने, कथित तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और पुलिस निगरानी बढ़ाने की मांग की। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि शिकायतों में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।1
- देवबंद BREAKING शादी का झांसा, दुष्कर्म का आरोप आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर ग्राम बचीटी निवासी मोहम्मद तबरेज पुत्र यामीन उर्फ मिन्ना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस ने 30 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर जामिया तिब्बिया तिराहा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। देवबंद न्यूज, Deoband News, Saharanpur News, Tabrez Arrested, Rape Case Deoband, Deoband Police, UP Crime News, Breaking News, DBD24NEWS, Saharanpur Police #Deoband #Saharanpur #BreakingNews #UPPolice #CrimeNews #DBD24NEWS #DeobandNews #UttarPradesh #LatestNews #Police1
- DM एवं SSP हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न* DM एवं SSP हरिद्वार के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा की व्यापक समीक्षा बैठक सम्पन्न*1
- देहरादून में कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप, सुनसान रास्ते से ले जाने की कोशिश; विरोध करने पर बारिश में उतारा देहरादून में एक युवती ने रैपिडो कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि ड्राइवर ऐप में दिख रहे मार्ग की बजाय सुनसान रास्ते से गाड़ी ले जा रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और तेज बारिश के बीच युवती व उसके दोस्त को सड़क पर उतारकर चला गया। दोनों को देर तक बारिश में दूसरी कैब का इंतजार करना पड़ा और रात करीब 10 बजे घर पहुंचे। युवती ने पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।1