logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देहरादून में कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप, सुनसान रास्ते से ले जाने की कोशिश; विरोध करने पर बारिश में उतारा देहरादून में एक युवती ने रैपिडो कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि ड्राइवर ऐप में दिख रहे मार्ग की बजाय सुनसान रास्ते से गाड़ी ले जा रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और तेज बारिश के बीच युवती व उसके दोस्त को सड़क पर उतारकर चला गया। दोनों को देर तक बारिश में दूसरी कैब का इंतजार करना पड़ा और रात करीब 10 बजे घर पहुंचे। युवती ने पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

2 hrs ago
user_Viral Zone
Viral Zone
Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
2 hrs ago

देहरादून में कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप, सुनसान रास्ते से ले जाने की कोशिश; विरोध करने पर बारिश में उतारा देहरादून में एक युवती ने रैपिडो कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि ड्राइवर ऐप में दिख रहे मार्ग की बजाय सुनसान रास्ते से गाड़ी ले जा रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और तेज बारिश के बीच युवती व उसके दोस्त को सड़क पर उतारकर चला गया। दोनों को देर तक बारिश में दूसरी कैब का इंतजार करना पड़ा और रात करीब 10 बजे घर पहुंचे। युवती ने पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *सपा की PDA पाठशाला के एक साल पूरे, सहारनपुर में सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा ने सरकार पर साधा निशाना,बंद स्कूल खोलने की मांग की* सहारनपुर के रामनगर में समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम गाड़ा ने पीडीए पाठशाला के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार शाम चार बजे प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि एक साल पहले जब उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए पाठशाला अभियान शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य उन बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना था, जिनके स्कूल बंद हो गए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दावा किया था कि प्रदेश में कोई भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होगा, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। सहारनपुर समेत कई क्षेत्रों में आज भी स्कूल बंद पड़े हैं। सरकार को बताना चाहिए कि विधानसभा में दिया गया बयान सही था या फिर अधिकारियों द्वारा स्कूल बंद करने के आदेश। सपा नेता ने कहा कि स्कूल बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों और बेटियों की शिक्षा पर पड़ रहा है। कई किलोमीटर दूर स्कूल जाने के कारण छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बंद स्कूलों को तत्काल खोला जाए, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि पीडीए पाठशाला किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार को बचाने के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बंद स्कूलों को दोबारा शुरू नहीं किया तो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता फिर से पीडीए पाठशाला चलाएंगे। मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। गरीब, पिछड़े और वंचित समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। सपा नेता ने नीट पेपर लीक मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार सदन से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पीडीए की आवाज और मजबूत होगी तथा जनता भाजपा सरकार की नीतियों का जवाब देगी।
    1
    *सपा की PDA पाठशाला के एक साल पूरे, सहारनपुर में सपा नेता फरहाद आलम गाड़ा ने सरकार पर साधा निशाना,बंद स्कूल खोलने की मांग की*
सहारनपुर के रामनगर में समाजवादी पार्टी के नेता फरहाद आलम गाड़ा ने पीडीए पाठशाला के एक वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार शाम चार बजे प्रेस वार्ता कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण गरीब, पिछड़े और वंचित वर्ग के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि एक साल पहले जब उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, तब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए पाठशाला अभियान शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य उन बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना था, जिनके स्कूल बंद हो गए थे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने विधानसभा में दावा किया था कि प्रदेश में कोई भी सरकारी स्कूल बंद नहीं होगा, लेकिन धरातल पर स्थिति अलग है। सहारनपुर समेत कई क्षेत्रों में आज भी स्कूल बंद पड़े हैं। सरकार को बताना चाहिए कि विधानसभा में दिया गया बयान सही था या फिर अधिकारियों द्वारा स्कूल बंद करने के आदेश।
सपा नेता ने कहा कि स्कूल बंद होने का सबसे ज्यादा असर गरीब परिवारों और बेटियों की शिक्षा पर पड़ रहा है। कई किलोमीटर दूर स्कूल जाने के कारण छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि बंद स्कूलों को तत्काल खोला जाए, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
फरहाद आलम गाड़ा ने कहा कि पीडीए पाठशाला किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा के अधिकार को बचाने के लिए शुरू की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के बजाय बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बंद स्कूलों को दोबारा शुरू नहीं किया तो समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता फिर से पीडीए पाठशाला चलाएंगे। मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। गरीब, पिछड़े और वंचित समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।
सपा नेता ने नीट पेपर लीक मामले का भी जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव लगातार सदन से लेकर सड़क तक छात्रों और युवाओं के मुद्दे उठा रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पीडीए की आवाज और मजबूत होगी तथा जनता भाजपा सरकार की नीतियों का जवाब देगी।
    user_Tarik Siddiqui
    Tarik Siddiqui
    सहारनपुर, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हक की आवाज संगठन ने भाजपा नेता रिशिपाल का किया सम्मान.. इंजीनियर ऋषिपाल पहले से ही संगठन के सदस्य हैं हक की आवाज़ संगठन ने बीजेपी नेता ऋषिपाल का किया अभिनंदन सढोरा, समाजसेवी संगठन हक की आवाज द्वारा आज स्थानीय रेस्ट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषिपाल का सम्मान किया गया। संगठन के अध्यक्ष कलवंत सिंह सैनी ने कहा इंजीनियर ऋषिपाल संगठन के ही सदस्य हैं। इंजीनियर ऋषिपाल ने संगठन के माध्यम से ही इलाके में समाज सेवा के अनेकों प्रकल्प चलाए थे। पवन सैनी ने कहा इंजीनियर रिशिपाल बिना किसी भेदभाव के राजनीतिक के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। संगठन के पूर्व अध्यक्ष जसमेर सैनी व परमजीत सिंह ने कहा इंजीनियर रिशिपाल समाज सेवा को समर्पित एक व्यक्तित्व हैं। जो राजनीतिक में रहते हुए बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं। हंसराज डांग, डॉ रामेश्वर दयाल, कुलविंदर सिंह चड्ढा व वजीर चंद भाटिया ने कहा राजनीतिक स्तर पर सढोरा से भेदभाव किया गया है जिस कारण से इलाके का समुचित विकास नहीं हो पाया है। अब ऋषिपाल जी के माध्यम से उनके नगर व पूरे इलाके का समुचित विकास संभव हो सकेगा। इंजीनियर ऋषिपाल ने कहा हक की आवाज संगठन इलाके में समाज सेवा को समर्पित एक संगठन है। उन्होंने वर्षों तक इस संगठन में एक सदस्य के रूप में कार्य किया है। वे अब इस संगठन के सदस्य के रूप में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस इलाके के विकास में व्यक्तिगत रूप से रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस इलाके के अनेकों समस्याओं से रूबरू है और जल्दी ही मुख्यमंत्री के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के पूरे इलाके का विकास करवाएंगे।
    3
    हक की आवाज संगठन ने भाजपा नेता रिशिपाल का किया सम्मान.. इंजीनियर ऋषिपाल पहले से ही संगठन के सदस्य हैं 
हक की आवाज़ संगठन ने बीजेपी नेता ऋषिपाल का किया अभिनंदन    सढोरा, समाजसेवी संगठन हक की आवाज द्वारा आज स्थानीय रेस्ट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषिपाल का सम्मान किया गया। संगठन के अध्यक्ष कलवंत सिंह सैनी ने कहा इंजीनियर ऋषिपाल संगठन के ही सदस्य हैं। इंजीनियर ऋषिपाल ने संगठन के माध्यम से ही इलाके में समाज सेवा के अनेकों प्रकल्प चलाए थे। पवन सैनी ने कहा इंजीनियर रिशिपाल बिना किसी भेदभाव के राजनीतिक के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। संगठन के पूर्व अध्यक्ष जसमेर सैनी व परमजीत सिंह ने कहा इंजीनियर रिशिपाल समाज सेवा को समर्पित एक व्यक्तित्व हैं। जो राजनीतिक में रहते हुए बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं। हंसराज डांग, डॉ रामेश्वर दयाल, कुलविंदर सिंह चड्ढा व वजीर चंद भाटिया ने कहा राजनीतिक स्तर पर सढोरा से भेदभाव किया गया है जिस कारण से इलाके का समुचित विकास नहीं हो पाया है। अब ऋषिपाल जी के माध्यम से उनके नगर व पूरे इलाके का समुचित विकास संभव हो सकेगा। इंजीनियर ऋषिपाल ने कहा हक की आवाज संगठन इलाके में समाज सेवा को समर्पित एक संगठन है। उन्होंने वर्षों तक इस संगठन में एक सदस्य के रूप में कार्य किया है। वे अब इस संगठन के सदस्य के रूप में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस इलाके के विकास में व्यक्तिगत रूप से रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस इलाके के अनेकों समस्याओं से रूबरू है और जल्दी ही मुख्यमंत्री के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के पूरे इलाके का विकास करवाएंगे।
    user_Satpal sharma
    Satpal sharma
    Local News Reporter सढौरा एसटी, यमुनानगर, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • डोईवाला में नवविवाहिता शिक्षिका की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप; पति समेत तीन पर मुकदमा देहरादून के डोईवाला में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की शादी के आठ महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    डोईवाला में नवविवाहिता शिक्षिका की संदिग्ध मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप; पति समेत तीन पर मुकदमा

देहरादून के डोईवाला में सरकारी शिक्षिका सृष्टि कंडारी की शादी के आठ महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    9 hrs ago
  • देहरादून में कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप, सुनसान रास्ते से ले जाने की कोशिश; विरोध करने पर बारिश में उतारा देहरादून में एक युवती ने रैपिडो कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि ड्राइवर ऐप में दिख रहे मार्ग की बजाय सुनसान रास्ते से गाड़ी ले जा रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और तेज बारिश के बीच युवती व उसके दोस्त को सड़क पर उतारकर चला गया। दोनों को देर तक बारिश में दूसरी कैब का इंतजार करना पड़ा और रात करीब 10 बजे घर पहुंचे। युवती ने पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
    1
    देहरादून में कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप, सुनसान रास्ते से ले जाने की कोशिश; विरोध करने पर बारिश में उतारा

देहरादून में एक युवती ने रैपिडो कैब ड्राइवर पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि ड्राइवर ऐप में दिख रहे मार्ग की बजाय सुनसान रास्ते से गाड़ी ले जा रहा था। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की और तेज बारिश के बीच युवती व उसके दोस्त को सड़क पर उतारकर चला गया। दोनों को देर तक बारिश में दूसरी कैब का इंतजार करना पड़ा और रात करीब 10 बजे घर पहुंचे। युवती ने पूरी घटना का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
    user_Viral Zone
    Viral Zone
    Medical group विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.