Shuru
Apke Nagar Ki App…
बुलंदशहर ब्रेकिंग खुर्जा में ब्राह्मण महासभा का भव्य आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती ने बढ़ाया बेटियों का मान खुर्जा के यज्ञदत्त विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजी.) द्वारा आयोजित 'सम्मान समारोह'। मुख्य अतिथि प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता साध्वी प्रज्ञा भारती। समारोह में पीसीएस (PCS) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बेटियों और समाज की अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया । उन्होंने युवाओं को 3C (Commitment, Courage, Conviction) का मंत्र दिया और नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
Qtv.Uttarpradesh news channel
बुलंदशहर ब्रेकिंग खुर्जा में ब्राह्मण महासभा का भव्य आयोजन, साध्वी प्रज्ञा भारती ने बढ़ाया बेटियों का मान खुर्जा के यज्ञदत्त विद्यालय में आयोजित किया गया कार्यक्रम। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (पंजी.) द्वारा आयोजित 'सम्मान समारोह'। मुख्य अतिथि प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता साध्वी प्रज्ञा भारती। समारोह में पीसीएस (PCS) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बेटियों और समाज की अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया । उन्होंने युवाओं को 3C (Commitment, Courage, Conviction) का मंत्र दिया और नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों के लिए सुरक्षित वातावरण बनाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मृतक अनमोल के परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले अनमोल की कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी जिसकी हमने नाम दर्ज रिपोर्ट भी लिखाई थी मगर पुलिस करवाई करने को तैयार नहीं है वहीं मृतक अनमोल के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ राजनेताओं की सह पर पुलिस नहीं कर रही कोई कार्रवाई मृतक के परिजनों ने बुलंदशहर एसपी ऑफिस पहुंचकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और सीबीआई जांच बिठाने की लड़ाई गुहार वहीं एसपी बुलंदशहर का कहना है कि जांच चल रही है कुछ को गिरफ़्तार भी किया गया है और वाक्यों को जल्द ही सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी समाचार थर्टी लाइव के लिए बुलन्दशहर से ब्यूरो रिपोर्ट1
- शिकारपुर : शिकारपुर-खुर्जा रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें घर से खेत की ओर जा रही एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी भैंसा बुग्गी लेकर खेत की तरफ जा रही थी तभी खुर्जा की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार बड़े टैंकर ने पीछे से बुग्गी में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर अनियंत्रित होकर बुग्गी के ऊपर से गुजरते हुए सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा इस हादसे में बुग्गी चला रही महिला गम्भीर रूप से चोटिल हो गई है जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया हैग्रामीणों में रोष हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए ग्रामीणों का आरोप है कि शिकारपुर-खुर्जा मार्ग पर पशुओं से लदी गाड़ियां और खाली टैंकर अत्यंत तेज रफ्तार में चलते है खुर्जा से खाली होकर आने वाले वाहनों की गति इतनी अधिक होती है कि आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते है ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और आवारा दौड़ते वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि ऐसी कोई घटना मेरे संज्ञान में नहीं है ।1
- सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र में एक किशोरी की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घर के अंदर उसका शव मिलने के साथ ही अलमारी का ताला टूटा हुआ पाया गया और करीब 5 लाख रुपये की नकदी गायब बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे और किशोरी घर में अकेली थी। वापस लौटने पर दरवाजा टूटा मिला और अंदर यह घटना सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है, जबकि परिजन इसे चोरी के बाद हत्या की आशंका से जोड़ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 📍 स्थान: महमूदाबाद, सीतापुर1
- Post by गौरव प्रताप कोरी1
- Post by Gulfam Saifi prees repotar1
- क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GH-7 सोसाइटी में खेल मैदानों का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सिंह (थाना अध्यक्ष, क्रॉसिंग रिपब्लिक) ने किया उद्घाटन श्रीमती श्वेता सिंह ने खेलों के महत्व और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर गाजियाबाद: दिनांक 19 अप्रैल 2026 को क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित GH-7 सोसाइटी में नवीन रूप से विकसित एवं उन्नत खेल मैदानों का भव्य उद्घाटन आज मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सिंह, थाना अध्यक्ष, क्रॉसिंग रिपब्लिक के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी के निवासियों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। उद्घाटन समारोह के अंतर्गत दो नए खेल मैदानों का शुभारंभ किया गया। प्रथम कार्यक्रम प्रातः 11:00 बजे टॉवर-3 के बेसमेंट-1 ओपन एरिया में बैडमिंटन एवं पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन हुआ, जिसके पश्चात 11:30 बजे टॉवर-5 एवं 6 के सामने बास्केटबॉल एवं पिकलबॉल कोर्ट का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती श्वेता सिंह ने उपस्थित निवासियों एवं बच्चों को संबोधित किया और खेलों के महत्व एवं उनसे होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों के साथ पिकलबॉल एवं बास्केटबॉल में भाग लेकर अभ्यास भी किया, जिससे बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के बाद बच्चों द्वारा अभ्यास मैच भी खेले गए, जिसने आयोजन को और अधिक जीवंत बना दिया। नई सुविधाओं की प्रमुख विशेषताएँ: अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बास्केटबॉल हाफ कोर्ट, जिसमें एंटी-स्किड फ्लोरिंग, वॉटरप्रूफ पेंट एवं प्रोफेशनल मार्किंग्स की व्यवस्था। 15 फीट ऊँचा ग्रिल कवर, जो सुरक्षा सुनिश्चित करता है तथा गेंदों को बाहर जाने से रोकता है। पिकलबॉल मार्किंग्स का समावेश, जिससे बच्चे एक ही स्थान पर विभिन्न खेलों का आनंद ले सकें। बच्चों एवं अभिभावकों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र में बैठने की समुचित व्यवस्था। स्मार्ट ड्रेनेज स्लोप, जिससे जलभराव की समस्या न हो। उचित प्रकाश व्यवस्था एवं 24×7 सीसीटीवी निगरानी। बैडमिंटन एवं पिकलबॉल कोर्ट में भी आधुनिक फ्लोरिंग, वॉटरप्रूफ पेंट, प्रोफेशनल मार्किंग्स एवं सीसीटीवी कवरेज। निवासियों को होने वाले लाभ: बच्चों एवं युवाओं को सुरक्षित एवं आधुनिक खेल सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। खेल गतिविधियों से शारीरिक फिटनेस एवं मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। सामुदायिक एकता एवं आपसी सहयोग की भावना मजबूत होगी। अनुशासन एवं टीम भावना का विकास होगा। सोसाइटी में सकारात्मक एवं सक्रिय जीवनशैली को प्रोत्साहन मिलेगा। बच्चों को बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी, जिससे सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर सोसाइटी एओए टीम के अध्यक्ष श्री रोहित चौधरी ने बताया कि GH-7 सोसाइटी में लगभग 2000 फ्लैट्स हैं, जिनमें 8 से 9 हजार निवासी निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि एओए टीम का उद्देश्य सोसाइटी के बच्चों एवं निवासियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खेल सुविधाएँ सोसाइटी के भीतर ही उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर एओए समिति के सदस्य अभय सिंह यादव, कमल तनेजा, मयंक अग्रवाल, राम सिंह, प्रगति शारदा, सुमित श्रीवास्तव, सुखविंदर संधू एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में एओए द्वारा सभी उपस्थित निवासियों के लिए चाय, हल्के नाश्ते एवं लड्डू की व्यवस्था की गई।4
- बहन के यहां कार्यक्रम में आया था झाझर निवासी नाजिम। नहर किनारे मिले कपड़ों के बाद परिजनों को दी गई सूचना। स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी। घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम। बुलंदशहर के वलीपुरा नहर का मामला। वीओ : बुलंदशहर के वलीपुरा नहर में नहाने गया 30 वर्षीय नाजिम अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। वह झाझर निवासी था और बहन के यहां कार्यक्रम में आया था। नहर किनारे मिले कपड़ों के बाद परिजनों को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।4
- अनूपशहर,प्रदेश सरकार द्वारा नामित पांच सभासदों को एसडीएम द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को न बुलाने पर भाजपा पदाधिकारियों ने नाराजगी प्रकट की। शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम प्रियंका गोयल ने प्रदेश सरकार द्वारा नगर पालिका के लिए नामित किए गए पांच सभासद दामिनी गौड़, योगिता वाल्मीकि, बुंदू सैफी, कन्हैयालाल सैनी, दिनेश कुशवाहा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पालिका अध्यक्ष को ना बुलाए जाने पर भाजपा पदाधिकारियों ने कड़ी आपत्ति प्रकट करते हुए स्थानीय प्रशासन पर सरकार की नीतियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों को ना बुलाए जाने की शिकायत उच्च स्तर पर करने की बात कही। इस मौके पर पालिका ईओ गार्गी त्यागी, राजेंद्र गौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष मुनेश शर्मा, पराग गर्ग, राहुल वाल्मीकी, टेकचंद सैनी, रामपाल सिंह, भरत वर्मा, दिलीप भारद्वाज, मोहर सिंह आदि मौजूद रही। समाचार थर्टी लाइव के लिए अनूपशहर से किशोरी लाल शर्मा की रिपोर्ट1
- जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में चोरों का आतंक देखने को मिला, जहां शुक्रवार रात अज्ञात बदमाश एक घर से भैंस और उसका लवरा चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित परिवार ने सुबह उठकर देखा तो दोनों पशु गायब थे और रस्सियां खुली पड़ी थीं। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने चोरों की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द कार्रवाई की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द खुलासा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। 👉 ऐसी ही खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें।1